Home > Biography > आशिका भाटिया का जीवन परिचय

आशिका भाटिया का जीवन परिचय

Aashika Bhatia Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम आप सभी लोगों के सामने प्रस्तुत हुए हैं, एक ऐसे टिक टॉक की सुपरस्टार, अभिनेत्री, आर्टिस्ट और मॉडल को लेकर जिन्होंने काफी कम समय में इन सभी प्रसिद्धी को हासिल किया है। इस टीवी अभिनेत्री और टिक टॉक स्टार को आशिका के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। इन्होंने 9 वर्ष की अवस्था से ही अपना कदम बॉलीवुड में जमाना शुरू कर दिया था। इन्होंने सोनी टीवी के बहुत ही मशहूर शो “परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी” में अपना पहला किरदार निभाया था।

अब आप तो समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही अनुमान लगाया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के स्टार और टिक टॉक के सुपरस्टार आशिका भाटिया के बारे में। आशिका भाटिया इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि इन्हें देख कर कोई भी उनकी प्यार में पड़ जाता है। यदि आप आशिका भाटिया के जीवन परिचय के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं।

Aashika Bhatia Biography in Hindi
Image: Aashika Bhatia Biography in Hindi

आज हम आप सभी लोगों को हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख के माध्यम से आशिका भाटिया कौन है? आशिका भाटिया का जन्म? आशिका भाटिया का पारिवारिक संबंध? आशिका भाटिया की शारीरिक बनावट? आशिका भाटिया का करियर? इत्यादि विषयों पर बड़े ही विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

आशिका भाटिया का जीवन परिचय | Aashika Bhatia Biography in Hindi

आशिका भाटिया के विषय में संक्षिप्त जानकारी

नामआशिका भाटिया
जन्म15 दिसंबर 1999
जन्म स्थानसूरत, गुजरात
माता का नाममीनू भाटिया
पिता का नामराकेश भाटिया
भाई का नामदेव भाटिया
बॉयफ्रेंडसात्विक संज्ञान
शिक्षास्नातक
पेशासोशल मीडिया स्टार और टीवी अभिनेत्री
वर्तमान निवास स्थानमुंबई महाराष्ट्र

आशिका भाटिया कौन है?

आशिका भाटिया भारतीय टीवी धारावाहिक की एक जानी मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ टिक टॉक स्टार भी हैं। आशिका भाटिया ने बहुत से धारावाहिकों में काम किया और प्रसिद्धि हासिल की। आशिका भाटिया को एक्टिंग करने का बहुत शौक है, जिसके कारण इन्होंने 9 वर्ष की अवस्था से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने शुरू कर दिए।

आशिका भाटिया ने अपने एक्टिंग के बदौलत पूरे टीवी धारावाहिक को अपनी और आकर्षित किया और अनेकों प्रकार की धारावाहिक में काम किया। आशिका भाटिया ने अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों में भी काम किया है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं आशिका भाटिया फिल्मी जगत की अर्थात भारतीय टीवी धारावाहिक जगत की मानी जानी अभिनेत्री हैं। आशिका भाटिया को इन सबके अलावा अत्यधिक पापुलैरिटी सोशल मीडिया एप्लीकेशन टिक टॉक की मदद से मिला।

आशिका भाटिया ने टिक टॉक पर अपने बहुत से ऐसे वीडियोस डालें, जिसके माध्यम से यह बहुत ही कम समय में टिक टॉक की भी सुपरस्टार बन गई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर आशिका भाटिया जो कोई भी वीडियो अपलोड करती हैं वह अवश्य ही वायरल हो जाती है।

आशिका भाटिया का जन्म कब और कहां हुआ था?

आशिका भाटिया का जन्म वर्ष 1999 ईस्वी में 15 दिसंबर को हुआ था। आशिका भाटिया का जन्म भारत के गुजरात राज्य में स्थित सूरत नामक शहर में हुआ था। वर्तमान समय में आशिका भाटिया की उम्र मात्र 22 वर्ष है। आशिका भाटिया का प्रारंभिक जीवन सूरत में ही व्यतीत हुआ है, इन्होंने सूरत में ही रहकर अपने बॉलीवुड करियर को बढ़ावा दिया।

आशिका भाटिया के माता पिता और इनका पारिवारिक संबंध

आशिका भाटिया का पारिवारिक संबंध उनके परिवार से काफी अच्छा था, आशिका भाटिया को इनके माता-पिता के द्वारा काफी प्रेम और सहायता प्राप्त हुई है। इनके माता का नाम मीनू भाटिया है, जोकि सूरत में ही एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। आशिका भाटिया के पिता का नाम राकेश भाटिया है।

राकेश भाटिया पेशे से एक व्यावसायिक है। इनका व्यवसाय काफी बड़ा है, जिसके कारण इनके परिवार को कभी भी किसी चीज की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। आशिका भाटिया को एक भाई भी है, जिनका नाम देव भाटिया है।

आशिका भाटिया का प्रारंभिक जीवन

आशिका भाटिया का जन्म एक अच्छे और समृद्ध परिवार में हुआ था, जिसके कारण इन्हें उनके प्रारंभिक जीवन में किसी भी कठिन समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आशिका भाटिया के पिता एक व्यावसायिक और माता एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, अतः इन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन में किसी भी आवश्यकता को महसूस नहीं किया है अर्थात इनकी आवश्यकता की सभी चीजें मिल जाती थी।

आशिका भाटिया ने अपने बचपन से ही एक्टिंग डांसिंग का शौक रखती थी, जिसके कारण उन्होंने बचपन से ही फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया और कुछ समय बाद टीवी पर विज्ञापनों में भी दिखाई देने लगी।

आशिका भाटिया को प्राप्त शिक्षा

हालाकी आशिका भाटिया का जन्म गुजरात में हुआ था, परंतु इनकी फैमिली इनके बचपन में ही मुंबई महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गई थी। आशिका भाटिया ने मुंबई में ही रहकर अपनी शिक्षा प्राप्त की। आशिका भाटिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में स्थित एक विद्यालय रियान इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त किया। इस विद्यालय से इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा को आर्ट सब्जेक्ट से प्राप्त किया।

आशिका भाटिया ने उनके एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कहा है कि उन्होंने मात्र 9 वर्ष की अवस्था से ही टीवी सीरियल्स के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया, जिसके कारण उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई नहीं करी। आशिका भाटिया ने यह भी कहा है, कि उन्होंने स्नातक तक की डिग्री को प्राप्त किया। आज का भाटिया ने अपनी स्नातक की डिग्री किस विद्यालय से प्राप्त की इस विषय में अब तक किसी भी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आशिका भाटिया की शारीरिक बनावट

आशिका भाटिया की बॉडी फिगर काफी अच्छी है। वर्तमान समय में आशिका भाटिया मात्र 22 वर्ष की है, अतः इनकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 2 इंच के आसपास है और यदि बात करेंगे वजन की तो इनका वजन 50 किलोग्राम है।

आशिका भाटिया के बालों का रंग और आंखों का रंग काला है। हालांकि बाद में इन्होंने अपने बालों को कलर करवा कर उन्हें भूरा (ब्राउन) करवाया है। आशिका भाटिया की शारीरिक माप 34-28-36 है।

आशिका भाटिया का व्यक्तिगत जीवन

वर्तमान समय में आशिका भाटिया अविवाहित हैं, इनका अब तक विवाह नहीं किया है। आशिका भाटिया का एक बॉयफ्रेंड है, जिसका नाम सात्विक संख्यान है। सात्विक संख्यान सोशल मीडिया के एक बहुत ही मशहूर स्टार हैं। अभी हाल ही में ऐसी सूचना मिली है कि सात्विक संख्यान और आशिका भाटिया के बीच ब्रेकअप हो चुका है।

आशिका भाटिया का नाम कई युवा क्रिकेटर के साथ भी जुड़ चुका है। आशिका भाटिया का सबसे पहले बॉयफ्रेंड मंजुल खट्टर हुआ करते थे, इसके बाद इनका नाम रोहन के भी साथ जुड़ने लगा। आशिका भाटिया के बॉयफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी है, अतः वर्ष 2020 में आशिका भाटिया का बॉयफ्रेंड सात्विक संख्यान बने। सात्विक संख्यान से भी आशिका भाटिया का ब्रेकअप हो चुका है।

Read Also

आशिका भाटिया का करियर

आशिका भाटिया ने अपने स्कूली समय से यही ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। इन्होंने टीवी धारावाहिक को ही अपना करियर चुना था, आशिका भाटिया इसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी करने में सक्षम नहीं थी। आशिका भाटिया ने मात्र 9 वर्ष की उम्र से ही फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। आशिका भाटिया अपने स्कूल को केवल 8:00 से 2:00 तक ही अटेंड कर पाती थी, उसके बाद यह तैयार होकर फिल्मोग्राफी के सेट पर चली जाती थी और वहां पर ऑडिशन दिया करते थे।

इसके बाद आशिका भाटिया को सबसे पहली बार एक ब्रांड के एडवरटाइजिंग के लिए चुना गया था। आशिका भाटिया ने इस ब्रांड के एडवरटाइजिंग इतनी अच्छी की, कि इन्हे इस ब्रांड का परमानेंट एडवरटाइजर चुन लिया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे आशिका भाटिया और भी अधिक विज्ञापनों में दिखने लगी और धीरे-धीरे करके इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों में भी कर दिया।

आशिका भाटिया ने सबसे पहले वर्ष 2009 में आया धारावाहिक मीरा में अपना किरदार निभाया। इस धारावाहिक का पूरा नाम मीरा: कृष्ण से लागी ऐसी लगन एक राजकुमारी बनी जोगन था। जिस समय यह धारावाहिक संचालित किया जा रहा था, उस समय डिश टीवी धारावाहिक की रेटिंग काफी हाई थी। हालांकि धारावाहिक बहुत ही प्रसिद्ध था, परंतु इस धारावाहिक से आशिका भाटिया को कुछ प्रमुख उपलब्धि नहीं प्राप्त हुई।

इसके बाद आशिका भाटिया को परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी नामक धारावाहिक में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने को मिला। इस धारावाहिक में इन्होंने गिन्नी कौर का किरदार निभाया था, जो कि बहुत ही प्रसिद्ध हुआ था। इस धारावाहिक को वर्ष 2011 नवंबर से लेकर 14 अगस्त 2013 तक सोनी एंटरटेनमेंट नामक चैनल पर प्रसारित किया जा रहा था।

इसके बाद आशिका भाटिया को बहुत ही प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक गुमराह सीजन 2 में देखा गया। इस धारावाहिक को 9 जुलाई वर्ष 2012 से 18 जुलाई 2012 तक चला गया था। यदि हम बात करें इस टीवी धारावाहिक को होस्ट करने वाले व्यक्ति की तो वे थे करण कुंद्रा।

इसके बाद आशिका भाटिया को वर्ष 2015 में आई सलमान खान की सबसे प्रसिद्ध फिल्म में एक्टिंग करने का किरदार मिला। इस फिल्म का नाम प्रेम रतन धन पायो था। इस फिल्म में आशिका भाटिया ने सलमान खान की सौतेली बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के बाद आशिका भाटिया की किस्मत पर चमक ही गई, इसके बाद लगातार उन्हें एक से एक फिल्मों और धारावाहिकों ऑफर किए जाने लगे।

वर्ष 2016 में एक रोमांटिक कॉमेडी धारावाहिक में आशिका भाटिया को किरदार निभाने को मिला। इस रोमांटिक कॉमेडी धारावाहिक का नाम सुन यार ट्राई मार था। यह धारावाहिक भी काफी प्रसिद्ध हुई थी। इस धारावाहिक में आशिका भाटिया ने मीरा का किरदार निभाया था।

आशिका भाटिया के विषय में रोचक तथ्य

  • आशिका भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपने चाइल्डहुड से ही कर दी थी।
  • आशिका भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया था।
  • आशिका भाटिया ने सबसे पहला टीवी सीरियल मीरा का किया था। इस धारावाहिक को एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित किया जा रहा था।
  • आशिका भाटिया न्यू टिक टॉक स्टार सात्विक संख्यान के साथ काफी लंबे समय तक लिविंग रिलेशनशिप में भी रही है।

आशिका भाटिया की नेटवर्थ कितनी है?

यदि हम बात करें आशिका भाटिया की तो आशिका भाटिया की कुल संपत्ति के बारे में तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ के आसपास है। आशिका भाटिया प्रत्येक एपिसोड करने के लिए ₹50000 चार्ज करती हैं। आशिका भाटिया की महीने की इनकम देखी जाए तो इनकी इनकम लगभग ₹500000 के आसपास है।

नोट: यहाँ पर बताई गई इनकी नेटवर्थ इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार है। हम इसकी सटीकता की पुष्टि नहीं करते।

आशिका भाटिया सोशल मीडिया

Aashika Bhatia InstagramClick Here
Aashika Bhatia FacebookClick Here
Aashika Bhatia TwitterClick Here

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा लिखी गई यह महत्वपूर्ण आशिका भाटिया बायोग्राफी (Aashika Bhatia Biography in Hindi) आपको अवश्य ही पसंद आई होगी। यदि हां! तो कृपया हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को अवश्य शेयर करें। यदि आपके मन में इसलिए को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल या फिर सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment