Home > Biography > अवनीत कौर का जीवन परिचय

अवनीत कौर का जीवन परिचय

Avneet Kaur Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको इस पोस्ट में भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री अवनीत कौर के बारे में बताने जा रहे हैं। अवनीत ने अपने करियर की शुरूआत डांस से की। अवनीत कौर ने कई धारावाहिक और फ़िल्मों में काम करने के साथ ही कई विज्ञापनों में भी काम किया है। अवनीत कई प्रसिद्ध धारावाहिक में काम कर चुकी है।

Avneet Kaur Biography in Hindi

आज इस लेख में हम आपको टिकटोक अवनीत कौर की विकी, बायोग्राफी, उम्र और शिक्षा के बारे में विस्तार से बता रहे है। तो अंत तक हमारे साथ इस लेख अवनीत कौर बायोग्राफी से जुड़े रहे हैं। आपको अवनीत से रिलेटेड काफी कुछ जानने को मिलेगा।

अवनीत कौर का जीवन परिचय – Avneet Kaur Biography in Hindi

अवनीत कौर संक्षिप्त परिचय (Short Biography of Avneet Kaur)

नामअवनीत कौर
उपनामअवनीत
जन्म और स्थान13 अक्टूबर 2001, जालंधर (पंजाब)
शिक्षाएडीवी स्कूल, जालंधर और ऑक्सफोर्ड स्कूल, वेस्ट कंदिवाली
परिवारइकबाल (दादा), सतनाम कौर (दादी), अमनदीप नन्द्र (पिता), हरप्रीत कौर (माता), जयजीत सिंह (भाई)
उम्र19 वर्ष (2020 तक)
स्टेटसअविवाहित
पेशाअभिनेत्री, मॉडल, एक्टर, युटूबर, टिक टॉक स्टार
नागरिकता और धर्मभारतीय (नागरिकता), सिख (धर्म)
शौकपढ़ाई करना, पेंटिंग करना, डांस करना और फोटो शूट करना
डेब्यूडांस इंडिया डांस ली मास्टर्स (2010)

जन्म और परिवार (Avneet Kaur Family)

Tik Tok Star Avneet Kaur का जन्म जालंधर (पंजाब) के एक सिख परिवार में 13 अक्टूबर 2001 को हुआ। इनके परिवार में इनके माता पिता और भाई के अलावा दादा-दादी भी है। इनके अवनीत के पिता का नाम अमनदीप नन्द्र है जो कि एक बिज़नसमैन है और माता का नाम हरप्रीत कौर (Avneet Kaur Mother) हैं। अवनीत का भाई अवनीत से छोटा है जिसका नाम जयजीत सिंह (Avneet Kaur Brother) है। अवनीत अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है।

इनके दादा का नाम इकबाल और दादी का नाम सतनाम कौर उनके जन्म स्थान जालंधर में ही रहते हैं। अवनीत के दादा का संतनगर में अपना एक मेडिकल हॉल है। आपको बता दें कि दादा-दादी से अवनीत का रिश्ता बहुत प्रेम भरा है। वह उनके मिलने के लिए समय समय पर जाती रहती है। अवनीत को अपने बचपन से डांसिंग का शौक था। इसलिए अवनीत ने बचपन से इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।

अवनीत कौर शिक्षा (Avneet Kaur Education): अवनीत पढ़ाई में बहुत होशियार है। इनके स्कूल की शिक्षा इनके जन्मस्थान जालंधर में स्थित एडीवी स्कूल से की है और बाद में अवनीत अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई में आ गई। यहाँ पर अवनीत ऑक्सफोर्ड स्कूल, वेस्ट कंदिवाली से अपनी पढ़ाई की है।

अवनीत कौर का करियर (Avneet Kaur Career)

अवनीत ने अपने टीवी करियर की शुरूआत जब वह 11 वर्ष की थी तब से ही कर दिया था। अवनीत कौर ने अपने टीवी जगत की शुरूआत 2010 में रियलिटी शो डांस इंडिया डांस ली मास्टर्स से की थी। इस शो में अवनीत 3 शीर्ष प्रतियोगी की लिस्ट में शामिल थी। इसके बाद अवनीत डांस के सुपरस्टार नाम के शो में भी दिखाई दी थी।

इसके बाद अवनीत ने अपने टीवी में डेब्यू मेरी मां नाम के धारावाहिक में बाल कलाकार के रूप में 2012 में किया। इस धारावाहिक में अवनीत ने झिलमिल का किरदार निभाया। इसके बाद अवनीत 2012 झलक दिखला जा सीजन 5 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया।

इसके बाद अवनीत 2012 में सावित्री नाम के धारावाहिक में दिखाई दी थी। वर्ष 2013 में एक मुट्ठी आसमान (जी टीवी) में नाम के धारावाहिक में अवनीत ने पाखी कपूर की भूमिका को अच्छे से निभाया। इसके बाद टीवी सीरिज हमारी सिस्टर दीदी (2014) में ख़ुशी के किरदार में दिखी।

Avneet Kaur

चन्द्र नंदिनी नाम के धारावाहिक में अवनीत में राज्कुंर बिन्दुसार की पहली पत्नी के रूप में भी दिखाई दे चुकी है। इसके अलावा अवनीत ट्विस्ट वाला लव, टेढ़े है पर मेरे है, अलादीन नाम तो सुना होगा जैसे प्रसिद्ध धारावाहिक में काम कर चुकी है। आपको बता दें कि अवनीत अभी तक 40 से भी अधिक टीवी विज्ञापनों में दिखाई दे चुकी है।

Avneet Kaur Film Career: अवनीत ने फ़िल्म इंडस्ट्री में भी अपना कदम रख चुकी है। अवनीत जब मात्र 14 वर्ष की थी तब रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी (2014) में उनकी भांजी के रूप में काम कर चुकी है। Brunie में मीरा (2017) , Qarib Qarib Singlle (2017), EKTA में एकता का किरदार (2018), Mardaani 2 में मीरा (2019) आदि में भूमिका निभा चुकी है।

2018 में Zee 5 पर आई वेब सीरीज Babbar Ka Tabbar और Babbar Ka Tabbar 2 में अवनीत निक्की बब्बर का किरदार कर चुकी है।

अवनीत ने यूट्यूब पर भी कई सोंग्स किये है। जिनमें “Pahadan” और “Yaari” बहुत प्रसिद्ध हुए है। इनके व्यूज मिलियन में है।

अवनीत कौर का बॉयफ्रेंड और अफेयर्स (Avneet Kaur Boyfriend)

अवनीत कौर बॉयफ्रेंड के के बारे में अभी तक किसी को सही जानकारी नहीं है। लेकिन ख़बरों और अफवाहों की माने तो अवनीत काफी बार एक्टर और टिकटोक स्टार सिद्धार्थ निगम के साथ देखी गई हैं। अवनीत ने और सिद्धार्थ ने कुछ धारावाहिक में साथ काम भी किया है।

Avneet Kaur Boyfriend

अवनीत कई बार सिद्धार्थ के साथ बने विडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर करती है। अवनीत और सिद्धार्थ आपस में दोनों को अच्छा दोस्त मानते हैं।

शारीरिक बनावट (Physical Stats)

शारीरिक माप30-24-30 (लगभग)
लम्बाई (Avneet Kaur Height)5.4 इंच (लगभग)
वजन52 किलो (लगभग)
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

अवनीत कौर के शोसल मिडिया एकाउंट (Avneet Kaur on Social Media)

अवनीत को हम सोशल मीडिया की रानी कहकर पुकारते तो कम नहीं होगा। क्योंकि सोशल मीडिया पर अवनीत के फोल्लोवेर्स मिलियन में है। TikTok Star Avneet Kaur के टिकटोक पर 20 मिलियन से भी अधिक फोल्लोवेर्स और 450K से लाइक्स थे।

Instagram पर अवनीत का अकाउंट वेरीफाई है और वहां पर 14.8M (2020 तक) फोल्लोवेर्स है। यहाँ पर अवनीत हमेशा अपने नए नए फोटोज और विडियो अपलोड करती रहती है और अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती है।

ट्विटर की बात करें तो यहाँ पर भी अवनीत के 50K से अधिक फोल्लोवेर्स है और अकाउंट वेरीफाई है। इसके साथ ही फेसबुक पर भी अवनीत के लाखों में फैन्स है।

Avneet Kaur on Social Media

यूट्यूब पर “Avneet Kaur” नाम से अवनीत का खुद का चैनल है जिस पर 1.25M Subscribers है। जहां पर वह ब्यूटी टिप्स और अपने Vlog Videos अपलोड करती है।

Avneet Kaur Instagram14.8 FollowersClick Here
Avneet Kaur Facebook531K Likes, 2.1M FollowersClick Here
Avneet Kaur Twitter50K FollowersClick Here
Avneet Kaur YouTub1.25M SubscribersClick Here
Avneet Kaur WikiClick Here

अवनीत से जुड़े कुछ तथ्य (Facts About Avneet Kaur)

  • अवनीत को सुनिधि चौहान के सोंग्स सुनना अच्छा लगता है।
  • पढ़ाई करना, पेंटिंग करना, डांस करना और फोटो शूट करना अवनीत का शौक है।
  • श्रद्धा कपूर उनकी पसंदीदा अभिनेत्री है।
  • अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अनिल कपूर उनके पसंदीदा अभिनेता है।
अवनीत कौर की उम्र क्या है? (What is Avneet Kaur Age)

19 वर्ष (2020 तक)

अवनीत कौर बॉयफ्रेंड कौन है?

अवनीत कौर बॉयफ्रेंड के के बारे में अभी तक किसी को सही जानकारी नहीं है। लेकिन ख़बरों और अफवाहों की माने तो अवनीत काफी बार एक्टर और टिकटोक स्टार सिद्धार्थ निगम के साथ देखी गई हैं।

Avneet Kaur Phone Number क्या है?

उपलब्ध नहीं।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “अवनीत कौर का जीवन परिचय (Avneet Kaur Biography in Hindi)” आपको पसंद आई होगी। इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपको इसमें कहीं पर भी त्रुटी दिखे तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment