Biography of Akshay Kumar in Hindi: बॉलीवुड के ख़िलाड़ी कुमार कहलाने वाले अक्षय कुमार को आज कौन नहीं जानता है। अपनी साफ़ छवि और दमदार एक्टिंग और एक्शन की वजह से बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा चुके है अक्षय कुमार। अक्षय ने अपनी जिंदगी में अनेक मुसीबतों का सामना किया, उनके अनुसार उन्होंने बॉलीवुड में आने कभी नहीं सोचा पर नियति उन्हें एक मार्सल आर्ट्स मास्टर से बॉलीवुड तक ले आई।

आज इस आर्टिकल में हम अक्षय कुमार की जीवनी के बारे में विस्तार से जानने वाले है। हम इनकी जिंदगी से बहुत कुछ सीख सकते है, इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान और आनंद के साथ पढ़ें ताकि इनकी जिंदगी से आपको कुछ सीख मिल सके।
अक्षय ने अपने जीवन में अनेक काम किये लेकिन कभी अपने पिता का अनुसाशन नहीं छोड़ा और आज भी अपने पिता की सीख पर चलते-चलते वो बॉलीवुड के ख़िलाड़ी कुमार बन गये है।
अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Biography of Akshay Kumar in Hindi
अक्षय कुमार का जीवन परिचय एक नज़र में
नाम | अक्षय कुमार |
वास्तविक नाम | राजीव हरिओम भाटिया |
अन्य नाम | अक्की, राजू, ख़िलाड़ी कुमार |
जन्म | 9 सितंबर 1987 |
जन्म स्थान | अमृतसर, पंजाब (भारत) |
पिता का नाम | हरिओम भाटिया |
माता का नाम | अरुणा भाटिया |
बहन का नाम | अलका भाटिया |
पेशा | प्रोड्यूशर एवं एक्टर |
नागरिकता | कनेडियन |
गृहनगर | मुंबई |
स्कूल | डॉनबोस्को स्कूल, मिरिक, दार्जलिंग |
कॉलेज | गुरुनानक खालसा कॉलेज |
धर्म | हिन्दू |
भाषा | हिंदी |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
बॉलीवुड में डेब्यू | आज फिल्म |
फिल्म के लिए फ़ीस | 25 करोड़ रूपए |
सम्पत्ति | 150 मिलियन डॉलर |
अक्षय कुमार कौन है
अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने वाले अभिनेता हैं और इनका जन्म भारत में ही हुआ है। इन्हें पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। ये अब तक लगभग 145 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। इन्होंने इस तरह से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर कर लिया है।
इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सबसे पहले मॉडलिंग से की थी और मॉडलिंग करते हुए उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पूरा का पूरा नाम बना लिया।
अक्षय कुमार का जन्म
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इनकी राशि कन्या राशि है और लोग इतने प्यार से अक्की भी बुलाते हैं। इन्होंने बचपन से ही अपने जीवन में एक्टर बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद इनका नाम बड़ा था, इसलिए इन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर दिया।
अक्षय कुमार का परिवारिक संबंध
अक्षय कुमार के पिता भारत के एक सैनिक थे, जिनका नाम हरिओम भाटिया था। पिता एक देश भक्त भी थे और इसी कारण से इन्होंने अपनी फिल्मों के द्वारा लोगों को देशभक्ति की सीख भी दी है। इनके जन्म के बाद उनके पिता उन्हें दिल्ली लेकर आये और कुछ समय बाद ही इनके पिता मुंबई आ गये। मुंबई में ही अक्षय की परवरिश हुई। अक्षय की माता अरुणा भाटिया एक गृहणी थी। अक्षय की बहन का नाम अलका भाटिया है।
अक्षय कुमार का प्रारंभिक जीवन
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता अनुसाशन पसंद व्यक्ति थे। उन्होंने इन्हें बचपन से ही अनुसाशन में रहना सिखाया था। अगर वो उनकी बात नहीं मानते तो उनकी पिटाई होती थी।
हालाँकि उनके पिता एक बुरे इंसान नहीं थे, आर्मी में होने के कारण उनके लहजे में ही रुआब था। उनके जागने, सोने, पढने और खाने का पूरा शेड्यूल उनके पिताजी बनाते थे। यही वजह है कि अक्षय आज भी एक युवा की तरह ही नजर आते हैं।
अक्षय कुमार को प्राप्त शिक्षा
अक्षय कुमार ने स्कूल की पढाई डॉनबोस्को स्कूल, मिरिक, दार्जलिंग से की है। उसके बाद कॉलेज की पढाई उन्होंने गुरुनानक खालसा कॉलेज से पूरी की। बचपन में ही मार्शल आर्ट सीखना चाहते थे तो अपने पिता की मदद से वह बैंकॉक मार्सल आर्ट की शिक्षा प्राप्त करने के लिए चले गये। अक्षय कुमार मार्सल आर्ट्स एक्सपर्ट है।
अक्षय कुमार की नागरिकता
अक्षय कुमार दोहरी नागरिकता रखते है। उनके पास भारत की नागरिकता है लेकिन 2011 में उन्हें कनाडा की नागरिकता भी मिल गई है। इसलिए अभी वह कनेडियन नागरिकता रखते है।
नागरिकता को लेकर अक्षय कुमार अक्सर विवादों में फंस जाते है। लेकिन एक देश ने उन्हें अपने देश की नागरिकता ऑफर की है यह बहुत बड़ी बात है। बॉलीवुड में अनेक सेलिब्रिटी है, जो अन्य देश की नागरिकता रखते है।
अक्षय कुमार का लुक (शारीरिक बनावट)
अक्षय कुमार का लुक आज भी बहुत ही ज्यादा हैंडसम है और यह स्टार्टिंग से ही अपनी एक्टिंग और गुड लुकिंग बॉडी के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने जाते हैं।
अक्षय कुमार आज भी बहुत ही ज्यादा फिट और फुर्तीले हैं और इसी कारण से इन्हें 53 वर्ष की उम्र में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। आइए हम सभी लोग एक नजर इनकी बॉडी पर भी डालते हैं:
लंबाई | 5’11’ |
वजन | 85 किलो |
बॉडी | 42-34-16 |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | कला |
अक्षय कुमार के लव-अफेयर
अक्षय कुमार जैसे-जैसे बॉलीवुड में सफलता पाते गये वैसे ही उनके लव-अफेयर भी बढ़ते गये। अगर उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट देखें तो अनेक बड़ी अभिनेत्रियों के साथ अक्षय कुमार का अफेयर रहा है। इस लिस्ट में बड़ा नाम प्रियंका चोपड़ा, रेखा, रवीना टंडन, पूजा बत्रा, आयशा जुल्का, शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना के साथ रहा है।
शादी से पहले अक्षय की छवि एक प्ले बॉय की थी लेकिन शादी के बाद अक्षय कुमार काफी बदल गये। आज उनकी शादी-शुदा लाइफ काफी अच्छी चल रही है। अब उनकी प्ले बॉय वाली छवि खत्म हो गई है।
अक्षय कुमार का व्यक्तिगत जीवन
ट्विंकल खन्ना से जब इनका अफेयर शुरू हुआ तो यह शादी तक आ पहुंचा। ट्विंकल खन्ना से इन्होंने 17 जनवरी 2001 को शादी कर ली थी। शादी के बाद अक्षय ने अपनी छवि को बदला और आज दो बच्चों के बाप है। अक्षय कुमार की बेटी का नाम नितारा और बेटे का नाम आरव है। अक्षय के बच्चे अभी पढाई कर रहे है।
अक्षय कुमार का शुरुआती करियर
अक्षय कुमार जब बैंकॉक से लौटे तो उन्होंने मुंबई में अपना मार्सल आर्ट्स स्कुल खोला, इस स्कूल से वह उस टाइम में हर महीने मुश्किल से 4000 रूपए कमा पाते थे। उसी समय उनके पास एक स्टूडेंट आता था, जिसके पिता फोटोग्राफर थे। उन्होंने अक्षय कुमार को बोला कि तुम इतने हट्टे-कट्टे हो फ़िट हो मॉडल क्यों नहीं बनते।
अक्षय कहते है कि उस वक्त तक उन्हें कोई आईडिया नहीं था कि मॉडल बनकर भी पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन जब उन्होंने बहुत ज्यादा फ़ोर्स किया तो मैं मान गया और उनके साथ स्टूडियो में चला गया।
अक्षय कहते है कि स्टूडियो में उन्होंने उनकी कुछ तस्वीरें निकाली करीब दो घंटे में और मेरे हाथ में 5000 रूपए रख दिए। मैं हैरान था एक महीने में इतनी मेहनत के बाद भी इतना पैसा नहीं मिलता जितना दो घंटे फोटो खिंचवाने में मिल रहा है। मैंने उसी समय मॉडल बनने की ठान ली। अक्षय के अनुसार उन्होंने अब अपना पोर्टफोलियो तैयार कर लिया था।
अक्षय कुमार का फ़िल्मी सफर
अक्षय कुमार के अनुसार उन्हें मॉडलिंग में अच्छे कांट्रेक्ट मिलने लगे थे। लेकिन उन्हें और पैसा कमाना था, इसलिए वह फिल्मों के ऑडिशन देने लगे। उन्हें अपनी लाइफ की पहली फिल्म 1987 में आई महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ मिली। इस फिल्म में अक्षय का सात सेकंड का एक रोल था।
अक्षय कहते है कि बहुत ऑडिशन देने के बाद सात सेकंड के रोल के लिए भी खुश था और उस रोल के लिए उन्हें पैसे फोटो खिंचवाने से ज्यादा मिले थे तो उनका रुझान फिल्मों की तरफ बढ़ा।
अक्षय को अपनी जिंदगी की पहली सफल फिल्म ‘सोंगंध’ मिली, जो 1991 में आई। इस फिल्म ने अक्षय की जिंदगी बदल दी। अब बॉलीवुड में लोग अक्षय को जानने लगे थे। इस फिल्म के बाद उन्हें 1992 में ख़िलाड़ी फिल्म मिली। यह फिल्म उनकी जिंदगी बदलने वाली थी।
इस फिल्म ने 90 के दशक में कमाई के अनेक रिकार्ड तोड़ दिए और अक्षय कुमार को बॉलीवुड में जगह बनाने का बड़ा मौका दे दिया। अक्षय ने ख़िलाड़ी सीरिज की लगभग 8 फ़िल्में की और सभी फ़िल्में पर्दे पर आग लगाने वाली थी। इन्ही फिल्मों की वजह से अक्षय कुमार को ख़िलाड़ी कुमार कहा जाने लगा।
उन्होंने 90 के दशक में सौंगंध, डांसर, ख़िलाड़ी, मिस्टर बांड, दीदार, अशांत, दिल की बाजी, कायदा कानून, वक्त हमारा है, सैनिक, एलान, यह दिल्लगी, जय किशन, मोहरा, मैं ख़िलाड़ी तू अनाड़ी, इक्के पे इक्का, अमानत, सुहाग, नजर के सामने, जुल्म, जानवर और इंटरनेशनल ख़िलाड़ी जैसी अनेक फ़िल्में की है। अक्षय कुमार ने 2021 तक 145 फिल्मों में काम किया है, जो कि एक बहुत बड़ा आंकड़ा है।
अक्षय कुमार की 25 पोपुलर फ़िल्में
वर्ष | फिल्म |
5 जून 1992 | खिलाड़ी |
1 जुलाई 1994 | मोहरा |
3 सितंबर 1999 | संघर्ष |
31 मार्च 2000 | हेरा फेरी |
30 जुलाई 2004 | मुझसे शादी करोगी |
9 जून 2006 | फिर हेरा फेरी |
29 मार्च 2007 | नमस्ते लंदन |
12 अक्टूबर 2007 | भूल भुलैया |
21 दिसंबर 2007 | वेलकम |
8 अगस्त 2008 | सिंह इज किंग |
1 जून 2012 | राउडी राठौर |
28 दिसंबर 2012 | ओह माय गॉड |
5 फरवरी 2013 | स्पेशल 26 |
6 जून 2014 | हॉलीडे |
23 जनवरी 2015 | बेबी |
1 मई 2015 | गब्बर इस बैक |
22 जनवरी 2016 | एअरलिफ्ट |
10 फरवरी 2017 | जौली l.l.b. |
11 अगस्त 2017 | टॉयलेट एक प्रेम कथा |
9 फरवरी 2018 | पैडमैन |
2019 | हाउसफुल 4 |
2019 | गुड न्यूज़ |
2019 | केसरी |
2019 | मिशन मंगल |
2020 | लक्ष्मी |
अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्में
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल दोनों ने मिलकर ‘Hari OM Entertainment’ नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत 2008 में की। इस प्रोडक्शन में अनेक सफल फ़िल्में बनी है। नीचे इन फिल्मों की लिस्ट दी है।
- सिंग इज किंग
- खट्टा मिट्ठा
- एक्शन रीप्ले
- तीस मार खां
- पटियाला हाउस
- थैंक यू
- ब्रेकअवे
- जोकर
- ओह माय गॉड
- ख़िलाड़ी 786
- होलीडे
- एयरलिफ्ट
- रुस्तोम
- पेडमैंन
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
वर्ष 2022 में अक्षय कुमार के द्वारा की गई बहुत सारी फिल्में रिलीज की जाने वाली हैं। इस वर्ष अक्षय कुमार के द्वारा दी जाने वाली फिल्में नीचे निम्न है:
फिल्मे | रिलीज डेट |
पृथ्वीराज चौहान | 3 जून 2022 |
ओह माय गॉड 2 | 2022 |
राउडी राठौर 2 | 8 जुलाई 2022 |
सेल्फी | 1 अगस्त 2022 |
डबल एक्स एल | 2022 |
मिशन सिंड्रेला | जुलाई 2022 |
राम सेतु | अक्टूबर 2022 |
रक्षाबंधन | 11 अगस्त 2022 |
सुपरि पोटुरू बॉलीवुड रिमिक्स | 8 जून 2023 |
अक्षय कुमार से जुड़े विवाद
- 2009 में एक फैशन शो में अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल पर अश्लील हरकते करने का आरोप लगा था।
- फिल्म रुस्तम में पहने कपड़ों को जब अक्षय कुमार ने नीलामी के लिए रखा तो नेवी ऑफिसर ने उनको नोटिस भेजा और नीलामी रोकने की हिदायत दी।
- एक कॉमेडी शो में जब अक्षय ने मल्लिका दुआ पर कमेंट किया तो मल्लिका दुआ उनसे नाराज हुई। इतना ही नहीं दुआ के पिता ने भी ट्विटर पर अक्षय को बुरा भला कहा।
- फिल्म पेडमैंन की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप भी अक्षय कुमार पर लग चूका है।
- नागरिकता को लेकर भी अक्षय कुमार अक्सर विवादों से घिर जाते है।
गुटका कंपनी विमल के एडवर्टाइजमेंट से जुड़ा हुआ विवाद
अक्षय कुमार का पूरी की पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बुरी चीजों को बढ़ावा न देने के लिए जाना जाता था। वहीँ अभी हाल ही में अक्षय कुमार की गुटखा कंपनी विमल एडवर्टाइजमेंट में इनकी एक छवि दिखाई गई थी। जिसको लेकर अक्षय कुमार के फैंस ने इनका काफी ज्यादा विरोध किया और इसी के चलते अक्षय कुमार बहुत ही बड़े विवाद में फंस चुके है। अक्षय कुमार का एडवर्टाइजमेंट के लिए लोगों के द्वारा बहुत ही ज्यादा हेट मिल रही है।
इस बात को ध्यान रखते हुए अक्षय कुमार ने खुद एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर अपने फैंस का ध्यान रखते हुए ऐसा बयान दिया कि वह एक गलती की वजह से इस एडवर्टाइजमेंट में फंस गए थे। परंतु अब वह इससे निकलेंगे और उसके बाद से इन्होंने चैनलों पर प्रसारित किए जाने वाले इस एडवर्टाइजमेंट को डिलीट करवा दिया और जितने भी पैसे उन्होंने इस कंपनी से चार्ज किए थे, उसे वापस कर दिए।
अक्षय कुमार के बारें में रोचक तथ्य
- अक्षय कुमार को पहली फिल्म के 5000 रूपए मिले थे और दूसरी फिल्म के 50,000 वहीँ अक्षय की तीसरी फिल्म में उन्हें 150000 रूपए मिले थे।
- अक्षय हर साल दो से तीन फ़िल्में करते हैं।
- अक्षय रात को 9 बजे से पहले सो जाते है और सुबह 5 बजे से पहले उठ जाते हैं।
- अक्षय के बारे में कहा जाता है जब तक अन्य अभिनेता उठते है, उतने समय में अक्षय एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर देते है।
- अक्षय की कमाई अन्य अभिनेताओं से बहुत ज्यादा है लेकिन वह दान भी अन्य अभिनेताओं से ज्यादा करते है।
- पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को अक्षय ने करोड़ों रुपयों का दान दिया था।
- अक्षय कुमार कभी अपने बेटे और बेटी को पैसों का घमंड नहीं होने देते है। वह कहते है उनके लिए भी वैसे ही नियम है जैसे हमारे लिए हमारे पिता ने बनाये थे।
- अक्षय ने अपनी बेटी को एडमिशन दिलाने के लिए अन्य परेंट्स की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया था।
- अक्षय दारु, सिगरेट या किसी भी तरह का नशा नहीं करते है।
- वह मांसाहार भी नहीं खाते है।
- अक्षय बहुत कम पार्टी और अवार्ड शो में जाते है।
- अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में आने से पहले पैसों के लिए कुंदन की ज्वैलरी बेचने का काम भी किया है।
- जब वह मार्सल आर्ट्स सीखने के लिए गये थे, उस समय उन्होंने वहां कुक की नौकरी भी करी थी। उस समय उस नौकरी से उन्हें 1500 रूपए महिना तनख्वाह मिलती थी।
अस्वीकरण: इस लेख में अक्षय कुमार की कमाई के बारे में बताया गया है, जो इन्टरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों के माध्मय से बताई गई है। हम इसके सत्यता की पुष्टी नहीं करते है।
अक्षय कुमार को मिले अवार्ड्स
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अवार्ड शो में जाना पंसद नहीं है। चूँकि बॉलीवुड में अनेक अवार्ड शो फेक होते हैं। लेकिन फिर भी अक्षय को उनकी फिल्मों के लिए अवार्ड मिले है, जो इस तरह है:
अवार्ड का नाम | वर्ष |
पद्म श्री | 2009 |
मानद डॉक्टरेट | 2008 |
राष्ट्रीय सम्मान | 2004,2009 |
एशियाई पुरस्कार | 2011 |
फिल्मफेयर | 2002 और 2006 |
स्टार स्क्रीन अवार्ड | 2006 और 2008 |
आईफा अवार्ड्स | 2002 |
स्टारडस्ट पुरस्कार | 2006, 2013 |
बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स | 2001, 2006 |
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, फिल्में- रुस्तम, एयरलिफ्ट | 2017 |
बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ हीरो | 2014 |
आइफा बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड | 2005 |
आइफा बेस्ट विल्लन अवार्ड | 2002 |
एशियन अवार्ड | 2011 |
बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड | 2006 |
राजीव गाँधी अवार्ड | 2004 |
अक्षय कुमार की पसंदीदा चीजें
रंग | काल एंव नीला |
खाना | पंजाबी खाना और थाई ग्रीन करी |
मिठाई | ज्ञात नहीं |
पसंदीदा जगह | मोर्सियास, कनाडा और गोवा |
कार | हौंडा CRV, मर्सडीज, बेंटले |
अभिनेता | अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह |
अभिनेत्री | श्री देवी |
खेल | मार्शल आर्ट और क्रिकेट |
फिल्म | लाइफ इज ब्यूटीफुल |
अक्षय कुमार सोशल मीडिया
Akshay Kumar Instagram | Click Here |
Akshay Kumar Facebook | Click Here |
Akshay Kumar Twitter | Click Here |
FAQ
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 ईस्वी में हुआ है।
अक्षय कुमार का जन्म भारत के पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
अक्षय कुमार ने ग्रेजुएशंस कंप्लीट के और इसके साथ-साथ ये मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी हुए।
अक्षय कुमार का पूरा नाम राजीव हरी ओम भाटिया है।
निष्कर्ष
हमने यहाँ पर अक्षय कुमार बायोग्राफी इन हिंदी (Akshay Kumar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी शेयर की है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
यह भी पढ़े
भैया में भैया, संदीप भैया का जीवन परिचय