Home > Biography > अलीशा परवीन का जीवन परिचय

अलीशा परवीन का जीवन परिचय

कलर्स चैनल पर हाल ही में एक नया शो “उडारिया” शुरू हुआ है और इस शो में कई नए कलाकार शामिल है। जिसमें से इस शो की लीड एक्ट्रेस अलीशा परवीन काफी ज्यादा चर्चे में है।

इन्होंने भारतीय सिनेमा जगत में बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अब तक इन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिक में काम करके नाम कमाया है।

अलीशा परवीन इस शो को लेकर काफी ज्यादा खुश है। क्योंकि इनकी मां का भी इच्छा थी कि इन्हें कभी कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक पर काम करने का मौका मिले।

Alisha Parveen Biography in Hindi
Image: Alisha Parveen Biography in Hindi

इस लेख में हम अलीशा परवीन की बायोग्राफी (Alisha Parveen Biography in Hindi) लेकर आए हैं, जिसमें अलीशा परवीन की प्रारंभिक जीवन, उनकी शिक्षा, उनका करियर और उनके कुल संपत्ति के बारे में जानेंगे।

अलीशा परवीन का जीवन परिचय (Alisha Parveen Biography in Hindi)

नामअलीशा परवीन
जन्म और जन्म स्थान4 जुलाई 1998, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
पेशाअभिनेत्री, मॉडल और डांसर
माता का नामएमए सुभान
पिता का नामरीना बेगम
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
स्कूलऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई
कॉलेजएमएमके कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
धर्ममुस्लिम
वर्तमान निवासमुंबई (महाराष्ट्र)

अलीशा परवीन का प्रारंभिक जीवन

अलीशा परवीन कोलकाता की रहने वाली है। इनका जन्म 4 जुलाई 1998 को हुआ था। इनकी माता का नाम रीना बेगम और पिता का नाम सुभान है। जाति से य इस्लाम धर्म से है।

अलीशा परवीन बचपन के कुछ वर्षों तक कोलकाता में ही रही थी। उसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में स्थानांतरित हो गई।

उसके बाद यहीं से उन्होंने अपना टेलीविजन करियर शुरू किया और अब तक यह यहीं पर रह रही है।

अलीशा परवीन की शिक्षा

अलीशा परवीन अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल से की। आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने एमएमके कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया और यहां पर वाणिज्य विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

अलीशा परवीन का करियर

अलीशा प्रवीण को बचपन से ही ग्लैमर उद्योग की ओर झुकाव था। शुरुआती समय से ही यह एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसीलिए इन्होंने भारतीय सिनेमा जगत में कदम रखा।

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म “तलवार” से की थी। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान, नीरज काबी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार भी थे।

यह फिल्म मेघना गुलजार के द्वारा निर्देशित की गई थी और इसमें अलीशा परवीन श्रुति टंडन नामक लड़की का महत्वपूर्ण किरदार निभाई थी।

इसी साल इन्हें मास्टरमाइंड नामक धारावाहिक में भी काम करने को मिला। हालांकि इस धारावाहिक से उन्हें कुछ ज्यादा पहचान तो नहीं मिली लेकिन इस दौरान वह मॉडलिंग और फोटोशूट में काफी ज्यादा व्यस्त हो गई।

उसके बाद भी इन्होंने छोटे पर्दे पर कई धारावाही में काम किया। लेकिन इन्हें मुख्य रूप से कुर्बान हुआ और गठबंधन जैसे हिंदी टेलीविजन धारावाहिक पर ज्यादा देखा गया।

साल 2016 में इन्होंने लिटिल मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था, जो उड़ीसा में आयोजित हुई थी।

उसमें वह टॉप 10 फाइनलिस्ट में से एक थी और वह लिटिल मिस मोनालिसा का खिताब अपने नाम करने में सफल हुई। आगे इन्होंने रवीना टंडन की फिल्म मातृ में उनकी बेटी का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़े

अलीशा परवीन की आय और कुल संपत्ति

अलीशा परवीन एक जानी मानी एक्ट्रेस है और वह इस क्षेत्र में सफल भी हो रही है। यह पेशेवर एक अभिनेत्री के साथ ही डांसर और मॉडल भी है।

उनकी आय का मुख्य स्रोत अभिनय, मॉडलिंग और नृत्य है। यह किसी भी धारावाहिक में 50 से 60 हजार रूपए पर एपिसोड का लेती है।

बात करें इनकी कुल संपत्ति की तो अब तक इनकी कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो भविष्य में और भी बढ़ सकती है।

स्पष्टीकरण: यहां पर बताई गई सम्पति इन्टरनेट पर मौजूद विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से बताई गई है। हम इसकी सटीकता की पुष्टि नहीं करते।

अलीशा परवीन सोशल मीडिया

Alisha Parveen FacebookClick Here
Alisha Parveen InstagramClick Here
Alisha Parveen YouTubeClick Here

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, डांसर और मॉडल अलीशा परवीन के जीवन परिचय (Alisha Parveen Biography in Hindi) के बारे में जाना।

हाल ही में यह टेलीविजन शो “उडारिया” में नजर आई हैं। इस लेख में हमने अलीशा परवीन का प्रारंभिक जीवन, उनकी शिक्षा, इनका परिवार और उनके करियर के बारे में बताया।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए आपको अलीशा परवीन से जुड़े हर एक जानकारी मिल गई होगी। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

माय फ्रेंड गणेशा के आशु का जीवन परिचय

अपूर्वा अरोरा का जीवन परिचय

दीपिका सिंह का जीवन परिचय

हिना खान का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment