Home > Biography > भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

bhajan lal sharma biography in hindi

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi: भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री (14वें मुख्यमंत्री) हैं। यह राजस्थान के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए और पहली बार वे इस विधानसभा चुनाव से विधायक बने।

भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराकर विधायक के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया। 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मित्र के समक्ष मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस लेख भजनलाल शर्मा बायोग्राफी (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi) में हम भजनलाल शर्मा के प्रारंभिक जीवन से लेकर इनके राजनीतिक सफर के बारे में जानते हैं।

भजनलाल शर्मा का जीवन परिचय (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi)

नामभजन लाल शर्मा
पेशाराजनीतिज्ञ
जन्म और जन्म स्थान15 दिसंबर 1967, अटारी गांव, नदबई, भरतपुर (राजस्थान)
उम्र56 वर्ष
शिक्षास्नातकोत्तर
कास्ट (cast)ब्राह्मण
मातागोमती देवी
पिताकिशन स्वरूप शर्मा
पत्नीगीता शर्मा
संतान2 बेटे (अभिषेक शर्मा, कुणाल शर्मा)
कुल संपत्ति1.5 करोड़
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू

भजनलाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन

भजनलाल शर्मा का जन्म राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई के अटारी गांव में 15 दिसंबर 1967 को हुआ। इनके पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा है। इनकी माता का नाम गोमती देवी है।

भजन लाल शर्मा की शिक्षा (Bhajan Lal Sharma Education)

भजन लाल शर्मा के दिए गए हलफनामे के अनुसार इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा जयपुर से की है। उसके बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से इन्होंने बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री प्राप्त की। आगे इन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट की भी डिग्री प्राप्त की है।

भजनलाल शर्मा का वैवाहिक जीवन

भजनलाल शर्मा की शादी गीता शर्मा से हुई है। इनके दो बेटे भी हैं बड़े बेटे का नाम अभिषेक शर्मा और छोटे बेटे का नाम कुणाल शर्मा है।

इनके बड़े बेटे अभिषेक शर्मा पढ़ाई करने के साथ बिजनेस करते हैं। वहीं इनके छोटे बेटे कुणाल शर्मा पेशे से डॉक्टर है, जिन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

यह भी पढ़े

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का जीवन परिचय व राजनीतिक सफ़र

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बायोग्राफी

भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर (Bhajan Lal Sharma Political Career)

भजनलाल शर्मा राजनीति में तकरीबन 35 वर्षों से सक्रिय है। इनकी राजनीति यात्रा 1990 के दशक से शुरू हुई जब यह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

27 वर्ष की उम्र में वर्ष 2000 में यह अपने गांव अटारी के सरपंच बने यही से उनकी राजनीति की यात्रा आगे बढ़ी। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद जब भजनलाल शर्मा नदबई में माध्यमिक शिक्षा के लिए आए तभी यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा) के संपर्क में आए।

नदबई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई के अध्यक्ष भी बने। आगे यह भरतपुर के जिला संयोजक बने। अपने ही कॉलेज के यह इकाई प्रमुख भी बने। यह अपने कॉलेज की मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिला महामंत्री और तीन बार जिला अध्यक्ष भी रहे।

2003 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भजन लाल शर्मा ने भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) की टिकट पर चुनाव लड़ा। तब इन्हें 5,900 से ज्यादा मत मिले और यह पांचवे नंबर पर रहे। इनको कुल वोटों का 6.28% वोट शेयर मिला, जिसके कारण इनकी जमानत जब्त हो गई।

साल 2023 में भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने में सफल हुए। पार्टी के भीतर अपने संगठनात्मक स्किल और लीडरशिप स्किल के कारण ही 56 साल के उम्र में भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया।

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भजन शर्मा को 145162 वोट मिले। वहीं इनकी अपोजिट पार्टी के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 97 हजार 81 वोट मिले।

भजनलाल शर्मा का मथुरा से गहरा नाता है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माँट विधानसभा विधायक राजेश चौधरी से दोस्ती है। वहीं भाजपा के नेता और बड़े ठेकेदार शोभाराम शर्मा से भी इनकी अच्छी पहचान है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मथुरा से भी कई लोग जयपुर पहुंचे और इन्हें विशेष रूप से बधाई दी।

भजन लाल शर्मा की संपत्ति (Bhajan Lal Sharma Net Worth)

निर्वाचन विभाग को दिए गए हलफनामे के अनुसार भजन लाल शर्मा नेटवर्थ एक करोड़ 50 लाख रुपए है, वहीं 43 लाख 60 हजार रुपए की चल संपत्ति है। एक करोड़ रुपए अचल संपत्ति है, वहीं 46 लाख की इन पर देनदारियां भी है।

भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण

भजन लाल शर्मा जो की राजस्थान के सांगनेर सीट से विधायक बने, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के पद के लिए 15 दिसंबर 2023 को इनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रामनिवास बाग के पास स्थित अल्बर्ट हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया।

इस समारोह में भजनलाल शर्मा के साथ ही दो डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी उपस्थित थे।

निष्कर्ष

इस लेख में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिचय (Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi) जाना। इस लेख में भजनलाल शर्मा का प्रारंभिक जीवन, इनका परिवार, इनकी शिक्षा और इनके राजनीतिक सफर के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको भजनलाल शर्मा से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

धीरज प्रसाद साहू का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

प्रताप पुरी महाराज का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment