हिंदी व्याकरण का उपसर्ग काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में परिवर्तन ले आते हैं। उपसर्ग का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है।
छोटी कक्षाओं में काफी बार सु उपसर्ग से शब्द बनाइए जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां पर 40 से अधिक सु उपसर्ग से शब्द जानेंगे।

इसके साथ ही सु उपसर्ग से बने शब्द का अर्थ और मूल शब्द जानने के साथ सु उपसर्ग से बने शब्द का वाक्य प्रयोग भी जानेंगे।
उपसर्ग किसे कहते हैं? इसके भेद और उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सु उपसर्ग से शब्द (Su Upsarg Se Shabd)
सु उपसर्ग का अर्थ ‘श्रेष्ठ, बढ़िया, अच्छा, भला’ होता है। चलिए अब सु उपसर्ग से बने शब्द जानते हैं:
| सु उपसर्ग से शब्द | उपसर्ग सहित शब्द का अर्थ | मूल शब्द |
| सुघड़ | सुंदर | घड़ |
| सुमार्ग | अच्छा मार्ग | मार्ग |
| सुभाषित | अच्छी तरह कथित | भाषित |
| सुलभ | आसानी से प्राप्त हो | लभ |
| सुयश | ख्याति | यश |
| सुवास | अच्छा वास | वास |
| सुकृत | अच्छे ढंग से किया गया | कृत |
| सुजन | अच्छे परिवार में जन्मा | जन |
| सुदूर | अधिक दूर | दूर |
| सुरंग | गुफा | रंग |
| सुशील | अच्छे स्वभाव वाला | शील |
| सुयोग्य | अच्छा योग्य | योग्य |
| सुकार्य | अच्छा काम | कार्य |
| सुरक्षित | सही से रक्षित | रक्षित |
| सुडौल | मजबूत | डौल |
| सुजान | समझदार | जान |
| सुघड़ | सुंदर | घड़ |
| सुफल | अच्छा फल | फल |
| सुबोधित | संबोधन किया गया | बोधित |
| सुशिक्षित | अच्छा शिक्षित | शिक्षित |
| सुगम | सरल | गम |
| सुकर | सरल या आसान | कर |
| सुकीर्ति | प्रसिद्धि | कीर्ति |
| सुकुमार | सुंदर व्यक्ति | कुमार |
| सुकर्म | अच्छा कार्य | कर्म |
| सुकंठ | सुरीली आवाज वाला | कंठ |
| सुअवसर | अच्छा अवसर | अवसर |
| सुकवि | अच्छा कवि | कवि |
| सुकृति | धर्म का काम | कृति |
| सुकोमल | नाजुक | कोमल |
| सुगठन | सही से गठन | गठन |
| सुगंध | अच्छी खुशबू | गंध |
| सुगंधित | अच्छी गंध वाला | गंधित |
| सुगठित | अच्छे से गठित | गठित |
| सुगति | अच्छी गति | गति |
| सुडौलता | मजबूती वाला | डौलता |
| सुदर्शन | भगवान विष्णु का चक्र | दर्शन |
| सुदेश | अच्छा देश | देश |
| सुदृढ़ | अच्छी दृढ़ता से | दृढ़ |
| सुगमता | आसानी से | गमता |
प्रत्यय किसे कहते हैं? परिभाषा, भेद और उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सु उपसर्ग से बने शब्द का अर्थ और वाक्य प्रयोग
- सुभाषित- सुभाषित का अर्थ होता है, जो बहुत ही सुंदर ढंग से कही गई हो, जो कि बहुत ही प्रिय हो। आज मोहन के गांव में एक ऐसे साधु आए जिन्होंने भागवत की एक कथा सुनाई लेकिन वह साधु ऐसे सुभाषित वचनों से कहते थे, जिसको सुनकर मन आनंद में हो जाता था।
- सुगम- सुगम का अर्थ होता है, जो कि आसानी से मिल जाए जो सरल हो सहज हो आसान हो। तुलसीदास द्वारा रचित राम चरित्र मानस बहुत ही आसान शब्दों में रचित ग्रंथ है, जिसे लोग सुगमता से पढ़ सकते हैं।
- सुलभ – सुलभ का अर्थ होता है, जो कि आसानी से मिल जाए, सहज हो, सुगम हो, सहजता से प्राप्त हो जाए। भारत सरकार द्वारा प्रत्येक कृषि केंद्र में किसान भाइयों के लिए मुफ्त में कृषि संबंधी सभी वस्तुएं सुलभ करवाई गई है।
- सुयश- सुयश का अर्थ होता है सुंदर या सुकीर्ति, प्रसिद्धि, ख्याति। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से काफी सुयश और पैसे दोनों अर्जित किए है।
- सुशील- सुशील का अर्थ होता है, जो कि अच्छी तरह से व्यवहार करें, अच्छे आचरण वाला हो और अच्छी चरित्र वाला हो। सोहन ने अपने नवजात शिशु का नाम सुशील रखा है।
अन्य महत्वपूर्ण उपसर्ग से बने शब्द
Very nice many words to write