Home > Biography > पत्रकार अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय

पत्रकार अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय

Arnab Goswami Biography in Hindi: दोस्तों आज इस लेख में हम आपको एक प्रसिध्द भारतीय पत्रकार के बारे में बतानें जा रहे हैं। ये अपनी अक्रामक पत्रकारिता और हाल ही में कई विवादों के कारण पोपुलर हुए हैं। जी हाँ! आप सही समझे हम इस लेख में एक मशहूर न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी के जीवनी के बारे में बता रहे हैं।

Arnab Goswami Biography in Hindi

इस लेख आपको अर्नब गोस्वामी से रीलेटेड सभी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी दी है जैसे – अर्नब की शिक्षा, परिवार, शुरूआती जीवन, पत्नी, पिता और उनसे जुडे कई विवादों की जानकारी।

अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय – Arnab Goswami Biography in Hindi

अर्णब गोस्वामी जीवनी (Biography of Arnab Goswami in Hindi)

पूरा नामअर्नब गोस्वामी
जन्म और स्थान9 अक्टूबर 1973, गुवाहाटी (असम)
माता और पितामनोरंजन गोस्वामी (पिता), सुप्रभा गोस्वामी (माता)
पत्नीसम्यब्रत रे गोस्वामी
उम्र47 वर्ष (2021 तक)
शिक्षाB.A (समाजशास्त्र), मास्टर्स डिग्री (सामाजिक नृविज्ञान)
पेशापत्रकार, टीवी एंकर
जातिब्राह्मण
धर्म और नागरिकताहिन्दू, भारतीय

अर्नब गोस्वामी के जन्म और परिवार (Arnab Goswami Family)

मुख्य तौर पर अर्नब का जन्म असम के गुवाहाटी में 9 अक्टूबर 1973 में हुआ था। उनके पिता का नाम मनोरंजन गोस्वामी है जो सेवानिवृत कर्नल रह चुके हैं और उनकी माता का नाम सुप्रभा गोस्वामी है जो एक लेखिका है। अर्नब के दादा जी भी एक प्रसिद्ध वकील के रूप में काम कर चुके है।

अर्णव गोस्वामी शिक्षा (Arnab Goswami Education)

अर्नव ने अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दिल्ली छावनी के माउंट मैरी स्कूल से पुरी की थी और केन्द्रीय विद्यालय जबलपुर छावनी से 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अर्नब गोस्वामी ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से B.A समाजशास्त्र की शिक्षा पुरी की। B.A समाजशास्त्र की पढ़ाई पुरी करने के बाद अर्नब ने सामाजिक नृविज्ञान में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट अन्तोनी विश्विधालय (1994) से मास्टर्स डिग्री की।

अर्नब गोस्वामी की शादी

वर्तमान में अर्नब गोस्वामी विवाहित हैं। उनकी शादी सम्यब्रत रे गोस्वामी (Arnab Goswami Wife) से हुई है। अर्नब के कितने बच्चे है इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अर्णव गोस्वामी पत्रकारिता करियर (Arnab Goswami Career as a Journalist)

अर्नब गोस्वामी पत्रकार ने हाल ही में अपमी तेज-तर्रार पत्रकारिता के कारण प्रसिध्दा हासिल की है। पाल घर साधु हत्या कांड और सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के विवाद को उन्होने काफी जौर-शौर से उठाया है जिसकी वजह उनका न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत काफी फैमस हो गया।

उनके टीवी चैनल ने जितनी तेजी से कामयाबी हासिल की है वो सच में हैरत का विषय है। अर्नब कई प्रसिद्ध भारतीय न्यूज चैनलों मे काम कर चुके हैं और वर्तमान में फैमस न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक है।

अर्नब ने अपने करियर की शुरूआत 1995 में कोलकाता के इंग्लिश समाचार पत्र द टेलीग्राफ के साथ की थी। यहां पर अर्नब ने लगातार एक वर्ष तक संपादक का काम किया। इसके बाद अर्नब ने “दटीवी” में दैनिक समाचार के एंकर के रूप में काम किया। इसके साथ ही एक कार्यक्रम “न्यूज़ टुनाईट” में रिपोर्टिंग का काम भी करते थे।

इसके बाद वो NDTV के एक फैमस TV Show “न्यूज़ ऑर” में एंकर भी रहे। अर्नब 1998 से 2003 तक “न्यूज़ ऑर” शो का संचालन किया। इसके बाद अर्नब को एनडीटीवी के वरिष्ठ संपादक के रूप में चुना गया फिर 2006 में इसके साथ ही टाइम्स नाऊ में भी काम करना शुरू किया इसके बाद अर्नब को संपादकीय निदेशक और प्रधान संपादक पर पदोन्नत कर टाइम्स नाऊ व ईटी नाऊ का प्रेसिडेंट-न्यूज और प्रधान संपादक बना दिया गया।

Read Also: सुचेता दलाल का जीवन परिचय

Arnab Goswami with Republic Tv

6 मई 2017 में अर्नब ने न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी शुरू किया जोकि India में सबसे ज्यादा देखा जाने अग्रेजी न्यूज चैनल बन गया। रिपब्लिक टीवी एशिया का एकमात्र ऐसा इंग्लिश न्यूज़ चैनल है जो लगातार 100 Weeks तक पोजीशन नम्बर वन पर रहने का मुकाम हासिल किया है जो आज तक किसी चैनल ने नहीं किया है।

रिपब्लिक टीबी की सफलता के बाद अर्णब ने अपना दूसरा टीवी चैनल रिपब्लिक भारत शुरू किया जो कि रिपब्लिक का ही हिंदी वर्जन है। तेज तर्रार पत्रकारिता के कारण अर्णव को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है जिसमें रामनाथ गोयनका पुरूस्कार सबसे श्रेष्ठ है।

अर्नब गोस्वामी विवाद

अर्नब एक तेज तर्रार पत्रकार है और अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मगर हाल ही में वो अपनी अक्रामक एंकरिंक के लिए कई विवादों में पड़ चुके हैं। दरअसल उन्होंने पालघर में हुई साधुओं की निर्मम हत्या और उस पर महाराष्ट्र पुसिल की ढ़ीली कार्यवाई को काफी जोर-शोर से अपने न्यूज चैनल पर दिखाया।

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या ना बता कर उसे मर्डर करार दिया और उनके मर्डर के पीछे कई राजनेताओं के हाथ होने का भी ईशारा किया। इसके साथ ही अर्णव नें रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स केस की भी कवरेज की। ये कुछ ऐसे मामले थे जिनसे महाराष्ट्र सरकार की साख को चोट पहुंची और उनकी काफी बदनामी भी हुई थी।

नतीजतन महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दो साल पुराने एक ऐसे केस की जाँच के आदेश जाँच विभाग को दिये जो 2 साल पहले ही बंद हो गया था।

यह मामला कॉनकॉर्ड डिजाइन्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अन्वय नाइक की आत्म हत्या से जुड़ा था जिसे सबुतों की कमी के कारण 2019 में ही बंद कर दिया गया था। इसी मामले में अर्नब को बिना किसी नोटिस के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा TRP घोटाले में अर्णव का नाम ना होने के बावजूद रिपब्लिक चैनल का नाम लिया गया।

Read Also: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

अर्णव गोस्वामी अवार्ड (Arnab Goswami Awards)

रामनाथ गोयंका अवार्ड2008
ENBA अवार्ड2012

अर्नब गोस्वामी सैलरी (Arnab Goswami Salary)

अनुमान के अनुसार अर्नब गोस्वामी हर महीने के 1.4 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। इनकी सालाना नेट वर्थ 383 करोड़ है।

अर्णव गोस्वामी द्वारा लिखी पुस्तक (Arnab Goswami Book)

  • द लीगल चेलेंज
  • कोमपेटीबल टेरिरिज्म

अर्नब गोस्वामी सम्पर्क (Arnab Goswami Contact)

Arnab Goswami TwitterClick Here
Arnab Goswami Contact NumberNot Know
Republic TV Contact NumberClick Here

अर्नब गोस्वामी की कुल सम्पत्ति कितनी है (Arnab Goswami Salary)

पेशे के नजरिये से अर्नब गोस्वामी एक समाचार एंकर, संपादक, प्रबंध निदेशक और भारतीय समाचार मीडिया रिपब्लिक टीवी के सह-संस्थापक हैं। अर्नब ने भले ही अपने करियर की शुरूआत एक रिपोर्ट के रूप में की थी मगर आज वो दुनिया के सबसे महँगे संपादकों में से एक हैं।

खैर अर्नब की कुल सम्पत्ति और कमाई का अंदाजा किसी को नहीं है। मगर हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल सम्पत्ति 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो कि भारतीय रूपय में 380 करोड़ के करीब हैं।

अर्नब ने जब से अपना न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी शुरू किया तब से उनकी में सम्पत्ति में दिन दोगनी रात चौगनी इजाफा हो रहा है। इनका टीवी चैनल भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले समाचार चैनलों में से है।

रिपब्लिक टीवी को लौंच करने के एक हफ्ते के अंदर ही उन्हे लगभग 2.1 million के करीब viewership मिली थी। अर्नब के घर की किमत 14 करोड़ है और उनके पास कई महँगी कारें भी है जिनमें Mercedes Benz और बीएमडब्लू शामिल है। जिनकी रकम 1.5 करोड़ के करीब है। अर्नब गोस्वामी कुल मिला कर महीने का 1.5 करोड़ कमाते हैं।

अर्नब गोस्वामी से जुड़े कुछ सवाल

अर्नब गोस्वामी कौन है?

अर्नब गोस्वामी एक प्रसिद्ध पत्रकार और टीवी एंकर है।

रिपब्लिक भारत का मालिक कौन है?

रिपब्लिक भारत अर्नब गोस्वामी है।

अर्नब गोस्वामी की पत्नी का नाम क्या है?

अर्नब गोस्वामी की पत्नी का नाम पीपी गोस्वामी है।

अर्नब गोस्वामी की कुल सम्पत्ति कितनी है?

अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami Net Worth) हर महीने 1.4 करोड़ (लगभग) कमाते है।

अर्नब गोस्वामी के पिता का नाम क्या है?

अर्नब गोस्वामी के पिता का नाम मनोरंजन गोस्वामी है जो सेवानिवृत कर्नल रह चुके हैं।

अर्नब गोस्वामी की पत्नी का नाम क्या है?

अर्नब गोस्वामी की पत्नी का नाम सम्यब्रत रे गोस्वामी है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह “अर्नब गोस्वामी बायोग्राफी इन हिंदी (Arnab Goswami Biography in Hindi)” पसंद आई होगी। इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment