Home > Biography > शक्ति मोहन का जीवन परिचय

शक्ति मोहन का जीवन परिचय

Shakti Mohan Biography in Hindi: शक्ति मोहन एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं।‌ वर्तमान में ये फिल्मों और टीवी रिअलिटी शो में काम करती है। सबसे पहले यह लोगों की नजर में तब आए जब ज़ी टीवी का रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 2 में विजेता रही। उसके बाद साल 2014 में इन्होंने कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया और शो की फाइनलिस्ट बनी थीं।

साल 2015 में ये स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में मेंटॉर और जज रही। इन्होंने बॉलीवुड की मूवी पद्मावत में कोरियोग्राफर के रूप में काम किया, जिसमें इनका गाना ‘नैनोवाले ने’ था। एक बार बचपन में शक्ति मोहन किसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने कहां कि यह कभी चल फिर नहीं सकेगी।

Shakti Mohan Biography in Hindi
Image: Shakti Mohan Biography in Hindi

लेकिन अपने परिवार की मदद और खुद पर हौसला रख कर शक्ति मोहन ना केवल दुबारा चलना फिरना सिखी बल्कि डांस सिख कर देश की जानी मानी डांसर के रूप में खुद की पहचान भी बनाई। आज शक्ति मोहन ‘नृत्य शक्ति’ नाम के डांस ब्रांड की ऑनर भी है। आज के पोस्ट में हम जानेंगे कि किस तरीके से एक मिडिल क्लास की लड़की भारत की जानी-मानी डांसर बनी।

शक्ति मोहन का जीवन परिचय | Shakti Mohan Biography in Hindi

शक्ति मोहन का जीवन परिचय एक नज़र में

नामशक्ति मोहन
जन्म और जन्म स्थान12 अक्टूबर 1985, दिल्ली
माता का नामकुसुम
पिता का नामबृजमोहन
बहननीति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन
पेशाडांसर, अभिनेत्री
डेब्यूतीस मार खान (2010)

शक्ति मोहन का शुरुआती जीवन

शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। इनकी माता का नाम कुसुम और पिता का नाम बृजमोहन हैं। शक्ति मोहन की तीन बहने भी हैं, जिनका नाम नीति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन है। शक्ति मोहन का वर्तमान निवास स्थान मुंबई है।

शक्ति मोहन की शिक्षा

शक्ति मोहन की प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी से हुई। आगे की पढ़ाई इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की। इन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से की। फिर बाद में इन्होंने टेरेन्स लुईस प्रोफेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।

उसके बाद डांस फाउंडेशन कोर्स में डिप्लोमा किया। अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद इन्होंने फिल्मों और रिअलिटी शो में अपना करियर बनाना शुरू किया।

शक्ति मोहन का शुरुआती करियर

शक्ति मोहन के करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म तीस मार खान से हुई और बॉलीवुड में इन्होंने इसी फिल्म से सबसे पहले डेब्यू किया। शक्ति मोहन ने जब अपना डिप्लोमा हासिल किया तो उसके बाद इन्होंने ज़ी टीवी का डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भाग लिया, जिसमें शक्ति ने अपना अच्छा डांस परफॉर्मेंस करके शो की विजेता बनी।

इस शो में विजेता के तौर पर शक्ति मोहन को 50 लाख रूपए और एक सुजुकी वैगनआर गाड़ी मिला। इस शो के बाद यह कॉफी प्रचलित हो गई। शक्ति मोहन का यह कामयाबी का पहला सिढी था। इसके बाद यह पीछे नहीं मुड़ी, लगातार आगे बढ़ती रही।

इस शो में विजेता होने के बाद शक्ति मोहन को बहुत सारे टीवी शो में काम करने का ऑफर मिला। इस सफलता के बाद इन्हें काफी सारा सामान मिला। साल 2010 में इन्होंने डांसर और कोरियोग्राफर ‘सरोज खान’ के साथ उनके शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में भाग लिया था।

साल 2011 में शक्ति ने डांस सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ में ‘क्रिया घाई’ का किरदार अभिनय किया। यह टीवी सीरियल 2011 से 2015 तक चला, जिसके दौरान शक्ति मोहन ने अपने किरदार के रूप में कई सारे टीवी सीरियल में में जाकर डांस परफॉर्मेंस किये। हालांकि यह सीरियल पूरी तरह से डांस पर ही आधारित था लेकिन इस सीरियल को एक लव फॉर्मेट में भी दिखाया जाता था।

इस शो में शक्ति के साथ कुंवर, शांतनु और वृशिका लीड किरदार में थे। ये तीनों भी बहुत अच्छे डांसर हैं। इसी बीच साल 2014 में डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा शो जो कलर्स टीवी पर दिखाई जाती थी, उसमें बतौर कंटेंस्टेंट्स के रूप में भाग लिया और शो की फाइनलिस्ट भी बनी।

साल 2015 में स्टार प्लस पर आने वाला डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में एक मेंटॉर यानि जज का काम किया था। इस शो के चारों सीजन में शक्ति मोहन और धर्मेश येलंडे ने मेंटॉर/जज का काम किया है। इन सभी शो के अतिरिक्त शक्ति मोहन ने शो बूगी वूगी, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, नो मोरे कमज़ोर, डांस इंडिया डांस – सुपर मॉम जैसे शोज में भी अपने डांस की झलकियों से लोगों को दीवाना बनाया।

इन सबके बाद शक्ति मोहन ने ‘नृत्य शक्ति’ नाम का वर्कशॉप भी शुरू किया है। साल 2019 में फिल्म नवाबजादे में अम्मा देख गीत में और एक कैमियो भूमिका में भी दिखाई दी। साल 2020 में शक्ति मोहन लोरियल पेरिस अभियान का भी हिस्सा रही हैं।

इसके साथ ही इसी साल वे रणबीर कपूर के लिए फिल्म शमशेरा में एक गाने को कोरियोग्राफ भी किया। यह फिल्म करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित है। इन्होंने अपने डांस ब्रांड नृत्यशक्ति के साथ YouTube पर “ब्रेक ए लेग” सीजन 1 और 2 नामक दो वेब शो का भी निर्माण किया है।

शक्ति मोहन की फ़िल्में और टीवी शो

अब तक की शक्ति मोहन की फिल्में निम्नलिखित हैं:

  • Tees Maar Khan यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।
  • Samrat & Co. यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी।
  • Pareshaanpur यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी।
  • शक्ति ने मोशन “बोइसटेरौस राठोड” फिल्म में “आ रे प्रीतम प्यारे” में भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी
  • साल 2012 में अक्षय कुमार की आई फिल्म “राउड़ी राठोड” में भी काम किया। इसी साल इन्होंने फिल्म “सुकून” में भी काम किया था।
  • धूम 3, जो साल 2013 में आई थी, उसमें भी शक्ति मोहन ने असिस्टेंट असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें और भी ज्यादा पहचान मिली।
  • शक्ति मोहन ने सम्राट एंड को के आइटम सांग में भी काम किया है।
  • साल 2015 में शक्ति ने शाहरुख खान की फिल्म कांची में “कम्बल के नीचे” में काम किया।

शक्ति मोहन ने फिल्मों के अतिरिक्त कुछ टीवी शोज में भी काम किए थे जो निम्नलिखित हैं:

  • पुनर्विवाह
  • मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की
  • इंडिया डांसिंग सुपरस्टार
  • डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स

यह भी पढ़े

शक्ति मोहन को लेकर कुछ विवाद

जो इंसान सफलता के मुकाम पर होता है, उसे कई सारे विवादों को भी झेलना पड़ता है। शक्ति मोहन को भी लेकर कई सारे विवाद है। शक्ति मोहन जब डांस इंडिया डांस के सीजन टू में परफॉर्मेंस की थी तो उसके बाद ऐसी अफवाह फैली थी कि वे पुनीत पाठक को डेट कर रही हैं। यहां तक कि लोगो का यह भी मानना था कि शो के दौरान पुनीत पाठक, शक्ति मोहन को प्रपोज भी करेंगे।

लेकिन बाद में उन्होंने इस खबर को झूठ बताया। उनके अनुसार वे दोनों बस एक अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद शक्ति मोहन का अमर कुंवर के साथ रिलेशनशिप की अफवाह फैली। उन दोनों में बाद में ब्रेकअप हो गया ऐसा अफवाह भी आया।

इसके बाद शक्ति मोहन को लेकर यह भी अफवाह आया कि दिल दोस्ती डांस के शो के समय शक्ति की को-स्टार पालकी मोहन ने शक्ति और कुंवर के वजह से ही शो को छोड़ा। लोगों का मानना था कि पालकी मोहन शो को इसलिए छोड़ कर चली गई। क्योंकि शक्ति मोहन और कुंवर यही समझते थे कि पालकी उन्हीं पर आधारित है। लेकिन बाद में पालकी ने कहा कि वो इस बारे में वो पक्का नहीं कह सकती कि शक्ति उनके शो छोड़ने के पीछे है या नहीं।

इसी दौरान स्टार प्लस के शो डांस प्लस में मोहनजोदारो फिल्म के प्रमोशन के लिए ऋतिक रोशन भी इस शो पर आए थे। उस वक्त रितिक रोशन को देख शक्ति मोहन ने उनके प्रति अपने दीवानगी को जहीर किया था और कहा कि वह बचपन से ही उनकी बहुत बड़ी फैन है और ऋतिक के प्रति उसका प्यार अन्य लड़कियों से काफी अलग था।

उन्होंने यह भी कहा कि अपने बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल के रूम के दीवारों पर उन्होंने रितिक के पोस्टर चिपका रखे थे, जिसे वह किसी को छूने नहीं देती थी। शक्ति ने यह भी कहा कि जब ऋतिक रोशन की शादी की न्यूज़ आई तब उनका दिल टूट गया।

लेकिन आज जब वो रितिक रोशन को दोबारा अपने सामने देखी तो वह बहुत खुश हो गई है और उन्हें बहुत अच्छी फीलिंग आ रही है और वह इस सीन को हमेशा के लिए याद में रखना चाहती हैं। इसी मौके पर वह घुटने पर बैठकर ऋतिक के प्रति अपने स्नेह और सम्मान की भावना को भी अभिव्यक्त करती है और फिर शक्ति मोहन और रितिक रोशन के बीच डांस होता है।

ऋतिक भी कहते हैं उन्हें शक्ति मोमन का डांस बहुत अच्छा लगता है और वह भी अपने कमरे की दीवारों पर शक्ति मोहन का पोस्टर चिपकाएंगे।

शक्ति मोहन सोशल मीडिया

Shakti Mohan instagramClick Here
Shakti Mohan FacebookClick Here
Shakti Mohan TwitterClick Here
Shakti Mohan YouTubeClick Here

FAQ

शक्ति मोहन की कितनी बहने हैं?

शक्ति मोहन की तीन बहने हैं, जिनका नाम नीति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन है।

शक्तिमान की शादी हो गई है क्या?

नहीं, सकती मोहन अभी तक अविवाहित हैं।

शक्तिमान की पहली फिल्म कौन सी थी?

शक्ति मोहन की पहली फिल्म तीस मार खान था।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख शक्ति मोहन का जीवन परिचय (Shakti Mohan Biography in Hindi) पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

इशिता दत्ता का जीवन परिचय

अनन्या पांडे का जीवन परिचय

आशिका भाटिया का जीवन परिचय

स्वरा भास्कर का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment