Home > Biography > सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय

Sushant Singh Rajput Biography in Hindi: सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता थे, इन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में की है, जिसका उल्लेख हमने इस लेख में किया है। सुशांत सिंह राजपूत के करिअर की बात करें तो उन्होंने काफी कम समय में अपना नाम रोशन किया है।

एक्टिंग में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के धारावाहिकों से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी फ़िल्मों में काम करने के साथ-साथ खुद की फ़िल्में बनाई।

Sushant Singh Rajput Biography in Hindi
सुशांत सिंह राजपूत

उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत में ड्रामा “किस देश में है मेरा दिल” से की थी, जो 2008 में आया था। यह शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा के ऊपर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने सबसे पहले काम किया था। उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्धि ज़ी टीवी पर आने वाले लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता जो कि 2009 आया था, उसमें वह प्रमुख अभिनेता की भूमिका थी, इससे उन्हें मिली।

इस लेख में हम सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय जानेंगे, जिसमें उनके परिवार, शिक्षा, करियर, बॉलीवुड करीर, सुशांत सिंह राजपूत फ़िल्में और टीवी शो आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन परिचय (Sushant Singh Rajput Biography in Hindi)

पूरा नामसुशांत सिंह राजपूत
उपनामसुशांत सिंह राजपूत
जन्म और स्थान21 जनवरी 1986, पटना (बिहार)
माता-पिताकृष्णा कुमार सिंह (पिता), उषा सिंह (माता)
भाई-बहिनमितु सिंह (बहन)
पत्नीअविवाहित
बच्चे
स्कूलसेंट करेन्स हाई स्कूल, कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल
पेशाफिल्म अभिनेता
डेब्यू फिल्मकाय पो छे (2013)
धर्म और राष्ट्रीयताहिन्दू, भारतीय

सुशांत सिंह राजपूत का प्रारम्भिक जीवन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना हुआ था, इनके पिता का नाम कृष्णा कुमार सिंह और माता उषा सिंह है। इनका पैतृक घर पटना में स्थित है। इसके परिवार में इनकी एक बहन मितु सिंह है, जो राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में क्रिकेटर हैं।

जब इनकी माँ की मृत्यु हुई तो पूरा परिवार को बहुत ही दुःख हुआ, उसके बाद से इनका परिवार पटना से दिल्ली बस गया। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पटना में की सेंट करेन्स हाई स्कूल और दिल्ली में कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की।

दिल्ली के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उन्होंने साँतवा स्थान प्राप्त किया था और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इस कॉलेज में एडमिशन लिया। सुशांत सिंह राजपूत फिजिक्स के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विनर भी रह चुके हैं। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ़ माइन्स समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं दी थी और उन्हें पास किया। यह शुरू से ही पढाई में काफी होशियार रहे थे।

हालांकि सुशांत सिंह बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक रखते थे, लेकिन दिल्ली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान ही इन्होंने अपने कुछ सहपाठियों को अभिनय में रुचि रखते देख और उन्हें बैरी जॉन की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे, इन्होंने भी अभिनय में करियर बनाने का सोचा।

इन्हें नाटक करने में भी रुचि थी, इसीलिए अपने कॉलेज के दौरान श्यामक दावर की नृत्यशाला में भी दाखिला लिया था। इस तरह यहां पर नृत्य सीखने के दौरान साल 2005 में 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला था।

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल लाइफ

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल लाइफ ज्यादा कुछ खास नहीं रही थी। उनकी उम्र ज्यादा नहीं रही और ना ही उन्होंने किसी से शादी की थी। पवित्र रिश्ता की को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ वह प्रचारित रिश्ते में रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने कभी खुलकर रिश्ते का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद 2016 में वे दोनों अलग हो गए।

अभिनय के अलावा सुशांत सिंह राजपूत खगोल (Astronomy) और खगोल भौतिकी (Astrophysics) में भी अधिक रुचि रखते थे। उन्होंने कई कंपनियों की स्थापना की, जिनमें technology और social concerns प्रमुख थे, जिसमें वह co-director भी थे।

सुशांत सिंह राजपूत का फ़िल्मी करियर

सुशांत सिंह राजपूत का करियर काफी अच्छा रहा है, उन्होंने कम समय में अच्छी उपलब्धि और अपना नाम रोशन किया है। उनके फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने फ़िल्मों में करिअर की शुरुआत फ़िल्म “काय पो छे” से की, जो 2013 में आई। इसके बाद कई हिट फ़िल्मों में भी काम किया।

उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में मुख्य अभिनेता के रूप में एक्टिंग की और इससे उनको दर्शकों ने काफी पसंद किया है। उनकी एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका में अभिनय किया था। यह फिल्म 2016 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया।

फ़िल्मों के अलावा भी उन्होंने कई add और tv सीरियल में काम किया था। कई फ़िल्मों में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उनकी सरहाना की गई। सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग के आलावा कई कार्यक्रम जैसे सुशांत फॉर एजुकेशन (Sushant4Education) इनमें भी सक्रिय रूप से शामिल हुए थे। वह एक प्रौद्योगिकी कंपनी को भी चलते थे, जिसकी स्थापना उन्होंने की थी।

यह भी पढ़े: सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय

सुशांत सिंह राजपूत फ़िल्में और टीवी शो

सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्में

वे फ़िल्में और टीवी शो जिनमें सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया है:

  • एमएस धोनी 
  • पीके
  • केदारनाथ
  • काय पो चे
  • शुद्ध देसी रोमांस
  • छिछोरे
  • दिल बेचारा
  • राब्ता

सुशांत सिंह राजपूत के टीवी शो

  • देश में है मेरा दिल
  • जरा नच के दिखा (2010)
  • झलक दिखलाजा 4
  • पवित्र रिश्ता
  • सीआईडी (2015)
  • कुमकुम भाग्य (2016)

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत की आख़री फिल्म दिल बेचारा है, जिसमें उनके साथ संजना सांघी नज़र आयी है। ये फिल्म 24 जुलाई 2020 को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में उन्होंने आखरी बार काम किया था, यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आयी थी। इस फिल्म ने उस समय रिलीज हुई कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु ने पूरे देश के लोगों को सदमें में डाल दिया था। मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके घर में 14 जून 2020 को दिन में उनको मृत पाया गया था। सूचनाओं के अनुसार बताया गया कि उनकी मृत्यु का कारण आत्महत्या है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है।

उनके परिवार वालों द्वारा आत्महत्या से खंडन किया गया और न्यायिक जाँच के लिए कहा गया। यह भी बताया जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीनों से डिप्रेस्शन में थे, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। इसके बाद पुलिस द्वारा उनकी मृत्यु की जांच शुरू की गई और इसमें कई लोगों से पूछताछ भी की गई।

पोस्टमॉर्टेम की रिपोर्ट में अनुसार उनकी मृत्यु का कारण दम घुटने से हुआ है, यह बताया गया। इसमें उनके फेन्स द्वारा CBI जांच की मांग भी की गई थी। उनके अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु में उन्हें कोई सडयंत्र की आशंका जताई जा रही थी, पर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा CBI जांच से साफ इंकार कर दिया।

उनके पिता केके सिंह ने उनकी मौत के लगभग डेढ़ महीने बाद 28 जुलाई को पटना के एक पुलिस थाने में सुशांत सिंह की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ अन्य पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इस FIR में उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस के द्वारा इस फिर से इस मामले की जांच शुरू की गई। अभी इनकी मृत्यु का केश विचारधीन है। यह केश कब तक चलता है, इसे देखना है लेकिन आज हमारे बीच सुशांत सिंह राजपूत नहीं है, इस बात का हम सभी को दुःख है।

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  • यह गेम में भी सक्रीय रहे है, सुशांत ने 2006 के कामनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था।
  • 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी सुशांत ने बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं।
  • सुशांत सिंह एक बहुत अच्छे कलाकार थे। अपनी पहली फिल्म से ही यह लोगों के नजर में आ गए थे। लेकिन इनके लिए फिल्मी सफर इतना आसान नहीं था। फिल्म करियर बनाने के लिए इन्हें अपने मां-बाप के इच्छा के विरुद्ध भी जाना पड़ा था। क्योंकि इनके माता-पिता इन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। लेकिन उनकी बात रखते हुए इन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन 3 साल में ही इंजीनियरिंग को छोड़ फिल्मी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे।
  • ब्रह्मांड विज्ञान में इन्हें काफी ज्यादा रुचि थी, इसीलिए उन्होंने अपने घर पर एक बड़ा सा टेलिस्कोप भी खरीद कर रखा था, जिसके जरिए वे अक्सर आसमान में लाखों सितारों को नोटिस किया करते थे।
  • सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को बनाया लेकिन यह पढ़ाई में काफी ज्यादा होशियार थे। साल 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी।
  • मुंबई आने के बाद उन्होंने एक डांस ग्रुप के साथ भी परफाॅर्म किया, जिसको मशहूर कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। इसके बाद उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और अभिनेता बनने में सफल हुए।
  • सुशांत बचपन से पढ़ाई में काफी अव्वल थे, इस वजह से वे कई परीक्षाओं में बैठे और उन्होंने कई परीक्षाओ को सफलतापूर्वक पास किया है।
  • उनको अपना करियर फिल्मों में बनाना था, इसलिए उन्होंने बीच में ही अपनी पढाई छोड़ दी।
  • उनका काफी समय तक रिस्ता अंकिता लोखंडे के साथ रहा था, जो सुशांत सिंह मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे चुके हैं।
  • काम करने के दौरान उन्होंने मशहूर एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स भी सीखा है, वह उनके गुरु रहे है।
  • उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मशहूर टी.वी सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली, जिसमें उन्होंने काफी समय तक काम किया और घर घर में अपनी पहचान बनाई।
  • सुशांत सिंह राजपूत ‘जरा नच के दिखा 2’ और ‘झलक दिखला जा 4’ जैसे बड़े डांसिग शोज के भी प्रतिभागी रहे हैं।
  • उन्हें डांस के लिए मोस्ट कंसिस्टेंट परफार्मर का टाईटल भी मिल चुका है। यह टाइटल ‘झलक दिखला जा 4’ के दौरान मिला।
  • डायरेक्टर दिबाकर बैनर्जी ने सबसे पहले शुशांत को अपनी फिल्म ब्योमकेश बक्शी के किरदार के लिए चुना था।
  • उनकी फिल्म ‘काय पे चे’ में निभाए गए अपने किरदार की प्रेरणा उन्हें अपनी बहन मीतू सिंह से मिली थी।
  • फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में उनके साथ परिणीति चोपड़ा ने काम किया था।
  • सुशांत सिंह अपनी लव लाइफ और टीवी सीरियल की वजह से काफी अखबारों और टी.वी. की सुर्खियों में रहे हैं।
  • सुशांत की आने वाली फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ को लेकर वे काफी सुर्खियों में रहे।

FAQ

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म कब हुआ था?

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म कहां हुआ था?

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना (बिहार) में हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत कहां तक पढ़े थे?

सुशांत सिंह राजपूत नई दिल्ली के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में जिसे वर्तमान में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है, इस यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्राप्त की थी। हालांकि उन्होंने अपने कॉलेज के 4 साल के कोर्स को पूरा नहीं किया था। तीन ही साल में इन्होंने इस कोर्स को छोड़ अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया। क्योंकि इन्हें इंजीनियरिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अपने माता पिता के जिद के कारण इन्होंने इंजीनियर कॉलेज में एडमिशन लिया था।

क्या सुशांत सिंह की बहन है?

हां, सुशांत सिंह की कुल चार बहने हैं, जिनका नाम प्रियंका, मीतू, नीतू और श्वेता सिंह है। इनकी एक बहन अमेरिका में रहती हैं और एक बहन खिलाड़ी भी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत में सबसे पहले कौन से धारावाहिक में काम किया था?

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2008 में ‘किस देश में है मेरा दिल’ धारावाहिक में काम करके अपने करियर की शुरुआत की थी।

सुशांत सिंह का कौन से धारावाहिक से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी?

सुशांत सिंह को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि साल 2009 से 2011 के दौरान जी टीवी पर आने वाला धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से प्रसिद्धि मिली।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कैसे हुई?

सुशांत सिंह की मृत्यु आत्महत्या करने से हुई।

सुशांत सिंह ने आत्महत्या क्यों की थी?

सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले की जांच कराने के बाद सीबीआई और मीडिया वालों का मानना था कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या डिप्रेशन में आकर की थी।

सुशांत सिंह को कौनसे पुरस्कार मिल चुके हैं?

सुशांत सिंह को इनकी फिल्म छिछोरे को 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट हिंदी फिल्म से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार इनकी मृत्यु के बाद मिलने के कारण इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डॉयरेक्टर नितेश ने सुशांत को ये अवॉर्ड समर्पित किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की पत्नी का क्या नाम है?

सुशांत सिंह राजपूत की शादी नहीं हुई थी। इनके मृत्यु के बाद एक इंटरव्यू में इनके पिता ने कहा था कि साल 2021 में इनकी शादी करने की योजना थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु कब हुई?

मुम्बई के बांद्रा स्थित उनके घर में 14 जून 2020 को दिन में उनको मृत पाया गया था।

अंतिम शब्द

सुशांत सिंह राजपूत का जीवन काफी प्रभाशाली रहा है। अपनी पहली ही फिल्म से सबकी नजर में जगह बनाने वाले अभिनेता आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें हम सभी के दिलों में है। उन्होंने मां बाप की इच्छा के बिना फिल्म इंडस्ट्री को अपना कॅरियर छूना और उनका नाम आज पूरे देश में रोशन हुआ है।

एक समय था, जब उनके साथ अभिनेत्रियां काम करना पंसद नहीं करती थी। लेकिन बाद में उनके साथ बड़ी अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने काम किया। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी सुशांत सिंह राजपूत बायोग्राफी (Sushant Singh Rajput Biography in Hindi) पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े

सोनू सूद का जीवन परिचय

इरफान खान का जीवन परिचय

टुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

सिद्धार्थ शुक्ला का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment