Home > Biography > सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बायोग्राफी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बायोग्राफी

sukhdev singh gogamedi biography in hindi

सुखदेव सिंह गोगामेडी जो कि राजपूत समुदाय को प्रेजेंट करने वाली राजस्थानी संगठन श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष थे। 5 दिसंबर 2023 को जयपुर के श्याम नगर इलाके में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर फायरिंग हुई, जिसके बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उनकी मृत्यु हो गई।

सुखदेव सिंह गोगामेडी करणी सेना के बहुत ही प्रभावशाली अध्यक्ष थे। राजस्थान के अलावा देश के अन्य राज्यों में यह काफी लोकप्रिय थे। देश के काफी युवा इनसे प्रेरित है और इनको अपनी प्रेरणा मानते हैं।

इस लेख में सुखदेव सिंह गोगामेडी का जीवन परिचय (sukhdev singh gogamedi biography in hindi) के बारे में जानेंगे। साथ ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन है, इनके परिवार, करियर, विवाद आदि के बारे में जानेंगे।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बायोग्राफी (Sukhdev Singh Gogamedi Biography in Hindi)

नामसुखदेव सिंह गोगामेडी
जन्म और जन्म स्थान20 फरवरी 1970, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ (राजस्थान)
पेशासामाजिक कार्यकर्त्ता
शिक्षामास्टर ऑफ आर्ट (राजस्थान विश्वविद्यालय)
संगठनराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना
मृत्यु5 दिसंबर 2023

सुखदेव सिंह गोगामेडी का जन्म और परिवार

सुखदेव सिंह गोगामेडी का जन्म 20 फरवरी 1970 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी गांव में हुआ था। जाति से यह राजपूत थे। यह एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे।

सुखदेव सिंह गोगामेडी के पिता नाम अंचल सिंह शेखावत और माता का नाम इचारज कँवर हैं। इनके दो भाई और एक बहन है। इनके भाई का नाम कान सिंह शेखावत और दिलीप सिंह शेखावत हैं जबकि इनकी बहन का नाम मधु कँवर है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी की शादी एक राजपूत परिवार में हुई थी। इनकी पत्नी का नाम शीला शेखावत (Sheela Shekhawat) है। इनसे इनकी दो बेटियां है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी महाराणा प्रताप से बहुत ही प्रभावित है। पृथ्वीराज चौहान और महाराणा प्रताप दोनों को ही यह अपना आइडल मानते हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेडी का करियर

सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूत कम्युनिटी में बहुत ही प्रसिद्ध थे। लोग इनका सम्मान करते थे खास करके युवाओं के आइडियल माने जाते हैं।

लंबे समय तक करणी सेना से जुड़े रहने के बाद सुखदेव सिंह गोगामेडी का लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ विवाद हो गया, जिसके कारण उन्होंने राष्ट्रीय करणी सेवा को छोड़ खुद का राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नामक संगठन बनाया।

लोकेंद्र सिंह का निधन हो जाने के बाद राजपूत समाज के सबसे बड़े नेता के रूप में सुखदेव सिंह गोगामेडी उभरकर आए थे।

23 सितम्बर 2006 को करणी सेना की स्थापना हुई थी। उस समय इस सेना में तकरीबन 7 लाख से भी ज्यादा मेंबर जुड़े हुए थे। इस संगठन में जुड़े ज्यादातर लोगों की उम्र 40 साल के नीचे है। इस सेना में जुड़े जिन भी मेंबर की आयु 40 साल से अधिक हो जाता है, उन्हें एडवाइजरी कमिटी में शामिल कर दिया जाता है।

इस सेना के नाम से तीन संगठन है और तीनों संगठन के अलग-अलग अध्यक्ष हैं। करणी सेना के तीनों संगठन के अध्यक्षों में एक का नाम सुखदेव सिंह गोगामेडी और दूसरे के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी करणी सेना की अध्यक्षता करते हुए समय-समय पर कई तरह के सामाजिक कार्य करते रहते थे जैसे कि ब्लड डोनेशन, सैनिक सम्मान समारोह और भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते थे।

इतना ही नहीं इस सेना में जुड़े लोग सुखदेव सिंह गोगामेडी के अध्यक्षता में राजपूत समुदाय व हिंदू समुदाय से जुड़े लोगों के साथ एकता बनाने का भी कार्य करते हैं।

यह भी पढ़े: रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

सुखदेव सिंह गोगामेडी के साथ हुई दुर्घटना

साल 2017 में दिसंबर के महीने में सुखदेव सिंह गोगामेडी मध्य प्रदेश के शाहजहांपुर में आरक्षण के खिलाफ एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उनकी कार पलट गई।

हालांकि उस हादसे में इन्हें मामूली सी चोट आई थी। बताया जाता है कि उनके गाड़ी के सामने एक नीलगाय आ गई थी, जिसके कारण गाड़ी पलट गई थी और उनके पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था।

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या

5 दिसंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर के पोस्ट इलाके के श्याम नगर में स्थित सुखदेव सिंह के घर में दिनदहाड़े घुसकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।

हमलावरों ने सुखदेव सिंह के सीने और सर पर गोली मारी, जिसके कारण काफी ज्यादा खून बह गया। उन्हें उसी समय नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी जान बच नहीं पाई‌।

इस घटना के तीन सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने बरामद किये, जिसमें दो हमलावर होल में बैठे हुए सुखदेव सिंह पर गोलियां बरसाते हुए नजर आए। इस फुटेज के आधार पर पुलिस अब तक हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के गंभीरता को देखते हुए प्रदेश भर में पुलिस को अलर्ट किया गया।

प्रदेश भर में हुआ प्रदर्शन

सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या पर राजपूत समाज बहुत ज्यादा आक्रोश में है। मानसरोवर स्थित अस्पताल के बाहर ही राजपूत करणी सेना से जुड़े लोग और राजपूत समाज के लोगों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, जोधपुर, जैसलमेर सहित प्रदेश के काफी जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां तक कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारे को पकड़ कर गिरफ्तार किया जाए, वरना भारी आंदोलन होगा।

सुखदेव सिंह की हत्या पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया

सुखदेव सिंह की हत्या पर प्रदेश के अलग-अलग नेताओं ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की घटना बेहद ही दुखद है। वे ईश्वर से उनके दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं।

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा ने भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। जोधपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी यह बयान जारी किया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की इस तरीके की हत्या से वह स्तब्ध है। उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो यह पुलिस प्रशासन को कह दिया है।

निष्कर्ष

इस लेख में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बायोग्राफी के बारे में जाना। सुखदेव सिंह गोगामेडी राजपूतों से जुड़े मुद्दे समय समय पर उठाते रहते थे और वह हिंदुत्व के भी प्रबल समर्थक थे। इसलिए ये युवाओं के बीच यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध थे।

हमें उम्मीद है कि यह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का परिचय आपको पसंद आया होगा। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

राजकुमारी दिया कुमारी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

टी राजा सिंह का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

प्रताप पुरी महाराज का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

महंत बालकनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment