Home > Biography > केतिका शर्मा का जीवन परिचय

केतिका शर्मा का जीवन परिचय

Ketika Sharma Biography in Hindi: केतिका शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती है। अभिनेत्री के साथ साथ केतिका शर्मा मॉडल, गायिका, यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार है।

केतिका शर्मा ने साल 2021 में पुरी जगन द्वारा निर्मित ‘रोमांटिक’ फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। केतिका के डबमैश वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इंस्टग्राम पर केतिका के 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।

Ketika Sharma Biography in Hindi
Ketika Sharma Biography in Hindi

साल 2016 में उनका यूट्यूब वीडियो ‘ठग लाइफ’ के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर इतनी लोकप्रियता मिली कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई भी दी थी।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

यहां अभिनेत्री केतिका शर्मा का जीवन परिचय (Ketika Sharma Biography in Hindi), उनका परिवार, करियर, फ़िल्में, पति, उनकी नेटवर्थ आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

केतिका शर्मा का जीवन परिचय (Ketika Sharma Biography in Hindi)

नामकेतिका शर्मा
जन्म और जन्मस्थान24 दिसंबर 1995, नई दिल्ली
पेशाअभिनेत्री, मॉडल, गायिका और यूट्यूबर
उम्र27 (2023 तक)
पिता का नाममनोज शर्मा
शिक्षास्नातक
स्कूलला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ
कॉलेजमिरांडा हाउस, दिल्ली यूनिवर्सिटी
वर्तमान पतामुम्बई
धर्म/नागरिकताहिन्द/भारतीय

केतिका शर्मा का जन्म और परिवार

केतकी शर्मा का जन्म 24 दिसंबर 1995 के दिन नई दिल्ली में हिन्दू परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम मनोज शर्मा है, जो पेशे से एक डॉक्टर है। उनकी मां का नाम नयना शर्मा है।

केतिका का एक भाई है, जिसका नाम कोडी है, जो एक फिटनेस ट्रेनर है। केतकी शर्मा की राशि मकर है। केतकी शर्मा की लंबाई 5.4 फीट है।

केतकी शर्मा की शिक्षा

केतकी शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ से हासिल की है। मिरांडा हाउस, दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद केतिका शर्मा ने मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था।

केतिका शर्मा का करियर

केतिका शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया यूट्यूब पर से की। साल 2016 में केतिका को यूट्यूब वीडियो ‘ठग लव’ में देखा गया था। इस वीडियो के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और उन्होंने सोशल मीडिया पर डबमैश वीडियो क्लिप बनानी शुरू की।

उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2021 में तेलुगु रोमांटिक फिल्म ‘रोमांटिक’ से की थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल पदूरी ने किया था और इसमें आकाश पुरी और रामया कृष्णा जैसे कलाकार थे।

उसके बाद तेलुगु भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लक्ष्य में केतिकानागा शौर्य, जगपति बाबू और सचिन खेडेकरजैसे अभिनेता के साथ नजर आई।

साल 2022 में वह रोमांटिक तेलुगु फिल्म “रंगा रंगा वैभवंगा” में राधा की भूमिका में नजर आई। फिल्म में वैष्णव तेज, नवीन चंद्र और सुब्बाराजू जैसे कलाकार है।

केतिका शर्मा की नेट वर्थ

केतिका आय का प्राथमिक स्रोत मॉडलिंग और अभिनय है। वह अपने डबस्मैश वीडियो क्लिप के कारण काफी प्रसिद्ध हो गई है। केतिका शर्मा की कुल संपत्ति $2 मिलियन या 16 करोड़ भारतीय रुपये है।

केतिका शर्मा सोशल मीडिया

Ketika Sharma InstagramClick Here
Ketika Sharma FacebookClick Here
Ketika Sharma YouTubeClick Here

केतिका शर्मा के रोचक तथ्य

  • केतिका शर्माको मार्च 2020 में, प्रतिष्ठित मंच टेडएक्स एलिस ब्रिज पर बोलने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने आत्म प्रेरणा और सोशल मीडिया की शक्ति के बारे में अपना अनुभव शेयर किया था।
  • केतिका शर्मा को अक्सर इंटरकॉलेजिएट फैशन डिस्प्ले के लिए जज के रूप में चुना जाता है।
  • केतिका शर्मा को जानवरों से बहुत प्यार है।
  • केतिका शर्मा को 21वीं  वर्षगांठ पर निर्देशक करण जौहर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं थी तो यह उनके जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य था।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं आपको यह केतिका शर्मा का जीवन परिचय (Ketika Sharma Biography in Hindi) पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

इलियाना डिक्रूज जीवन परिचय

इशिता दत्ता का जीवन परिचय

साहेर बंबा का जीवन परिचय

राधिका बंगिया का जीवन परिचय

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment