Swara Bhaskar Biography in Hindi: हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्तमान समय में बहुत से ऐसे नए-नए कलाकार आ रहे हैं, जो कि आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। अभी हाल ही में हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे नए नए कलाकार आए हैं, जिन्होंने अपने एक्शन और इमोशनल ड्रामा की वजह से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए हुए हैं।
इनमें से हमें एक नया चेहरा स्वरा भास्कर का भी देखने को मिला था। जी हां, स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस है, जिन के विषय में हम आज के इस महत्वपूर्ण लेख में विस्तार पूर्वक से चर्चा करेंगे।

आज के इस लेख में स्वरा भास्कर कौन है? उनका जन्म कब और कहां हुआ? स्वरा भास्कर का पारिवारिक संबंध? स्वरा भास्कर को प्राप्त शिक्षा? और उनके फिल्मी करियर? इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। यदि आप सभी लोग स्वरा भास्कर के प्रेरणादायक जीवन परिचय के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक हैं तो कृपया आप हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को अवश्य पढ़ें।
स्वरा भास्कर का जीवन परिचय | Swara Bhaskar Biography in Hindi
स्वरा भास्कर के विषय में संक्षिप्त जानकारी
नाम | स्वरा भास्कर |
जन्म | 9 अप्रैल 1998 |
जन्म | स्थान दिल्ली |
शिक्षा | अंग्रेजी लिटरेचर में स्नातक |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड | हिमांशु शर्मा |
भाई | ईशान भास्कर |
पेशा | अभिनेत्री |
स्वरा भास्कर कौन है?
स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। स्वरा भास्कर के द्वारा अब तक बहुत सी फिल्मों में काम किया जा चुका है और स्वरा भास्कर की ज्यादातर फिल्में हिट हुई है। ऐसी बहुत कम ही फिल्म होगी जोकि फ्लॉप हुई हो। स्वरा भास्कर ने अपने करियर को फिल्मी दुनिया में आजमाने के साथ-साथ धारावाहिक दुनिया में भी आजमाया जिस में भी उन्हें काफी सफलता प्राप्त हुई।
स्वरा भास्कर अपने बोल्ड लुक और फैंसी ड्रेसेस के कारण सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग संख्या प्राप्त कर चुकी है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर अपने जीवन के लगभग सभी पल शेयर करती हैं।
स्वरा भास्कर का जन्म कब और कहां हुआ था?
स्वरा भास्कर का जन्म एक संपन्न परिवार में 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। स्वरा भास्कर अपने प्रत्येक जन्मदिवस को काफी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करती हैं। स्वरा भास्कर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से बड़े-बड़े कलाकार शामिल होते हैं और इसके साथ-साथ उनके कुछ फ्रेंड्स भी इस पार्टी में शामिल होते हैं।
यदि हम बात करें स्वरा भास्कर के जन्म स्थान की तो स्वरा भास्कर का जन्म दिल्ली में हुआ था। स्वरा भास्कर की माता पिता दोनों ही सरकारी पदों पर कार्यरत थे, जिसके कारण स्वरा भास्कर को अपने शुरुआती समय में ज्यादा परेशानियां नहीं उठानी पड़ी।
स्वरा भास्कर के माता पिता दोनों ही सरकारी पद पर कार्यरत थे, जिसके कारण स्वरा भास्कर को उनके प्रारंभिक जीवन में किसी विशेष प्रकार की विपत्ति का सामना नहीं करना पड़ा था। उनके बचपन में उनकी सभी जरूरतों की चीजें उनके माता-पिता उन्हें दे दिया करते थे। इसके बाद स्वरा भास्कर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और इन कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही स्वरा भास्कर ने इन बुलंदियों तक का सफर पूरा किया है।
स्वरा भास्कर का पारिवारिक संबंध
जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बताया कि स्वरा भास्कर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती है, परंतु क्या आपने कभी सोचा कि उनके इस सफलता का कारण कौन हो सकता है? यदि नहीं तो हम आपको बता देना चाहते हैं कि स्वरा भास्कर तीन बुलंदियों को प्राप्त करने में उनके माता-पिता के द्वारा उन्हें काफी सहायता प्रदान हुई थी।
स्वरा भास्कर के परिवार में इनके साथ-साथ इनके माता-पिता रहते हैं। स्वरा भास्कर के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है, जो कि भारतीय नौसेना में एक ऑफिसर थे। हम बात करें इनकी माता के विषय में तो स्वरा भास्कर के माता का नाम ईरा भास्कर है, जो कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा अध्यक्ष की प्रोफ़ेसर थी।
इनके माता-पिता दोनों ही अच्छे पदों पर कार्यरत थे, जिसके कारण इन्हें अपने शुरुआती समय में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा था।
स्वरा भास्कर को प्राप्त शिक्षा
स्वरा भास्कर ने अपने शुरुआती पढ़ाई अपने जन्म स्थली दिल्ली के सरदार पटेल नामक विद्यालय से प्राप्त किया। स्वरा भास्कर ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरा करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री प्राप्त कर ली। इस यूनिवर्सिटी में भारत की मानी जानी ऐक्ट्रेस मिनिषा लांबा स्वरा भास्कर की क्लासमेट थी। स्वरा भास्कर ने इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल करने के बाद जेएनयू से सोशियोलॉजी में भी मास्टर की डिग्री प्राप्त की।
स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड
क्या आप सभी लोगों को पता है कि स्वरा भास्कर का बॉयफ्रेंड कौन है? यदि नहीं तो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता देना चाहते हैं कि स्वरा भास्कर के बॉयफ्रेंड का नाम हिमांशु शर्मा है। हिमांशु शर्मा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर है, जिन्हें कई बार फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।
स्वरा भास्कर का व्यक्तिगत जीवन
हम आप सभी लोगों की जानकारी के लिए आपको बता देना चाहते हैं कि स्वरा भास्कर ने अब तक विवाह नहीं किया है। स्वरा भास्कर काफी लंबे समय से फिल्म लेखक और अभिनेता हिमांशु शर्मा के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जा रहा है कि हिमांशु शर्मा और स्वरा भास्कर जल्द ही विवाह करने वाले हैं। स्वरा भास्कर ने हिमांशु शर्मा से काफी समय पहले मिल चुके थे, परंतु अब तक उन दोनों ने विवाह नहीं किया है।
स्वरा भास्कर की ट्रेनिंग
स्वरा भास्कर अपने माता-पिता की काफी इज्जत करते हैं, जिसके कारण स्वरा भास्कर ने अपने माता-पिता से अनुमति लेकर अपने सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ी। अपनी सफलता को प्राप्त करने के लिए स्वरा भास्कर ने सबसे पहले एनके शर्मा के act one theatre group को ज्वाइन कर लिया और काफी समय तक उन्होंने यहीं से एक्टिंग भी सीखी।
इसके बाद स्वरा भास्कर ने गुरु लीला समसन के माध्यम से भारत मान नाट्यम को सीखना चाहा, जिसके लिए उन्होंने इनके ग्रुप में एडमिशन ले लिया और भरतनाट्यम सिखा। स्वरा भास्कर ने भरतनाट्यम सीखने के बाद स्वयं को काबिल बनाने के लिए और भी अधिक मेहनत करने लगे और स्वरा भास्कर की यह मेहनत रंग लाई।
Read Also
स्वरा भास्कर की शारीरिक बनावट
स्वरा भास्कर की शारीरिक बनावट का स्लिम और फैंटास्टिक है। स्वरा भास्कर की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच के आसपास है और इनका वजन 57 किलोग्राम है। स्वरा भास्कर की शारीरिक माप 32-26-34 है। स्वरा भास्कर आंखों का रंग भूरा है और इनके बालों का रंग काला है, जो कि इनकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है।
स्वरा भास्कर का फिल्मी करियर
स्वरा भास्कर को अपनी 5 साल की उम्र से ही शॉपिंग करने का काफी शौक था, जिसके लिए स्वरा भास्कर ने अपने बचपन से ही डीडी नेशनल पर प्रसारित किए जाने वाले सोंग्स प्रोग्राम चित्रहार को काफी मन से देखा करती थी। स्वरा भास्कर ने अपने बचपन में ही यह कल्पना कर लिया था कि वह भी ठीक इसी प्रकार एक दिन टीवी पर दिखेंगी।
अपने सपने को साकार करने के लिए स्वरा भास्कर ने बहुत से कठिनाइयों का सामना किया। अंततः उन्होंने वर्ष 2008 में अपने करियर की शुरुआत कर दी।
स्वरा भास्कर ने वर्ष 2008 में मुंबई जाने का निश्चय किया और वह मुंबई चली गई। मुंबई आने के बाद वर्ष 2009 में उन्होंने एक फिल्म की डेब्यू की। इस फिल्म का नाम madhulal keep walking था। इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने अपने किरदार को बखूबी निभाया था, परंतु इसके बावजूद भी यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप हो गई।
इस फिल्म के बाद वर्ष 2010 में स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में सपोर्टिंग रोल किया है, जिसका नाम गुजारिश था। यह दोनों ही फिल्में एक ही कंपनी the United krishan project की थी जो की पूरी तरह से फ्लॉप हो गई, इसके बाद स्वरा भास्कर को 1 वर्षों तक किसी ने भी नोटिस नहीं किया, क्योंकि इनके द्वारा की गई दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही।
स्वरा भास्कर के सफलता की शुरुआत वर्ष 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु के कारण हुई। इस फिल्म के बाद स्वरा भास्कर ने अपने एक्टिंग के लिए बहुत सी प्रसिद्धि को प्राप्त किया। स्वरा भास्कर को इस फिल्म के लिए बहुत से पुरस्कारों के द्वारा नवाजा गया।
स्वरा भास्कर के द्वारा की गई अन्य फिल्में
फिल्में | वर्ष |
चिल्लर पार्टी | 2011 |
रांझणा | 2013 |
लिसन अमाया | 2013 |
सबकी बजेगी बैंड | 2013 |
मछली जल की रानी है | 2014 |
तनु वेड्स मनु रिटर्न | 2015 |
प्रेम रतन धन पायो | 2015 |
एक्स – पास्ट इज प्रेजेंट | 2015 |
निल बटे सन्नाटा | 2016 |
अनारकली ऑफ आराह | 2017 |
वीर दी वेडिंग | 2018 |
स्वरा भास्कर का टेलीविजन धारावाहिक करियर
स्वरा भास्कर ने अपने फिल्मी करियर में सफलता पाने के बाद बहुत से धारावाहिक में भी काम कर चुके हैं। स्वरा भास्कर ने अब तक रंगोली मज़ाक रात संविधान इत्यादि जैसे धारावाहिक में भी नजर आ चुके हैं।
स्वरा भास्कर को प्राप्त पुरस्कार
पुरस्कार | वर्ष |
महिला का ज़ी सिने अवॉर्ड्स | 2012 |
महिला का ज़ी सिने अवॉर्ड | 2014 |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का स्क्रीन अवार्ड | 2014 |
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड | 2016 |
स्क्रीन अवार्ड | 2016 |
अवार्ड ऑफ द कॉन्फिडेंट ब्यूटी ऑफ द ईयर | 2018 |
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया अकाउंट
Swara Bhaskar Instagram | Click Here |
Swara Bhaskar Facebook | Click Here |
Swara Bhaskar Twitter | Click Here |
अभिनेत्री।
हिमांशु शर्मा।
फिल्म के लेखक।
चित्रपु उदय भास्कर और ईरा भास्कर।
निष्कर्ष
हमें इस लेख से यह सीख मिलती है कि हमें कभी भी अपने लक्ष्य के लिए भ्रमित नहीं होना चाहिए। क्योंकि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए सदैव मेहनत करना चाहिए। यदि आपको या लेख “स्वरा भास्कर का जीवन परिचय (Swara Bhaskar Biography in Hindi)” पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर करें और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल या फिर सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।
Read Also