Home > Biography > अपूर्वा अरोरा का जीवन परिचय

अपूर्वा अरोरा का जीवन परिचय

Apoorva Arora Biography in Hindi: दोस्तों मूवी देखना किसे पसंद नहीं है, अगर कोई नई मूवी आती है तो सबसे पहले फिल्मों के दीवाने फर्स्ट टिकट बुक करवा कर और उसका फर्स्ट शो देखना पसंद करते हैं। हमारे भारतीय सिनेमा में अब कई नए एक्टर और एक्ट्रेस अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। मगर पिछले कुछ समय में बॉलीवुड स्टार किड्स काफी ज्यादा प्रचलन में आने लगे हैं और परंपरागत तरीके से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस और एक्टर के बच्चे अब अपनी जगह बनाने लगे हैं।

ऐसे में कोई नया चेहरा और नई कला बहुत ही कम देखने को मिल रही है। मगर हाल ही में दोस्तों जानी मानी प्रतिभा की धनी और खूबसूरती की मिसाल अपूर्वा अरोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ रही है। मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस का संबंध किसी भी इंडस्ट्री के लोगों से नहीं है अपितु इन्होंने अपने मेहनत और काबिलियत के दम पर आज भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बना ली है।

Apoorva Arora Biography in Hindi
Image: Apoorva Arora Biography in Hindi

आज हम आपको अपने महत्वपूर्ण लेख में अपने हार्ड वर्क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली अपूर्वा अरोरा के जीवन और उनके यहां तक के स्ट्रगल के बारे में विस्तार से बायोग्राफी के जरिए जानकारी प्रदान करने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि उभरते सितारे का जीवन परिचय आपको अवश्य पसंद आएगा और आप उनके अब तक के स्ट्रगल से काफी प्रेरित भी होंगे।

अपूर्वा अरोरा का जीवन परिचय | Apoorva Arora Biography in Hindi

अपूर्वा अरोरा के विषय में संक्षिप्त जानकारी

नामअपूर्वा अरोरा
जन्म5 जून सन् 1996
उम्र24 साल
शिक्षादिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन
जन्म स्थानदिल्ली
माता का नामज्ञात नहीं
पिता का नामज्ञात नहीं
वैवाहिक जीवनअविवाहित
पेशाएक्टिंग
शौकडांसिंग और जिम

अपूर्वा अरोरा कौन है?

अपूर्वा अरोरा एक फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस है, जो कि भारत के बॉलीवुड इंडस्ट्री की उभरती कलाकार है। अपूर्वा अरोरा ने 13 वर्ष की उम्र से ही अभिनय करने का निर्णय कर लिया था और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। अपूर्वा अरोरा एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती थी और आप लोग समझ सकते हैं कि मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम को बढ़ाना कितना कठिन होता है।

अपूर्वा अरोरा ने बहुत सी फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ फिल्में हिट भी हुई है। अपूर्वा अरोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री की उभरती कलाकार है। अपूर्वा जिस प्रकार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय को प्ले कर रही हैं, उसे देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य में अपूर्वा अरोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार बनेंगी।

जन्म और बचपन

अपूर्वा अरोरा एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। अपूर्वा अरोरा बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। अपूर्वा अरोरा का जन्म वर्ष 1996 को जून माह की 5 तारीख को हुआ था। अपूर्वा अरोरा का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। वर्तमान समय में अपूर्वा अरोरा दिल्ली छोड़कर मुंबई में शिफ्ट हो गई है। अपूर्वा अरोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग करने के साथ साथ डांसिंग क्लासेस करना भी पसंद करती हैं। अपूर्वा अरोरा अपने फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं, जिसके लिए वह योगा और फिटनेस क्लासेस जॉइन करती हैं।

शिक्षा और पारिवारिक संबंध

हम बात करें अपूर्वा अरोरा के शिक्षा के संदर्भ में अपूर्वा अरोरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के एक विद्यालय से ही की थी। अपनी प्रारंभिक शिक्षा को प्राप्त करने के बाद अपूर्वा अरोरा ने दिल्ली के ही एक कॉलेज में पढ़ाई करने लगी और अपूर्वा अरोरा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को दिल्ली के ही एक विश्वविद्यालय से कंप्लीट किया था। इतना ही नहीं अपूर्वा अरोरा पढ़ाई में काफी रुचि रखती थी और यह अपने स्कूल और कॉलेज की टॉपर स्टूडेंट थीं।

पूर्वा एक हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं। फिलहाल अभी अपूर्वा अरोरा के माता-पिता, भाई-बहन के विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, परंतु हम इतना तो अवश्य ही पता है कि अपूर्वा अरोरा के माता-पिता से इन्हें काफी प्यार मिलता है और अपने माता-पिता की लाडली है।

शुरुआती करियर

अपूर्वा अरोरा ने महज 13 वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। अपूर्वा अरोरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले अपने स्कूल कॉलेज में काफी सारे फंक्शन में पार्टिसिपेट भी किया है और यहीं से इनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में उतरने का ख्याल आया था। अपूर्वा अरोरा फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए लगातार एक के बाद एक ऑडिशंस देती थी। अपूर्वा अरोरा एक ऑडिशन देती थी और बात ना बनने पर दूसरा ऑडिशन देते थे, जिसके लिए उन्हें एक सेट से दूसरे सेट को तक जाना पड़ता था, परंतु इन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

अपूर्वा अरोरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में किया था। इन्होंने इस वर्ष रिलीज हुई फिल्म बब्बल गम में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है। बब्बल गम फिल्म में अपूर्वा अरोरा ने जेनी का किरदार निभाया था, जो कि लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया।

Apoorva Arora Biography in Hindi
Image: Apoorva Arora Biography in Hindi

इसके बाद अपूर्वा अरोरा को कई ब्रांड्स के एडवरटाइजिंग के लिए प्रपोजल आने लगे और अपूर्वा अरोरा ने बहुत से ब्रांच के एडवरटाइजिंग भी की है। अपूर्वा अरोरा ने lava smartphone, Himalaya toothpaste, Cadbury, Perk, Usa silai machine इत्यादि ब्रांच के ऐड किए हैं।

शुरुआती करियर को लेकर अपूर्वा अरोरा के द्वारा ट्विटर पर कहे गए शब्द?

अब हम आपको बताने वाले हैं, अपूर्वा अरोरा के द्वारा ट्विटर पर ट्वीट किए गए कुछ मोटिवेशनल वाक्यों के बारे में। अपूर्वा अरोरा ने अपने इस ट्वीट में आम जिंदगी के कुछ सत्यता को बताया है। आइए जानते हैं, यह वाक्यांश क्या थे।

  • अपूर्वा अरोरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक्टिंग के क्षेत्र में जाना कितना मुश्किल होता है, क्योंकि ऐसा करना रिश्तेदारों और पास पड़ोस के लोगों को हजम नहीं होती।
  • मेरा एक्टिंग के क्षेत्र में जाना मेरे रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को इसलिए अच्छा नहीं लगता था, क्योंकि मेरे जो किरदार थे, वे काफी ज्यादा बोल्ड और रोमैंटिक थे।
  • एक ऐसा व्यक्ति जो मुझे हिम्मत देता था वह कोई और नहीं मेरी मां थी, इन्होंने मुझे एक उदाहरण के तौर पर समझा था कि जिस प्रकार किसी हलवाई अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनाने पड़ते हैं, अपने ग्राहकों को करने के लिए।
  • जिस प्रकार हलवाई को अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए अनेकों प्रकार की मिठाईयां बनानी पड़ती है, ठीक उसी प्रकार एक्टर को भी अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग प्रकार के और रोल प्ले करने होते हैं।

अपूर्वा अरोरा की फिल्में

अपूर्वा अरोरा के द्वारा प्ले की गई कुछ फिल्मे नीचे बनाया गया टेबल में दर्शाई गई है:

फिल्मभाषा
OMG: Oh My GodHindi
BubblegumHindi
Holiday: A Soldier Is Never Off DutyHindi
Dekh Tamasha DekhHindi
ManjhaMarathi
SiddharthaKannada
Disco SinghPunjabi
Sathiyo Chalyo KholdaldhamGujrati

अपूर्वा अरोरा के द्वारा एक्टिंग की गई वेब सीरीज

अपूर्वा अरोरा की कुछ वेब सीरीज को नीचे टेबल में दर्शाया गया है:

वेब सीरीजभाषा
Mystery Hunters IndiaHindi
Wrong Number Hindi
College Romance SeriesHindi
GangstarsHindi
DudeHindi
Apoorva Arora Biography in Hindi
Image: Apoorva Arora Biography in Hindi

अपूर्वा अरोरा के विषय में कुछ रोचक तथ्य?

  • अपूर्वा अरोरा को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक्टिंग काफी पसंद आती है और अपूर्वा अरोरा इनकी सभी फिल्मों को देखते हैं।
  • अभिनेत्री के साथ साथ अपूर्वा अरोरा अभिनेता आयुष्मान खुर्राना की फैन है।
  • अपूर्वा अरोरा को डांसिंग और फिटनेस कोचिंग के साथ-साथ ट्रैवल करना काफी पसंद है।
  • अपूर्वा अरोरा को नूडल्स और चाइनीस काफी पसंद है।
  • ऊपर बताए गए सभी तथ्यों के साथ साथ अपूर्वा अरोरा को नीला और लाल रंग काफी पसंद है।
  • अपूर्वा अरोरा के पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह है।

अपूर्वा अरोरा सोशल मीडिया

Apoorva Arora InstagramClick Here
Apoorva Arora TwitterClick Here
Apoorva Arora InstagramClick Here
अपूर्वा अरोरा का जन्म कब हुआ था?

5 जून सन् 1996

अपूर्वा अरोरा की उम्र कितनी है?

24 साल

क्या अपूर्वा अरोरा पर किसी प्रकार का विवाद है?

जी नहीं।

अपूर्वा अरोरा के माता पिता का क्या नाम है?

अपूर्व के माता पिता का नाम ज्ञात नहीं है।

अपूर्वा अरोरा को एक्टिंग के साथ-साथ क्या-क्या करना पसंद है?

अपूर्वा अरोरा को एक्टिंग करने के साथ-साथ डांसिंग, फिटनेस क्लासेस और ट्रैवल करना काफी पसंद है।

निष्कर्ष

हमें अपूर्वा अरोरा के बायोग्राफी उनके बारे में काफी ज्यादा कुछ पता चला है और साथ ही में हमें मिली है कि चाहे जो भी कार्य करने के लिए इच्छुक हो उस पर ही हमें ध्यान देना चाहिए क्योंकि समाज और अन्य जीवन में आने वाली कठिनाइयां हमें अपने फोकस से हटाने लगती है परंतु एक कठिन कार्य करके हम अपने जीवन की सफलता हासिल कर सकते हैं और बिना समाज की परवाह किए अपना नाम उजागर कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि “अपूर्वा अरोरा के जीवन परिचय (Apoorva Arora Biography in Hindi)” से आपको काफी ज्यादा सिख मिली होगी और आपको यह लेख भी पसंद आया होगा। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment