Athiya Shetty Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों, इस लेख के माध्यम से बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बना ली है। इस बॉलीवुड इंडस्ट्री की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम आथिया शेट्टी है। आथिया शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए अपने पिता से काफी कुछ सीखा।

इस लेख में आथिया शेट्टी कौन है? आथिया शेट्टी का जन्म, आथिया शेट्टी के माता-पिता और आथिया शेट्टी का फिल्मी करियर इत्यादि के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। यदि आप आतिया शेट्टी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा के साथ अंत तक बने रहे।
आथिया शेट्टी का जीवन परिचय | Athiya Shetty Biography in Hindi
आथिया शेट्टी के विषय में संक्षिप्त जानकारी?
नाम | आथिया शेट्टी |
जन्म | 5 नवंबर 1992 |
जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र |
पिता | सुनील शेट्टी |
माता | मना शेट्टी |
भाई | अहान शेट्टी |
बॉयफ्रेंड | हॉलीवुड रैपर ड्रेक |
शिक्षा | फिल्म निर्माण और उदार कला में स्नातक |
पेशा | अभिनेत्री |
धर्म | हिंदू |
आथिया शेट्टी कौन है?
आथिया शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। आथिया शेट्टी भी एक बॉलीवुड स्टार की बेटी है, जोकि वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर चुकी है। आथिया शेट्टी ने अब तक बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया।
आथिया शेट्टी का जन्म कब और कहां हुआ?
आथिया शेट्टी का जन्म मुंबई के महाराष्ट्र में ही हुआ है। आथिया शेट्टी वर्ष 1992 ईस्वी में नवंबर की पांचवी तारीख को जन्मी थी।
आथिया शेट्टी का पारिवारिक संबंध
आथिया शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग सुनील शेट्टी की बेटी हैं अर्थात आथिया शेट्टी के पिता का नाम सुनील शेट्टी है, जोकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। सुनील शेट्टी एक सुपरस्टार होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
यदि हम बात करें, आथिया शेट्टी की मां की तो आथिया शेट्टी की मां का नाम मना शेट्टी है, जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। मना शेट्टी एक फैशन डिज़ाइनर होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
आथिया शेट्टी का एक भाई भी हैं, जिनका नाम अहान शेट्टी है। अहान शेट्टी भी आथिया शेट्टी की तरह बॉलीवुड के एक अभिनेता हैं।
आथिया शेट्टी के पिता बंट समुदाय से संबंध रखते थे और उनकी मां एक पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखती थी। अतः विवाह के बाद मना शेट्टी भी इसी बंट समुदाय से संबंधित हो गई।
आथिया शेट्टी को प्राप्त शिक्षा
आथिया शेट्टी बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की बेटी है, जिसके कारण एक फिल्मी परिवार से संबंध रखने के कारण आथिया शेट्टी ने बचपन से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में जाने का सपना देखा था। आथिया शेट्टी ने अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की।
आथिया शेट्टी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से ही प्राप्त की परंतु बाद में उन्होंने अपनी एक्टिंग की शिक्षा न्यूयॉर्क के एक विद्यालय से ग्रेजुएशन किया। आथिया शेट्टी ने एक्टिंग करने के साथ-साथ डांसिंग का भी कोर्स किया था। आथिया शेट्टी ने अपने डांसिंग स्किल्स को और भी ज्यादा इंप्रूव करने के लिए फिल्मी जगत की मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से डांस की ट्रेनिंग ली।
आथिया शेट्टी का व्यक्तिगत जीवन
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा बताया जा रहा था कि आथिया शेट्टी लगभग 3 साल से डीबीए बिजनेस सेंटर के निदेशक वनिता भंडारी के बेटे आदित्य भंडारी के साथ रिलेशनशिप में है, परंतु यह पूर्ण रूप से गलत था। क्योंकि आथिया शेट्टी और आदित्य भंडारी वर्ष 2018 में मिले है।
इसके बाद अब सोशल मीडिया पर आथिया शेट्टी और हॉलीवुड रैपर ड्रेक को लेकर तमाम प्रकार की बातें फैलाई जा रही हैं। उन दोनों की फोटो के साथ ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह दोनों अभी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। परंतु अब तक इसका कोई सच सामने नहीं आया है।
Reed Also
आथिया शेट्टी की शारीरिक बनावट
आतिया शेट्टी की ऊंचाई लगभग 5 फीट 10 इंच और वजन लगभग 55 किलोग्राम के आसपास है। आथिया शेट्टी के बालों का रंग काला परंतु उनकी आंखों का रंग गहरा भूरा है, जिसके कारण उनका चेहरा और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। आथिया शेट्टी की शारीरिक बनावट 32-24-34 है।
आथिया शेट्टी का फिल्मी करियर
आथिया शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में किया था। इन्होंने बॉलीवुड की फिल्म हीरो में अभिनय किया था। इस फिल्म में आथिया शेट्टी ने राधा माथुर का किरदार निभाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस के द्वारा औसत रेटिंग प्राप्त हुई थी।
इस फिल्म के बाद इन्होंने अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की एक फिल्म में काम किया था। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म मुबारका नाम से रिलीज हुई थी, जोकि रोमांटिक और कॉमेडी मूवी थी। आथिया शेट्टी कि यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई और इन्होंने अपने अभिनय के कौशल के कारण लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डाला।
इन सभी के बाद वर्ष 2018 में आतिया शेट्टी नवाबजादे फिल्म में भी दिखी थी, जिसमें उन्होंने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी सुपर डुपर हिट रही। इस फिल्म में आथिया शेट्टी के साथ तीन सुपर डांसर राघव जुयाल, धर्मेश और पुनीत पाठक ने लीड एक्टर का किरदार निभाया था।
इस फिल्म के बाद आथिया शेट्टी ने तेरे नाल नाचना सॉन्ग पर एक वीडियो डांस किया था। आथिया शेट्टी ने इसी वर्ष बॉलीवुड फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आथिया शेट्टी अनीता की भूमिका में नजर आई थी।
इन सभी के साथ-साथ आथिया शेट्टी ब्रांड एंबेसडर भी है। आथिया शेट्टी ने मेबेलिन न्यूयॉर्क की भारतीय फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेस्डर हैं।
आथिया शेट्टी को प्राप्त पुरस्कार
पुरस्कार | वर्ष |
वोग ब्यूटी अवार्ड | 2015 |
दादासाहेब फालके एक्सीलेंस अवार्ड | 2015 |
स्टारडस्ट अवॉर्ड | 2015 |
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी अवार्ड | 2016 |
गिल्ड फिल्म अवार्ड | 2016 |
आथिया शेट्टी की पसंदीदा चीजें
- आथिया शेट्टी को माधुरी दीक्षित और काजोल अभिनेत्री के रूप में बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं।
- आथिया शेट्टी को शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में काफी पसंद है।
- आथिया शेट्टी को जींस और वाइट शर्ट पहनना काफी अच्छा लगता है।
- आथिया शेट्टी की सबसे मनपसंद फिल्म “दिल तो पागल है” है।
- कोका कोला कोल्ड ड्रिंक आथिया शेट्टी की मनपसंद कोल्ड्रिंक है।
- जब कभी भी आथिया शेट्टी हॉलीडे सेलिब्रेट करती हैं, तो वे लंदन जाती हैं।
आथिया शेट्टी के बारे में रोचक तथ्य
- आथिया शेट्टी अब तक हीरो गर्ल्स सिल्वर स्क्रीन पर तो नजर नहीं आई है, परंतु उनका पहला फोटो शॉट जरूर आ गया है, वह भी सलमान खान के साथ।
- आथिया शेट्टी को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था, जिसके लिए उन्होंने विदेशों में जाकर अभिनय से जुड़े सभी स्टेप्स को बड़े ही बारीकी से सीखा है।
- आथिया शेट्टी बॉलीवुड के माने जाने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी है।
- आथिया शेट्टी अपनी फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही फिल्मफेयर के कवर पेज पर नजर आ चुकी है।
आथिया शेट्टी का सोशल मीडिया अकाउंट
Athiya Shetty Instagram | click here |
Athiya Shetty Facebook | click here |
Athiya Shetty Twitter | click here |
अभिनेत्री।
सुनील शेट्टी पेशे से अभिनेता।
मना शेट्टी फैशन डिजाइनर।
अभिनेता।
इंस्टाग्राम।
निष्कर्ष
हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख “आथिया शेट्टी का जीवन परिचय (Athiya Shetty Biography in Hindi)” पसंद आया होगा, इसे अवश्य शेयर करें। यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
Reed Also