Home > Visheshan > तुलना बोधक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

तुलना बोधक विशेषण (परिभाषा और उदाहरण)

तुलना बोधक विशेषण (Tulna Bodhak Visheshan): हिंदी व्याकरण के अध्ययन करते समय विशेषण का जिक्र अवश्य होता है। विशेषण हिंदी व्याकरण की एक महत्वपूर्ण शाखा है और इसके बारे में जानकारी लेना बहुत जरूरी है।

Tulna Bodhak Visheshan
Tulna Bodhak Visheshan

आज यहां पर हम विशेषण का एक प्रकार तुलना बोधक विशेषण के बारे में बात करने वाले हैं। यहां पर हम तुलना बोधक विशेषण क्या है और तुलना बोधक विशेषण की परिभाषा क्या है आदि इसकी जानकारी देने वाले हैं।

विशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

तुलना बोधक विशेषण किसे कहते है?

तुलना बोधक विशेषण की परिभाषा: ऐसे शब्द जिनके माध्यम से दो वस्तुओं के बीच में तुलना बताई जाती है और इन शब्दों के माध्यम से दो वस्तुओं के बीच गुण एवं दोष इत्यादि की तुलना होती है। साथ ही साथ दोनों वस्तुओं के बीच संज्ञासर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द तुलना बोधक विशेषण कहलाते हैं। जैसे:

  • पूजा नैना से खूबसूरत है।

यहां पर दोनों महिलाओं की परस्पर तुलना की गई है।

तुलना बोधक विशेषण की अवस्थाएं

तुलना बोधक विशेषण की मुख्य रूप से तीन अवस्थाएं होती है, जो नीचे निम्नलिखित रुप से दी गई है:

  1. मूलावस्था
  2. उत्तरावस्था
  3. उत्तमावस्था

मूलावस्था

ऐसे शब्द जिनका प्रयोग एक ही व्यक्ति या वस्तु की विशेषता दोष गुण स्वभाव इत्यादि की विशेषता बताने के लिए प्रयोग हो, उन्हें मूल अवस्था के अंतर्गत रखा गया है।

मूल अवस्था के अंतर्गत कुछ शब्द जैसे:- वीर, ताकतवर, डरपोक, निडर इत्यादि आते हैं।

उदाहरण

  • मनुष्य को अपनी जिंदगी शेर की भांति निडर होकर जीनी चाहिए।
  • मैं बड़ा होकर वीर सपूत बनना चाहता हूं।
  • राकेश बहुत अच्छा आदमी है।
  • मेरा दोस्त डरपोक नहीं है।
  • मैं अपने पापा की तरह निडर सिपाही बनना चाहता हूं।

उत्तरावस्था

जब किसी भी वस्तुओं एवं व्यक्तियों के बीच आपस में गुण व दोष को बताने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उनको उत्तरा अवस्था के अंतर्गत रखा जाता है।

जैसे: ज्यादा सुंदर, ज्यादा तेज, अधिक बुद्धिमान, ज्यादा चतुर, ज्यादा दयालु इत्यादि।

उदाहरण

  1. राम बहुत ज्यादा दयालु आदमी है।
  2. मोहन बहुत अधिक बुद्धिमान व्यक्ति है।
  3. मैं आपसे ज्यादा दयालु हूं।
  4. तुम मेरे से ज्यादा तेज भागते हो।
  5. हम दोनों बाकी की तुलना में ज्यादा चतुर इंसान हैं।

उत्तमावस्था

जब दो या दो से अधिक वस्तुओं को व्यक्तियों की तुलना किसी एक ही शब्द के माध्यम से की जाती है, इस प्रकार के उन शब्दों को उत्तम अवस्था के अंतर्गत रखा गया है।‌

जैसे:- विशालतम, सबसे सुंदर, सबसे बुरा, सबसे चतुर इत्यादि।

उदाहरण

  • एशिया विश्व का सबसे विशालतम महाद्वीप है।‌
  • प्रशांत महासागर विशालतम महासागरों में से एक है।‌
  • वह व्यक्ति सबसे अधिक बलवान है।‌
  • रोहिणी सब लड़कियों में सबसे सुंदर है।‌
  • दीपिका का व्यवहार सबसे बुरा है।‌
  • वह लड़की सबसे चतुर है।‌

तुलना बोधक विशेषण के कुछ उदाहरण

  • एक बुद्धिमान खिलाड़ी मैच जीत सकता है।‌

ऊपर उदाहरण में देख सकते हैं कि बुद्धिमान शब्द का प्रयोग हुआ है।‌ यह बुद्धिमान शब्द जो तुलना बोधक विशेषण के अंतर्गत आता है। इस शब्द के माध्यम से किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना नहीं होती है। लेकिन फिर भी यह शब्द मूलअवस्था के अंतर्गत आता है। इसलिए इस वाक्य को तुलना बोधक विशेषण के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • राकेश तीव्र गति से मेरी तरफ बढ़ रहा है।

इस वाक्य में तीव्र शब्द का प्रयोग गति की विशेषता बताने के लिए किया गया है। हालांकि इस शब्द के माध्यम से किसी भी अन्य व्यक्ति से तुलना नहीं होती है। लेकिन मूल अवस्था में यह शब्द आता है और इसीलिए इस शब्द को तुलना बोधक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

  • राहुल ने 12वीं कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।

ऊपर उदाहरण में सबसे अधिक शब्द का प्रयोग किया गया है। यह शब्द किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना नहीं करता है। लेकिन उत्तमावस्था के अंतर्गत आता है और इसीलिए इस शब्द को तुलना बोधक विशेषण के अंतर्गत रखा गया है।

निष्कर्ष

हमने यहां पर तुलना बोधक विशेषण (Tulna Bodhak Visheshan) की परिभाषा और उदाहरण के बारे में विस्तार से जाना है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह समझ आ गया होगा। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।

यह भी पढ़े

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment