Shraddha Kapoor Biography in Hindi: श्रद्धा कपूर भारत की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका है, जिन्होंने कई फिल्मों में बहुत ही अच्छे किरदार निभाए हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के कॉमेडियन और अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में 2010 में फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया।

आज के पोस्ट में हम श्रद्धा कपूर की जीवनी (Shraddha Kapoor Biography in Hindi) और उनके करियर के बारे में विस्तृत से जानेंगे।
श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi
विषय सूची
श्रद्धा कपूर बायोग्राफी
नाम | श्रद्धा कपूर |
उपनाम | चिरकुट |
जन्म और स्थान | 3 मार्च 1987, मुंबई |
पिता का नाम | शक्ति कपूर |
माता का नाम | शिवांगी कोल्हापुरी |
भाई का नाम | सिद्धांत कपूर |
पेशा | अभिनेत्री |
वैवाहिक स्टेटस | अविवाहित |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
श्रद्धा कपूर का प्रारंभिक जीवन
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था। इनके पिता का नाम शक्ति कपूर है और वह भी एक जाने-माने बॉलीवुड कलाकार है। उनकी माता शिवांगी कोल्हापुरी है, जिनकी बहन पद्मिनी कोल्हापुरी बॉलीवुड में जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
श्रद्धा कपूर का बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था और इसके लिए वे बचपन से ही आईने के सामने अपने माता-पिता का पोशाक पहनकर अभिनय करती थी।
श्रद्धा कपूर की शिक्षा
श्रद्धा कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से की। उसके बाद वे अमेरिकन स्कूल में चली गई। आगे की पढ़ाई, उन्होंने वहीं पर की। वहां पर उन्होंने हर तरह के नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। पढ़ाई के दौरान वे फुटबाल और हैंडबॉल खेलने का भी शौक रखती थी।
इसके बाद श्रद्धा कपूर ने बोस्टन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की। लेकिन फिल्म का ऑफर मिलने के कारण उन्होंने बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ दी। श्रद्धा कपूर को गाने का भी शौक है, इसीलिए उन्होंने लता मंगेशकर के चचेरे भाई से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली।
यह भी पढ़े: आलिया भट्ट का जीवन परिचय
श्रद्धा कपूर का परिवार
श्रद्धा कपूर का संयुक्त परिवार है, जिसमें उनके माता-पिता के अतिरिक्त उनके दो भाई और अंकल आंटी भी रहते हैं। इनकी माता शिवांगी कोल्हापुरी एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका है और पिता शक्ति कपूर फिल्म अभिनेता हैं। उनके भाई का नाम सिद्धांत कपूर हैं। इनकी दो आंटी है दोनों फिल्मों में अभिनय करती है।
श्रद्धा कपूर करियर
श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू करके किया। यह इनकी प्रथम फिल्म थी, जिसमें इन्होंने कॉलेज जाने वाली एक लड़की का किरदार निभाया था। यह फिल्म उन्हें निर्माता अंबिका हिंदुजा ने ऑफर किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे और भी अभिनेता ने काम किया था।
हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफल तो नहीं हो पाई लेकिन श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। साल 2011 में श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के साथ 3 फिल्म करने के लिए अनुबंधन पर हस्ताक्षर किए।
इसके बाद इस फिल्म प्रोडक्शन के साथ उनकी पहली फिल्म लव का द एंड आया, जिस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने एक कॉलेज की नवयुवती का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई और साथ ही श्रद्धा कपूर की एक्टिंग को काफी प्रशंसा मिली।
इस फिल्म में इनकी एक्टिंग को देखकर एक आलोचक ने लिखा कि इस फिल्म में एक सीन जब श्रद्धा को अपने प्रेमी के धोखे का पता चलता है, उस समय जब वह पूरी तरीके से टूट जाती है। वह एक्टिंग सच में देखने लायक थी और उनकी एक्टिंग सराहनीय योग्य थी।
इस फिल्म ने श्रद्धा ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों को काफी प्रभावित किया, साथ ही इस फिल्म से उन्हें पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म को करने के बाद यशराज प्रोडक्शन के द्वारा ही उन्हें दूसरी फिल्म औरंगजेब में मूल भूमिका निभाने का ऑफर मिला। लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया फिर दूसरी फिल्म आशिकी 2 के लिए इन्होंने हस्ताक्षर किया।
2013 में इनकी आशिकी 2 फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म की कहानी 1990 में आई फिल्म आशिकी की ही रिमिक्स थी। उसी फिल्म के कंटेंट पर आधारित मोहित सूरी ने आशिकी 2 फिल्म 2011 में बनाई थी, जो 2013 में रिलीज हुई।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का किरदार आरोही नाम की एक लड़की का होता है, जो एक छोटे से बार में काम करती है। लेकिन उसकी मुलाकात एक सफल और प्रख्यात पुरुष सिंगर से होता है, जिसकी मदद से वह भी बहुत बड़ी गायिका बन जाती है। यह फिल्म 1.09 बिलियन की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल फिल्म बनी। इस फिल्म के बाद कई आलोचकों ने इनकी प्रशंसा की।
इण्डिया टुडे के विनायक चक्रोवोर्टी ने तो इस फिल्म में उनकी सुंदरता की भी तारीफ की। इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी खिताब जीता। इसी साल इनकी एक और फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ आई जिसके लीड एक्टर इमरान खान थे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने उनकी मंगेतर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा था।
साल 2014 में श्रद्धा कपूर की एक नई फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई थी वह थी ‘एक विल्लेन’। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीमार पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नेगेटिव रोल में रितेश देशमुख थे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने एक गाना भी गाया था, जिसके बोल थे गलियां तेरी गलियां।
यह फिल्म काफी सफल हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की। इसी साल फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज द्वारा विलियम शेक्सपियर के उपन्यास हेमलेट से प्रेरित एक फिल्म हैदर बनाई, जो 1995 कश्मीर संघर्ष पर आधारित थी।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अर्शिया नाम की एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखी। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में लीड एक्टर में शाहिद कपूर थे और अभिनेत्री तब्बू भी थी। इस फिल्म में भी इनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई। आलोचकों के द्वारा लिखा गया कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। इसी साल इन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘उंगली’ के लिए डांस बसंती गाने के ऊपर आइटम नंबर भी किया था।
साल 2015 में श्रद्धा कपूर ने फिल्म एबीसीडी 2 में काम किया, जिनके साथ लीड एक्टर में वरुण धवन थे। इस फिल्म को डांसर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और प्रभुदेवा ने निर्मित किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अपने डांस से लोगों को काफी प्रभावित किया। इस डांस के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1.57 बिलियन की कमाई करके एक सफल फिल्म बनी। इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर ने ‘बेजुबां फिर से’ के बोल से एक गाना गाया था। साल 2016 में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘बाघी’ आयी। इस फिल्म को लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ उन्होंने यह फिल्म किया था।
यह भी पढ़े: दिशा पटानी का जीवन परिचय
लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में ‘सब तेरा’ बोल के गाने पर पार्श्व गायन किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल हुई, जिसने 1.26 बिलियन की कमाई की।
फिर साल 2017 में श्रद्धा कपूर की एक और नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म आदित्य राय कपूर के साथ आई, जो ओके जानू थी। इसके अतिरिक्त श्रद्धा कपूर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनी फिल्म ‘ओ कधी कन्मानी’, मे भी काम किया। इसी साल श्रद्धा कपूर की एक और फिल्म आई हाफ गर्लफ्रेंड, जो मोहित सुरी द्वारा निर्देशित की गई, जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ लीड एक्टर में अर्जुन कपूर थे।
यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी किताब हाफ गर्लफ्रेंड से प्रेरित थी। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रभाव रहा। फिल्मों के अतिरिक्त श्रद्धा कपूर ने कई चैरिटी संगठन को भी चलाया साथ ही कई स्टेज शो पर परफॉर्मेंस भी किये।
इसके अतिरिक्त कई सारी मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर भी दिखाई दी। साथ ही वह लक्मे फैशन वीक में कई फैशन डिजाइनर के कपड़े पहनकर रैंप वॉक भी की। श्रद्धा कपूर कई सारे मशहूर ब्रांड जैसे लक्मे, वीट, लिफ्टन और भी कई सारे ब्रांड की एंबेसडर भी रह चुकी है।
श्रद्धा कपूर की फिल्में और अवॉर्ड्स
वर्ष | फिल्म | किरदार | अवार्ड |
2010 | तीन पत्ती | अपर्णा खन्ना | लायंस गोल्ड अवार्ड |
2011 | लव का द एंड | रिया | स्टारडस्ट अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
2013 | आशिक़ी 2, गोरी तेरे प्यार में | अरोही केशव, वसूधा अतिथि भूमिका | हेलो हॉल फेम अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड्स, स्टार गिल्ड अवार्ड्स |
2014 | एक विलन, हैदर | आयशा, अर्शिया | ग्लोबल इन्डियन म्यूजिक अकादमी अवार्ड |
2015 | एबीसीडी 2 | विन्नी | इंटर नेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी |
2016 | बाग़ी, ए फ़्लाइंग जट्ट, रॉक ऑन २ | सिया, कैमियो, जिया शर्मा | |
2017 | ओके जानू, हाफ़ गर्लफ़्रेंड, हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुम्बई | तारा, रिया सोमानी, हसीना पारकर | |
2018 | नवाबाजादे, स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालू | अघोषित, फ़िल्मिंग, एन अननेम्ड वुमेन, ललिता नौटियाल | |
2019 | साहो, छिछोरे | अमृता नायर, माया | निस्केलडियन किड्स अवार्ड्स |
2020 | स्ट्रीट डांसर, बाग़ी 3 | इनायत, मीरा नंदन | ज़ी सिने अवॉर्ड |
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया (Shraddha Kapoor Social Media)
Shraddha Kapoor Instagram | Click Here |
Shraddha Kapoor Facebook | Click Here |
Shraddha Kapoor Twitter | Click Here |
FAQ
श्रद्धा कपूर के पिता पंजाबी हैं और माता मराठी है।
श्रद्धा कपूर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से ली उसके बाद आगे की पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से की।
श्रद्धा कपूर की मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरी है।
श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर है और वे भी एक बॉलीवुड एक्टर है।
श्रध्दा कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है।
निष्कर्ष
हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (Shraddha Kapoor Biography in Hindi) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़े