व्यक्तिवाचक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

व्यक्तिवाचक विशेषण (Vyaktivachak Visheshan): हिंदी व्याकरण का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में संज्ञा, सर्वनाम और इसके साथ ही विशेषण का नाम भी जरूर आता है। विशेषण जो कि हिंदी व्याकरण की एक मुख्य शाखा है और इसके बारे में जानकारी लेने के बिना हिंदी व्याकरण अधूरी है।

Vyaktivachak Visheshan
Vyaktivachak Visheshan

इस लेख में आपको व्यक्तिवाचक विशेषण से जुड़ी पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। यहां पर व्यक्तिवाचक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण के बारे में विस्तार से समझाया गया है।

विशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

व्यक्तिवाचक विशेषण किसे कहते है?

व्यक्तिवाचक विशेषण की परिभाषा: वह शब्द जो व्यक्तिवाचक संज्ञा के द्वारा बनते है और विशेषण शब्दों का निर्माण करते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहा जाता है।

  • लखनऊ से लखनवी।
  • गुजरात से गुजराती।
  • बनारस से बनारसी।
  • जोधपुर से जोधपुरी।
  • इलाहाबाद से इलाहाबादी।
  • राजस्थान से राजस्थानी।

व्यक्तिवाचक विशेषण के मुख्य उदाहरण

  • मुझे गुजराती खाना अधिक पसंद है।

ऊपर उदाहरण में गुजराती शब्द का प्रयोग किया गया है। यह गुजराती शब्द असल में व्यक्तिवाचक संज्ञा गुजरात से बना शब्द है और विशेषण की रचना करता है। इसलिए गुजराती शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है और इस गुजराती शब्द का प्रयोग खाने की विशेषता की विशेषता बताने लिए किया गया है।

  • मुझे इलाहाबादी चटनी बहुत पसंद है।

इस वाक्य में इलाहाबादी शब्द का प्रयोग किया गया है जो कि व्यक्तिवाचक संज्ञा इलाहाबाद से बना हुआ है। इस शब्द के जरिए इलाहाबाद की चटनी की विशेषता बताई जा रही है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

  • मुझे बनारसी पान बहुत पसंद है।

ऊपर दिए गए इस उदाहरण में बनारस के पान का जिक्र किया गया है। बनारस का पान की विशेषता बनारसी शब्दों के माध्यम से बताई गई है। यह शब्द बनारसी जो व्यक्तिवाचक संज्ञा बनारस से निर्मित है और पान की विशेषता बताने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

  • तुम्हारी दुकान पर राजस्थानी मिठाइयां मिलती है।

इस वाक्य में राजस्थानी शब्द का प्रयोग किया गया है। यह शब्द जो कि व्यक्तिवाचक संज्ञा राजस्थान से बना हुआ है और यहां पर मिठाइयों की विशेषता बता रहा है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

  • मुझे आज जयपुरी रजाई लेनी पड़ेगी।

ऊपर दी गई इस उदाहरण में जयपुरी शब्द का प्रयोग किया गया है। यह सब जो व्यक्तिवाचक संज्ञा जयपुर से निर्मित है और यह शब्द रजाई की विशेषता बता रहा है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

  • मुझे जोधपुरी जूती अच्छी लगती है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में जोधपुरी शब्द का प्रयोग किया गया है। यह शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा जोधपुर से बना हुआ है और यहां पर जूती की विशेषता बता रहा है। इसलिए इस शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

निष्कर्ष

हमने यहां पर व्यक्तिवाचक विशेषण (Vyaktivachak Visheshan) की परिभाषा और उदाहरण के बारे में विस्तार से जाना है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह समझ आ गया होगा। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।

यह भी पढ़े

परिमाणवाचक विशेषण (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

संख्यावाचक विशेषण (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

गुणवाचक विशेषण (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

सार्वनामिक विशेषण (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

संबंधवाचक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

प्रश्नवाचक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

तुलना बोधक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here