Home > Biography > एंकर श्वेता सिंह का जीवन परिचय

एंकर श्वेता सिंह का जीवन परिचय

Sweta Singh Biography in Hindi: आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं एक बहुत ही मशहूर टीवी एंकर के बारे में। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा हम बात करने वाले हैं श्वेता सिंह की। श्वेता सिंह एक बहुत ही मशहूर टीवी एंकर हैं। श्वेता सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती है।

Sweta Singh Biography in Hindi
Sweta Singh Biography in Hindi

आज के इस लेख “Sweta Singh Biography in Hindi” के माध्यम से हम श्वेता सिंह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। श्वेता सिंह physically maintain और बहुत ही लोकप्रिय टीवी एंकर के रूप में जानी जाती हैं। यहां पर हम श्वेता सिंह कौन है, इनका जन्म कब हुआ था और उनके माता-पिता कौन हैं, श्वेता सिंह के पति का नाम क्या है और इनके करियर के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। श्वेता सिंह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

श्वेता सिंह का जीवन परिचय – Sweta Singh Biography in Hindi

श्वेता सिंह की जीवनी एक नज़र में

नामश्वेता सिंह
जन्म21 अगस्त 1977, मलडीहा गांव, पटना (बिहार)
पेशाटीवी एंकर, पत्रकार
शैक्षिक योग्यतामास मीडिया में स्नातक की डिग्री, स्नातक की डिग्री
वैवाहिक स्थितिवैवाहिक
पति का नामसंकेत कोटकर
पुत्र
biography of sweta singh in hindi

श्वेता सिंह कौन है?

श्वेता सिंह एक बहुत ही मशहूर टीवी एंकर है, जिन्होंने अपनी भाषा शैली के दम पर पूरे न्यूज़ चैनल में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। श्वेता सिंह मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती थी, जिन्होंने अपना ज्यादातर जीवन उसी मध्यमवर्गीय परिवार में बिताया था। श्वेता सिंह बचपन से एक फिल्म प्रोड्यूसर बनना चाहती थी, परंतु बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान एक वरिष्ठ पत्रकार बनने की ठानी।

उन्होंने अपने द्वारा देखे गए इस सपने को पूरा भी किया। श्वेता सिंह एक हिंदू परिवार में जन्मी है और वह एक शादीशुदा स्त्री हैं। आज के समय में श्वेता सिंह अपनी भाषा शैली और अपनी वरिष्ठता के आधार पर लोगों के दिलों पर राज करती है। यह अपने शो में बहुत ही अच्छी भाषा का उपयोग करती हैं, जिसके कारण आज के समय में यह बहुत ही प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय बन चुकी हैं।

श्वेता सिंह का जन्म कब और कहां हुआ?

श्वेता सिंह का जन्म में वर्ष 1977 को 21 अगस्त को हुआ था। श्वेता सिंह का जन्म इस तिथि को बिहार के पटना में मलडीहा नामक गांव के एक हिंदू परिवार में हुआ था। श्वेता सिंह के माता-पिता बहुत ही मध्यमवर्गीय है, उनके पिता का नाम कृष्णकांत सिंह है। श्वेता सिंह विवाहिता है, उनके पति का नाम संकेत कोटकर है।

श्वेता सिंह की शिक्षा और प्रारंभिक जीवन?

श्वेता सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने ही शहर बिहार राज्य के पटना में प्राप्त की। जैसा कि हमें आपको श्वेता सिंह पहले एक प्रोड्यूसर बनना चाहती थी, परंतु उसके बाद उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य पत्रकारिता की ओर मोड़ दिया, जिसके लिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद पटना के एक यूनिवर्सिटी से पत्रकार बनने के लिए मास मीडिया की डिग्री को प्राप्त कर लिया।

श्वेता सिंह ने अपनी मास मीडिया कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है। श्वेता सिंह ने अपने कॉलेज के दिनों में ही अपनी अलग ही पहचान बनानी शुरू कर दी थी, जिसके लिए उन्होंने अपने कॉलेज के समय में ही पत्रकारिता का कैरियर शुरू कर दिया।

श्वेता सिंह ने सर्वप्रथम अपने गृह नगर पटना में स्थित एक कंपनी के लिए काम किया, उसका नाम “टाइम्स ऑफ इंडिया” था। जैसे-जैसे समय बीतता गया श्वेता सिंह बड़े अवसरों की तलाश में जुट गई। श्वेता सिंह भारत की राजधानी दिल्ली चली गई। उन्होंने दिल्ली में ही रहना पसंद किया और वहीं पर रहने लगी। इसके बाद श्वेता सिंह हिंदुस्तान टाइम्स में भी शामिल हो गई, जहां पर उन्होंने अपनी अच्छी खासी ड्यूटी निभाई।

श्वेता सिंह का शुरुआती करियर

श्वेता सिंह के पत्रकार के रूप में करियर की शुरुआत उन्होंने अपने कॉलेज के ही समय से कर दी थी। इन्होंने अपने पत्रकारिता के कवियों को अपने कॉलेज के प्रथम वर्ष से ही शुरू कर दिया था। श्वेता सिंह ने वर्ष 1998 में एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ अपना कार्य करना शुरू कर दिया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने जी न्यूज़ में भी काम किया।

ज़ी न्यूज़ मीडिया में काम मिलते ही उन्होंने अपना करियर शुरु कर दिया। श्वेता सिंह ने ज़ी न्यूज़ में काम करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 2002 में आज तक न्यूज़ चैनल को ज्वाइन कर लिया, जिसमें श्वेता सिंह आज भी काम करती हैं।

श्वेता सिंह का पत्रकारिता में करियर

श्वेता सिंह ने अपने पढ़ाई के समय में ही अपने कॉलेज के लगभग प्रथम वर्ष से ही इन्होंने अपनी पत्रकारिता के तौर पर काम करना शुरू कर दिया और उन्होंने इसके लिए अनेकों प्रकार के आर्टिकल भी लिखने शुरू कर दिए। जैसा कि हमने बताया श्वेता सिंह अपने शुरुआती समय में टाइम्स ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे न्यूज़ पेपर के लिए आर्टिकल लिखना शुरू किया था।

उन्होंने अपनी इसी रुझान के कारण मशहूर पत्रकार बनने की सोची। श्वेता सिंह ने इन सभी के बाद दिल्ली में रहना पसंद किया, उसके बाद इन्होंने आज तक को ज्वाइन किया और तब से लेकर अब के समय में आज तक न्यूज़ चैनल के लिए ही कार्य कर रही है। श्वेता सिंह आज तक में आने के बाद बहुत ही प्रतिष्ठित टीवी एंकर बन चुकी है। यदि हम बात करें श्वेता सिंह स्पोर्ट्स के संबंधित विषय पर तो वह समाचार और विशेषज्ञता हासिल कर चुकी है, वे अपने इसी गुण के कारण आज तक में सर्वश्रेष्ठ नाम प्राप्त कर लिया है।

श्वेता सिंह को आज तक टीवी शो में सर्वाधिक पसंद किया जाता है क्योंकि श्वेता सिंह के सभी इस शो की टीआरपी रेटिंग बहुत ही अधिक होती है। श्वेता सिंह को आज तक चैनल के लिए executive of special programming के तौर पर भी काम करने का प्रस्ताव आया था और श्वेता सिंह ने इस प्रस्ताव को बखूबी निभाया। अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्वेता सिंह की काबिलियत का रिवाज उन्हें वर्ष 2005 में मिला।

श्वेता सिंह को यह सम्मान तब प्राप्त हुआ, जब श्वेता सिंह को sport journalism federation of India (SJFI) के द्वारा Best spots program के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्वेता सिंह न केवल एक प्रोफेशनल न्यूज़ एंकर ही है अपितु इसके साथ-साथ वे स्पेशल प्रोग्रामिंग की एग्जीक्यूटिव भी है।

श्वेता सिंह अपने समाचारों में खेल संबंधित प्रोग्रामों को कवर करने में काफी निपुण है और इसी निपुणता के साथ इन्हें एक कुशल पत्रकार भी माना जाने लगा है। श्वेता सिंह को पत्रकारिता के जीवन में लगभग 2 दशक बीत चुके हैं। मशहूर टीवी एंकर श्वेता सिंह ने अपने जीवन का लगभग 18 वर्ष आज तक टीवी चैनल को दिए है, अर्थात श्वेता सिंह लगभग 18 वर्षों से आज तक के साथ जुड़ी हुई है।

श्वेता सिंह ने आज तक समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इसका यही अर्थ है कि श्वेता से एक बहुत ही मशहूर पत्रकारिता है, जिसके कारण उन्हें अनेकों प्रकार के फिल्मों में भी टीवी एंकर करने का किरदार प्राप्त हुआ है। श्वेता सिंह की पहुंच बॉलीवुड के स्टार तक भी है।

वर्ष 2015 में बिहार के विधानसभा चुनाव में श्वेता सिंह ने Aaj Tak news channel के माध्यम से एक प्रोग्राम शुरू किया था, जिसका नाम “हिस्ट्री ऑफ पाटलिपुत्र” रखा गया था। इस शो में श्वेता सिंह ने अपने टैलेंट के मदद से लोगों के बीच काफी चर्चित हुई और लोगों के द्वारा इन्हें काफी पसंद भी किया गया। अपने इसी टीवी शो के माध्यम से स्वेता सिंह आज के समय में सबसे विकसित टीवी एंकर में से एक है।

श्वेता सिंह का फिजिकल लुक

यदि हम श्वेता सिंह के शारीरिक बनावट की बात करें तो उनकी उम्र अभी ज्यादा नहीं है, उनकी बहुत सी खास बातें हैं जो कि हमने नीचे ने लिखित रूप से दर्शाया है:

  • वर्तमान समय में श्वेता सिंह की उम्र लगभग 30-31 वर्ष है।
  • यदि हम श्वेता सिंह की हाइट की बात करें तो श्वेता सिंह लगभग 5 फीट 5 इंच की है।
  • इसके साथ ही श्वेता सिंह का वजन लगभग 51 किलोग्राम के आसपास है।
  • श्वेता सिंह की आंखों का रंग भूरा और उनके बालों का रंग काला है।

श्वेता सिंह को प्राप्त पुरस्कार

श्वेता सिंह एक बहुत ही वरिष्ठ पत्रकार है, जिनकी चर्चा आज के समय में अब तक न्यूज़ चैनल के माध्यम से लोगों के समक्ष प्रस्तुत की गई है। श्वेता सिंह को उनके कार्यों के लिए अनेकों प्रकार के पुरस्कार प्राप्त है, जिनका विवरण विगत वर्षों के आधार पर नीचे निम्न प्रकार से है:

  • वर्ष 2005 में श्वेता सिंह को अवार्ड 2005 से सम्मानित किया गया था, उन्हें यह अवार्ड सौरव का सिक्सर प्रोग्राम के लिए दिया गया था।
  • श्वेता सिंह को वर्ष 2012 में बेस्ट एंकर के लिए NT अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • इसके बाद श्वेता सिंह को वर्ष 2013 में पीएनबी के अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जो कि श्वेता सिंह को best producer के लिए दिया गया था।
  • इसके बाद श्वेता सिंह को वर्ष 2014 में बेस्ट बिजनेस टीएनबीए अवार्ड से सम्मानित किया गया था, यह पुरस्कार इन्हें श्वेतपुत्र बजट के लिए दिया गया था।
  • इसी के साथ में वर्ष 2015 में best talk show entertainment के लिए बेस्ट एंकर का अवार्ड दिया गया था।
  • इसके बाद उन्हें वर्ष 2017 में एनडीए अवार्ड से बेस्ट एंकर के लिए सम्मानित किया गया था।

श्वेता सिंह की सैलरी

क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध TV show Anchor श्वेता सिंह का वेतन कितना होगा। यदि नहीं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्वेता सिंह प्रतिवर्ष के लगभग 10000000 रुपए कमा लेती हैं। श्वेता सिंह अपनी नौकरी से बहुत ही अच्छी धनराशि अर्जित कर लेती हैं, जिसके कारण उनकी कुल नेटवर्थ की कीमत लगभग लाखों के करीब पहुंच चुकी है।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको श्वेता सिंह के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करवाई है। इस लेख में हमने श्वेता सिंह के माता पिता कौन है, इनका जन्म कब हुआ था, उनके पति का नाम क्या है और सबसे महत्वपूर्ण बात इनकी वेतन कितनी है इत्यादि जानकारी प्राप्त की।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किया गया यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment