Home > Featured > गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान मूल के एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। यह वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्रालय में मंत्री के पद पर हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत बच्चों के बीच मिनिस्टर अंकल के नाम से प्रसिद्ध है। इन्हें बीजेपी की केंद्रीय इकाई में राजस्थान से आने वाले अग्रिम नेताओं में गिना जाता है।

Gajendra Singh Shekhawat Biography In Hindi
गजेंद्र सिंह शेखावत

राजस्थान के निवासियों के द्वारा गजेंद्र सिंह शेखावत को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। क्योंकि यह अपनी बातों को सीधे जनता में सही तरीके से रखने में कुशल है। यह अपने चुनावी क्षेत्र में गज्जू बन्ना नाम से अधिक लोकप्रिय है।

आज के इस लेख में हम गजेंद्र सिंह शेखावत के जीवन परिचय (Gajendra Singh Shekhawat Biography In Hindi) के बारे में जानेंगे।

जिसमें हम इनके प्रारंभिक जीवन, उनका राजनीतिक करियर, इनका परिवार, इनकी शिक्षा और इनके निजी संपत्ति के बारे में जानेंगे।

गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय (Gajendra Singh Shekhawat Biography In Hindi)

नामगजेंद्र सिंह शेखावत
लोकप्रिय नाममिनिस्टर अंकल, गज्जू बन्ना
जन्म और जन्मस्थान3 अक्टूबर 1967, जैसलमेर (राजस्थान)
माता का नामश्रीमती मोहन कंवर
पिता का नामश्री शंकर सिंह शेखावत
पत्नी का नामश्रीमती नौनंद कंवर
शिक्षाएम.ए. (दर्शनशास्त्र), एम.फिल (दर्शनशास्त्र)
कॉलेजजय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर
पेशाराजनेता
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
धर्महिंदू
नागरिकताभारतीय
कार्य कालकृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री (3 सितंबर 2017 से 30 मई 2019)
जल शक्ति मंत्री (31 मई 2019 से वर्तमान तक)
संतानदो बेटी, एक बेटा
कुल संपत्ति13 करोड़ 80 लाख 29 हजार

गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रारंभिक जीवन

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान राज्य के जैसलमेर जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म 3 अक्टूबर 1967 को हुआ था।

इनकी माता का नाम मोहन सिंह कंवर था। उनके पिता का नाम शंकर सिंह शेखावत था, जो पेशे से एक सरकारी अफसर थे।

गजेंद्र सिंह शेखावत का विवाह नौनंद कँवर से 24 नवंबर 1993 को हुआ था। इनकी दो बेटी और एक बेटा है।

गजेंद्र सिंह शेखावत की शिक्षा

गजेंद्र सिंह के पिता शंकर सिंह शेखावत एक सरकारी अफसर थे, जिसके कारण उनका अलग-अलग जगह पर ट्रांसफर होता था।

जिसके कारण गजेंद्र सिंह शेखावत को अलग-अलग शहरों से शिक्षा पाने का अवसर मिला। इसलिए उन्होंने अलग-अलग शहरों से अपनी शिक्षा पूरी की है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर से दर्शनशास्त्र विषय में मास्टर की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में एमफिल भी की।

प्रतापपुरी महाराज का जीवन परिचय और राजनीतिक करियर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गजेंद्र सिंह शेखावत का राजनीतिक करियर

गजेंद्र सिंह शेखावत को बचपन से ही राजनीति में रुचि थी। इसीलिए अपने छात्र जीवन में 1992 में इन्होंने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और इसमें इन्होंने जीत भी प्राप्त की थी।

उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े लेकिन आगे कुछ वर्षों के लिए इन्होंने राजनीति से किनारा कर लिया।

1994 में यह अफ्रीका का पूर्वी देश इथोपिया चले गए और वहां पर इन्होंने कुछ जमीन खरीदी और खुद की जमीन पर खेती करना शुरू कर दी।

लेकिन राजनीति अभी भी इनके मन में बसी हुई थी। जिसने इन्हें दोबारा स्वदेश लौटने के लिए मजबूर कर दिया।

2014 में यह भारत आए और भारत लौटते ही इन्हें भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट भी मिल गया। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़े और इस चुनाव में जीत प्राप्त की।

उस लोकसभा चुनाव में गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की उम्मीदवार चंद्रेश कुमारी को 4 लाख 10 हजार 51 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत प्राप्त की थी।

उसके बाद 2017 में गजेंद्र सिंह शेखावत को मोदी सरकार के अंदर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद के रूप में नियुक्त किया गया।

उसके बाद साल 2019 में 17वीं लोकसभा चुनाव में भी इन्हें भाजपा की तरफ से ही टिकट प्रदान हुई।

इस बार भी इन्होंने राजस्थान लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार इनके प्रतिस्पर्धी तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत थे।

लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें भी 2 लाख 74 हजार के भारी मतों से हराकर जीत प्राप्त की थी।

इस तरह ये एक बार फिर सांसद बनकर दिल्ली आए। इस बार इन्हें मोदी सरकार के अंदर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

इस तरह वर्तमान में गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री हैं। इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

रविंद्र सिंह भाटी का जीवन परिचय और राजनीतिक करियर के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गजेंद्र सिंह शेखावत के सामाजिक कार्य

गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक कैरियर शुरू करने से पहले ही कई सामाजिक कार्य करने शुरू कर दिए थे।

जब यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे, उस समय ये कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। ये स्वदेशी जागरण व सीमा जन कल्याण समिति में भी रह चुके हैं।

इन्होंने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को भारत में बसाने के लिए कई संघर्ष भी किए।

यह राजस्थान में सीमा जन कल्याण समिति जो राजस्थान में सीमा क्षेत्र में विकास करने का कार्य करती है, उनके महासचिव भी रह चुके थे।

इस पद पर रहते हुए इन्होंने भारत-पाकिस्तान की सीमा पर 40 विद्यालय और 4 छात्रावास की स्थापना करके नागरिक सुरक्षा के प्रभाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गजेंद्र सिंह शेखावत के संभाले गए पद

वर्षपद
1992छात्रसंघ अध्यक्ष, जोधपुर विश्वविद्यालय (जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी)
2014जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से अत्याधिक मतों से जीत प्राप्ति की
2017राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
2019जोधपुर लोकसभा सीट से दोबारा जीत प्राप्त की
30 मई 2019मंत्री (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय)

गजेंद्र सिंह शेखावत की संपत्ति

2019 के चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में दिए गए संपत्ति की जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह शेखावत की कुल संपत्ति ₹13,80,29,511 है।

जिसमें 1,97,00000 रूपए की गैर खेती वाली जमीन है‌। वहीं 40,00,000 रुपए कीमत इनके आवासीय भवन की कीमत है।

एक करोड़ से भी ज्यादा की इनकी कमर्शियल बिल्डिंग है। वहीं ₹800000 इनके पास कैश है। 1,14,00000 से रूपए करोड़ से भी ज्यादा इनके पास ज्वेलरी है।

लगभग 3,81,000 रूपए की कीमत के इनके पास वाहन है। 11,52,441 रुपए इनके बैंक डिपाजिट और अन्य जमा रुपए हैं। अन्य सम्पत्ति 15,05,000 रूपए है।

FAQ

गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रमुख सामाजिक कार्य क्या रहे हैं?

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई सामाजिक कार्य किए हैं, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्यालय और छात्रावास की संख्या में वृद्धि करना व जोधपुर हवाई अड्डे का विस्तार करना इनके प्रमुख सामाजिक कार्य रहे हैं।

गजेंद्र सिंह के माता-पिता का क्या नाम है?

गजेंद्र सिंह की माता का नाम श्रीमती मोहन कंवर और पिता का नाम श्री शंकर सिंह शेखावत था।

गजेंद्र सिंह शेखावत कौन से लोकसभा क्षेत्र से सांसद है?

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत कितने बार सांसद रह चुके हैं?

गजेंद्र सिंह शेखावत ने सबसे पहला लोकसभा चुनाव जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से साल 2014 में लड़ा था और इसमें जीत भी प्राप्त की थी। उसके बाद साल 2019 में दोबारा जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने।

गजेंद्र सिंह शेखावत कौन से मंत्रालय में है?

गजेंद्र सिंह शेखावत वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में मंत्री के पद पर हैं। हालांकि इससे पहले साल 2014 में भी नरेंद्र मोदी की सरकार में यह कृषि और किसान  कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर थे।

निष्कर्ष

इस लेख में राजस्थान राज्य के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वर्तमान में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जीवन परिचय (Gajendra Singh Shekhawat Biography In Hindi) के बारे में जाना।

इस लेख में गजेंद्र सिंह शेखावत का प्रारंभिक जीवन, इनके माता-पिता का नाम, इनका वैवाहिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनका राजनीतिक कैरियर और इनकी कुल संपत्ति के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

हनुमान बेनीवाल का जीवन परिचय

छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी का जीवन परिचय

निर्मल गहलोत का जीवन परिचय

ओम बिरला का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment