Home > Biography > मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय

मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय

आज के समय में न्यूज़ मीडिया काफी ज्यादा विकसित हो चुका है, इसीलिए देश का प्रत्येक व्यक्ति, युवा वर्ग से लेकर बच्चे और बुजुर्ग सभी लोग पूरे इंटरेस्ट के साथ टीवी पर न्यूज़ चैनल देखते हैं।‌ आज के समय में अनेक सारे न्यूज़ चैनल है और उन पर अनेक सारे न्यूज़ एंकर है, जो न्यूज़ पढ़ने की स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, उनमें से एक है मीनाक्षी जोशी। जो एक हिंदी न्यूज़ एंकर है, जिसे देशभर के लोग जानते हैं।

मीनाक्षी जोशी एक भारतीय न्यूज़ एंकर है, जो हिंदी में टेलीविजन पर न्यूज़ पढती है। मीनाक्षी जोशी दृष्टिकोण के साथ समाचार के प्रति उत्साह रखती है। यह अनेक पहलुओं और घटना का पता लगाने का प्रयास करती रहती है, इन्हें समाचार के हर पहलू के प्रति जिज्ञासा तथा दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए जाना जाता है।

Meenakshi Joshi Biography In Hindi
Image: Meenakshi Joshi Biography In Hindi

मीनाक्षी जोशी के बारे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन है?, कहां पर रहती है?, उनके जीवन शैली कैसी है आदि। इसीलिए हमने आज के इस आर्टिकल में मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय लिखा है। यहाँ पर मीनाक्षी जोशी के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध की है।

मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय, उम्र, पति, बच्चे, सम्पति

मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय एक नजर में

नाममीनाक्षी जोशी
जन्म4 नवंबर सन् 1990
जन्म स्थानजोधपुर, राजस्थान
कार्यन्यूज़ एंकर, जर्नलिस्ट
सैलरी6-7 लाख महिना
निवासउत्तर प्रदेश
शिक्षाग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन
पतिअखिलेश आनंद
बेटीआराध्या
मांपुलोमा दास जोशी
धर्मब्राह्मण, हिंदू
पहचानइंडिया टीवी – न्यूज़ एंकर, जर्नलिस्ट

मीनाक्षी जोशी का जन्म और परिवार

मीनाक्षी जोशी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 4 नवंबर सन 1990 को ब्राह्मण परिवार में हुआ था, मीनाक्षी के माता का नाम पुलोमा दास जोशी है। मीनाक्षी की माता “संगीत कला निकेतन” में जोधपुर की निर्देशक हैं। मीनाक्षी जोशी शादीशुदा हैं, इनके पति का नाम अखिलेश आनंद है।‌ अखिलेश आनंद भी Anchor and Journalist है, जो वर्तमान समय में ABP न्यूज़ पर कार्यरत हैं।

मीनाक्षी की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। मीनाक्षी अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं। बता दें कि मीनाक्षी के परिवार में उनके दो भाई बहन भी है। भाई का नाम देवांश जोशी है एवं बहन का नाम पीयूष्री शुक्ला है। पीयूष्री शुक्ला एक अध्यापिका है, जो जोधपुर में “राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल” में पढ़ाती है।

मीनाक्षी जोशी की शिक्षा

मीनाक्षी जोशी तीन भाई बहन है, उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई जोधपुर में ही पूरी की। उसके बाद मीनाक्षी ने इकोनॉमिक्स एंड हिस्टोरी से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया एवं वोकल इंडिया क्लासिकल म्यूजिक से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। बता दें कि मीनाक्षी जोशी की माता संगीत के क्षेत्र में है, इसीलिए उन्हें भी संगीत में काफी दिलचस्पी है।

मीनाक्षी जोशी ने जर्नलिस्ट बनने के लिए जर्नलिस्ट के क्षेत्र में पढ़ाई करनी शुरू कर दी। मीनाक्षी जोशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की, उसके बाद उन्होंने संगीत कला में रुचि दिखानी शुरू की।‌ परंतु बचपन से ही उन्हें न्यूज़ एंकर बनना था, इसलिए उन्होंने जर्नलिस्ट के क्षेत्र में पढ़ाई करनी शुरू कर दी और अपनी रुचि को बरकरार रखा।

मीनाक्षी जोशी का करियर

मीनाक्षी ने न्यूज एंकर बनने के सपने को परिवार को बताया तथा वे कई जगह पर इंटरव्यू देने के लिए गई। लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका इस क्षेत्र से संबंधित कोई जान पहचान का नहीं था। उन्हें इस बात का कोई अनुभव भी नहीं था, इसीलिए उन्हें कई बार हार का सामना करना पड़ा।‌ फिर भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा प्रयास करती रही।

मीनाक्षी न्यूज़ एंकर के तौर पर काम करने के लिए बहुत सारे छोटे-बड़े न्यूज़ चैनल में इंटरव्यू दिया, जहां उन्हें फेल कर दिया गया। सबसे बड़ा झटका तो मीनाक्षी को तब लगा जब उन्हें एक छोटे से लोकल न्यूज़ चैनल ने भी इंटरव्यू के दौरान फेल कर दिया।

तब उनका हौसला काफी ज्यादा टूटने लगा और वे अपने सपने को भी बिखरता हुआ देखने लगी। फिर भी उन्होंने अपने आप को मोटिवेट किया और निरंतर प्रयास जारी रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और Digi News नाम के एक लोकल चैनल में उनका सिलेक्शन हो गया।

मीनाक्षी जोशी की सफलता

सिलेक्शन होने के बाद मीनाक्षी ने लोकल न्यूज़ चैनल पर ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना शुरू किया और वे हर समय रिसर्च करती रही, अपने आप को सर्वश्रेष्ठ दिखाने के लिए मेहनत करती रही। उन्हें बहुत बड़ा एंकर बनना था, लेकिन उनके पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं थी। ऐसे में उन्हें कोई डायरेक्ट न्यूज़ एंकर नहीं बना रहा था। इस दौरान उन्होंने अनेक सारी समस्याओं और परेशानियों का सामना किया।

कुछ समय काम करने के बाद उन्होंने Focus News नाम के एक लोकल न्यूज़ चैनल में अपना इंटरव्यू दिया, जहां उनका सिलेक्शन हो गया।‌ अब वे पहले से थोड़े बड़े लेवल पर आ चुकी थी और यहां उन्होंने अपना अभिनय दिखाना शुरू कर दिया। लेकिन सबसे बड़ी सफलता उन्हें तब लगी जब वे भारत के बहुचर्चित न्यूज़ टीवी चैनल “इंडिया टीवी” पर आ गई। अब इंडिया टीवी पर एंकरिंग करती है।

मीनाक्षी जोशी इस समय शादीशुदा है, उनके दो बच्चे हैं। उन्हें संगीत के क्षेत्र से बचपन से ही लगाव है। इसलिए वे कई बार गाना गाते हुए भी नजर आ आती है।

मीनाक्षी जोशी की संपत्ति

मीनाक्षी जोशी इंडिया टीवी से न्यूज़ एंकर के तौर पर महीना के पांच से 5-7 लाख रुपए की कमाई करती है तथा उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ के आसपास है। बता दें कि उन्होंने यह मुकाम अपने दम पर हासिल किया है।

मीनाक्षी जोशी का एक साधारण परिवार से होते हुए भी इस मुकाम तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है।‌ मीनाक्षी जोशी आज के समय में आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें इस बात से प्रेरणा मिलती हैं कि किस तरह से मीनाक्षी ने अपनी जिद के आगे हर बार हार मिलने के बाद भी कैसे आगे बढ़ी, किस तरह से मेहनत और दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ने से उन्हें सफलता हाथ लगी और आज भी एक सफल व पॉपुलर न्यूज़ एंकर है, जिसे हर कोई जानता है।

मीनाक्षी जोशी सोशल मीडिया

मीनाक्षी जोशी इंस्टाग्रामClick Here
मीनाक्षी जोशी फेसबुकClick Here
मीनाक्षी जोशी ट्विटरClick Here

FAQ

मीनाक्षी जोशी कौन है?

मीनाक्षी जोशी एक भारतीय हिंदी न्यूज़ एंकर है, जो हिंदी में टीवी पर न्यूज़ पढ़ती है।

मीनाक्षी जोशी का जन्म कब और कहां हुआ था?

मीनाक्षी जोशी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 4 नवंबर 1990 को हुआ था।

पहली बार कौन से न्यूज़ चैनल पर मीनाक्षी जोशी का चयन हुआ था?

सबसे पहले मीनाक्षी जोशी का digi news लोकल न्यूज़ चैनल पर सेक्शन हुआ था।

मीनाक्षी जोशी वर्तमान समय में कहां पर रहती है?

वर्तमान समय में न्यूज़ एंकर मीनाक्षी जोशी उत्तर प्रदेश में रहती है।

मीनाक्षी जोशी किस चैनल पर न्यूज़ एंकरिंग करती है?

मीनाक्षी जोशी इंडिया टीवी पर न्यूज़ एंकरिंग करती हैं।

मीनाक्षी जोशी को न्यूज़ एंकरिंग के अलावा और किस चीज का शौक है?

न्यूज़ एंकरिंग के अलावा मीनाक्षी जोशी को बचपन से ही संगीत का शौक है। इसीलिए वे कभी कभार सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए भी वीडियो अपलोड करती हैं, उनकी वीडियोस को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

एंकर अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय

न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय

पत्रकार अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय

एंकर रुबिका लियाकत का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment