Home > Biography > मुनमुन दत्ता का जीवन परिचय

मुनमुन दत्ता का जीवन परिचय

मुनमुन दत्ता भारतीय फिल्म और टेलीविजन की अभिनेत्री है, इसके साथ ही यह एक मॉडल भी है। इनकी सबसे ज्यादा पहचान लोकप्रिय हिंदी कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर के किरदार के रूप में हुई है।

Munmun Dutta Biography in Hindi

इन्होंने कई फिल्म और टेलीविज़न धारावाहिक में काम किया है, लेकिन इन्हें बबिता के किरदार के रूप में ज्यादा लोग पहचानते है। हम आपको आज इनके बारे में सभी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

मुनमुन दत्ता का जीवन परिचय (विकी, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, पति, करियर और नेट वर्थ)

मुनमुन दत्ता की जीवनी एक नज़र में

नाममुनमुन दत्ता
प्रसिद्ध नामबबीता जी
जन्म28 सितंबर 1987
पिता का नाम
माता का नाम
बॉयफ्रेंड/पति का नामअविवाहित
डेब्यूहम सब बाराती (2004)

मुनमुन दत्ता का जन्म

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को हुआ है। यह भारत के पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली है। इनके पिता एक सिंगर थे, जिन्होंने इन्हे प्रारंभ में संगीत शिक्षा प्रदान की है। मुनमुन दत्ता क्लासिकल सिंगर भी है। इनके पिता की मृत्यु बीमारी के कारण 11 जून 2018 को हुई थी।

मुनमुन दत्ता की शिक्षा

मुनमुन दत्ता ने प्रारम्भिक शिक्षा ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर (उत्तर प्रदेश) से की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुम्बई में शुरू की, यहां उन्होंने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की।

इनकी माता की इच्छा इन्हें जर्नलिस्म का कोर्स करवाने की थी। लेकिन इन्होंने इसे कुछ समय बाद छोड़ दिया और मॉडलिंग में अपनी राह चुनी, जिसके बाद यह टीवी और फ़िल्मों में काम करने लगी।

मुनमुन दत्ता करियर

इन्होंने काम की शुरुआत कोलकाता में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए एक बाल गायिका के रूप में की। उसके बाद उन्होंने हिंदी टीवी धारावाहिकों में काम किया। 2004 में ज़ी टीवी के प्रसिद्ध शो “हम सब बाराती” से शुरुआत की।

इसके बाद इन्होंने फिल्मों में भी काम करने की कोशिश की और 2005 में आयी फिल्म “मुंबई एक्सप्रेस” में भी इन्होंने काम किया। इसके अलावा इन्होंने कई कार्यक्रमों में काम किया। लेकिन इन्हें वह पहचान नहीं मिली, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली।

यह शो काफी प्रसिद्ध हुआ, जिसमें उन्होंने लम्बे समय तक कार्य किया और लोगों में अपनी पहचान बबिता के किरदार में बनाई।

मुनमुन दत्ता की पसंद

मुनमुन दत्ता के पसंदीदा एक्टर शाहरुख खान है, वहीं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री रानी मुखर्जी, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा है। बात करें इनके पसंदीदा रंग की तो इन्हें नीला, काला और सफेद रंग बहुत पसंद है।

कुछ टीवी सीरियल भी पसंद है, जिनमें से कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘ए वॉक टू रिमेम्बर’ इनका पसंदीदा फिल्म है। मुनमुन दत्ता को जानवरों से बहुत लगाव है, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में यह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी।

मॉडलिंग और खूबसूरत फोटो खिंचवाने के अतिरिक्त मुनमुन दत्ता को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है और रोहित शर्मा इनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। इसके अतिरिक्त मुनमुन दत्ता को गाने का भी काफी शौक है।

इन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन्होंने अपने माता-पिता से संगीत की शिक्षा ली है, जिस कारण इन्हें अच्छे सुर और ताल का भी ज्ञान है। मुनमुन दत्ता को घूमना फिरना भी काफी पसंद है। यहां तक कि अपनी शूटिंग के दौरान भी घूमने फिरने निकलती पड़ती हैं।

मुनमुन दत्ता की कमाई और नेटवर्क

कोई भी अभिनेत्री किसी किरदार में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है या उसको चाहने वाले बहुत लोग हैं तो उनका प्रति एपिसोड चार्ज भी बहुत बढ़ जाता है। मुनमुन दत्ता सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तारक मेहता के उल्टा चश्मा में बबीता के किरदार से है और बबीता के किरदार में इन्हें इनके फैन फॉलोवर से खूब ज्यादा प्यार मिलता है। इनको चाहने वाले खूब हैं।

यही कारण है कि मुनमुन दत्ता काफी अच्छा खासा चार्ज करती है अपनी धारावाही के प्रत्येक एपिसोड का। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जाता है कि मुनमुन दत्ता 1 महीने में करीब 15 लाख से भी ज्यादा की कमाई करती हैं। इतना ही नहीं इनके पास बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी महंगी और लग्जरी कारज भी हैं।

इस तरह रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता जिन्होंने 6 साल की उम्र में एक छोटा सा रोल में भागकर ₹125 की पहली कमाई की थी, आज 29 लाख से भी ज्यादा इनकी नेटवर्थ है। यह साबित करता है कि आज मुनमुन दत्ता कितनी ज्यादा सफल हो चुकी हैं।

मुनमुन दत्ता की कमाई का जरिया केवल सिनेमा र फिल्मी दुनिया ही नहीं है बल्कि आज के इंटरनेट के जमाने में वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इनके लाखों की संख्या में फैनफॉलोअर्स है, जिसके कारण यूट्यूब और इंस्टाग्राम भी इनके कमाई का महत्वपूर्ण जरिया है और आज तो बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी यूट्यूब चैनल चलाकर लाखों की कमाई करते हैं।

मुनमुन दत्ता विवाद

मुनमुन दत्ता अन्य अभिनेत्रियों की तरह विवादों का शिकार भी हुई है। मई 2021 में मुनमुन ने सोशल मीडिया पर अपने द्वारा बनाया गया एक वीडियो अपलोड किया, जिसके कारण उन्हें विवाद का शिकार होना पड़ा।

Munmun Dutta Biography in Hindi

इसमें वह अपने यूट्यूब डेब्यू के बारे में बता रही थी, लेकिन उन्होंने गलती से किसी जाति के बारे में टिप्पणी कर दी। उसके बाद ट्विटर पर हैशटैग #ArrestMunmunDutta के खिलाफ ट्रेंड शुरू हो गया। इसके बाद मुनमुन दत्ता ने लोगों से अपने शब्दों के लिए माफी मांगी, इसके बाद यह मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़े: दिलीप जोशी का जीवन परिचय

मुनमुन दत्ता बॉयफ्रेंड

एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुनमुन दत्ता के बॉयफ्रेंड के बारे में भी अक्सर लोग जाने की इच्छा रखते हैं। बहुत लोग उनके पति का भी नाम पूछते हैं। बता दे कि अभी तक इन्होंने शादी नहीं की है और ना ही वर्तमान में इनका कोई बॉयफ्रेंड है।

हालांकि कुछ समय पहले बिग बॉस 7 के कंटेंस्टेंट और फिल्म अभिनेता अरमान कोहली के साथ इन्होंने कुछ सालों तक डेट किया था। लेकिन इनका यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। जब इनका ब्रेकअप हुआ तो ब्रेकअप की खबर मिडिया पर आ गई।

मुनमुन दत्ता से संबंधित रोचक जानकारी

  • यह बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थी।
  • मुनमुन को एक बार शाहरुख के साथ नामी पेन कंपनी के टीवी विज्ञापन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक नर्स की भूमिका निभाई।
  • इन्हें जानवरों से काफी प्रेम है।
  • यह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं और इन्हें क्लासिकल डांस का पूरा अनुभव है।
  • मुनमुन दत्ता की राशि तुला है।
  • इन्हें घूमना फिरना बहुत ज्यादा पसंद है।
  • मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक हम सब बाराती से की।
  • केवल टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में में भी मुनमुन दत्ता ने छोटे-मोटे किरदार किरदार निभाए हैं।
  • वह मुंबई एक्सप्रेस, हॉलिडे और ढिंचैक एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।
  • सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर की भूमिका के लिए मिली।

मुनमुन दत्ता अवार्ड

इन्हें टेलीविज़न में बेहतर कार्य करने के लिए Indian Television Academy Awards से सम्मानित किया गया है।

Munmun Dutta Biography in Hindi

मुनमुन दत्ता सोशल अकाउंट 

मुनमुन दत्ता लोगों के बीच अपने सोशल अकाउंट के माध्यम से काफी एक्टिव रहती है। इन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपने अकाउंट बनाये हैं, जिनसे काफी लोग जुड़े हुए है।

मुनमुन दत्ता इंस्टाग्रामयहाँ क्लिक करें
मुनमुन दत्ता फेसबुकयहाँ क्लिक करें
मुनमुन दत्ता ट्विटरयहाँ क्लिक करें
मुनमुन दत्ता यूट्यूबयहाँ क्लिक करें

FAQ

मुनमुन दत्ता कौन है?

मुनमुन दत्ता भारतीय जानी-मानी अभिनेत्री है, जो सुप्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता के उल्टा चश्मा में बबीता के किरदार के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

मुनमुन दत्ता कहां की रहने वाली है?

मुनमुन दत्ता मूल रूप से बंगाली है। इनका जन्म बंगाल में हुआ, लेकिन वर्तमान में यह महाराष्ट्र मुंबई में रहती हैं।

मुनमुन दत्ता ने कौन से टीवी एडवरटाइजमेंट में काम कर चुकी है?

बहुत साल पहले मुनमुन दत्ता ने शाहरुख खान के साथ एक नामी पेन कंपनी की टीवी विज्ञापन की थी, जिसमें उन्होंने एक नर्स की भूमिका निभाया था।

मुनमुन दत्ता ने कौन से धारावाहिक से हिंदी सिनेमा में कदम रखा?

मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में ज़ी टीवी चैनल पर आने वाला प्रसिद्ध शो “हम सब बाराती” से अपने करियर की शुरुआत की थी।

मुनमुन दत्ता के पति का नाम क्या है?

मुनमुन दत्ता ने अभी तक शादी नहीं किया है।

अंतिम शब्द

मुनमुन दत्ता का टेलीविज़न करियर काफी अच्छा रहा है। उन्हें अपने जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा और उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन की कुछ बुरी बातों का भी जिक्र किया है, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने जीवन की काफी अच्छी शुरुआत की।

यह भारतीय फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल रही हैं। इन्होंने बॉलीवुड, तमिल, मराठी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन में बहुत बेहतर कार्य किया। इन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, यह अविवाहित है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी मुनमुन दत्ता बायोग्राफी इन हिंदी आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

दिशा वकानी का जीवन परिचय

सोनालिका जोशी का जीवन परिचय

गंगूबाई काठियावाड़ी का जीवन परिचय

अनुष्का सेन का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment