Home > Biography > जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय

जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय

आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि उम्र केवल एक नम्बर है, जो कि जन्नत जुबैर रहमानी पर बिल्कुल फिट बैठती हैं। उन्होने काफी छोटी उम्र से ही अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और एक सफल एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

वो ना केवल एक एक्टर है बल्कि उनमें कई दूसरे हुनर भी मौजूद है। जन्नत एक मॉडल, फैशन ब्लॉगर, वॉइस आर्टिस्ट और सिंगर भी हैं।

Jannat Zubair Biography in Hindi

आज इस लेख में हम आपको जन्नत जुबैर की विकी, बायोग्राफी, उम्र और शिक्षा के बारे में विस्तार से बता रहे है। तो अंत तक हमारे साथ जुड़े रहे हैं। आपको जन्नत जुबैर से रीलेटेड काफी कुछ जानने को मिलेगा।

जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय (परिवार, करियर, बॉयफ्रेंड, धारावाहिक, फिल्म और नेटवर्थ)

जन्नत जुबैर का परिचय एक नजर में

नामजन्नत जुबैर रहमानी
उपनामजानू
जन्म और स्थान29 अगस्त 2002, मुबंई
शिक्षाऑक्सफर्ड पब्लिक स्कूल, वेस्ट कंदिवाली
परिवारजुबैर रहमानी (पिता), नाजनीन रहमानी (माता), अयान जुबैर रहमानी (भाई)
उम्र18 वर्ष (2020 तक)
स्टेटसअविवाहित
पेशामॉडल, एक्टर, युटूबर, टिक टॉक स्टार, फैशन ब्लॉगर
नागरिकता और धर्मभारतीय (नागरिकता), इस्लाम (धर्म)
शौकसिंगिग, साइक्लिंग, डांसिंग और स्केटिंग
डेब्यूदिल मिल गए (2010)

जन्नत जुबैर रहमानी का परिवार

जन्नत का जन्म भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुबंई शहर में 29 अगस्त 2002 को हुआ था। उनके पिता का नाम जुबैर रहमानी है, जो खुद एक अच्छे एक्टर है। उनकी माँ का नाम नाजनीन रहमानी है, जो एक हाउसवाइफ हैं। जन्नत का एक छोटा भाई जिसका नाम अयान जुबैर रहमानी है। जन्नत को अपने परिवार वाले प्यार से जानू नाम से पुकारते हैं।

जन्नत ने अपनी शिक्षा मुबंई के वेस्ट कंदिवाली के ऑक्सफर्ड पब्लिक स्कूल से करी है। जन्नत भले ही एक एक्टर है, मगर वो पढ़ाई में भी बहुत होशियार है। उन्होने 92% मार्क्स के साथ हाईस्कूल पूरा किया और 12th में उनके 80% से ज्यादा मार्क्स आये।

Jannat Zubair Famil

जन्नत वैसे तो मुबंई मे रहती हैं, मगर उनका सम्बंध लखनऊ की एक रॉयल फैमली से हैं। जी हाँ! जन्नत जुबैर नवावों के खानदान से हैं।

उनके पिता जुबैर रहमानी लखनऊ से मुबंई एक्टर बनने के लिए आए थे। उन्हे काम तो मिला मगर वो एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद जब जन्नत का जन्म हुआ तो उन्होने फैसला किया कि वो जन्नत एक मशहूर एक्ट्रेस ही बनाएँगे।

उनका छोटा भाई अयान जुबैर रहमानी है, जो कि एक चाइल्ड आर्टिस्ट है। जन्नत जुबैर अपने भाई को अपना टेडी बियर बताती है और दोनों भाई बहन का रिश्ता बहुत गहरा भी है। उनका भाई अयान खुद एक टिक टॉक स्टार है।

आप जन्नत और अयान की यूट्यूब विडियोस देख सकते हैं। दोनो में भाई-बहन वाले झगड़े भी होते हैं, मगर अब अयान जन्नत का अच्छा दोस्त भी बनने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: अयान जुबैर रहमानी का जीवन परिचय

जन्नत ज़ुबैर का करियर

जैसा कि हमने पहले बताया कि जन्नत के पिता एक एक्टर बनना चाहते थे। मगर उनको एक्टिंग की दुनिया में उतनी सफलता नहीं मिली, जिसके बाद उन्होने जन्नत को एक्ट्रेस बनाने का निर्णय लिया। मगर जन्नत का बचपन में एयर हॉस्ट्रेस बनने का सपना था।

लेकिन उन्होने कुछ समय बाद अपने इस सपने को छोड़ दिया जब उन्हे पता चला कि उन्हे फ्लाइट के दौरान बहुत डर लगता है। जन्नत के सफल एक्ट्रेस बनने के पीछे उनके पिता का ही हाथ है। वो खुद कई बार खुले तौर कह भी चुकी है कि वो आज जो भी है, अपने पापा और फैमली की ही बदौलत है। उनके पिता ने ही उन्हे एक्ट्रेस बनने के लिए प्रेरित किया।

जब जन्नत 4-5 साल की थी तभी से उनके पिता ने जन्नत की ट्रैनिंग शुरू कर दी थी। जन्नत के पिता कई बार अपना काम छोड़ कर जन्नत को ऑडिशन के लिए ले जाते थे। मगर जन्नत को शुरूआत में इतनी सफलता नही मिली। क्योंकि वो कैमरे के सामने नर्वस हो जाती थी।

उन्होने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया, जहाँ उनसे बहुत ग़लतियाँ भी होती थी। मगर जन्नत जब बहुत छोटी थी इसलिए सब उनकी गलतियों को नजरअंदाज कर देते थे।

जन्नत जब 2010 में मात्र 8 वर्ष की थी तब टीवी में डेब्यू किया। “दिल मिल गए” नाम के धारावाहिक में जन्नत ने तमन्ना का किरदार किया। लेकिन इस किरदार से जन्नत को कोई अच्छी पहचान नहीं मिली। फिर जन्नत कई और धारावाहिक में दिखी जिसमें अल्लादीन, चाँद के पार चलो, अंतरा आदि शामिल है।

2010 में जन्नत ने धारावाहिक काशी – अब ना रहे, माटी की बन्नो (2010-2011), तेरा कागज़ कोरा, हार जीत (2011- 2012) आदि में अपनी अहम भूमिका निभाई।

जन्नत ने 2011 में एक प्रसिध्द धारावाहिक फुलवा में काम किया। जहाँ उन्होने युवा फुलवा का रोल अदा किया। इस धारावाहिक में जन्नत की एक्टिंग बहुत ही लाजबाव थी। इस धरावाहिक ने जन्नत को कई सारे अवार्ड्स और पहचान दिलाई, जिसके कारण ये धारावाहिक काफी लोकप्रिय हुआ और जन्नत को घर-घर में पहचान मिली।

Jannat Zubair Career

जन्नत को 2011 में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट (फीमेल) श्रेणी में इंण्डियन टेली अवार्ड और 4th बोरोप्स गोल्ड अवार्ड मिला। जन्नत फ़िल्म आगाह (2011) और लव का दी एंड (2011) में भी काम किया है।

इतने धारावाहिक में काम करने के कारण जन्नत को बहुत अनुभव मिला। फिर 2014 में सोनी टीवी के बहुत ही प्रसिद्ध सीरीयल भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में भी जन्नत को अपनी कला को निहारने का मौका मिला। इस सीरियल में जन्नत रानी फूल बाई का किरदार निभाया जो बहुत लोगों को पसंद आया।

Jannat Zubair Career

फिर सियासत (2014) नाम के धारावाहिक में जन्नत की छोटी छोटी भूमिकाएं देखने को मिली और 2015 में महाकुम्भ – एक रहस्य और एक कहानी नाम के धारावाहिक में जन्नत दिखाई दी। इसके अलावा जन्नत ने मेरी आवाज ही मेरी पहचान (2016), शनि (2017) और तू आशिकी (2017) में भी मुख्य भूमिका में रही।

एक सफल एक्टर के अलावा जन्नत गाने का भी शौक रखती हैं। वो एक वॉइस आर्टिस्ट भी है। इसके साथ ही जन्नत मॉडल और फैशन ब्लॉगर भी है।

उनकी पोपुलीरिटी तब और अधिक बढ़ गई जब उन्होने टिक-टॉक पर अपने विडियोस अपलोड करना शुरू कर किये। टिक टॉक पर उनके विडियोस को काफी पसंद किया गया और कुछ ही समय में जन्नत के टिक टॉक पर 2 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। इसलिए जन्नत को टिक टॉक की क्वीन यानी रानी भी कहा जाता है।

जन्नत जुबैर का इश्क फर्जी नाम का विडियो सोंग भी आया, जिस पर करोड़ों व्यूस मिल चुके हैं। जन्नत कई विडियो सोंग और एल्बमों मे भी अपने अभिनय का परिचय दे चुकी हैं। इसके साथ ही यूट्यूब पर जन्नत के कई सोंग्स उपलब्ध है, जो काफी व्यूज पा चुके है।

जन्नत काफ़ी सारे धारावाहिक के साथ साथ फ़िल्मों और बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में दिखाई देती है। इन बड़े ब्रांड में हिमालया, सैमसंग, डाबर, सनफीस्ट पास्ता, वाटिका शैम्पू, हलोनिक्स, आमला हेयरआयल, गोदरेज, हीरो आदि जैसे और भी ब्रांड शामिल है।

हमने इस पोस्ट के अंत में जन्नत के सभी सोंग्स, धारावाहिक के नाम और उनमें उनके किरदार व उनकी फ़िल्मों की लिस्ट शेयर की है।

यह भी पढ़े: अवनीत कौर का जीवन परिचय

जन्नत ज़ुबैर बॉयफ्रेंड और अफेयर्स

जन्नत की किसी से शादी नहीं हुई है और हिलहाल उनका कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं है। मगर कुछ खबरों और अफवाहों की माने तो वो टिक टॉक स्टार फेजू को डेट कर रही है। मगर दोनों में से किसी ने भी सर्वाजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में खुल कर नहीं बताया। उनके अनुसार वे केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।

Jannat Zubair Boyfriend

जन्नत ज़ुबैर शोसल मिडिया एकाउंट

जन्नत सोशल मिडिया साइट्स पर काफी एक्टिव रहती है। वो टिक टॉक पर भी अक्सर अपने विडियोस डालती रहती थी और इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर भी लगातार अपने फोटे अपलोड्स करती रहती है।

जन्नत के टिक टॉक पर 27 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वहीँ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी जन्नत का जलवा कम नहीं है। यहाँ पर जन्नत के करोड़ों फोल्लोवेर्स है।

Jannat Zubair YouTube
जन्नत ज़ुबैर इंस्टाग्रामक्लिक करें
जन्नत ज़ुबैर फेसबुकक्लिक करें
जन्नत ज़ुबैर ट्विटरक्लिक करें
जन्नत ज़ुबैर यूट्यूबक्लिक करें

जन्नत ज़ुबैर धारावाहिक

धारावाहिक का नामकिरदार
दिल मिल गए (2010)तमन्ना
काशी- अब ना रहे (2010)काशी
माटी की बन्नो (2010-2011)अवन्ती
फुलवा (2011)फुलवा
हार जीत (2011-2012)इशिता
एक थी नायिका (2013)परी
भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप (2014)महारानी फूल बाई राठौर
सियासत (2014)नूरजहाँ / मेहरूनिसा
महाकुंभ एक रहस्य एक कहानी (2015)माया
कोड रेड (2015)सिमरन
तुझसे नाराज नहीं जिंदगी (2015)रुकसार
Stories by Rabindranath Tagore (2015)बिंदु
मेरी आवाज ही मेरी पहचान (2016)कल्याणी
शनि (2017)नीलिमा और शानिप्रिया
तू आशिकी (2017-2018)पंक्ती शर्मा धनराजगीर
आपके आ जाने से (2019)पंक्ति सिंह
खतरा खतरा खतरा (2019)अतिथि के रूप में
कोड रेड (2015)सुरीली
सावधान इंडिया (2015)रीत
फियर फाइल्स (2012)शशि
गुमराह (2015)राखी

जन्नत ज़ुबैर फिल्म

फ़िल्मकिरदार
आगाह – द वार्निंग (2011)मुस्कान
लव का दी एंड (2011)मिंटी
तेज रफ़्तार (2016)
What Will People Say (2017)सलीमा
हिचकी (2018)नताशा

जन्नत ज़ुबैर सोंग्स नाम

  • Aeroplane Song (2020)
  • Ringtone (2020)
  • Yeh Mann (2020)
  • Hey Girl (2020)
  • ज़िन्दगी दी पौड़ी (Zindagi Di Paudi 2019)
  • इश्क़ फ़र्ज़ी (Tera Ishq Farzi 2019)
  • हेलो हाय (Hello Hi Song 2019)
  • कैसे मैं (Kaise Main 2018)
  • चाल गज़ब है (Chaal Gazab Hai 2019)
  • ज़रूरी है क्या इश्क़ में (Zaroori Hai Kya Ishq Mein 2019)
  • जट्टी (Jatti Lyrics Guri 2019)
  • फ्रूटी लगदी है (Fruity Lagdi Hai 2019)
  • डाउनटाउन वाल गेड़ियांन (Downtown Wal Gediyan 2019)
  • Bhaiya G Yawar (2019)
  • टोकर्स हाउस (Tokers House Theme Title Song 2019)
  • तेरे बिन किवे (Tere Bin Kive Karavange 2019)
  • तेरे बिना (Tere Bina Bismil 2019)
  • Naino Tale Shayra Apoorva (2019)
  • फेक स्टाइल (Fake Style Diljan 2019)

जन्नत ज़ुबैर अवार्डस

अवार्डसश्रेणीशो
इंडियन टेलली अवार्ड्स (2012)सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (महिला)फुलवा
गोल्ड अवार्ड्स (2018)Best Debut of the Year (Female)तू आशिकी
Achievers Club (2019)बेस्ट यंगेस्ट एक्ट्रेस
Jannat Zubair Awards
Jannat Zubair Awards

जन्नत से जुड़े कुछ तथ्य

  • जन्नत इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती है। उनको लोग प्यार से जानू भी कहते हैं। वर्तमान में उनकी आयु 18 वर्ष है। जन्नत को डांस, स्केटिग और साइकिल चलाने का बहुत शौक है।
  • जन्नत जुबेर को एक्टिंग के अतिरिक्त और भी बहुत सारी चीजों में रूची है। वह अपने इंटरव्यू में बताती है कि इन्हें डांस करना बहुत पसंद है, इन्हे स्केटिंग करना पसंद है। इसके अतिरिक्त इन्हें रोमांटिक म्यूजिक सुनने की भी रुचि है। इसके साथ ही यह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां तक कि यह अपने फैनफॉलोवर के प्रश्नों का भी जवाब देती हैं।
  •  “कम्पलीट स्टाइलिंग विथ ज़न्नत जुबैर” करके जन्नत जुबेर का एक ब्यूटी चैनल भी यूट्यूब पर है, जिस पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइब है।
  • कहते हैं जन्नत जुबेर का परिवार उत्तर प्रदेश के रॉयल परिवार से ताल्लुक रखता है। माना जाता है इनके दादा जी राजा खान अब्दुल बहादुर रहमान एक समय उत्तर प्रदेश के कोरा शहर पर शासन किया करते थे।
Jannat Zubair Photo
Jannat Zubair Photo

जन्नत और विवाद

सिनेमा के दुनिया में हर सेलिब्रिटी को विवादों से गुजरना पड़ता है। क्योंकि वे लाइमलाइट के दुनिया में रहते हैं, लोगों की नजरों के सामने घिरे रहते हैं। ऐसे में कुछ भी सही गलत कहने पर किया जरा सी भी कोई गलत बात मुंह से निकालने पर लोगों के विवादों में घिर जाते हैं।

हालांकि जन्नत जुबेर ने अपने करियर को बहुत छोटी उम्र से शुरू किया और अभी भी इनकी उम्र काफी कम है। ऐसे में यह ज्यादा विवादों के साथ तो अभी तक नहीं घिरी है। लेकिन छोटी उम्र में करियर शुरू करने के कारण हमेशा ही इनकी माता-पिता का साथ इनके साथ बना रहा।

किसी भी टीवी सीरियल में काम करने को लेकर हमेशा जन्नत जुबेर के माता-पिता ने निर्णय लिया है। उन्हें जो किरदार जन्नत के लिए अच्छा लगा उसी टीवी शो मे जनत को काम करने का परमिशन दिए। कुछ सालों पहले कलर्स टीवी पर एक धारावाहिक ‘तू आशिकी’ के नाम से आती थी, जिसमें जन्नत जो मूल भूमिका में थी। इस धारावाहिक में जन्नत जुबेर को एक एपिसोड में इसी टीवी सीरियल के एक किरदार ऋत्विक के साथ कीस का सीन करना था।

इस सीन को लेकर इनके माता-पिता काफी नाराज हो गए और इन्होने मेकर्स को सीधे मना कर दिया कि जन्नत यह सीन नहीं करेगी। बाद में यह विवाद सुलझ गया लेकिन उसके बाद एक बार फिर इसी सीरियल में मेर्कस के साथ इनके अभिभावकों का थोड़ा तूतूमेई हो गई, जिसके कारण मेकर्स ने इस सीरियल से जन्नत जुबेर को हटाने का ही निर्णय ले लिया था।

यहां तक कि उन्होंने जन्नत की जगह पर किसी और को लेने के लिए ऑडिशन भी शुरू कर दिया था। इस तरह यह विवाद जन्नत जुबेर का अब तक का पहला विवाह था, उसके बाद जन्नत जुबेर के साथ ऐसा कोई भी वाक्या नहीं हुआ।

यह भी पढ़े: अर्शिफा खान का जीवन परिचय

जन्नत जुबेर की कमाई और नेटवर्थ

जन्नत जुबेर भारत की एक जानी मानी अभिनेत्री है। इन्होंने एक से बढ़कर एक कई नामी भारत की धारावाहिक में काम किया है। हर एक धारावाहिक के एपिसोड का काफी अच्छा खासा चार्ज करती है। जानकारी से पता चला है कि जन्नत जुबेर की सालाना कमाई ₹50 लाख से भी ज्यादा है और साल 2021- 2022 में जानकारी के मुताबिक टोटल नेट वर्थ ₹7 करोड़ से भी ज्यादा है।

पिछले सालों की तुलना में जन्नत जुबेर के नेटवर्थ में लगभग 60% तक की बढ़ोतरी हुई है और अभी जन्नत जुबेर की कमाई के बहुत सारे जरिए हैं, वह अभी कई सारी म्यूजिक वीडियो में काम करते रहती है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर अच्छे फैन फॉलोअर्स होने के कारण इन्हें स्पॉन्सरशिप मिलते रहता है, इनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जहां पर लाखों की संख्या में व्यूवर आते हैं।

अस्वीकारण: यहाँ पर बताई गई नेटवर्थ इन्टरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से बताई गई है। इसकी सटीकता की पुष्टि हम नहीं करते।

जन्नत जुबैर से जुड़े कुछ सवाल

जन्नत जुबैर रहमानी उम्र में कितनी है?

21 वर्ष

जन्नत जुबैर का बॉयफ्रेंड कौन हैं?

हिलहाल जन्नत का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। मगर कुछ खबरों और अफवाहों की माने तो वो टिकटॉक स्टार फेजू को डेट कर रही है। मगर दोनों में से किसी ने भी सर्वाजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में खुल कर नहीं बताया। उनके अनुसार वे केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।

जन्नत जुबैर का बर्थडे कब है?

29 अगस्त

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किया गया यह लेख जन्नत जुबैर बायोग्राफी इन हिंदी आपको पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपको इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

समीक्षा सूद का जीवन परिचय

मुनमुन दत्ता का जीवन परिचय

अनुष्का सेन का जीवन परिचय

बरखा सिंह का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment