Home > Biography > न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय

न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय

Chitra Tripathi Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों! आप सभी को आज इस लेख के माध्यम से भारतीय न्यूज़ रिपोर्टर और न्यूज़ इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एंकर के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। आपको हम अपनी इस लेख के माध्यम से आज तक टीवी न्यूज़ की एक मशहूर न्यूज़ एंकर और डिप्टी एडिटर के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

अब आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात करने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आज तक news channel की सबसे मानी जानी न्यूज़ रिपोर्टर और न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी के बारे में।

Chitra Tripathi Biography in Hindi
Image: Chitra Tripathi Biography in Hindi

आज आप सभी लोगों को इस लेख के माध्यम से चित्रा त्रिपाठी के संपूर्ण जीवन परिचय के विषय में विस्तार पूर्वक से जानकारी जानने को मिलेगी। यदि आप चित्रा त्रिपाठी के जीवन परिचय से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया इस लेख के साथ अंत तक बने रहें। क्योंकि इस लेख में चित्रा त्रिपाठी कौन है? चित्रा त्रिपाठी का जन्म? चित्रा त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन? चित्रा त्रिपाठी को प्राप्त प्राप्त शिक्षा? और चित्रा त्रिपाठी का कैरियर? इत्यादि विषयों पर आपको जानकारी जाने को मिलेगी।

चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय | Chitra Tripathi Biography in Hindi

चित्रा त्रिपाठी का संक्षिप्त जीवन परिचय

नामचित्रा त्रिपाठी
उपनामचित्रू
जन्म11 मई 1986
जन्म स्थानगोरखपुर उत्तर प्रदेश
माता पिताज्ञात नहीं
बहनश्वेता त्रिपाठी
भाईअमित त्रिपाठी और आदित्य त्रिपाठी
पतिअतुल अग्रवाल
पेशान्यूज़ एंकर
शिक्षापोस्ट ग्रेजुएशन
जातिब्राह्मण

चित्रा त्रिपाठी कौन है?

चित्रा त्रिपाठी भारतीय न्यूज़ एंकर और एक जानी-मानी पत्रकार हैं। चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ एंकर होने के साथ-साथ आज तक न्यूज़ चैनल की डिप्टी एडिटर भी है। चित्रा त्रिपाठी बहुत ही बहादुर और हिम्मतवाली पत्रकार हैं। चित्रा त्रिपाठी सदैव सत्य के साथ रहकर एक अच्छी नागरिक और पत्रकार होने का रूप से पालन करती हैं।

चित्रा त्रिपाठी अभी हाल ही में आज तक की न्यूज़ राइटर और प्रोड्यूसर भी बना दी गई है। कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिन्हें यह पता होगा कि चित्रा त्रिपाठी अपने शुरुआती समय में रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर आजमाना चाहती थी। परंतु बाद में उन्होंने अपना मन बदल दिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में आ गई और इस मुकाम को हासिल किया।

चित्रा त्रिपाठी का जन्म

क्या आप जानते हैं चित्रा त्रिपाठी का जन्म कब और कहां हुआ था? यदि नहीं तो आइए जानते हैं। चित्रा त्रिपाठी का जन्म 1886 ईसवी में 11 मई को हुआ था। चित्र त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर में हुआ था। गोरखपुर से ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें काफी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, उनमें से एक हैं चित्रा त्रिपाठी। चित्रा त्रिपाठी का उन्मूलन स्थान गोरखपुर ही है।

चित्रा त्रिपाठी का परिवार

आइए अब जानकारी प्राप्त करते हैं चित्रा त्रिपाठी के पारिवारिक संबंध के विषय में। चित्रा त्रिपाठी एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं। चित्रा त्रिपाठी की माता का नाम और उनके पिता का नाम अब तक ज्ञात नहीं है। चित्रा त्रिपाठी की एक बहन है, जिनका नाम श्वेता त्रिपाठी है। श्वेता त्रिपाठी भी पेशे से एक न्यूज़ एंकर है।

श्वेता त्रिपाठी की बहन के अलावा इनके साथ इनके दो भाई भी हैं, जिनमें से एक का नाम अमित त्रिपाठी और दूसरे भाई का नाम आदित्य त्रिपाठी है। श्वेता त्रिपाठी और चित्रा त्रिपाठी दोनों को ही इनके भाई और माता पिता के द्वारा काफी प्रेम प्राप्त हुआ है।

चित्रा त्रिपाठी को प्राप्त शिक्षा

चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा अपनी जन्मस्थली गोरखपुर से ही प्राप्त किया है। ना केवल शुरुआती शिक्षा बल्कि उन्होंने अपने इंटर तक की शिक्षा को भी गोरखपुर के एक विद्यालय से ही प्राप्त किया है।

अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने डिग्री की शिक्षा के लिए AD गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन करने के बाद चित्र त्रिपाठी ने डिफेंस स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कंप्लीट किया।

चित्रा त्रिपाठी का व्यक्तिगत जीवन

आइए अब जानकारी प्राप्त करते हैं चित्रा त्रिपाठी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में। चित्रा त्रिपाठी एक विवाहित स्त्री हैं। चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम अतुल अग्रवाल है। चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल भी पेशे से एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा भी है, इन्होंने अपने बेटे का नाम ओम रखा है। यह दोनों अपने बेटे से बहुत प्यार करते हैं।

चित्रा त्रिपाठी का करियर

चित्रा त्रिपाठी का रुझान बचपन से ही आर्मी की तरफ था, यह आर्मी में जाकर देश की रक्षा करना चाहती थी। चित्र त्रिपाठी ने बाद में अपने इस विचार को बदल दिया और एक पत्रकार बनने की ठानी। इन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद सबसे पहले रीजनल न्यूज़ चैनल ETV में काम किया था।

ETV में काम करने के बाद चित्रा त्रिपाठी नेशनल टीवी दूरदर्शन पर भी दिखाई दी थी। दूरदर्शन में काम करते समय चित्रा त्रिपाठी का इंटरेस्ट धीरे-धीरे और बढ़ता गया और इनके मन में एक सफल पत्रकारिता बनने की इच्छा जग गई। इसके बाद चित्र त्रिपाठी ने पत्रकार बनने के लिए ऑडिशन भी दिया था।

चित्र त्रिपाठी के द्वारा दिए गए इस ऑडिशन में यह सफल हो गई थी और इन्हें NEWS24 मीडिया में न्यूज़ एंकर के रूप में चयनित कर लिया गया। चित्र त्रिपाठी ने काफी लंबे समय तक न्यूज़ 24 मीडिया के साथ काम किया।

कुछ वर्षों तक NEWS24 मीडिया में काम करने के बाद चित्र त्रिपाठी को एबीपी न्यूज़ की तरफ से प्रपोजल आया। यह प्रपोजल इन इतना पसंद आया कि ये इसे ठुकरा ना सकी और बाद में एबीपी न्यूज़ के साथ काम करने लगी। एबीपी न्यूज़ में चित्र त्रिपाठी के कुछ न्यू शो काफी लोकप्रिय हुए थे, जिसमें एबीपी शिखर सम्मेलन, 100 खबर और कौन बनेगा मुख्यमंत्री शामिल है।

एबीपी न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर काम करने के दौरान यह इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी कि इन्हें संपूर्ण देश भर में पहचाना जाने लगा था। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी को संपूर्ण देश के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक की तरफ से प्रपोजल आया, जिसमें इन्हें न्यूज़ एंकर, पत्रकार और एडिटर की पोस्ट पर काम करने का प्रस्ताव था।

चित्रा त्रिपाठी को इस न्यूज़ चैनल में अच्छी पोस्ट मिलने के कारण यह आजतक के साथ जुड़ गई और वर्तमान समय में भी आज तक न्यूज़ चैनल के लिए एंकरिंग और एडिटर का काम करती हैं।

Read Also

चित्रा त्रिपाठी से जुड़े विवाद

अभी हाल ही में चित्रा त्रिपाठी अचानक सुर्खियों में आने लगी थी। क्योंकि इन्होंने वर्ष 2016 में अपने पति अतुल अग्रवाल के खिलाफ नोएडा पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज करवाया था। चित्रा त्रिपाठी का यह कहना था कि इनके पति घर पर मारपीट करते थे। ऐसा कहकर चित्रा त्रिपाठी ने अतुल अग्रवाल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।

जिसके बाद चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल को आईपीसी की धारा 506 और 223 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में चित्र त्रिपाठी के द्वारा एफ आई आर वापस लेने के कारण इनके पति अतुल अग्रवाल को रिहा कर दिया गया।

चित्रा त्रिपाठी को प्राप्त पुरस्कार

  • वर्ष 2001 में रिपब्लिक डे गार्ड ऑफ ऑनर के लिए गोल्ड मेडल मिला।
  • इसी अवार्ड के कारण चित्रा त्रिपाठी को उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के घर जाकर मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
  • वर्ष 2016 में चित्र त्रिपाठी को रामनाथ गोयंका एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • चित्रा त्रिपाठी को 2018 में एनसीसी अचीवर्स अवार्ड दिया गया।
  • चित्रा त्रिपाठी को एबीपी न्यूज़ के प्रबंधक के द्वारा अनेकों बार सम्मानित किया गया।
  • चित्रा त्रिपाठी को हिंदुस्तान के मिशन जय हिंद के लिए भारतीय सेना की तरफ से प्रशंसा पत्र भी दिया जा चुका है, जोकि बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है।
  • चित्रा त्रिपाठी को गोरखपुर विश्वविद्यालय के द्वारा डिफेंस स्टडीज के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त है।

चित्रा त्रिपाठी सोशल मीडिया

Chitra Tripathi InstagramClick Here
Chitra Tripathi FacebookClick Here
Chitra Tripathi TwitterClick Here
चित्रा त्रिपाठी कौन है?

प्रसिद्ध टीवी एंकर।

चित्रा त्रिपाठी के माता पिता कौन है?

अब तक ज्ञात नहीं।

चित्रा त्रिपाठी की बहन श्वेता त्रिपाठी किस न्यूज़ चैनल में कार्यरत है?

रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल।

चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम क्या है?

अतुल अग्रवाल।

चित्रा त्रिपाठी के बेटे का क्या नाम है?

ओम अग्रवाल।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको चित्रा त्रिपाठी का यह जीवन परिचय बेहद पसंद आया होगा। कृपया आप हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख “चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय (Chitra Tripathi Biography in Hindi)” को अवश्य शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल या फिर सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment