Home > Biography > सोनालिका जोशी का जीवन परिचय

सोनालिका जोशी का जीवन परिचय

Sonalika Joshi Biography in Hindi: सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। तारक मेहता के उल्टा चश्मा इस प्रसिद्ध तक पहुंचने का कारण इसमें अभिनय करने वाले कुछ मशहूर कलाकार हैं। इन कलाकारों में से कुछ लोगों के जीवन परिचय हमने आपको पुराने लेख में बताया है और आज हम बात करने वाले हैं, तारक मेहता के उल्टा चश्मा की एक अभिनेत्री जिन्होंने इस शो में काफी अच्छी एक्टिंग की है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से तारक मेहता के उल्टा चश्मा में माधवी भाभी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सोनालिका जोशी के बारे में। सोनालिका जोशी तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो में अभिनय करने वाली एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है।

Sonalika Joshi Biography in Hindi
Image: Sonalika Joshi Biography in Hindi

आज हम सोनालिका जोशी के इस बायोग्राफी के माध्यम से आपको उनके विस्तार से जानकारी प्रदान कराने वाले हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे सोनालिका जोशी कौन है इनका जीवन परिचय क्या है और इसके साथ साथ हम आपको बताएंगे कि सोनालिका जोशी अपनी करियर की शुरुआत कहां से की थी?

सोनालिका जोशी का जीवन परिचय | Sonalika Joshi Biography in Hindi

सोनालिका जोशी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नाम सोनालिका जोशी
जन्म 5 जून वर्ष 1976
उम्र 44 वर्ष
शिक्षा ग्रेजुएशन
जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र
माता ज्ञात नहीं
पिता ज्ञात नहीं
पति समीर जोशी
बेटीआर्य जोशी
पेशाएक्टिंग

सोनालिका जोशी कौन है?

सोनालिका जोशी भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, इन्होंने अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस मुकाम को हासिल किया है। सोनालिका जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक कलाकार है। सोनालिका जोशी ने इसी शो के माध्यम से अपने नाम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

सोनालिका जोशी ने तारक मेहता के उल्टा चश्मा के साथ-साथ अन्य भाषाओं के शो में भी एक्टिंग की हुई है। सोनालिका जोशी को बचपन से ही एक्टिंग करने का काफी शौक था, उनकी एक्टिंग के इसी शौक में उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

जन्म और बचपन

सोनालिका जोशी हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं, इनका जन्म मुंबई में स्थित एक परिवार में हुआ था। सोनालिका जोशी का जन्म 1976 जून माह की 5 तारीख को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सोनालिका जोशी वर्तमान समय में भी महाराष्ट्र में ही रहती हैं। सोनालिका जोशी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस है, इन्होंने तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो में एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया था, जिससे यह काफी प्रसिद्ध हुई है।

शिक्षा और पारिवारिक संबंध

यदि हम बात करें सोनालिका जोशी के शिक्षा के विषय में तो सोनालिका जोशी ने अपने प्रारंभिक शिक्षा को कोलकाता के एक विद्यालय से पूरा किया था। अपने हाई स्कूल तक की परीक्षा पास करने के बाद इन्होंने मुंबई के एक विश्वविद्यालय से अपने कॉलेज की पढ़ाई को पूरा किया था।

सोनालिका जोशी मुंबई के इसी विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन को कंप्लीट किया। इतना ही नहीं सोनालिका जोशी अपने स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक अपने क्लास की टॉपर स्टूडेंट थीं। पढ़ाई करने के साथ-साथ सोनालिका जोशी के अंदर एक्टिंग करने की भी प्रतिभा थी।

सोनालिका जोशी एक हिंदू परिवार से संबंध रखते है आपको बता दें सोनालिका जोशी के माता पिता के बारे में अभी तक तो कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, परंतु ऐसा कहा जा रहा है कि सोनालिका जोशी को अपने माता-पिता से काफी प्रेम प्राप्त हुआ है और सोनालिका जोशी को एक्टिंग करने के लिए भी इनके माता-पिता के द्वारा काफी सहायता प्रदान किया गया था।

पर्सनल लाइफ

सोनालिका जोशी शादीशुदा है, सोनालिका जोशी के पति का नाम समीर जोशी है जो कि पेशे से एक बिजनेसमैन है। सोनालिका जोशी और समीर जोशी का विवाह वर्ष 2005 में हुआ था। सोनालिका जोशी अपने परिवार के साथ मुंबई के कांदिवली इलाके में रहती हैं। सोनालिका जोशी और समीर जोशी की एक बेटी भी है, जिसका नाम आर्य जोशी है।

टीवी शो करियर

सोनालिका जोशी की रूचि पढ़ाई लिखाई करने में काफी ज्यादा था, इसके साथ साथ सोनालिका जोशी को अभिनया इत्यादि करने का भी शौक था। अपने इसी शौक के चलते उन्होंने अपना करियर एक्टिंग के रूप में आजमाना शुरू कर दिया। इन्होंने फिल्मी दुनिया के शुरुआती करियर के समय में मराठी थिएटर में काम किया था।

इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे मराठी इंडस्ट्री के बहुत सी फिल्मों और टीवी शो के प्रपोजल आने लगे। सोनालिका जोशी ने मराठी इंडस्ट्री में सबसे पहला कदम मराठी फिल्म “वारस सरस सरस” से शुरू किया था। इस फिल्म में इनका यह किरदार काफी पसंद किया गया था।

इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद इन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले एक शो “सब के अनोखे पुरस्कार” को होस्ट कर चुकी हैं।

इसके बाद भी सोनालिका जोशी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई थी, इसके बाद उन्हें “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो मे माधवी भाभी का किरदार निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस शो के द्वारा सोनालिका जोशी को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक अलग पहचान प्राप्त हुई। इस टीवी शो में सोनालिका जोशी आत्माराम भिड़े की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस शो में माधवी भाभी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया।

Sonalika Joshi Biography in Hindi
Image: Sonalika Joshi Biography in Hindi

सोशल मीडिया अकाउंट

अब आइए जानते हैं सोनालिका जोशी के सोशल मीडिया अकाउंट को जहां पर हम इन्हें फॉलो कर सकते हैं और इन से जुड़े नए-नए अपडेट्स को आसानी से जान सकते हैं।

अकाउंटलिंक
Sonalika Joshi InstagramClick Here
Sonalika Joshi FacebookClick Here
Sonalika Joshi WikipediaClick Here

सोनालिका जोशी के बारे में रोचक तथ्य

  • सोनालिका जोशी ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म वारस सरस सरस से किया था।
  • सोनालिका जोशी ने वर्ष 2015 में सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले शो सब के अनोखे पुरस्कार को भी होस्ट कर चुकी हैं।
  • इसके बाद सोनालिका जोशी वर्ष 2008 में शुरू किए गए तारक मेहता के उल्टा चश्मा में माधुरी भाभी का किरदार निभाया था। इसी किरदार के कारण सोनालिका जोशी काफी प्रसिद्ध हुई है।
  • इतना ही नहीं सोनालिका जोशी को कई सारे मराठी फिल्मों में भी देखा गया है, इन फिल्मों के साथ-साथ सोनालिका जोशी ने कई सारे ब्रांडेड भी किए हैं।
  • ऐक्टिंग के अलावा सोनालिका जोशी को घूमने और डांस करने का भी काफी शौक है।
सोनालिका जोशी का जन्म कब हुआ था?44 सालसोनालिका जोशी का जन्म कब हुआ था?

5 जून सन् 1976

सोनालिका जोशी की उम्र कितनी है?

44 साल

सोनालिका जोशी को एक्टिंग करने के अलावा और क्या करना पसंद है?

घूमना और डांस करना।

सोनालिका जोशी किस धर्म से संबंध रखती है?

हिंदी धर्म।

क्या सोनालिका सोनालिका जोशी को किसी शौक के लिए पुरस्कार प्राप्त है?

अभी तक ज्ञात नहीं।

निष्कर्ष

हमें सोनालिका जोशी के बायोग्राफी उनके बारे में काफी जानकारी प्राप्त की। सोनालिका जोशी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, कृपया इस लेखक को अवश्य शेयर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment