स उपसर्ग से शब्द (S Upsarg se shabd in Hindi)
स उपसर्ग से शब्द – सफल, सरल, सरस, सजीव, सपरिवार, सक्रिय, सदेह, सचेत, सरकार, समस्या, सकुशल, सादर, सशक्त, सहित।
S Upsarg se shabd – safal, saral, saras, sajiv, sapariwar, sakriy, sandeh, sachet, sarkar, sakushal, sasakt, sahit.
स उपसर्ग से शब्द (prefix of S in Hindi) और उपसर्ग जोड़ने पर किसी भी शब्द का मूल शब्द का अर्थ बदल जाता है। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। उपसर्ग का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है। उपसर्ग शब्द किसी भी शब्द के आगे जुड़ कर विभिन्न प्रकार के शब्दों का निर्माण करती है जिसे हम वाक्यों के द्वारा जानेंगे। इसीलिए एक वाक्य में सभी उपसर्ग शब्दों का प्रयोग हो जाए, यह जरूरी नहीं है। स्थिति के आधार पर वाक्य में अलग अलग उपसर्ग का प्रयोग अलग अलग स्थान पर किया जा सकता है।
नीचे हम उदाहरण के माध्यम से इसे और अधिक गहराई से जानने का प्रयास करेंगे।
स शब्द के वाक्य प्रयोग द्वारा उपसर्ग शब्दों के अंतर को समझना
- सफल- सफल का अर्थ होता है कामयाब होना, पूर्ण मनोरथ होना, सक्सेसफुल होना। मोहन अपने कक्षा में सबसे ज्यादा अंकों से सफल रहा।
- सरल- सरल शब्द का अर्थ होता है जो सीधा हो, जिसके मन में कोई छल कपट ना हो। राधा का मन सरल है उसके मन में किसी के भी प्रति कोई भी छल कपट नहीं है।
- सजीव- सजीव का अर्थ होता है जिसमें जीवन हो, जीवन शक्ति प्रदान करने वाला। वैज्ञानिकों के अनुसार पेड़ पौधे सभी सजीव होते हैं।
- सपरिवार – सपरिवार का अर्थ होता है परिवार के समस्त सदस्यों के साथ, परिवार युक्त। सोहन ने अपनी पुत्री के विवाह में अपने मित्र मोहन को सपरिवार आमंत्रित किया है।
- सचेत- सचेत का अर्थ होता है जिसमें चेतना हो, सचेतन हो, चेतना युक्त हो, समझदार हो, बुद्धिमान हो, सतर्क हो और सावधान हो। हमारे भारत देश के सैनिक सीमा पर हमेशा सतर्क रहते हैं सचेत रहते हैं जिससे वह दुश्मनों को अपने देश के अंदर आने से रोकते हैं और उसे समय पर ही धर दबोचते हैं।
उपसर्ग शब्द परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। एक शब्द के कई उपसर्ग शब्द हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए शब्द उपसर्ग शब्द ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी उपसर्ग शब्दों में से किसी का भी उपसर्ग शब्द पूछा जा सकता है।
उपसर्ग शब्दों का विशेष महत्व है और इनकी सहायता से हम विभिन्न प्रकार के नए शब्दों का निर्माण कर सकते हैं। उपसर्ग शब्द का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में उपसर्ग शब्द पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।
परीक्षा के दृष्टिकोण से उपसर्ग शब्दों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में उपसर्ग शब्दों का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत और उर्दू और फारसी में भीउपसर्ग शब्दों पूछे जाते हैं।
उपसर्ग शब्द कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।
अन्य महत्वपूर्ण उपसर्ग से बने शब्द