Home > Biography > दिशा पटानी का जीवन परिचय

दिशा पटानी का जीवन परिचय

हमारे भारत के मुंबई शहर को सपनों की नगरी की उपाधि प्राप्त हैं। मुंबई में दूर-दूर से लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए इस नगरी में आते हैं। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री तो मुंबई शहर की शान है। हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जिसका ख्याल प्रत्येक व्यक्ति के मन में एक ना एक बार जरूर आता है।

यही कारण है कि हमें बॉलीवुड इंडस्ट्री में समय-समय पर नए चेहरे देखने को मिलते हैं। यह सभी नए चेहरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेर रहे हैं और प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। इन नजरों में से एक हमारे सामने उभर कर आई जिनका नाम है, दिशा पटानी।

दिशा पटानी भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक नई और उभरती कलाकार है। दिशा पटानी ने अब तक बहुत सी फिल्मों में काम किया है और इन्हें इनकी फिल्मों के लिए काफी सराहना भी मिली है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Disha Patani Biography in Hindi
Image: Disha Patani Biography in Hindi

आज हम इस लेख के माध्यम से दिशा पटानी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण बायोग्राफी में दिशा पटानी कौन है?, दिशा पटानी का जीवन परिचय, दिशा पटानी का प्रारंभिक जीवन और दिशा पटानी का फिल्मी कैरियर इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे।

दिशा पटानी का जीवन परिचय (जन्म, परिवार, शिक्षा, करियर, बॉयफ्रेंड, नेट वर्थ, फ़िल्में)

दिशा पटानी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामदिशा पटानी
जन्म13 जून 1992
जन्म स्थानबरेली (उत्तर प्रदेश)
उम्र30 वर्ष
माता का नामज्ञात नहीं
पिता का नामजगदीश सिंह पटानी
भाई बहनखुशबू पटानी, सूर्यांश पटानी
पेशाअभिनेत्री
शैक्षणिक योग्यताबीटेक

दिशा पटानी कौन है?

दिशा पटानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती है, जिन्होंने अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में लीड कैरेक्टर प्ले किया है। दिशा पटानी ने अपने स्मार्टनेस और बोल्ड लुक के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाई हुई है। दिशा पटानी को “धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी” फिल्म में निभाए गए कैरेक्टर के लिए काफी सराहा गया।

दिशा पटानी ने अपने इस कैरेक्टर को इतनी बखूबी निभाया कि दर्शकों को इनका यह अवतार काफी पसंद आया। क्या कारण है कि दिशा पटानी काम करती हैं, वह फिल्म सुपर डुपर हिट हो जाती है।

दिशा पटानी का जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक कलाकार दिशा पटानी ने अपना प्रारंभिक जीवन अपने जन्म स्थान बरेली में ही व्यतीत किया अर्थात दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को बरेली के एक गांव में हुआ था।

दिशा पटानी का पारिवारिक संबंध

दिशा पटानी के परिवार में उनकी माता-पिता और उनके भाई-बहन रहते हैं। दिशा पटानी का भाई उनसे छोटा तथा उनकी बहन उनसे बड़ी है। दिशा पटानी के पिता का नाम जगदीश पटानी है, जो कि पेशे से एक डीएसपी ऑफिस है। दिशा पटानी की बड़ी बहन का नाम खुशबू पटानी है और उनके भाई का नाम सूर्यांश पटानी है।

दिशा पटानी एजुकेशन

दिशा पटानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ही जन्मस्थली बरेली के एक विद्यालय से पूरी की। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वर्ष 2011 में दिशा पटानी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। दिशा पटानी अपने आगे की पढ़ाई को पूरा करने के लिए लखनऊ चली गई।

दिशा पटानी ने लखनऊ के एक एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीटेक में एडमिशन ले लिया और उन्होंने बीटेक की शिक्षा को पूर्णता प्राप्त नहीं किया। उन्होंने केवल बी टेक की सेकंड ईयर तक की शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने अपना कॉलेज छोड़ दिया।

दिशा पटानी बॉयफ्रेंड

एक टीवी एक्ट्रेस होने के कारण दिशा पटानी के सभी फैन फ्लॉवर को उनकी व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। बात करें इनके बॉयफ्रेंड की तो सबसे पहले टीवी कलाकार पार्थ समंथा को दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड के रूप में माना जा रहा था।

दरअसल मीडिया एक्ट्रेस को जिस एक्टर के साथ ज्यादा देखती हैं लोग उसे ही उनके बॉयफ्रेंड के रूप में मानने लगते है। हालांकि कुछ समय के बाद मीडिया में टाइगर श्रॉफ को दिशा का बॉयफ्रेंड समझा जा रहा था। ये अक्सर साथ में देखे जा रहे थे। हालांकि दोनों के तरफ से ऐसा कुछ भी पुष्टि नहीं किया गया।

दिशा पटानी का मॉडलिंग करियर

दिशा पटानी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत अपने कॉलेज की पढ़ाई के समय ही कर दिया था। दिशा पटानी ने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ में पढ़ाई करने के दौरान ही पहली मॉडलिंग की थी। अपनी पहली मॉडलिंग के बाद दिशा पटानी लगातार बहुत से मॉडलिंग शो करने लगी और लगातार एक के बाद एक खिताब अपने नाम करती गई।

दिशा पटानी ने वर्ष 2013 में मिस इंडिया ने हिस्सा लिया और वह first runner up के रूप में चुनी गई। दिशा पटानी ने अपना करियर मॉडलिंग में बना लिया।

दिशा पटानी का फिल्मी करियर

दिशा पटानी ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के बाद फिल्मी दुनिया में भी अपना करियर बनाने की सोची। दिशा पटानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में किया था। दिशा पटानी ने दक्षिण भारतीय निदेशक जगन्नाथ (जो कि पेशे से एक मशहूर फिल्म निर्देशक है) की फिल्म लोफर से की थी।

इस फिल्म में दिशा पटानी ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया, जिसमें उनके साथ लीड एक्टर वरुण तेज (साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर) थे। इस फिल्म में दिशा पटानी एक हैदराबादी लड़की के रूप में दिखी। इस फिल्म के बाद से दिशा पटानी की खूब सराहना होने लगी और दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई दी।

इस फिल्म को दर्शकों और बॉक्स ऑफिस के द्वारा काफी अच्छी रेटिंग प्राप्त हुई थी, परंतु इस फिल्म से दिशा पटानी को कुछ खास उपलब्धि प्राप्त नहीं हुई। इसी बीच क्रिकेट की दुनिया के किंग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर एक फिल्म “धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी” बनाई जा रही थी।

इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था और इनके साथ इस फिल्म में दिशा पटानी को भी शामिल किया गया था। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया और इनके साथ साथ दिशा पटानी ने भी महेंद्र सिंह धोनी की प्रथम प्रेमिका प्रियंका के किरदार को बखूबी निभाया।

महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के द्वारा काफी सफलता प्राप्त हुई। इस फिल्म के बाद दिशा पटानी के फिल्मी करियर में विकास को देखा जा सकता है। इस फिल्म के बाद दिशा पटानी संपूर्ण भारत वर्ष में प्रसिद्ध हो गई। इन सभी फिल्मों के बाद दिशा पटानी को टाइगर श्रॉफ के साथ बहुत से म्यूजिकल वीडियो और फिल्मों में देखा गया है।

दिशा पटानी के बारे में रोचक तथ्य

  • साल 2013 के इंदौर के मिस इंडिया में दिशा पटानी विजेता बनी थी, जिसके बाद उन्हें फिल्म बाघी में भूमिका निभाने का मौका मिला था। लेकिन आखिरकार यह भूमिका श्रद्धा कपूर के पास चली गई।
  • दिशा पटानी ने कई प्रोडक्ट का विज्ञापन किया है, उन्होंने सबसे पहला विज्ञापन कैडबरी सिल्क बबल के लिए किया था। उसके बाद गार्नियर और एयरसेल जैसे विभिन्न विज्ञापनों में भी दिखाई दी थी। इम्पीरियल ब्लू के एक विज्ञापन में दिशा की मुस्कान बहुत ही ज्यादा आकर्षक थी।
  • मीडिया में अक्सर दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ को एक साथ देखे जाने के कारण टाइगर श्रॉफ को दिशा का बॉयफ्रेंड बताया गया था। क्योंकि वे दोनों ने बेफिक्रा गीत में एक साथ काम किया था। हालांकि बाद में दोनों ने पुष्टि किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है, वह एक बहुत अच्छे दोस्त हैं।
  • दिशा पटानी ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है, जिसके कारण कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपना एक अधिकारी एप्स स्वतह विकसित करके लॉन्च किया है। इनका यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस एप्लीकेशन का प्रचार दिशा पटानी ने अपने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। इस एप्लीकेशन के जरिए दिशा पटानी अपने प्रशंसकों के साथ दैनिक बातचीत भी करती है और उनके संपर्क में रहती हैं।
  • दिशा पटानी को शैर करना अच्छा लगता है और रात के समय इन्हें कार चलाना बहुत पसंद है।
  • दिशा अपने फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। टाइगर श्रॉफ को टू कूल पर्सनालिटी मानती है। यहां तक कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ दोनों के फिटनेस ट्रेनर भी एक ही है।
  • दिशा पटानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली हैं। यह हमेशा से ही मेधावी छात्र रही हैं। इन्होंने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक पूरा किया है।
  • एक्ट्रेस के होने के साथ ही दिशा पटानी को डांस करना और खाना बनाने का भी शौक है। दिशा पटानी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस के वीडियोस को डालते रहती हैं, जिसे उनके फैन फॉलोअर्स के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा उन्हें जानवरों से भी बहुत ज्यादा प्यार है।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही दिशा पटानी की अच्छी दोस्त हैं।
  • जाने-माने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिशा पटानी की रोल मॉडल है।
  • साल 2019 के एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने बताया था कि एक बार वे अपने छत के फर्श पर ट्रेनिंग कर रही थी कि उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर गई। उनके सिर पर गहरी चोट भी आई है, जिसके कारण वह लगभग 6 महीने तक अपनी यादाश्त खो चुकी थी। इस दुर्घटना के बारे में बताते हुए दिशा ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी के 6 महीने गवां दिए, क्योंकि मुझे कुछ याद ही नहीं।
  • दिशा पटानी ने एक तेलुगू फिल्म लोफर में एक भूमिका निभाकर डेब्यू की थी।
  • दिशा पटानी जाने-माने कुंग फू विशेषज्ञ जैकी चैन के साथ भी एक फिल्म की थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बहुत बड़ी सफलता हासिल की और इसमें दिशा पटानी की भूमिका को देखते हुए लोगों ने प्रशंसा भी की थी।

दिशा पटानी की लाइफस्टाइल

दिशा पटानी वर्तमान समय में मुंबई में रहती हैं। दिशा पटानी का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसका नाम little hut है। अब बात करते हैं दिशा पटानी की कार कलेक्शन के बारे में तो दिशा पटानी की सबसे पहली कार मिनी कॉपर है। इसके बाद दिशा पटानी ने अपनी दूसरी कार मर्सिडीज के ली, जिसका मॉडल Mercedes Benz है।

Disha Patani Biography in Hindi

दिशा पटानी ने अपनी तीसरी कार ऑडी ली। दिशा पटानी को कार्स काफी पसंद है, जिसके कारण वे समय-समय पर नई नई मॉडल्स के कारों को खरीदती है।

दिशा पटानी से जुड़े विवाद

अक्सर लाइमलाइट में रहने वाले लोग विवादों में घिर जाते हैं, क्योंकि लोगों को उनसे जुड़ी हर चीजों को जाने में बहुत ज्यादा रुचि रहती है। चाहे वह कितना भी छोटा क्यों ना हो, लेकिन गलत साबित होने के बाद विवाद बन जाता है। दिशा पटानी से भी जुड़ा एक छोटा सा इसी तरह का विवाद है।

दरअसल साल 2012 में दिशा पटानी ने एक वीडियो में अपनी जन्म तारीख को 13 जून 1993 बताया था। लेकिन उसके कुछ सालों के बाद दिशा ने अपनी जन्म तारीख 27 जुलाई 1995 बताई। पहले के वीडियो के तुलना में इस बार दिशा ने अपनी उम्र 3 साल छोटा बताया।

हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई। लेकिन दिशा एक अच्छी बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जो लगातार कामयाबी भी हासिल कर रही है और वह अभी भी सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में अपना सुमार रखती है।

दिशा पटानी की फिल्म सैलेरी और नेट वर्थ

दिशा पटानी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं, जिसके कारण ये एक फिल्म का लगभग 2 से 3 करोड़ रुपए लेती है। दिशा पटानी का अब तक का नेट वर्थ 12 million dollar है।

पुष्टिकरण: यहाँ पर बताई गई नेट वर्थ कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार है। इसकी सटीकता की पुष्टि हम नहीं करते।

दिशा पटानी की फ़िल्में

  • लोफर
  • एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
  • कुंग फू योगा
  • बागी 2

दिशा पटानी को प्राप्त पुरस्कार

दिशा पटानी उनके मॉडलिंग करियर के लिए और फिल्मों के लिए बहुत से पुरस्कार मिले हैं, जिनका विवरण नीचे है:

पुरस्कारकारण
मिस लखनऊModelling
मिस यू पीModelling
मिस नॉर्थModelling
मिस इंडियाmodelling
बिग जी एंटरटेनमेंट अवॉर्डएम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
स्टार स्क्रीन अवार्डएम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

दिशा पटानी सोशल मीडिया

इंस्टाग्रामयहाँ क्लिक करें
फेसबुकयहाँ क्लिक करें
ट्विटरयहाँ क्लिक करें
दिशा पटानी कौन है?

अभिनेत्री।

दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी कौन है?

भारतीय सेना में कैप्टन।

दिशा पटानी के पिता कौन है?

दिशा पटानी के पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी हैं, जो डीएसपी है।

दिशा पटानी कहाँ की रहने वाली है?

दिशा पटानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली हैं।

दिशा पटानी किसकी ब्रांड एम्बेसडर है?

दिशा पटानी को बाटा इंडिया लिमिटेड ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

निष्कर्ष

हम उम्कोमीद करते हैं कि आपको दिशा पटानी बायोग्राफी इन हिंदी अवश्य ही पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

कृति सेनन का जीवन परिचय

आलिया भट्ट का जीवन परिचय

अनन्या पांडे का जीवन परिचय

नुपूर सेनन का जीवन परिचय

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment