Home > Biography > प्रियंका खेरा का जीवन परिचय

प्रियंका खेरा का जीवन परिचय

Priyanka Khera Biography in Hindi: प्रियंका खेरा जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, लिप सिंक आर्टिस्ट और डांसर हैं। इसके अतिरिक्त प्रियंका खेरा बहुत ही अधिक फैन फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। इनके इंस्टाग्राम फेसबुक और अन्य प्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों में फेन फोलोवर्स है।

हर अभिनेत्री की तरह ही इन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत बहुत ही छोटे स्तर से किया। लेकिन मेहनत करते गई और सफलता इनके हाथ आते गया। ये सबसे पहले भारतीय टेलीविजन शो शास्त्री सिस्टर्स में काजल नील सरीन के किरदार में दिखी। यह इनका पहला टीवी सीरियल था।

इन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया। लेकिन सबसे अधिक प्रसिद्ध इनको टीवी सीरियल “आधे अधूरे” में चन्नी का किरदार निभा कर मिला। इसके अतिरिक्त 2016 में कलर्स टीवी पर आने वाली टीवी सीरियल देवांशी में भी इन्होंने रज्जो का किरदार निभाया।

इन सब टेलीविजन शो के अलावा प्रियंका खेरा ने स्वैगर शर्मा के ट्रायल ऑफ ए मर्डर नाम के वीडियो में भी अभिनय किया है। प्रियंका खेरा इन टीवी सीरियल में काम करती हैं लेकिन इसके अलावा ये सोशल मीडिया के प्रति भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसीलिए शायद सोशल मीडिया पर भी इनके लाखों में फैन फॉलोअर्स है।

Priyanka Khera Biography in Hindi
Image: Priyanka Khera Biography in Hindi

ये अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड और सुंदर तस्वीरें अपलोड करते रहती हैं और उन सभी तस्वीरों पर इन्हें ढेर सारा प्यार और लाइक्स लोगों के द्वारा मिलते हैं। अपने बोल्ड और गॉर्जियस लुक्स के लिए जानी जाने वाली प्रियंका खेरा अभी 34 वर्ष की है।

इस उम्र तक इन्होंने काफी सफलता हासिल कर ली है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की। इसलिए आज का पोस्ट में हम प्रियंका खेरा के जीवनी को लेकर आए हैं। जिसमें आपको बताएंगे कि प्रियंका खेरा ने किस तरह मेहनत करके फिल्म उद्योग में अपना नाम कमाया?, इसके अतिरिक्त इनकी प्रारंभिक जीवन, शिक्षा और इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य और इनकी कमाई के बारे में भी जानेंगे।

प्रियंका खेरा का जीवन परिचय | Priyanka Khera Biography in Hindi

प्रियंका खेरा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामप्रियंका खेरा
उपनामप्रियंका
जन्म तारीख8 अक्टूबर 1987
जन्म स्थाननई दिल्ली
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
शिक्षास्नातक पूरा कर ली
स्कूलहंस राज मॉडल
कॉलेजदिल्ली विश्वविद्यालय
पेशाभारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
ऊंचाई5 फुट 5 इंच, 165 सेंटीमीटर, 1.65 मीटर
वजन52 किलोग्राम
बालों का रंगभूरा
आंखों का रंगभूरा
धर्महिंदू
नागरिकताभारतीय
उम्र34 वर्ष
वर्तमान पतामुंबई, महाराष्ट्र
फिगर साइज36-28-36
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

प्रियंका खेरा की प्रारंभिक जीवन

प्रियंका खेरा दिल्ली की रहने वाली है। वहीं पर उनका जन्म 8 अक्टूबर 1987 को हुआ। इनका पालन-पोषण भी दिल्ली में हीं हुआ।

प्रियंका खेरा की शिक्षा

प्रियंका खेरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के प्राइवेट स्कूल हंस राज मॉडल स्कूल से पूरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद ये दिल्ली में ही दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक होने के बाद इन्होंने अपना करियर एक मॉडल के रूप में बनाने का सोचा और फिल्म उद्योग में आने से पहले इन्होंने मॉडल का काम किया।

कुछ सालों के बाद ये फिल्म उद्योग में आ गई, जहां पर इन्होंने अलग-अलग टीवी शोज में काम किये और खूब सारी प्रसिद्धि बटोरी।

प्रियंका खेरा की करियर

प्रियंका खेरा ने अपनी स्नातक पूरी होने के बाद अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में किया। कुछ सालों तक मॉडलिंग करने के बाद ही भारतीय फिल्म उद्योग में आ गई, जहां पर उन्होंने सबसे पहले साल 2014 में आने वाली टीवी सीरियल शास्त्री सिस्टर में काम किया। इसके बाद साल 2016 में कलर्स टीवी पर आने वाला सीरियल देवांशी में रज्जो की भूमिका निभाई।

इसके बाद इन्होंने स्वैगर शर्मा के ट्रायल ऑफ ए मर्डर नाम के वीडियो में भी अभिनय किया। 19 सितंबर 2020 को  गजेंद्र वर्मा के साथ अब आजा नामक एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। हिंदी के अलावा इन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है।

इनकी कुछ पॉपुलर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में लेंबो और मन बावरिया है। इस तरह ये अभी भी टेलीविजन उद्योग में काम करती हैं और बहुत से म्यूजिक वीडियो में भी काम करती हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

प्रियंका खेरा का बॉयफ्रेंड

एक अभिनेत्री के लिए रिलेशनशिप स्टेटस काफी मायने रखता है और इससे संबंधित काफी सवाल उनसे पूछे जाते हैं। लेकिन प्रियंका खेरा ने अब तक किसी भी रिलेशनशिप के बारे में लोगों को कुछ नहीं कहा है। इन विषयों पर ये बहुत ही कम बात करती हैं।

यह भी पढ़े

प्रियंका खेरा की कमाई

प्रियंका खेरा ने अब तक कई सारे टीवी सीरियल में काम किए हैं और जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ये हर एक एपिसोड का 20 से 30 हजार रूपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा ये एक म्यूजिक वीडियो के लिए दो से तीन लाख लेती हैं।

बात करे इनकी अब तक की कमाई की तो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अब तक इनकी अनुमानित कमाई ₹50 लाख से ज्यादा है। हालांकि इंटरनेट पर मौजूद इनकी अब तक की कमाई के आंकड़े इनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग से आंकी गई हैं। क्योंकि कोई भी सेलिब्रिटी खुलकर अपनी नेटवर्थ के बारे में नहीं बताते हैं।

Note: यह नेट वर्थ इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों के अनुसार बताई गई है। इसकी वास्तविकता की पुष्टी हम नहीं करते।

प्रियंका खेरा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • प्रियंका खेरा ने 22 मार्च 2020 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीएमडब्ल्यू कार की तस्वीरें शेयर की थी, जिसकी कीमत 40 से 50 लाख के बीच में है।
  • प्रियंका खेरा को बाइक का बहुत शौक है।
  • प्रियंका खेरा टेलीविजन अभिनेत्री के अतिरिक्त मॉडल भी है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले एक मॉडल के रूप में ही किया था।
  • प्रियंका खेरा का लेंबोर्गिनी कार खरीदना सपना है।
  • प्रियंका खेरा का सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मिलियन में फॉलोअर्स है।

प्रियंका खेरा के टीवी सीरियल

  • साल 2014 में शास्त्री सिस्टर टीवी सीरियल में काम किया।
  • 2015 से 2016 तक सीरियल आधे अधूरे में दिखाई दी।
  • 2016 से 17 तक सीरियल देवांशी में काम किया।

प्रियंका खेरा के म्यूजिक वीडियो

प्रियंका खेरा ने अब तक कई सारे म्यूजिक वीडियो में काम किये हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित है:

  •  अब आजा
  •  टिक टिक
  •  लम्बो
  •  नखरे तेरे
  • बल्ले बल्ले
  • जे तू ना बुलावे

प्रियंका खेरा सोशल मीडिया

Priyanka Khera InstagramClick Here
Priyanka Khera FacebookClick Here
Priyanka Khera TwitterClick Here
Priyanka Khera YouTubeClick Here

FAQ

प्रियंका खेरा ने कौनसे टीवी सीरियल में काम किया है?

प्रियंका खेरा ने शास्त्री सिस्टर, देवांशी और आधे अधूरे सीरियल में काम किया है।

प्रियंका खेरा किसी रिलेशनशिप में है क्या?

प्रियंका खेरा अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत कम खुलासा करती हैं। इसीलिए अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं।

प्रियंका खेरा का जन्म कहां पर हुआ?

प्रियंका खेरा का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख प्रियंका खेरा का जीवन परिचय (Priyanka Khera Biography in Hindi) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

शक्ति मोहन का जीवन परिचय

आशिका भाटिया का जीवन परिचय

श्रेणु पारीख का जीवन परिचय

हिना खान का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment