Dilip Joshi Biography in Hindi: सोनी ग्रुप के चैनल पर दिखाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे अच्छे और कॉमेडियन कलाकार जेठालाल दिलीप जोशी बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हुए हैं। दिलीप जोशी जी ने इस धारावाहिक में बहुत ही अच्छा किरदार निभाया है।

तो आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि दिलीप जोशी कौन है, उन्होंने धारावाहिक की दुनिया में अपनी कैरियर की शुरुआत कब की और दिलीप जोशी से जुड़े और भी बहुत से जानकारियों को लेकर आज हम आपके समक्ष प्रस्तुत हुए हैं।
यदि आप मशहूर कलाकार दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल की संपूर्ण जीवन परिचय के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही लेख पढ़ रहे हैं। दिलीप जोशी के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
दिलीप जोशी (जेठालाल) का जीवन परिचय – Dilip Joshi Biography in Hindi
विषय सूची
दिलीप जोशी की जीवनी एक नज़र में
पूरा नाम | दिलीप जोशी |
जन्मतिथि | 26 मई 1968, गोसा, पोरबंदर (गुजरात) |
पिता | _ |
माता | _ |
भाई | _ |
बहन | _ |
पत्नी | जयमाला जोशी |
बच्चे | नियती जोशी, रित्विक जोशी |
स्कूल | विद्यालय एनएम कॉमर्स |
दिलीप जोशी कौन है?
अब के समय में बहुत ही चर्चित धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभा रहा वह शख्स दिलीप जोशी ही है। दिलीप जोशी बहुत ही जाने-माने और कॉमेडियन कलाकार है। हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि परेशानियों से घिरे जेठालाल का इस धारावाहिक में दिखाए जाने के अनुसार उनका चुलबुले अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
ऐसे में दिलीप कुमार जोशी को लोग उनके नाम से ज्यादा जेठालाल के नाम से ही जानते हैं। दिलीप जोशी ने केवल इसी धारावाहिक में नहीं काम किया है बल्कि दिलीप जोशी ने अन्य कई धारावाहिकों में और फिल्मों में काम किया है। परंतु सभी लोगों को दिलीप जोशी का जेठालाल वाला अंदाज ही काफी पसंद आता है। दिलीप जोशी इस धारावाहिक में तभी से बने हुए हैं, जब से इस धारावाहिक की शुरुआत हुई थी।
दिलीप जोशी का जन्म
क्या आप जानते हैं टीवी शो के इस महान कलाकार दिलीप जोशी का जन्म कब हुआ था? यदि नहीं तो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिलीप जोशी का जन्म वर्ष 1968 में 26 मई को हुआ था। दिलीप जोशी ने अनेक फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे खास किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी जी का जन्म पोरबंदर के लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में हुआ था, उस गांव का नाम गोसा है।
दिलीप जोशी की शिक्षा कितनी है
दिलीप जोशी ने अपने प्रारंभिक शिक्षा को अपनी जन्मस्थली गुजरात से ही पूरा किया था। लोगों का ऐसा मानना है कि दिलीप जोशी ने अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए अपने जन्म स्थान गुजरात को छोड़कर के मुंबई गए थे। मुंबई के एक मशहूर विद्यालय एनएम कॉमर्स नामक विद्यालय से जेठालाल जी ने बीकॉम की परीक्षा को उत्तीर्ण किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन को एक्टिंग के करियर में जमाना अधिक अच्छा समझा। उन्होंने अब अपना ध्यान एक्टिंग के करियर की तरफ आकर्षित करना शुरू कर दिया और वे धीरे-धीरे लोगों की नजर में आते गए।
दिलीप जोशी की निजी जिंदगी
आपको बता दे कि टीवी शो के मशहूर कलाकार दिलीप जोशी एक शादीशुदा इंसान हैं। दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। दिलीप जोशी और उनकी पत्नी जयमाला जोशी को एक लड़का और एक लड़की है। दिलीप जोशी की लड़की बड़ी और लड़का छोटा है। दिलीप जोशी की बेटी का नाम नियति जोशी और उनके बेटे का नाम रित्विक जोशी है।
दिलीप जोशी का शुरुआती करियर
दिलीप जोशी ने मात्र 12 वर्ष की उम्र से ही एक्टिंग करने लगे थे। दिलीप जोशी को उनकी 12 वर्ष की अवस्था से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक हो रहा था, जिसके लिए उन्होंने अपने स्कूल में अनेकों प्रकार के हो रहे नाटकों इत्यादि में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। किसी के साथ दिलीप जोशी ने अनेक प्रकार के गुजराती नाटकों में काम भी किया है।
दिलीप जोशी का मुंबई आने के बाद का करियर कुछ ऐसा है कि जब दिलीप जोशी मुंबई आए थे, तब उन्होंने अपने कॉलेज में हो रहे नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया और उन्होंने अपने कॉलेज में हो रहे नाटक में इतना अच्छा प्रदर्शन करते थे कि उन्होंने अपने कॉलेज का कई नाटक अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिया था। दिलीप जोशी इतने अच्छे कलाकार थे कि उनकी छवि उनके विद्यालय में एक हीरो के जैसी हो गई थी। जब उन्होंने बॉलीवुड और टीवी शो में अपना कोई भी प्रोग्राम शो नहीं किया था, उसके पहले से ही वह अपने विद्यालय के समय में ही ज्यादातर लोग उनके फैन हो गए थे।
दिलीप जोशी का फिल्मी करियर
दिलीप जोशी को अपने बचपन के समय से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था, ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद फिल्मों में अभिनेता बनने के लिए ऑडिशन देने लगे। दिलीप जोशी ने अपना ऑडिशन देना जारी रखा ऐसे में कुछ वर्ष बाद वह सक्सेस हो गए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में सूरज बड़जात्या की एक फिल्म से शुरू की थी।
सूरज बड़जात्या की जिस फिल्म में दिलीप जोशी ने किरदार निभाया था, वह फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलीप जोशी ने रामू नौकर का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के बाद उन्हें थोड़ी बहुत प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1992 में इन्होंने एक गुजराती फिल्म में भी काम किया था, इस गुजराती फिल्म का नाम ‘हूं हुंशी हूंशीलाल’ थी। दिलीप जोशी ने पुनः सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम किया। दिलीप जोशी ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में भी भोला का किरदार निभाया था।
ऐसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद भी दिलीप जोशी को और भी फिल्मों में काम करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। दिलीप जोशी ने और भी फिल्मों में काम करने के लिए समय-समय पर लगातार ऑडिशन देते रहते हैं। धीरे-धीरे दिलीप जोशी का ऑडिशन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर स्कोर पसंद आने लगा। इन सभी फिल्मों को करने के बाद दिलीप जोशी ने यस, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, वन टू का फोर, फिराक डॉन मुथुस्वामी, सर आंखों पर, दिल है तुम्हारा, ढूंढते रह जाओगे जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है।
दिलीप जोशी जी का टीवी शो में करियर
दिलीप जोशी जी ने इन सभी फिल्मों में काम करने के बाद वर्ष 2008 में जब दिलीप जी के पास कोई भी काम नहीं था। उस समय एक मशहूर डायरेक्टर असित कुमार मोदी जी ने दिलीप जोशी जी को अपने ही शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के पिता चंपकलाल गड़ा जी का रोल करने के लिए कहा। दिलीप जोशी जी जेठालाल के पिता का रोल नहीं करना चाहते थे, वह तो जेठालाल का ही रोल प्ले करना चाहते थे।
जब जेठालाल जी ने असित कुमार मोदी जी के सामने इस बात को प्रस्तुत किया कि वे जेठालाल का रोल प्ले करना चाहते हैं, तब असित कुमार मोदी ने जेठालाल के कैरेक्टर के लिए दिलीप जोशी जी का ऑडिशन लेने लगे। दिलीप जोशी ने अपना ऐसा रोल प्ले किया कि असित कुमार मोदी इस कैरेक्टर के लिए दिलीप जोशी जी को मना नहीं कर पाए और दिलीप जोशी जी का जेठालाल का कैरेक्टर फिक्स हो गया।
अब क्या था, इसके बाद दिलीप जोशी ने इस धारावाहिक में अपना ऐसा किरदार निभाया कि दिलीप जोशी की पूरी की पूरी जिंदगी ही बदल गई। दिलीप जोशी जेठालाल के इस रूप में इतने बदल गए कि लोग दिलीप जोशी को उनके नाम से ज्यादा जेठालाल के नाम से ही जानते हैं। इसी के साथ दिलीप जोशी वर्ष 2008 से अब तक लगभग 12 वर्षों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का ही किरदार निभाते आ रहे हैं।
Read Also: दिशा वकानी (दया गड़ा) का जीवन परिचय
दिलीप जोशी की प्रत्येक एपिसोड पर सैलरी
आपको बता दे कि जेठालाल दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सबसे मुख्य किरदार है। ऐसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक के अन्य सभी कलाकारों को जेठालाल से कम ही सैलरी की जाती है। आपको बता दे कि जेठालाल को सबसे अधिक सैलरी दी जाती है। जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी को प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग 1.50 लाख रुपए दी जाती है। ऐसे में जेठालाल से अधिक सैलरी किसी भी अन्य कलाकार की नहीं है।
दिलीप जोशी धारावाहिक लिस्ट
वर्ष | धारावाहिक | भूमिका |
1997 | क्या बात है | रंगास्वामी |
1998 | दाल में काला | – |
1998 | कोरा कागज़ | वर्षा का भाई |
1998 | दोउ ओर पाँच | राहुल |
1998-2001 | हम सब एक हैं | सोहन खाचरू |
1999 | ये दुनीया है रंगन | बालकृष्ण नामुदारी |
2001 | रिशते – द लव स्टोरीज़ (एपिसोड 156 – इज़्ज़त का फलूदा) | पप्पू परदेसी |
2002-2004 | शुभ मंगल सावधान | दिलीप जोशी |
2002-2003 | मेरी बीवी कमाल की | राज |
2004 | आज के श्रीमन श्रीमति | संजय सरफ |
2004 | कुडकुड़िया हाउस नंबर 43 | |
2004 | हम सब बाराती | नाथू मेहता |
2004 | भगवान बचै इनको | गोपी |
2004-2006 | CID विशेष ब्यूरो | बॉब |
2007-2008 | प्राथमिकी | |
2007 | अगदाम बगदाम तिगदम | चाचा टप्पू |
2008-वर्तमान | तारक मेहता की उल्टा चश्मा | जेठालाल चंपकलाल गडा |
दिलीप जोशी फिल्म लिस्ट
वर्ष | फिल्म | किरदार |
1989 | मैने प्यार किया | रामू |
1992 | हुन हंशी हंशीलाल | Hunshilal |
1994 | हम आपके हैं कौन! | भोला प्रसाद |
1996 | यश | गोपी |
1998 | सर आखों पार | रविवार |
2000 | फिर भी दिल है हिंदुस्तानी | Sapney |
2000 | ख़िलाड़ी 420 | अरोड़ा |
2001 | एक 2 का 4 | चम्पक |
2002 | Humraaz | गौरी प्रसाद |
2002 | दिल है तुम्हारा | फैक्टरी के सीईओ |
2008 | फिराक | देवेन |
2008 | डॉन मुथु स्वामी | Fikarchand |
2009 | धोंडते रह जायोगे | मामा नौटंकी |
2009 | आपका राशी क्या है? | Jitubhai |
दिलीप जोशी पुरस्कार
वर्ष | पुरस्कार | वर्ग | प्रदर्शन |
2009 | 9 वां इंडियन टेली अवार्ड्स | कॉमिक रोल (लोकप्रिय) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2010 | तीसरा बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड | सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (लोकप्रिय) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2010 | 10 वां इंडियन टेली अवार्ड्स | कॉमिक रोल में सबसे लोकप्रिय अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2010 | लायंस गोल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2011 | 4 वां बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड | सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (लोकप्रिय) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2011 | बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स | सर्वाधिक मनोरंजक अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2011 | अप्सरा अवार्ड्स | नाटक श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2011 | लायंस गोल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2012 | 11 वां इंडियन टेली अवार्ड्स | कॉमिक रोल में सबसे लोकप्रिय अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2012 | 5 वां बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (लोकप्रिय) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2012 | पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स इंडिया | सर्वश्रेष्ठ टीवी अभिनेता – कॉमेडी | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2012 | 12 वें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉमेडी | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2014 | ज़ी गोल्ड अवार्ड्स | कॉमिक रोल (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2014 | 12 वें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉमेडी | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2016 | ज़ी गोल्ड अवार्ड्स | कॉमिक रोल (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2017 | लायंस गोल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
2018 | ज़ी गोल्ड अवार्ड्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी) | तारक मेहता की उल्टा चश्मा |
दिलीप जोशी सोशल मीडिया
Dilip Joshi Instagram | Click Here |
Dilip Joshi Twitter | Click Here |
Dilip Joshi Biography in Hindi Video
निष्कर्ष
आज के इस लेख “दिलीप जोशी (जेठालाल) का जीवन परिचय (Dilip Joshi Biography in Hindi)” के माध्यम से हमने आपको सोनी सब चैनल के माध्यम से दिखाया जाने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा (जो की सबसे चर्चित धारावाहिक है) के प्रमुख कलाकार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने अपने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और टीवी शो में अपने करियर की शुरुआत कैसे की। यदि आपको एक पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें।
Read Also
- मुनमुन दत्ता का जीवन परिचय
- सोनालिका जोशी का जीवन परिचय
- चार्ली चैपलिन का जीवन परिचय
- जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय
- कैरीमिनाटी उर्फ़ अजय नागर का जीवन परिचय