Home > Biography > अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

Ashwini Vaishnav Biography In Hindi

Ashwini Vaishnav Biography In Hindi: अश्वनी वैष्णव एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो कि वर्तमान में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री है। अश्वनी वैष्णव एक पूर्व आईएएस अधिकारी भी है। इसके अतिरिक्त इन्होंने कॉरपोरेटर सेक्टर में भी काम किया है। यह बिजनेसमैन भी है।

इस लेख में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय (Ashwini Vaishnav Biography In Hindi) में इनका प्रारंभिक जीवन, इनका परिवार, शिक्षा वैवाहिक जीवन और इनके करियर के बारे में जानेंगे।

अश्विनी वैष्णव का जीवन परिचय (Ashwini Vaishnav Biography In Hindi)

नामअश्विनी वैष्णव
पेशाराजनेता और पूर्व आईएएस अधिकारी
पदकैबिनेट मंत्री (रेलवे मंत्रालय)
जन्म और जन्मस्थान18 जुलाई 1970, जीवनंद कला, पाली (राजस्थान)
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षाबीटेक, एमटेक, एमबीए
स्कूलसेंट एंथोनी स्कूल जोधपुर, महेश स्कूल जोधपुर
कॉलेजआईआईटी कानपुर, पेंसिल्वनिया यूनिवर्सिटी अमेरिका
मातासरस्वती वैष्णव
पितादाऊ लाल वैष्णव
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीसुनीता वैष्णव
बच्चेदो
बेटातान्या वैष्णव
बेटीराहुल वैष्णव

अश्वनी वैष्णव का प्रारंभिक जीवन

अश्वनी वैष्णव राजस्थान के जोधपुर के निवासी है। इनका जन्म 18 जुलाई 1970 को पाली में जीवनंद कला गांव में हुआ था। हालांकि बाद में इनका पूरा परिवार जोधपुर में आकर बस गया।

इनके पिता का नाम दाऊ लाल वैष्णव है। इनके पिता पेशे से एडवोकेट और टैक्स कंसलटेंट है। इनकी माता का नाम सरस्वती वैष्णव है। अश्वनी वैष्णव के एक भाई भी है, उनके भाई का नाम आनंद वैष्णव है, जो कि पेशे से एक वकील है।

अश्वनी वैष्णव का वैवाहिक जीवन

अश्वनी वैष्णव ने 15 फरवरी 1995 को सुनीता वैष्णव के साथ शादी किया। सुनीता वैष्णव एक व्यवसायी है। शादी के पश्चात इन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई।

इनके बेटे का नाम राहुल वैष्णव है, जो कि एप्पल इंक में काम करते हैं। वहीं इनकी बेटी का नाम तानिया वैष्णव है। तानिया वैष्णव एक सोशल एंटरप्रेन्योर है।

अश्विनी वैष्णव की शिक्षा (Ashwini Vaishnaw Education)

अश्वनी वैष्णव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के जोधपुर के सेंट एंथोनी स्कूल और महेश स्कूल से पूरी की है। उसके बाद इन्होंने जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

आगे इन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर, उत्तर प्रदेश से मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की डिग्री भी प्राप्त की। उसके बाद वे अमेरिका चल गए और अमेरिका में व्हार्टन बिजनेस स्कूल पेनिलवेनिया से साल 2008 में MBA की डिग्री भी हासिल की।

यह भी पढ़े

प्रताप पुरी महाराज का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

महंत बालकनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

अश्वनी वैष्णव का प्रशासनिक करियर

अश्वनी वैष्णव ने साल 1994 में यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा दी थी, जिसमें इन्होंने ऑल इंडिया 27वीं रैंक हासिल की थी। इन्हें IAS का पद मिला। इनका पहला कैडर ओड़ीसा था।

ओड़ीसा के कटक जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने के बाद अश्वनी वैष्णव ने बालासोर जिले में भी कलेक्टर के रूप में कार्य किया। अपने IAS करियर में इन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इन्होंने अपनी प्रशासनिक कौशल और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपना समर्पण भाव दिखाया।

साल 2003 में इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यालय में उप सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया। लेकिन अगले साल 2004 में बीजेपी आम चुनाव हार गई लेकिन उसके बावजूद अश्विनी वैष्णव अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव के रूप में कार्य करते रहे।

प्रशासनिक क्षेत्र के साथ ही इन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया। साल 2006 से 2008 तक मोरूमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में काम किये, जहां पर इन्होंने बंदरगाह और उससे जुड़ी बुनियादी ढांचो के विकास में अपना योगदान दिया।

अश्वनी वैष्णव बिजनेस करियर

अश्वनी वैष्णव बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते थे, जिसके लिए ये अमेरिका गए और व्हार्टन बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की। इसके लिए इन्होंने एजुकेशन लोन लिया था, जिसे चुकाने में इन्हें दिक्कत हो रही थी।

इसीलिए प्राइवेट सेक्टर में जुड़ने और खुद का एक बिजनेस स्थापित करने के लिए साल 2010 में इन्होंने IAS पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद इन्होंने जे ई ट्रांसपोर्टेशन में एक प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया। उसके बाद सीमेंस कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कुछ सालों तक रहे।

साल 2012 में अश्वनी वैष्णव ने कॉरपोरेटर सेक्टर छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू किया। ये गुजरात चले गए और वहां पर बी जी ऑटो कॉम्पोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, थ्री टी ऑटो लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और अंकुर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।

अश्विनी वैष्णव का राजनीतिक करियर

अश्वनी वैष्णव का राजनीतिक करियर साल 2019 से शुरू हुआ जब यह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए जन सेवा के प्रति अपने कमिटमेंट करते हुए उन्होंने बहुत तेजी से पार्टी के भीतर कई सारी जिम्मेदारियां संभाली।

साल 2019 में ओडिशा से राज्यसभा के सांसद बने। सांसद होते हुए इन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी की पर्यावरण और वन समिति के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया।

इन क्षेत्रों में इन्होंने अपनी बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन किया, जिसके बाद इन्हें 8 जुलाई 2021 को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इनको भारत के रेल मंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

अश्वनी वैष्णव को प्राप्त पुरस्कार

अश्वनी वैष्णव ने प्रशासनिक, राजनीतिक, कॉर्पोरेट हर एक सेक्टर में अपनी कौशलता का प्रदर्शन किया है। अपने असाधारण कार्य के कारण साल 2006 में लोक प्रशासन में इन्हें उत्कृष्ट के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने भारत के रेल मंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जीवन परिचय (Ashwini Vaishnav Biography In Hindi) के बारे में जाना। अश्वनी वैष्णव एक सफल राजनीतिज्ञ है। यह हर एक क्षेत्र में अच्छा अनुभव रखते हैं।

हमें उम्मीद है कि इस लेख से आपको अश्वनी वैष्णव से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

सम्बंधित लेख

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment