Home > Biography > एंकर अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय

एंकर अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय

Anjana Om Kashyap Biography in Hindi: मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है, किसी भी देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में मीडिया का बहुत बड़ा हाथ होता है। देश में चल रही प्रत्येक गतिविधि को ईमानदारी और निष्पक्ष रूप से जनता के सामने रखना मीडिया की अहम ज़िम्मेदारी होती है।

anjana-om-kashyap-biography

पत्रकार की भाषा शैली के साथ-साथ उनके ख़बरें प्रस्तुत करने का अंदाज के कारण कई वे जनता के दिलों में राज़ करने लगते है। जी हाँ, आज हम बात कर रहे हैं ऐसी एक महिला पत्रकार की जो कड़ी मेहनत और दबंग अंदाज के चलते लोगों में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है।

हम बात कर रहे हैं इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी समाचार चैनल आजतक (Aaj Tak) की महिला पत्रकार अंजना ओम कश्यप की। अंजना वर्तमान में महसूर एंकर है और देश के अग्रणी चैनल आजतक की कार्यकारी संपादक भी हैं। आजतक चैनल के कार्यक्रम “हल्ला बोल” की बेहतरीन रिपोर्टिंग के कारण लोगों में अच्छी पहचान हैं।

anjana-om-kashyap-biography

अंजना को साल 2014 में आईटीए द्वारा राष्ट्रीय टेलीविजन पुरष्कार के सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर के रूप में सम्मानित किया गया है। इसके साथ साल 2015 में ENBA द्वारा भी बेहतरीन एंकर के रूप में अंजना को सम्मानित किया गया है।

पत्रकार (Journalist) और एंकर अंजना ओम कश्यप (Anjna Om Kasyap) के नाम पर और भी अवार्ड हैं, जिसमें इंडिया टुडे के चेयरमैन का उत्कृष्टता पुरष्कार और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पत्रकारिता का अवार्ड भी इनके नाम है।

anjana-om-kashyap-biography

अंजना वर्तमान में इंडिया टुडे के हिंदी न्यूज़ चैनल आजतक के लिए काम करती है, आजतक चैनल की सफलता में अंजना ओम कश्यप का अहम योगदान रहा है। इस चैनल के एक कार्यक्रम “राजतिलक” में अंजना की दबंग रिपोर्टिंग ने काफी लोगों को प्रभावित किया।

अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय | Anjana Om Kashyap Biography in Hindi

अंजना ओम कश्यप बायोडाटा

नामअंजना ओम कश्यप
जन्म और स्थान12 जून 1975, रांची (झारखण्ड)
पिता का नामओम प्रकाश तिवारी
माता का नाम
भाई-बहन
पति का नाममंगेश कश्यप
बच्चे1 बेटा और 1 बेटी
शिक्षाडिपलोमा (पत्रकारिता)
कॉलेजकिरोरिमल कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली, दिल्ली
उम्र46 वर्ष (2021 तक)
मूल निवासीरांची (झारखंड)
नागरिकताभारतीय
व्यवसायटीवी एंकर
(अंजना ओम कश्यप बायोडाटा) Biography of Anjana Om Kashyap in Hindi

अंजना ओम कश्यप का जन्म

अंजना ओम कश्यप बायोग्राफी: 45 वर्षीया अंजना ओम कश्यप (Anjna Om Kasyap) का जन्म भुमिहार ब्राह्मण परिवार में 12 जून 1975 को झारखण्ड के रांची शहर में हुआ था, जो अब बिहार राज्य में है। इनके पिता का नाम ओम प्रकाश तिवारी हैं, जो पूर्व में रक्षा अधिकारी थे।

Anjana Om Kashyap Biography in Hindi

अंजना ओम कश्यप शिक्षा (Anjana Om Kashyap Education)

अंजना ने शुरुआती पढाई रांची शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की, स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कई परीक्षाएं दी। लेकिन बहुत प्रयासों के बाद में उसमें प्रवेश में नाकाम रही।

मेडिकल में नाकामी के बाद अंजना ने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में दौलत राम कॉलेज से स्नातक की पढाई की और इसके बाद यूपीएसी सिविल परीक्षाएं दी, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों बार इंटरव्यू में असफल रही।

अंजना के यूपीएसी परीक्षा की तैयारी के दौरान राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली थी और यही चीज अंजना के करियर में अहम मोड़ लेकर आई। इसके बाद अंजना ने जामिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में प्रवेश लिया और साल 2002 में पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा किया।

anjana-om-kashyap-biography

अंजना ओम कश्यप का पत्रकारिता में करियर (Journalist Anjana Om Kashyap)

अंजना ओम कश्यप ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सन 2003 में दूरदर्शन चैनल के कार्यक्रम “आँखों देखी” से की थी। दूरदर्शन चैनल में कुछ समय तक काम करने के बाद अंजना ने जी न्यूज़ के लिए काम करना शुरू किया, लगभग 5 साल तक जी न्यूज़ में काम करने के बाद साल 2007 में अंजना ने हिंदी न्यूज़ चैनल News 24 के लिए काम करना शुरू किया।

Anjana Om Kashyap Biography in Hindi
अंजना ओम कश्यप photo

न्यूज़ चैनल News 24 के शो “दो टूक” ने अंजना ओम कश्यप को लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद अंजना इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आजतक से जुड़ गयी, जो आज वरिष्ठ पत्रकार और संपादक के रूप में आज भी कार्यरत है।

आजतक चैनल में आने से पहले अंजना ने स्टार न्यूज़ जो कि अब एबीपी न्यूज़ के नाम से जाना जाता है, वहां भी कुछ समय तक काम किया था। आजतक पर अंजना ने वाद-विवाद कार्यक्रमों “दिल्ली के दिल में क्या है” और “राजतिलक” अपनी मेजबानी की।

aok-biography
anjanaomkashyap.com

अंजना ओम कश्यप का पारिवारिक जीवन व शादी (Anjana Om Kashyap Family)

जी न्यूज़ में काम करने के दौरान ही अंजना ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मंगेश कश्यप (Mangesh Kashyap) से शादी कर ली, पत्रकार अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है। हमनें इस वेबसाइट पर मंगेश कश्यप का जीवन परिचय भी पब्लिश किया हैं, जिसे आप पढ़ सकते हैं। इनके दो बच्चे है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है।

Anjana Om Kashyap Biography in Hindi
Anjana Om Kashyap Biography in Hindi
अंजना ओम कश्यप हस्बैंड

अंजना ओम कश्यप ने बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान की फ़िल्में “सुल्तान व टाइगर जिंदा है” में भी बतौर न्यूज़ एंकर की भूमिका निभाई थी जो लोगों को बहुत पसंद आई।

भारत के लोकप्रिय न्यूज़ एंकरों में अंजना ओम कश्यप नाम प्रमुखता से लिया जाता है। आज भी जो युवा पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे सभी इन्हें अपना आदर्श मानते हैं। अंजना का मानना हैं कि किसी भी देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मीडिया का अहम योगदान होता है, आज के तेजी से बदलते युग में मीडिया ही अहम ज़िम्मेदारी बनती है हर खबर को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता के सामने लाये।

Read Also: मंगेश कश्यप (IPS) का जीवन परिचय

स्नेहा दुबे के साथ सुर्ख़ियों में

वर्ष 2021 में अंजना ओम कश्यप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा को कवर करने पहुंची तब वह काफी सुर्ख़ियों में आई थी। उस समय उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे के केबिन में बिना अनुमति के प्रवेश लेकर लाइव इंटरव्यू करना चाहा।

इस पर स्नेह दुबे ने कहा कि “जो हमें कहना था हमने कह दिया” इतना कहने के बाद अंजना ओम कश्यप को बाहर की तरफ जाने का इशारा किया। इस बात को लेकर लोगों ने अंजना को काफी ट्रोल किया।

अंजना ओम कश्यप की सैलरी कितनी है?

अंजना ओम कश्यप का नाम बेहतरीन पत्रकारों में से एक है। अंजना आजतक पर हल्ला बोल कार्यक्रम और अपनी दमदार व निर्भीक आवाज के लिए काफी प्रसिद्ध है। इनकी हर महीने की सैलरी लगभग 25 लाख से 1 करोड़ के बीच हो सकती है।

Note: यहाँ पर बताई गई सैलरी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है। इसकी सटीकता की पुष्टी हम नहीं करते।

अंजना ओम कश्यप अवार्ड्स (Anjana Om Kashyap Awards)

  • राष्ट्रिय टेलिविज़न पुरस्कार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर
  • ITA द्वारा 2014 में सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए सम्मान
  • IMWA अवार्ड्स द्वारा 2015 में सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए सम्मान
  • ENBA अवार्ड्स द्वारा 2015 में सर्वश्रेष्ठ एंकर के लिए सम्मान
  • India Today के चेयरमैन का उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मान
  • PHD चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

अंजना ओम कश्यप से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

  • अंजना ओम कश्यप ने ज़ी न्यूज़ में 5 वर्षों तक काम किया है।
  • अंजना ओम कश्यप ने स्टार न्यूज़ के साथ भी काम किया है, जो अब ABP News के नाम से जाना जाता है।
  • अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है, जो कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी है।
anjana-om-kashyap-biography
anjanaomkashyap.com

अंजना ओम कश्यप संपर्क (Anjana Om Kashyap Contact)

Anjana Om Kashyap InstagramClick Here
Anjana Om Kashyap TwitterClick Here
Anjana Om Kashyap FacebookClick Here
Anjana Om Kashyap WebsiteClick Here
anjana-om-kashyap-biography

FAQ

अंजना ओम कश्यप कहाँ की है?

अंजना ओम कश्यप रांची (झारखण्ड) की मूल निवासी है।

अंजना ओम कश्यप का जन्म कब हुआ था?

अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून 1975 को रांची (झारखण्ड) में हुआ था।

अंजना ओम कश्यप की उम्र कितनी है?

अंजना ओम कश्यप की उम्र 45 वर्ष है।

अंजना ओम कश्यप के पति का नाम क्या है?

अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है।

अंजना ओम कश्यप के कितने बच्चे हैं?

अंजना ओम कश्यप के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।

अंजना ओम कश्यप की उम्र कितनी है?

46 वर्ष (2021 तक)

अंजना ओम कश्यप कहां की रहने वाली है?

अंजना ओम कश्यप का जन्म रांची (झारखण्ड) हुआ था।

अंजना ओम कश्यप के पति क्या करते हैं?

अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है, जो कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय (Anjana Om Kashyap Biography in Hindi) आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह अंजना ओम कश्यप बायोडाटा की जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment