Home > Biography > टी राजा सिंह का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

टी राजा सिंह का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

T Raja Singh Biography in Hindi: हैदराबाद में गोसामहल विधायक टी राजा सिंह अपने क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। साल 2018 में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति की जब लहर थी तब यह चुनाव जीतने वाले भाजपा के पांचवे विधायक बने थे।

यह हैदराबाद के इकलौते भाजपा विधायक है। राजा सिंह को गोरक्षा अभियान के दौरान बहुत पहचान मिली।

T Raja Singh Biography in Hindi

इस जीवन परिचय में हम टी राजा सिंह का प्रारंभिक जीवन, इनका राजनीतिक सफर और इनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

टी राजा सिंह का जीवन परिचय (T Raja Singh Biography in Hindi)

नामटी राजा सिंह
जन्म का नामराजा सिंह लोधी
जन्म और जन्म स्थान15 अप्रैल 1977, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)
पेशाराजनेता
चुनाव-क्षेत्रगोशमहल विधान सभा क्षेत्र
पार्टीनिर्दलीय, तेलुगु देशम पार्टी (2009-2013), भारतीय जनता पार्टी (2014-2022)

टी राजा सिंह का प्रारंभिक जीवन

ठाकुर राजा सिंह आंध्र प्रदेश के हैदराबाद के रहने वाले हैं। इनका जन्म 15 अप्रैल 1977 को हुआ था। इनका पूरा परिवार ढोलपेट में रहता है। यह एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इनका पूरा बचपन गरीबी में बिता। कहा जाता है कि गरीबी के कारण ये अपनी शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाए थे। लेकिन आगे चलकर इन्हें आरएसएस की विचारधारा बहुत अच्छी लगी, जिस कारण इन्होंने भी आरएसएस ज्वाइन कर ली। इनकी पत्नी का नाम उषा बाई है।

टी राजा सिंह का राजनीतिक सफर

टी राजा सिंह पूरी तरह राजनीति के क्षेत्र में आने से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता हुआ करते थे। वह साल 2009 में टिडिपी से नगर पार्षद बने थे। इन्होंने टिडिपी (तेलुगु देशम पार्टी) में सक्रिय रूप से भाग लिया था और हैदराबाद में हिंदू सक्रियता को प्रोत्साहित भी किया था।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पहले हिंदू भिक्षकों ने इन्हें हिंदू हृदय सम्राट के रूप में सम्मानित किया था। साल 2013 में टी राजा सिंह बीजेपी को ज्वाइन कर लिया और अगले ही साल विधानसभा चुनाव में इन्होंने आंध्र प्रदेश के गोशामहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

टी राजा सिंह तेलंगाना के पहले विधानसभा में चुनाव जीतने वाले पांचवें भाजपा विधायक बने थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर टी राजा सिंह अपने क्षेत्र के पसंदीदा विधायक के रूप में उभर कर आए। इनका अपने निर्वाचन क्षेत्र पर पकड़ बहुत ही दमदार थी।

यही कारण है कि साल 2018 में जब तेलंगाना में टीआरएस समर्थन की लहर थी, जहां भाजपा ने तेलंगाना में 119 निर्वाचन क्षेत्र में से 100 से भी अधिक विधानसभा क्षेत्र में अपनी सत्ता खो दी। ऐसे में टी राजा सिंह ने अच्छे मतों से जीत प्राप्त की थी।

यह भी पढ़े

महंत बालकनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय और राजनीतिक सफ़र

टी राजा सिंह के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य

  • टी राजा सिंह ने अपने राजनीतिक सफर को तय करते हुए कई अच्छे सामाजिक कार्य भी किये हैं। जिसमें इन्होंने अपने क्षेत्र के आसपास गाय तस्करी के खिलाफ बहुत कठोरता से कदम उठाया।
  • इन्होंने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी आयोजित किया था। यहां तक कि हैदराबाद जहां पर मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है, इन्होंने यहां एक पहाड़ी पर 51 फीट की ऊंची विशाल हनुमान जी की मूर्ति भी निर्मित करवाई‌।
  • टी राजा सिंह का मानना है कि अपने पार्टी से ज्यादा उनके लिए धर्म की रक्षा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
  • टी राजा सिंह को हैदराबाद के युवाओं का काफी ज्यादा समर्थन मिला है। यह अक्सर हनुमान जयंती और श्री रामनवमी के दौरान विशाल रैलियो में नजर आते हैं।
  • टी राजा सिंह सोशल मीडिया से भी जुड़े हुए हैं। इनका एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल है, जहां पर स्वयं सेवकों की एक सेना उनका समर्थन करती है। इनके यूट्यूब चैनल का नाम “श्री राम चैनल तेलंगाना” है, जहां पर 3 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर है।

टी राजा सिंह के विवादित बयान

हर राजनेता की तरह टी राजा सिंह ने भी कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसके कारण इन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।

साल 2017 में इन्होंने एक बयान दिया था कि हैदराबाद का ओल्ड सिटी क्षेत्र एक मिनी पाकिस्तान में बदल गया है। इतना ही नहीं इन्होंने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थी, जिसके लिए काफी विवाद हुए थे।

इसी साल दिसंबर में इन्होंने एक और बयान दिया था कि हमारे और हिंदू राष्ट्र के बीच में जो भी आएगा, उसे हम मिटा देंगे। इसलिए भाईयो तैयार हो जाओ और तलवार चलाना सीखो। इनका यह बयान भी काफी विवादस्पद रहा था।

साल 2018 में जून में इन्होंने कुरान पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। इनका यह बयान काफी ज्यादा विवादों में रहा था। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि कुरान ग्रीन बुक है, जो देश में आतंकवाद का कारण है। ऐसे में इनका यह बयान मुस्लिम समुदायों के बीच इनकी छवि को बहुत खराब कर गया।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह के जीवन परिचय (T Raja Singh Biography in Hindi) के बारे में जाना।

इस लेख में हमने राजा सिंह का प्रारंभिक जीवन, इनका राजनीतिक सफर और इनसे जुड़े कुछ विवादित बयानों के बारे में जाना। इतना ही नहीं इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य के बारे में भी जाना।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment