Home > Biography > राजस्थान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

राजस्थान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

Diya Kumari Jaipur Biography in Hindi
Diya Kumari Jaipur Biography in Hindi

राजस्थान में कई सारे लोग शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे ही शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक शख्स है दिया कुमारी, जिन्हें राजस्थान की राजकुमारी भी कहा जाता है।

दिया कुमारी राजस्थान के राजसमंद से सांसद रह चुकी है। बीजेपी द्वारा साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें विद्यानगर सीट से टिकट दिया गया, जहां से इन्होने भारी मतों से जीत दर्ज की। यहां तक कि पीएम मोदी की एक सभा में इनको आगे रखा गया था।

इस लेख में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का परिचय (Diya Kumari Jaipur Biography in Hindi) विस्तार से जानेंगे।

दिया कुमारी का जीवन परिचय (Diya Kumari Jaipur Biography in Hindi)

नामराजकुमारी दीया कुमारी
पेशाउप मुख्यमंत्री (राजस्थान)
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
जन्म और जन्म स्थान30 जनवरी 1971, जयपुर (राजस्थान)
शिक्षाग्रेजुएशन, पीएचडी
कॉलेजचेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स, यूके और एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर
वैवाहिक स्थितितलाकशुदा
बच्चे2 बेटे और 1 बेटी
बेटों के नाममहाराज कुमार पद्मनाभ सिंह, राजकुमार महाराज लक्षराज सिंह
बेटी का नामराजकुमारी गौरवी कुमारी
माता का नाममहारानी पद्मिनी देवी
पिता का नामस्वर्गीय महाराजा भवानी सिंह
दादा का नाममहाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय
कुल संपत्ति92 मिलियन डॉलर

दिया कुमारी कोन है?

दिया कुमारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वर्तमान में वह राजस्थान के राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद है। पूर्व में यह राजस्थान विधानसभा में सवाई माधोपुर से विधायक थी। दिया कुमारी राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती है।

दिया कुमारी का प्रारंभिक जीवन

दिया कुमारी का जन्म राजस्थान के जयपुर में 30 जनवरी 1971 को हुआ था। जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी के पिता का नाम महाराजा सवाई सिंह और माता का नाम महारानी पद्मिनी देवी है।

इनके दादा मान सिंह ब्रिटिश राज्य के दौरान जयपुर रियायत के अंतिम शासक थे। राजकुमारी दिया कुमारी एक राजघराने से होने के कारण इनका जीवन बहुत ही राजशाही शैली में बिता। अपनी दादी गायत्री देवी के देखरेख में इनका प्रारंभिक जीवन बिता।

दिया कुमारी भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की इकलौती संतान है। इसी कारण से दिया कुमारी के बेटे को 2011 में भवानी सिंह ने अपना वारिस घोषित किया।

दिया कुमारी की शिक्षा

राजकुमारी दिया कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत में पूरी की। दिया कुमारी ने मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली, गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जयपुर और जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल मुंबई से अपनी स्कूलिंग पुरी की।

उसके बाद वह ब्रिटेन चली गई। लंदन से इन्होंने डेकोरेटिव आर्ट्स का कोर्स किया और फिर इसी विषय में आगे इन्होंने पीएचडी भी की।

दिया कुमारी का वैवाहिक जीवन

कहते हैं राजकुमारियां शादी केवल राजकुमारों से करती है। लेकिन इस कहावत को झूठा साबित करते हुए दिया कुमारी ने किसी राजा के बेटे से नहीं बल्कि अपने राजमहल में काम करने वाले एक मामूली से वर्कर से शादी की।

दिया कुमारी के पति का नाम नरेंद्र सिंह है। जिनसे इन्होने दिल्ली के एक कोर्ट में शादी की थी। हालांकि इस शादी के लिए उनके पिता भवानी सिंह सहमत नहीं थे। लेकिन बाद में वह भी मान गए। दिया कुमारी की यह शादी काफी ज्यादा विवादों में घिरी हुई थी।

हालांकि यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नही चली। साल 2018 में आपसी सहमति से इन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया। तलाक के 2 वर्ष पहले से ही ये दोनों साथ में नहीं रहते थे।

यह भी पढ़े

कौन है राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा?

महंत बालकनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

गजेंद्र सिंह शेखावत का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

दिया कुमारी की संतान

दिया कुमारी को दो पुत्र और एक पुत्री है। इनके पहले बेटे का जन्म 2 जुलाई 1998 को हुआ था। बड़े बेटे का नाम पद्यनाथ सिंह है, जिसे इनके पिता भवानी सिंह ने 22 नवंबर 2002 को युवराज घोषित किया और 27 अप्रैल 2011 को बहुत धूमधाम से युवराज पद्यनाथ सिंह का राज्याभिषेक कराया गया।

हालांकि यहां पर आपको थोड़ा ताजूब हो सकता है। क्योंकि देश आजाद होने के बाद राजा महाराजा की प्रथा समाप्त हो गई। लेकिन आज भी राजस्थान में कुछ राजशी परिवार अपने क्षेत्र को अपना राज्य मानते हैं और वह अभी भी विधिवत तरीके से राज्याभिषेक करते हैं।

दिया कुमारी के बड़े बेटे का भी राज्याभिषेक बहुत ही धूमधाम और विधिवत तरीके से हुआ। इनके छोटे पुत्र का नाम लक्ष राज है। इनकी एक पुत्री भी है, जिनका नाम गौरवी कुमारी है।

दिया कुमारी खुद को भगवान राम का वंशज बताती है

दिया कुमारी को कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है क्योंकि यह अक्सर किसी न किसी बयान से विवादों में आ जाती है। दो-तीन साल पहले दिया कुमारी ने दावा किया था कि इनका परिवार भगवान राम का वंशज है।

इनका मानन था कि इनके पिता कुश के 309वें वंशज हैं। इतना ही नहीं यह तो सुप्रीम कोर्ट में अपने परिवार के वंश का सबूत भी देने को तैयार थी। अपने इस दावे के लिए दिया कुमारी काफी ज्यादा चर्चाओं में रही थी।

दीया कुमारी का राजनीतिक करियर

दिया कुमारी की राजनीतिक यात्रा विधिवत तरीके से साल 2013 से शुरू हुई जब इन्हें भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला। साल 2013 में राजस्थान के जयपुर में हुई एक रैली में दिया कुमारी ने बीजेपी की सदस्यता ली।

इस रैली में गुजरात के तात्कालिक मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और राजस्थान की तात्कालिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उपस्थित थी। सन 2013 को दिया कुमारी को बीजेपी से राजस्थान के सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से टिकट मिल गया और उन्होंने उस चुनाव में जीत भी प्राप्त की।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन्हें बीजेपी से राजस्थान के राजसमंद लोकसभा सीट के लिए टिकट मिल गया। इस चुनाव को उन्होंने लड़ा और भारी मतों से जीत भी प्राप्त की। इस तरीके से यह राजस्थान के राजसमंद लोकसभा से सांसद रही।

2023 में राजस्थान में हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें विद्यानगर सीट से विधायक के रूप में टिकट दिया था और इन्होने कांग्रेस उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को 71368 वोटों से हराया।

12 दिसंबर 2023 को बीजेपी द्वारा हुई विधायक दल की बैठक में इन्हें राजस्थान की उपमुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया।

दीया कुमारी की उपलब्धियां

दिया कुमारी समय-समय पर देश हित से जुड़े मुद्दे उठाते रहती है। यह कई सामाजिक कार्यों में भाग लेती हैं, जिसके कारण यह जनता के बीच बहुत ही लोकप्रिय है।

यह पूर्व में राजघराने से संबंध रखने के बावजूद आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। आम लोगों के कार्यक्रम में, त्योहारों में इनकी उपस्थिति सहज ही देखी जा सकती है।

दिया कुमारी अक्सर राष्ट्रवाद की नीति पर बल देते हुए सभी को देश हित के लिए सोचने को प्रेरित करती है। यह अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण का प्रयास करती है।

इन्होंने लंदन से डेकोरेटिव आर्ट्स का कोर्स किया है, जिसके कारण यह अपने विरासत को सजाने और संभालने का बखूबी काम करती है। यह सिटी पैलेस जयपुर, जयगढ़ दुर्ग के साथ दो ट्रस्टों को संभाल रही है। इसके अतिरिक्त द पैलेस स्कूल और महाराजा सवाई भवानी सिंह के नाम से यह दो स्कूल भी चलाती है।

यह तीन होटल का भी प्रबंधन करती हैं, जिसमें पहला होटल है राजमहल पैलेस जयपुर, दूसरा माउंट आबू व होटल लाल महल पैलेस और तीसरा होटल है जयपुर हाउस।

दिया कुमारी की कुल संपत्ति

दिया कुमारी जयपुर की राजकुमारी है। यह एक राजघराने परिवार से आती है, जिसके कारण इनके पास बेहिसाब दौलत है। इनकी कुल संपत्ति 92 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इनके कुल संपत्ति में कई ट्रस्ट, व्यवसाय, स्कूल और होटल शामिल है।

निष्कर्ष

इस लेख में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी का जीवन परिचय (Diya Kumari Jaipur Biography in Hindi) जाना।

इस लेख दिया कुमारी की जीवनी में इनके प्रारंभिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनका वैवाहिक जीवन, इनका राजनीतिक सफर और इनके कुल संपत्ति के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको दिया कुमारी से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब मिल गया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment