Home > Biography > खुशी पंजाबन का जीवन परिचय

खुशी पंजाबन का जीवन परिचय

Khushi Punjaban Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आज हम फिर से आप सभी लोगों के सामने प्रस्तुत हुए हैं, एक ऐसी स्टार के जीवन परिचय को लेकर जिन्हें बहुत ही कम समय में टिक टॉक की दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त हो गई। इस स्टार ने बहुत ही मशहूर यूट्यूबर से विवाह किया है। इन्होंने अपने नटखट अंदाज और अच्छी पर्सनालिटी के कारण पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है।

हमारे इतना कहने के बाद आप तो समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा हम बात कर रहे हैं, खुशी पंजाबन की। खुशी पंजाबन इनका असली नाम नहीं है। इनका असली नाम खुशी चौधरी है। खुशी चौधरी पंजाब से संबंध रखती हैं, जिसके कारण इन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी पंजाबन लिखा था, अतः खुशी सोशल मीडिया पर खुशी पंजाबन के नाम से प्रसिद्ध हुई हैं।

Khushi Punjaban Biography in Hindi
Image: Khushi Punjaban Biography in Hindi

आज हम आप सभी लोगों को अपने इस लेख के माध्यम से खुशी पंजाबन कौन है?, खुशी पंजाबन का जन्म, खुशी पंजाबन पारिवारिक संबंध खुशी पंजाबन की लव स्टोरी खुशी पंजाबन की शारीरिक बनावट और खुशी पंजाबन का करियर इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक से बताने वाले है। 

खुशी पंजाबन का जीवन परिचय | Khushi Punjaban Biography in Hindi

खुशी पंजाबन के बारे में संक्षिप्त जानकारी

वास्तविक नामखुशी चौधरी
उपनामखुशी पंजाबन
जन्म1 जनवरी 1995
जन्म स्थाननई दिल्ली भारत
माता का नामज्ञात नहीं
पिता का नामज्ञात नहीं
पति/बॉयफ्रेंडविवेक चौधरी
धर्महिंदू
शिक्षाज्ञात नहीं
पेशामॉडल, टिक टॉक स्टार और फैशन ब्लॉगर

खुशी पंजाबन कौन है?

खुशी पंजाबन एक टिक टॉक स्टार हैं, खुशी पंजाबन बहुत ही नॉटी और हॉट है, जिसके कारण इन्होंने सोशल मीडिया पर काफी कम समय में अपनी एक पहचान बना ली है। खुशी पंजाबन ने बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर अपने जलवे को बिखेर दिया और सुपरस्टार बन गई। खुशी पंजाबन इन सभी के अलावा एक फैशन ब्लॉगर और मॉडल है।

खुशी पंजाबन का जन्म कब और कहां हुआ था?

खुशी पंजाबन का जन्म भारत की राजधानी नई दिल्ली में निवास करने वाले एक परिवार में हुआ था, अर्थात इनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। यदि हम बात करें इनकी जन्मतिथि के बारे में तो इनका जन्म 1 जनवरी 1995 ईस्वी को भारत में ही हुआ था। खुशी पंजाबन वर्तमान समय में भी दिल्ली में निवास करती हैं।

खुशी पंजाबन का पारिवारिक संबंध

हालांकि खुशी पंजाबन का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, परंतु इनके माता-पिता एक पंजाबी परिवार के थे, जिसके कारण खुशी पंजाबन भी एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती थी। खुशी पंजाबन का वास्तविक नाम खुशी चौधरी है। खुशी को इनके माता-पिता से इन्हें काफी प्रेम प्राप्त हुआ है और उनके माता-पिता ने इन्हें सदैव प्रोत्साहित किया है।

खुशी पंजाबन के माता-पिता के बारे में इंटरनेट पर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही इनके माता-पिता की कार्य क्षेत्र के विषय में जानकारी उपलब्ध है। खुशी पंजाबन के दो भाई भी हैं, जिनके बारे में भी इंटरनेट पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

खुशी पंजाबन को प्राप्त शिक्षा

खुशी पंजाबन ने कितनी शिक्षा प्राप्त की है, यह तो केवल इनके माता-पिता और उनके सगे संबंधियों को ही पता है। ऐसा बताया जा रहा है कि खुशी पंजाबन ने b.com की डिग्री प्राप्त की है। खुशी पंजाबन ने किस स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की इसके विषय में इन्टरनेट पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

खुशी पंजाबन की शारीरिक बनावट

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया खुशी पंजाबन बहुत ही हॉट पर्सनालिटी वाली स्टार हैं, अतः यदि हम बात करें शारीरिक बनावट की तो इनकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 1 इंच है और उनके वजन की बात करें तो इनका वजन 60 किलोग्राम के आसपास है। खुशी पंजाबन की आंखों और बालों का रंग काला है। इनका शारीरिक माप 34-28-32 है।

खुशी पंजाबन की लव स्टोरी

खुशी पंजाबन नेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग के लिए चुना। खुशी ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया और एक मॉडलिंग कंपटीशन में शामिल हो गई। इस शो में यूट्यूब के जाने-माने ब्लॉगर विवेक चौधरी जज के रूप में आए हुए थे। इसी मॉडलिंग शो में विवेक चौधरी और खुशी चौधरी की मुलाकात हुई थी।

अपनी पहली मुलाकात के बाद विवेक चौधरी ने खुशी चौधरी से बात की। विवेक चौधरी और खुशी चौधरी एक अच्छे दोस्त बन गए। विवेक चौधरी खुशी को अपना लाइफ पार्टनर बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने एक दिन खुशी को प्रपोज भी किया और अपने दिल की सारी बात उन्हें साफ-साफ बता दी। विवेक चौधरी के इस प्रपोजल को खुशी ने रिजेक्ट कर दिया। विवेक चौधरी को इस बात का काफी दुख भी हुआ था, परंतु विवेक चौधरी प्रयास करते रहे।

जब विवेक ने खुशी से बात करनी बंद कर दी, तब खुशी को भी ऐसा एहसास हुआ कि वह भी विवेक से प्यार करती हैं। खुशी पंजाबन ने फिर सामने से जाकर विवेक को प्रपोज किया और इस तरह से इन दोनों में प्यार कि शुरुआत हुई।

Read Also

खुशी पंजाबन का विवाह

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। इसके बाद विवेक चौधरी ने अपने घरवालों से खुशी पंजाबन के विषय में बात की और इनके घर वालों ने खुशी से मिलने को कहा। इसके बाद खुशी पंजाबन विवेक चौधरी के घरवालों से मिली और खुशी पंजाबन विवेक के परिवार वालों को काफी पसंद भी आई।

अब खुशी पंजाबन ने अपने घर विवेक के बारे में बात की परंतु खुशी पंजाबन के पैरंट्स ने इस रिश्ते को मना कर दिया, क्योंकि खुशी एक पंजाबन थी और विवेक जाट। इसके बाद विवेक चौधरी और विवेक के परिवार वालों ने मिलकर खुशी चौधरी के पिता को समझाया और कुछ समय बाद खुशी के पिता मान गए। इसके बाद वर्ष 2019 में 28 जनवरी को पंजाबी रिती रिवाज के साथ इन दोनों का विवाह हो गया और वर्तमान समय में यह दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे हैं।

खुशी पंजाबन सोशल मीडिया

Khushi Punjaban InstagramClick here
Khushi Punjaban YouTubeClick Here
Khushi Punjaban TwitterClick here

खुशी पंजाबन के बारे में रोचक तथ्य

  • खुशी पंजाबन ने यूट्यूब के जाने-माने ब्लॉगर विवेक चौधरी के साथ 28 जनवरी 2019 को विवाह किया।
  • खुशी पंजाबन को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग करने का शौक था।
  • खुशी पंजाबन बहुत ही होनहार और फ्रेंडली नेचर वाली लड़की है।
  • खुशी पंजाबन ने टिकटोक अकाउंट पर बड़े ही कम समय में अपनी एक पहचान बना ली।
  • खुशी चौधरी एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं, इसीलिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम खुशी पंजाबन लिखा हुआ है।
  • खुशी पंजाबन ने से विवाह किया हुआ एक जाट थे।
  • खुशी पंजाबन ने टिक टॉक पर 10 नवंबर 2018 को अपना पहला वीडियो अपलोड किया था।
  • खुशी पंजाबन एक सफल मॉडल भी हैं।
खुशी पंजाबन कौन है?

Tiktok star

खुशी पंजाबन का वास्तविक नाम क्या है?

खुशी चौधरी।

खुशी पंजाबन का विवाह कब और किसके साथ हुआ था?

28 जनवरी 2019 को विवेक चौधरी के साथ।

विवेक चौधरी कौन है?

फैशन ब्लॉगर।

खुशी पंजाबन के परिवार में कौन-कौन रहता है?

इनके माता-पिता और दो भाई।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख “खुशी पंजाबन का जीवन परिचय (Khushi Punjaban Biography in Hindi)” बहुत ही पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा यह लेख सच में पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल या फिर सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment