Home > Biography > Actress > परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय

परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय

Parineeti Chopra Biography in Hindi : भारतीय हिंदी फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक अभिनेत्री हुई हैं जिनके फिल्मों में किरदार को दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया है। परिणीति चोपड़ा भी उन्हीं प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक है।

परिणीति चोपड़ा जानी-मानी भारत के बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह कई सारे फिल्मों में अपने बेहतर किरदार के जरिए दर्शकों का खूब सारा प्यार बटोरा है।

Parineeti Chopra Biography in Hindi
Image: Parineeti Chopra Biography in Hindi

आज के इस लेख में हम परिणीति चोपड़ा के जीवन के बारे में जानेंगे। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा की गई सभी फिल्म और उन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे तो चलिए इस लेख में आगे बढ़ते हैं।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra Biography in Hindi

परिणीति चोपड़ा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामपरिणीति चोपड़ा
जन्म22 अक्टूबर 1988
जन्मस्थानअंबाला, हरियाणा,भारत
पेशाअभिनेत्री,गायिका
प्रथम फ़िल्मलेडीज वर्सेस रिक्की बहल (2011)
शिक्षाफाइनेंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक
कोलेजएलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल मैनचेस्टर, इंग्लैंड
मूल निवासीपंजाब
मातृ भाषापंजाबी
धर्मसिख
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
कार संग्रहहऑडी ए 6, जगुआर एक्सजेएल
शौकनृत्य करना, गायन, ध्यान लगाना, पढ़ना, तैराकी और कसरत करना
लंबाईपांच फीट 5 इंच
मातारिना चोपड़ा
पितापवन चोपड़ा
भाईशिवांग चोपड़ा और सरज चोपड़ा
चचेरी बहनेंप्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा
  

परिणीति चोपड़ा प्रारंभिक जीवन एवं परिवार

परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा राज्य के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम रीना चोपड़ा है एवं पिता का नाम पवन चोपड़ा है।

इनके पिता पेशे से एक व्यापारी हैं और अंबाला में भारतीय सेना के आपूर्तिकर्ता भी रह चुके हैं। इनके दो भाई हैं जिनका नाम शिवांग और सराज है। वही तीन चचेरी बहनें भी हैं जिनका नाम प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा है।

परिणीति चोपड़ा की शिक्षा

परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कान्‍वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पूरी की थी। आगे की पढ़ाई के लिए 17 वर्ष की उम्र में वह लंदन चल गई और वहां मैंनचेस्‍टर बिजनेस स्‍कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इ‍कनॉमिक्‍स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्‍त हासिल की।

यहां पर विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान परिणीति नए छात्रों के लिए कुछ क्लासेज भी देती थी। अपनी पढाई के दौरान यंहा ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब’ के लिए खानपान विभाग के टीम लीडर के रूप में काम करती थी।

परिणीति चोपड़ा बचपन में अपने चचेरे भाइयों, प्रियंका चोपड़ा एवं उनके पिता के साथ मंच पर गायन का परफॉर्मेंस भी दिया करती थी। आगे उन्होंने संगीत में बीए की डिग्री हासिल की थी।

सन 2009 में आर्थिक मंदी के कारण वह लंदन से से भारत लौट आई और यहां पर मुंबई में इधर ही अपनी चाचरी बहन प्रियंका चोपड़ा के पास चली गई। उसके बाद उन्होंने यशराज फिल्म स्टूडियो में पब्लिक रिलेशन टीम में काम करना शुरु किया।

परिणीति चोपड़ा का फिल्मी सफर

आज परिणीति चोपड़ा जानी-मानी एवं सफल बॉलीवुड अभिनेत्री है लेकिन एक समय था जब परिणीति चोपड़ा को अभिनय क्षेत्र बिल्कुल भी पसंद नहीं था। अभिनय के क्षेत्र को लेकर उनकी धारणा थी कि इस पेशे में लोगों को बहुत मेकअप करना पड़ता है और इस पेशे में लोग मेकअप लगाने के लिए ही जाना चाहते हैं।

लेकिन इनकी सोच एवं अभीनेता एवं अभिनेत्रियों के प्रति उनकी धारणा तब बदली जब उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म “सात खून माफ” में अपनी बहन को तैयार किया था। यहां तक कि जब उन्हें फिल्म निर्माण के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला तब इस पेशै को लेकर उनका सम्मान भी बढ गया।

अंत: जब फिल्म “बैंड बाजा बारात” के प्रचार पर काम कर रही थी तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें भी अभिनेत्री बनना चाहिए इसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल में अपना दाखिला करवाया।

उसके बाद फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा ने यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा को परिणीति चोपड़ा को अपनी फिल्म में बतौर अभिनेत्री के लिए साइन करने का सुझाव दिया था। लेकिन आदित्य चोपड़ा अभिनेत्री के रूप में अपने ही अपनी ही मार्केटिंग टीम से किसी को साइन करने से मना कर दिया था। क्योंकि परिणीति चोपड़ा यशराज फिल्म कंपनी के मार्केटिंग टीम के साथ जुड़ी हुई थी।

तब मनीष शर्मा ने परिणीति चोपड़ा को कंपनी के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने की सलाह दी थी तब कास्टिंग डायरेक्टर ने परिणीति चोपड़ा को एक डमी ऑडिशन करने के लिए कहा था और इस ऑडिशन में परिणीति चोपड़ा ने “जब वी मेट” फिल्म के डायलॉग सुनाए थे जो उन्हें बहुत अच्छे से याद था।

बाद में जब निर्माताओं ने इस ऑडिशन क्लीप को देखा तो वे उन्हें परिणीति चोपड़ा का अभिनय अच्छा लगा। इसके बाद साल 2011 में परिणीति चोपड़ा को रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की फिल्म “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” में एक सहायक भूमिका के रूप में काम करने का मौका मिला।

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली की एक अमीरजादी और बिगड़ी हुई लड़की डिंपल चड्डा की भूमिका निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म के रूप में साबित हुई और इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अभिनय की भी तारीफ की गई थी।

साल 2012

उसके बाद साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे परिणीति चोपड़ा को मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म की कहानी दो राजनीतिक परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है जिसमें पीढ़ी दर पीढ़ी चली जा रही दुश्मनी को दिखाई गई है।

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने जोया नाम के एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभाया था और उनके किरदार को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था।

इसी साल परिणीति चोपड़ा को एक और फिल्म में काम करने को मिला। उस फिल्म का नाम था “शुद्ध देसी रोमांस” था जिसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देश किया था। इस फिल्म में भी परिणीति चोपड़ा को मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला था और इनके साथ मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत भी थे।

साल 2014

उसके बाद साल 2014 में परिणीति चोपड़ा को धर्मा प्रोडक्शन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हंसी तो फंसी में अभिनय करने को मिला जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अदा शर्मा और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पागल वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी जिसे लोगों के द्वारा खूब सराहा गया था।

उसके बाद इसी साल परिणीति चोपड़ा ने हबीब फैसल के द्वारा निर्देश की गई फिल्म daawat-e-ishq जो कॉमेडी फिल्म थी और यह फिल्म दहेज प्रथा पर आधारित एक सामाजिक मुद्दे पर था इसमें अभिनय करने का मौका मिला।

इस फिल्म में अनुपम खेर एवं आदित्य रॉय कपूर ने भी काम किया था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई तो नहीं की थी लेकिन इस फिल्म में भी परिणीति चोपड़ा के किरदार को दर्शकों के द्वारा खूब सराहा गया था।

 इसी साल परिणीति चोपड़ा ने फिल्म “किल दिल” में अभिनय किया जो शाद अली के द्वारा निर्देश की गई थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने ग्लैमरस भूमिका निभाया था। इस फिल्म में परिणीति के अतिरिक्त रणवीर सिंह, गोविंदा और अली जफर भी नजर में आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी।

साल 2017

साल 2014 में परिणीति चोपड़ा की फिल्म “किल दिल” के फ्लॉप हो जाने के बाद उन्होंने लगातार 3 सालों तक किसी भी फिल्म में अभिनय नहीं किया। उसके बाद फिर साल 2017 में “मेरी प्यारी बिंदु” फिल्म जो यशराज फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा निर्माण की गई थी इसमें भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ आयुष्मान खुराना ने अभिनय किया था। इसमें परिणीति चोपड़ा ने बिंदु नाम की लड़की का किरदार निभाया था जो गायक बनना चाहती थी।

इसी फिल्म से परिणीति ने गायकी की भी शुरुआत की। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने “माना कि हम यार नहीं ” गाना भी गाया। हालांकि एक बार फिर परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई।

उसके बाद इसी साल परिणीति चोपड़ा को रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देश दिए गए फिल्म “गोलमाल अगेन” में काम करने का मौका मिला जिसमें वह एक मर चुकी लड़की की आत्मा का किरदार निभाती है। इस फिल्म में अजय देवगन और अभिनेत्री टब्बू भी नजर आई थी । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसने लगभग 311 करोड की कमाई की थी।

साल 2018

साल 2018 में परिणीति चोपड़ा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर के साथ काम किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

साल 2019

साल 2019 में परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ “केसरी” फिल्म में काम किया । यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी और दर्शकों के द्वारा भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। इसी साल परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म जबरिया जोड़ी आया जो रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी काम किया था।

साल 2020

उसके बाद परिणीति चोपड़ा ने दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देश के गईल फिल्म “संदीप और पिंकी फरार ” में भी अभी नहीं किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर भी नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने ‘भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में भी नजर आई जिसमें अजय देवगन ,सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी शामिल है।

साल 2021

साल 2021 में परिणीति चोपड़ा ने “द गर्ल ऑन द ट्रेन” फिल्म में काम किया जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक उदास और अकेली लड़की की भूमिका निभाती है जो प्रतिदिन एक ही रास्ते में ट्रेन की सवारी करती है और दूसरे लोगों के जीवन को नोटिस करती है। यह फिल्म थ्रीलर बेस्ड थी।

इसी साल परिणीति चोपड़ा की एक ओर फिल्म साइना नेहवाल फिल्म आई थी जिसमें उन्होंने भारत की जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका निभाई थी।

परिणीति चोपड़ा की अब तक की फिल्म

2011    लेडीज वर्सेज रिक्की बहल

2012    इशकज़ादे         

2013    शुद्ध देसी रोमांस          

2014    हंसी तो फंसी,दावत-ए-इश्क़,किल दिल

2015    मेन्स वर्ल्ड        

2016    डिशूम  

2017    मेरी प्यारी बिंदु,गोलमाल अगेन

2018    नमस्ते इंग्लैंड

2019    जबरिया जोड़ी, केसरी     

2021    द गर्ल ऑन द ट्रेन

पुरस्कार और उपलब्धियां

  • साथ 2012 में परिणीति चोपडा को फिल्म लेडीस वर्सेज रिक्की भेल” में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस एवं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
  • इसी साल उन्हें फिल्म “इश्कबाज” के लिए भी स्पेशल मेंशन के अवार्ड से नवाजा गया था।
  • साल 2015 में ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ़ थे ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • इन सबके अतिरिक्त परिणीति चोपड़ा अब तक 17 से भी अधिक अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी है।

परिणीति चोपड़ा की लव लाइफ

बात करें परिणीति चोपड़ा के लव लाइफ की तो वैसे तो इनका नाम सबसे पहले फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के साथ जोड़ा गया था क्योंकि मनीष शर्मा ने पहली बार यशराज फिल्म निर्माण कंपनी के मालिक आदित्य चोपड़ा से अपने फिल्मों में परिणीति चोपड़ा को अभिनेत्री के रूप में चयन करने की सलाह दी थी।

इस तरह मनीष शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को अभिनेत्री बनाने के लिए बहुत मदद की थी उस समय इन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे यह अफवाह खत्म हो गया।

उसके बाद में परिणीति चोपड़ा का नाम असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि यह भी अफवाह के रूप में ही सुना गया था

परिणीति चोपड़ा से जुड़े विवाद

फिल्म जगत से जुड़े हस्तियों किसी ना किसी विवाद से जुड़ना तो सामान्य सी बात है। हालांकि कुछ हस्तियां आए दिन विवादों में घिर जाते हैं तो कुछ विवादों से बचने की कोशिश करते हैं।

वैसे बात करें परिणीति चोपड़ा की तो परिणीति चोपड़ा से जुड़ा कोई खास ही बात तो नहीं है लेकिन परिणीति चोपड़ा जब फिल्म जगत में आई तो उस समय उनका वजन 50 किलोग्राम से भी ज्यादा था जिस कारण बहुत सी फिल्म हस्तियां उनके ऊपर नकारात्मक टिप्पणियां करते थे उनका मजाक उड़ाते थे।

जिस कारण परिणीति चोपड़ा ने अपने वजन को कम करने पर काम किया और वह लगभग 25 किलोग्राम से भी ज्यादा वजन कम करने में सफल हुए। इसके बाद साल 2016 में परिणीति चोपड़ा को वजन कम करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

लेकिन इस पर भी एक ऋषि कपूर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस बात से हैरान हूं कि जब परिणीति को वजन कम करने के लिए पुरस्कार दिया जा सकता है तो मुझे वजन बढ़ाने के लिए क्यों नहीं दिया जा सकता”

परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति

साल 2011 में परिणीति चोपड़ा ने फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल में एक सहायक किरदार निभाया था। उसके बाद से लेकर अब तक इनकी कई सारी फिल्में रिलीज हुई और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इस तरह आज परिणीति चोपड़ा भारतीय फिल्म जगत के जानी-मानी और सफल अभिनेत्रियों की सूची में आ चुकी है।

बात करे इनकी संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक माना जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति ₹60 करोड़ से भी ज्यादा है। मुंबई में परिणीति चोपड़ा का एक सी फेसिंग अपार्टमेंट भी है जिसकी कीमत ₹22 करोड से भी ज्यादा बताई गई है। वहीं इनके पास कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी हैं जिनमें से ऑडी a6, जगुआर का न्यू मॉडल सामिल है।

इसके अतिरिक्त अन्य कई सारे उत्पादों की ब्रांड एंबेस्डर भी रह चुकी है जैसे कि माजा, कुरकुरे निव्या इत्यादि। अभिनेत्री के साथ ही साथ यह गायिका भी हैं और कई सारे फिल्मों में गाना भी गाई हैं। बताया जाता है कि परिणीति चोपड़ा एक फिल्म के लिए जब साइन की जाती है तो तकरीबन 5 करोड रुपए चार्ज करती है।

परिणीति चोपड़ा की पसंदीदा चीजें

बात करें परिणीति चोपड़ा के पसंद की तो यह खुद एक अभिनेत्री हैं और रानी मुखर्जी इनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं वही सैफ अली खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।

बात करें इनके पसंदीदा फिल्म की तो इन्हें बर्फी, कुछ कुछ होता है इनकी पसंदीदा फिल्म है। वही सोनू निगम, सुनिधि चौहान, अमित त्रिवेदी, ए आर रहमान इनके पसंदीदा संगीतकार हैं।

इनकी पसंदीदा गीत Just a Dream by Nelly, Hey Baby Pitbull and T-Pain, Loca by Shakira, Who’s that है। पिंग पोंग ,इंडिगो इन मुंबई ,जैसी रेस्टोरेंट में इन्हें खाना खाना पसंद है।

इन्हें भोजन में करी चिकन, पिज्जा, राजमा चावल और मार्गेरीटा खाना पसंद है। गोवा, लंदन इनका पसंदीदा पर्यटन स्थल है जहां छुट्टियों में समय बिताना पसंद करती है। इन्हें Narciso Rodriguez, 212 VIP and Acqua Di Gio जैसे इत्र पसंद है।

परिणीति चोपड़ा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • बताया जाता है कि परिणीति चोपड़ा अपने स्कूली दिनों में पढ़ने में काफी ज्यादा तेज थी अपने 12वीं कक्षा में यह पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल की थी।
  • यह भी बताया जाता है कि एसएससी की परीक्षा में यह संपूर्ण भारत में प्रथम आई थी और इन्हें उस समय के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था।
  • आज परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सफल और जानी-मानी अभिनेत्री हैं लेकिन यह फिल्म क्षेत्र में कभी नहीं आना चाहती थी इनका मानना था कि इस पेशे में बहुत मेकअप करना पड़ता है।
  • परिणीति चोपड़ा शुरुआत से ही एक निवेश बैंकर बनना चाहती थी जिसके कारण वह 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए मैनचेस्टर भी गई जहां पर इन्होंने वित्त, व्यवसाय और अर्थशास्त्र तीन अलग-अलग विषयों में डिग्री प्राप्त की।
  • परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर में मशहूर फुटबाल क्लब यूनाइटेड मैनचेस्टर क्लब में कैटरिंग टीम लीडर के तौर पर काम किया था।
  • परिणीति चोपड़ा साल 2009 में लंदन से भारत वापस लौट आई थी क्योंकि वहां पर आर्थिक मंदी के कारण नौकरी नहीं कर पाई थी। जिसके बाद भारत में वह यशराज फिल्म में एक जनसंपर्क सलाहकार के रूप में कुछ समय तक कार्य करना शुरू की।
  • शुरुआती समय में परिणीति चोपड़ा का वजन 86 किलोग्राम था। जिसके कारण काफी ज्यादा मोटी दिखती थी। लेकिन जब यशराज फिल्म कंपनी के तीन फिल्मों के लिए इन्हे साइन किया गया तब इन्होंने अपने वजन को लगभग 25 किलोग्राम तक कम कर लिया।
  • शुरुआत में अधिक वजन होने के कारण परिणीति चोपड़ा का काफी ज्यादा मजाक उड़ाया जाता था, लोग इनके वजन को लेकर ट्विटर पर कई तरह की टिप्पणियां करती थी। यहां तक कि कई सारे फिल्मों के लिए तो इन्हें रिजेक्ट भी कर दिया गया लेकिन बाद में उन्होंने अपने वजन को कम करके उन लोगों को करारा जवाब दिया।

FAQ

परिणीति चोपड़ा का जन्म कहां पर हुआ?

परिणीति चोपड़ा का जन्म भारत के पूर्वी राज्य हरियाणा के अंबाला के पंजाबी परिवार के यहां हुआ था। इनके माता का नाम रीना चोपड़ा और पिता का नाम पवन चोपड़ा है।

परिणीति चोपड़ा के भाई बहन का क्या नाम है?

परिणीति चोपड़ा के दो भाई हैं और उनके नाम शिवांग और सराज है। किंतु चचेरी बहनें भी हैं जिनमें प्रियंका चोपड़ा, मिरा चोपड़ा और मनारा शामिल है।

क्या परिणीति चोपड़ा ऑल इंडिया टॉपर रही थी?

मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक बताया जाता है कि परिणीति चोपड़ा अपने स्कूली दिनों में पढ़ाई में काफी होशियार थी और कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षा में अर्थशास्त्र के विषय में यह पूरे भारत में टॉप की थी।

परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म कौन सी थी?

परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” थी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने एक सहायक किरदार निभाया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह थे।

शुद्ध देसी रोमांस फिल्म परिणीति चोपड़ा के साथ कौन से अभिनेता थे?

“शुद्ध देसी रोमांस” फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।

परिणीति कौन-कौन से उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी है?

परिणीति चोपड़ा कई सारे उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर चुकी है जिससे कि कुरकुरा, माजा ,पेंटी,निविया आदि।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने भारतीय फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के जीवन के बारे में जाना। इस लेख के जरिए आपने परिणीति चोपड़ा की प्रारंभिक जीवन, उनकी शिक्षा, उनके द्वारा अभिनय किए गए फिल्म और उनसे जुड़ी कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय ( Parineeti Chopra Biography in Hindi) आपको पसंद आया होगा। इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़ें:

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय

आथिया शेट्टी का जीवन परिचय

कृति सेनन का जीवन परिचय

नुपूर सेनन का जीवन परिचय

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts