Home > Upsarg > नि उपसर्ग से शब्द

नि उपसर्ग से शब्द

नि उपसर्ग से शब्द (Ni upasarg se shabd in Hindi)

नि उपसर्ग से शब्द – निखरा, निकम्मा, निधड़क, निवारण, निपात, नियोग, निषेध, निडर, निहत्था, निहाल, निराकार, निर्बल, निर्गुण, निरोग, निसंतान, निरक्षर, निवेश, निषेध, निकेतन, नियमित, नियम, निबंध।

Ni upasarg se shabd nikhara, nikamma, nidhadak, nivaaran, nipaat, niyog, nishedh, nidar, nihattha, nihaal, niraakaar, nirbal, nirgun, nirog, nisantaan, nirakshar, nivesh, nishedh, niketan, niyamit, niyam, nibandh.

नि उपसर्ग से शब्द (Prefix of Ni in Hindi) और उपसर्ग जोड़ने पर किसी भी शब्द का मूल शब्द का अर्थ बदल जाता है। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। उपसर्ग का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है। उपसर्ग शब्द किसी भी शब्द के आगे जुड़ कर विभिन्न प्रकार के शब्दों का निर्माण करती है जिसे हम वाक्यों के द्वारा जानेंगे। इसीलिए एक वाक्य में सभी उपसर्ग शब्दों का प्रयोग हो जाए, यह जरूरी नहीं है। स्थिति के आधार पर वाक्य में अलग अलग उपसर्ग का प्रयोग अलग अलग स्थान पर किया जा सकता है।

नीचे हम उदाहरण के माध्यम से इसे और अधिक गहराई से जानने का प्रयास करेंगे।

नि शब्द के वाक्य प्रयोग द्वारा उपसर्ग शब्दों के अंतर को समझना

  • निकम्मा- निकम्मा का अर्थ होता है जो कोई काम धंधा ना करें, जिससे कुछ करते धरते ना बने। मोहन रात दिन अपने घर में पड़ा रहता है वह कोई भी कार्य नहीं करता है और ना ही कोई काम-धंधा खोजने का प्रयास करता है वह बिल्कुल ही निकम्मा हो गया है।
  • निधड़क- निधड़क मतलब होता है बेधड़क, बेरोकटोक। मोहन सोहन के घर बिना कुछ पूछे ही अंदर आ गया बिल्कुल निर्धारक अंदर आ गया।
  • निवारण- निवारण का अर्थ होता है रोकथाम करना, किसी को बढ़ने या फैलने से रोकना। भारत सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन लोगों से लगाने का आग्रह किया है और साथ ही साथ मास्क का उपयोग करना भी अनिवार्य कर दिया है जिससे कोविड-19 का निवारण हो सके।
  • निषेध- निषेध का अर्थ होता है है आज्ञा समरूप होता है। यदि किसी स्थान पर निषेध लिखा हो तो उस स्थान पर जाने की मनाही होती है और यह अक्सर कोई ऑफिस या कोई सीक्रेट जगह पर आम लोगों को ना जाने के लिए निषेध लगाया जाता है जिससे कि कोई लोग उस सीक्रेट जगह पर ना जाए।
  • निडर- निडर का अर्थ होता है जो डरता ना हो और जो भयभीत ना होता हो। इस दुनिया में वह व्यक्ति ही सफलता को हासिल करता है जो कि निडर हो, जो कि अपने हार से ना डरता हो और अपनी असफलता से भी भयभीत ना होता हो वही इस दुनिया में सफल हो सकता है।
  • निहत्था- निहत्था का अर्थ होता है जिसके हाथ में कोई हथियार या अस्त्र ना हो। हमारा भारत देश का इतिहास गवाह है कि हमारे भारत देश में जब कोई राजा या बादशाह युद्ध पर जाते थे और उस युद्ध में किसी भी बादशाह या सैनिक का अस्त्र नीचे गिर जाता था, तो वह किसी निहत्थे पर कभी बार नहीं करते थे।

उपसर्ग शब्द परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। एक शब्द के कई उपसर्ग शब्द हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए शब्द उपसर्ग शब्द ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी उपसर्ग शब्दों में से किसी का भी उपसर्ग शब्द पूछा जा सकता है।

उपसर्ग शब्दों का विशेष महत्व है और इनकी सहायता से हम विभिन्न प्रकार के नए शब्दों का निर्माण कर सकते हैं। उपसर्ग शब्द का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में उपसर्ग शब्द पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से उपसर्ग शब्दों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में उपसर्ग शब्दों का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत और उर्दू और फारसी में भी उपसर्ग शब्दों पूछे जाते हैं।

उपसर्ग शब्द कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण उपसर्ग से बने शब्द

अतिपरा
कु अपअव
अनुउतसम
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment