Home > Biography > फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की जीवनी

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की जीवनी

दोस्तों बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में कौन नहीं जानता है यह एक अच्छे अभिनेता के साथ ही साथ एक बेहतरीन फिल्म निर्देशक और फ़िल्म निर्माता भी रहे हैं। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट मूवी भी दी है। अपने बेहतरीन कलाकारी के बदौलत ही इन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

ऋषि कपूर का पूरा परिवार ही इस फिल्मी जगत में पहले से ही रहा था। इसलिए इनमें अभिनय कूट-कूट कर भरा हुआ था। ऋषि कपूर के दादाजी एवं पिताजी भी एक सुपरस्टार अभिनेता रह चुके हैं। ऋषि कपूर (biography of rishi kapoor) ने अपने जीवन मे सैकडों फिल्मे की है।

ऋषि कपूर का जन्म – Rishi Kapoor Biography in Hindi

rishi kapoor biography in hindi

बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 (Rishi Kapoor Birthday) को मुंबई के चेम्बूर नामक स्थान पर हुआ था। ऋषि कपूर के पिता का नाम राज कपूर है। ऋषि कपूर के दो भाई भी हैं जिनके नाम रणधीर कपूर और राजीव कपूर हैं। यह अपने भाइयों में दूसरे नंबर के थे। यानी कि हम कह सकते हैं यह राज कपूर मंझले लड़के थे। इनके दोनों भाइयो को भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में गिनती की जाती है।

प्रारंभिक शिक्षा – Rishi Kapoor Education

अभिनेता ऋषि कपूर की प्रारंभिक शिक्षा उनके ग्रह स्थान मुंबई में ही हुई थी। इनके साथ इनके दोनों भाइयों ने भी यही पर शिक्षा प्राप्त की थी। ऋषि कपूर की शुरुआती शिक्षा मुम्बई के कैंपियन स्कूल में हुई थी। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उन्होंने मुंबई में ही प्राप्त की थी और आगे की पढ़ाई के लिए यह अजमेर चले गए थे। अजमेर के मेयो कॉलेज से उन्होंने आगे की पढ़ाई को जारी रखा।

ऋषि कपूर परिवार का व्यक्तिगत जीवन – Biography of Rishi Kapoor

ऋषि कपूर के दादाजी का नाम पृथ्वीराज कपूर था। अब जब पहले से ही घर में इतने बड़े अभिनेता हो तो बच्चों के अंदर कलाकारी वैसे ही आ जाती है। ऋषि कपूर के पिता (rishi kapoor father name) भी एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। उन्होंने अपने पहली फिल्म मेरा नाम जोकर में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें:

इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे बच्चे का किरदार निभाया था। यानी अपने पिता के बचपन का रोल प्ले किया था। जो की बड़े होने पर अपनी ही टीचर से प्यार करने लगते है। इनकी इस अभिनय को देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए थे। अभिनेता को बचपन से ही फिल्म करने के ऑफर मिलने लगे थे। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए पुरस्कार भी दिया गया था

अभिनेता ऋषि कपूर के पिता राज कपूर अभिनेता तथा इनकी माता कृष्णा कपूर एक ग्रहणी थी। अभिनेता का निक नाम चिंटू है।

ऋषि कपूर की शादी – Rishi Kapoor Marriage

अभिनेता ऋषि कपूर की शादी बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू सिंह (rishi kapoor wife name) से हुई थी। ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 22 जनवरी 1980 में हुई थी। विवाह के बंधन में बनने से पहले दोनों एक दूसरे को करीब 5 वर्ष तक डेट करते रहे थे। इसके बाद उन्होंने सन 1980 में शादी की थी। अभिनेता के दो बच्चे हैं। जिनमें से एक रणवीर कपूर हैं और एक रिद्धिमा कपूर है। रणबीर कपूर भी अपने पिता की तरह ही एक चॉकलेटी हीरो की तरह उभर कर आए हैं। जबकि रिद्धिमा कपूर एक फैशन डिजाइनर है।

हालांकि अभी तक उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी नहीं की है। लेकिन अपनी बेटी की शादी भारत के बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ कर दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस के रूप में जाने जाने वाली करिश्मा कपूर और करीना कपूर एक्टर ऋषि कपूर की सगी भतीजी हैं।

ऋषि कपूर का फिल्मी कैरियर – Actor Rishi Kapoor

अभिनेता ऋषि कपूर का पूरा परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऋषि कपूर का अभिनय करने में पहले से ही मन था। ऋषि कपूर ने अपने दादाजी और पिताजी के नक्शे कदम पर ही चलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म जोकर (rishi kapoor first movie) में बेहतरीन किरदार से लोगों के दिल में जगह बना ली थी।

इसे भी पढ़ें:

यह फिल्म 1970 में रिलीज की गई थी। जिसमें उन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया था, हालांकि इससे पहले उन्होंने श्री 420 में भी बाल किरदार को किया था। लेकिन उससे उन्हें ज्यादा कोई ख्याति नहीं मिली थी। जितना कि उन्हें इस फिल्म से प्राप्त हुई थी।

ऋषि कपूर के फ़िल्म जगत में चॉकलेट अभिनेत के तौर पर जाना जाता है। इसकी पीछे एक छोटी से कहानी है। जब फिल्म श्री 420 की शूटिंग चल रही थी, तो एक बाल कलाकार की जरूरत थी और उस समय ऋषि कपूर सेट पर मौजूद थे। लेकिन वह यह किरदार निभाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हो रहे थे।

यह बात जब उस समय की सुपरस्टार अभिनेत्री नरगिस दत्त को पता चली तो वह ऋषि कपूर के पास आई और उन्होंने अपने पास से उन्हें बहुत सारी चॉकलेट दी। चॉकलेट को देखकर अभिनेता ऋषि कपूर वह किरदार निभाने के लिए तैयार हो गये और यहीं से इन्हें चॉकलेटी अभिनेता का दर्जा भी दे दिया गया और इस समय अब इनके बेटे को भी चॉकलेटी हीरो के तौर पर जाना जाता है।

ऋषि कपूर ने बहुत सी फिल्मो में बाल किरदार को निभाया है।  हालाकी ऋषि कपूर का सही मायने में फिल्मी कैरियर की शुरआत उनकी फिल्म बॉबी से की जाती है। बॉबी फ़िल्म को साल 1970 में बनाया गया था। अभिनेता ऋषि कपूर की यह फ़िल्म लगातार तीन हफ़्तों से भी ज्यादा सिनेमाघरों में लगी रही थी। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा हिट होने वाली फिल्म थी। बॉबी फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट उस समय की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थी। जो कि अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जानी जाती है।

बहुत से लोग ऐसा भी कहते हैं कि राज कपूर ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए उन्होंने बॉबी फिल्म को बनाया था। जिससे उनके बेटे को एक नई पहचान मिल सके। भाई फिर उस समय की सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्म हुई और इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए ऋषि कपूर को कई अवार्ड भी दिए गए थे। इस फिल्म के माध्यम से ऋषि कपूर को एक नई पहचान मिली थी। जिससे उन्होंने इसके बाद एक के बाद एक कई सुपरहिट मूवी भी दी है और उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत कई सारे अवार्ड अपने नाम किए।

कुछ लोग ऐसा भी कहते हैं कि राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप हो गई थी। जिसके कारण राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेकार हो गई थी। और इसके लिए वह किसी भी बड़े स्टार को साइन नहीं करा पा रहे थे। फिर उन्होंने अपने बेटे को बॉबी फिल्म में एक लीड एक्टर का किरदार निभाने को दिया और यह फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई।

ऋषि कपूर 90 के दशक में सबसे ज्यादा फ़िल्में

अभिनेता ऋषि कपूर ने नब्बे के दशक में अपनी सबसे ज्यादा फिल्मे रिलीज की थी। कपूर ने अपने जीवन के कैरियर में सन 1973 से लेकर 2000 तक 94 फिल्मे की थी। जो उस समय का एक रिकॉर्ड भी था। ऋषि ने शुरुआती फिल्में रोमांटिक किरदार को निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने सोलो लीड में भी किरदार किया था। सोलो लीड में इन्होंने तकरीबन 52 फिल्में की थी।

अभिनेता ऋषि कपूर के साथ ही अभिनेत्री नीतू सिंह भी फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी और दोनों एक सफल अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे थे। ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह की पहली फिल्म जहरीला इंसान थी। जिसको दर्शकों द्वारा बहुत ही अच्छा सपोर्ट मिला था।

ऋषि कपूर की प्रमुख फिल्में – Rishi Kapoor Movies

ऋषि कपूर ने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है उनकी कुछ फिल्में तो पीट रहे तथा कुछ बहुत ही ज्यादा सुपरहिट भी लेकिन कुछ ऐसी ही फिल्में थी जो पूरी तरह से लौट रहे थे ऋषि कपूर की जो फिल्में सुपरहिट रही थी।

  • अभिनेता की 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर, फिर साल 1973 में इनकी दो सुपरहिट फिल्में यादों की बारात और बॉबी रिलीज की गई। करीब 2 साल बाद यानी कि 1975 में इनकी फिल्म राजा और रफूचक्कर आयी थी।
  • सन 1976 मैं आई इन की फिल्म लैला मजनू ने इन्हें अलग ही किरदार करने का मौका मिला और इस फिल्म को लोग आज भी बड़े प्रेम के साथ देखते हैं। जिसमें उन्होंने मजनू का किरदार निभाया था। इसी साल इनकी फ़िल्म रंगीला रतन और कभी कभी भी आई थी।
  • अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ इनकी फ़िल्म अमर अकबर एंथोनी फिल्म जिसमें तीन अभिनेताओं एक साथ इस फिल्म को लीड एक्टर के रूप में काम किया था। किस फिल्म में तीनों अभिनेताओं ने अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया था।
  • अभिनेता ऋषि कपूर सदाबहार अभिनेताओं के रूप में गिने जाते हैं यह हर साल कोई एक सुपरहिट फिल्म जरूर देते हैं ऋषि कपूर बेहतरीन अभिनेता तो है ही साथ ही यह अच्छे पिता भी हैं। ऋषि कपूर की अंतिम फ़िल्म द इंटर्न थी।

ऋषि कपूर को पुरस्कार – Rishi Kapoor Awards

अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने जीवन में 36 से भी ज्यादा सुपरहिट फिल्में फिल्म इंडस्ट्री को दी थी उनकी फिल्म दो दूनी चार में सफल अभिनेता का किरदार निभाने पर उनको 2011 में फिल्मफेयर क्रिटिक्स का अवार्ड दिया गया था। हालांकि इससे पहले उन्हें बॉबी फिल्में बेहतरीन अभिनेता का रोल करने का भी अवार्ड दिया जा चुका है।

सन 2017 में भी इन्हें सहायक अभिनेता का अच्छा किरदार निभाने पर इनको फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। साथ ही साथ अभिनेता ऋषि कपूर को लाइफटाइम फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

ऋषि कपूर की मृत्यु – Rishi Kapoor Death

अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर रोग हो गया था। इसके इलाज के लिए वे न्युयॉर्क भी गए थे। वहां से उन्होंने अपना सफल इलाज कराया और पुनः भारत आ गए थे। लेकिन 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई और हमने अपने एक और सदाबहार अभिनेता को खो दिया।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment