Home > Biography > आलिया भट्ट का जीवन परिचय

आलिया भट्ट का जीवन परिचय

Alia Bhatt Biography in Hindi: बॉलीवुड में अनेक अभिनेत्रियाँ है, जो बॉलीवुड परिवार से ही ताल्लुक रखती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री है आलिया भट्ट, इन्हें आज कौन नहीं जानता है। कभी यह अपने किसी कमेंट्स की वजह से चर्चा में आ जाती है तो कभी इनके अफेयर चर्चा का विषय बन जाता है।

Alia Bhatt Biography in Hindi
Image: Alia Bhatt Biography in Hindi

लेकिन क्या आप जानते है आलिया भट्ट का जीवन कैसा है?, आलिया भट्ट कौन है?, इनके जीवन में क्या ख़ास है?, अगर आप अलिया भट्ट के जीवन के बारें में यानि आलिया भट्ट की जीवनी (Alia Bhatt in Hindi) पढ़ना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें। इस आर्टिकल में आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर करने जा रहे है।

आलिया भट्ट का जीवन परिचय | Alia Bhatt Biography in Hindi

आलिया भट्ट का संक्षिप्त जीवन परिचय

नामआलिया भट्ट
जन्म तारीख15 मार्च 1993
जन्म स्थानमुंबई (महाराष्ट्र)
अन्य नामशनाया
पिता का नाममहेश भट्ट
माता का नामसोनी राजदान
उम्र25 साल
स्कूलजमनाबाई नरसी स्कूल
कॉलेजजानकारी नहीं
डिग्रीजानकारी नहीं
भाषाहिंदी, इंग्लिश, पंजाबी
लकी नंबर6 और 1
धर्महिन्दू
व्यवसायभारतीय अभिनेत्री
बतौर चाइल्ड कलाकार  फिल्मी सफर1999 संघर्ष फिल्म से
पहली बॉलीवुड फ़िल्मStudent OF The Year
लम्बाई160 सेंटीमीटर
वजन54 KG
आँखों का रंगकाला
बालो का रंगभूरा
आलिया भट्ट के मित्रकरण जौहर, अक्षांश रंजन, अयान मुखर्जी, सिद्धार्थ मल्होत्रा वरुण धवन
सम्पत्ति13.2 करोड़ रूपए
कारऑडी Q5 और A6

आलिया भट्ट का जन्म और परिवार (Alia Bhatt Family)

आलिया भट्ट महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी है। इनका जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ। महेश भट्ट बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्देशक है। सोनी राजदान भी बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी है।

बॉलीवुड परिवार में जन्मी आलिया आज मशहूर अभिनेत्री है। हालाँकि अभी तक आलिया की बहुत कम फ़िल्में आई है लेकिन आलिया भट्ट ने अपना नाम बॉलीवुड में बना लिया है।

आलिया भट्ट की शिक्षा (Alia Bhatt Education)

आलिया भट्ट ने स्कूली पढाई जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी करी है, इन्हें बचपन से ही ड्रामा का शौक था, इसी वजह से इन्होने ड्रामा स्कूल में दाखिला लिया। ड्रामा स्कूल में आने के बाद इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 19 वर्ष की आयु में अपनी पहली सुपर हिट फिल्म दी है।

आलिया भट्ट का फिल्मी सफर

आलिया भट्ट ने सबसे पहले बाल कलाकार के रूप में अपना पहला डेब्यू 1999 मे संघर्ष फिल्म से शुरू किया था, जिसमें आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा का बाल कलाकार का कैरेक्टर प्ले किया था। बाद में आलिया भट्ट को करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तहत अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012 में लांच किया, जिसका डायरेक्शन स्वयं करण जौहर ने ही किया था।

Alia Bhatt Biography in Hindi
Image: Alia Bhatt Biography in Hindi

आलिया भट्ट के बारे में रोचक जानकारी

  • आलिया भट्ट की बड़ी बहन शालीन आलिया भट्ट से 21 वर्ष बड़ी है।
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से चर्चा में है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों शादी कर रहे हैं।
  • आलिया भट्ट को इनका परिवार घर में इन्हें अरु कहकर बुलाता है।
  • आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में इनके एक्टिंग को खूब सराहा गया। साल  2022 में आलिया भट्ट की एक और नई फिल्म आरआरआर रिलीज हुई। इस फिल्म के डायरेक्टर राजामौली है, जिन्होने प्रसिद्ध मूवी बाहुबली को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट सीता नाम की लड़की के किरदार में नजर आती है।
  • आलिया भट्ट ने ब्रिटेन की नागरिकता ले रखी है।
  • आलिया भट्ट अभिनेत्री के साथ-साथ गायिका भी है।
  • उनका पहला एल्बम ‘हिट ऑफ़ आलिया भट्ट’ है।
  • आलिया भट्ट ब्राह्मण समाज से भी संबंध रखती हैं।
  • आलिया भट्ट के दादाजी नानाभाई भट्ट गुजरात के नागर ब्राह्मण है।
  • बल्कि इनकी दादी मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थी।
  • इसलिए आलिया भट्ट में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रक्त का बराबर हिस्सा है।

यह भी पढ़े: श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय

आलिया भट्ट के शौक

  • आलिया भट्ट एक अच्छी गायिका होने के साथ-साथ एक अच्छी तैराक भी है। आलिया भट्ट फुर्सत में संगीत सुनना पसंद करती है।
  • पार्टी करना और योगा करना आलिया भट्ट को बहुत पसंद है।
  • आलिया भट्ट को फ्रेंच साइज खाना बहुत पसंद है।
  • रागी चिप्स, रसगुल्ला, दही, चावल, मूंग दाल, हलवा आलिया को बहुत पसंद है।
  • हैंडबॉल खेलना उनका बचपन का शौक रहा है।
  • 12 से 14 घंटे सोना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

आलिया भट्ट की लव लाइफ

आलिया भट्ट जब 8th मे थी तब उनका पहला प्यार रमेश दुबे थे। उस वक्त वो उनके बचपन के मित्र थे, आलिया भट्ट का नाम उनके साथ चर्चा में आया। आधिकारिक तौर पर रणवीर कपूर उनके बॉयफ्रेंड है। आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ लीव इन रिलेशन में रहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

Alia Bhatt Biography in Hindi
Image: Alia Bhatt Biography in Hindi

आलिया भट्ट का विवाद

सेलिब्रिटी लोग अक्सर किसी ना किसी विवादों में घिरे रहते हैं। उनके हर इंटरव्यू में उनके द्वारा कहे गए हर एक शब्दों पर लोगों का ध्यान केंद्रित रहता है। एक भी गलत शब्द या गलत बात कहे जाने पर भी विवादों में फंस जाते हैं।

आलिया भट्ट के साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ जब इनकी पहली मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई थी, जिसके बाद आलिया भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में फिल्म के अन्य लीड एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शो में पहुंची थी।

शो में गेम राउंड के दौरान इनसे एक जीके का प्रश्न पूछा गया, जिसका इन्होंने गलत जवाब दिया। जिसके बाद ये काफी विवादों में घिरी रही। लोगों ने इनकी नॉलेज और जीके पर कई सवाल उठाये और लोगों ने इनके वीडियो को काफी ट्रोल भी किया।

कुछ साल पहले महेश भट्ट और उनके परिवार का एक साथ इंटरव्यू हो रहा था, जिसमें इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि आलिया उनसे काफी बुरा व्यवहार करती है। आलिया अक्सर अपने पिता महेश भट्ट से खराब बर्ताव करती है, जिसके बाद आलिया की खूब आलोचना की गई और लोगों ने उन्हें अपने पिता को सम्मान देने की सलाह देना शुरू कर दिया।

आलिया भट्ट एक बार दोबारा विवादों में तब घिर गई जब साल 2014 में मशहूर चैनल एआईबी ने एक इवेंट आयोजित कराया था, जिसमें रणवीर सिंह, करण जोहार, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड के कई हस्तियां आई थी। इस शो के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिसमें सभी स्टार के साथ आलिया भट्ट भी अभद्र भाषा में बात करते हुए दिखाई दे रही थी।

वीडियो में सभी स्टार्स गाली गलौज और डबल मीनिंग के जोक सुनाते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद वीडियो विवादों में घिर गया और कई सामाजिक संगठन ने भी इन स्टार्स का विरोध किया। यहां तक कि इन पर एफआईआर भी दर्ज हुई।

आलिया भट्ट उस समय विवादों में आई जब उत्तर प्रदेश में के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित सैफई महोत्सव में शामिल होने के लिए उपस्थित हुई थी, जिसमें उनकी कड़ी आलोचना की गई थी। आलोचना का मुख्य कारण था, उस समय मुजफ्फरनगर में दंगों की आग शांत भी नहीं हुई थी और वहां समाजवादी पार्टी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उस कार्यक्रम में आलिया भट्ट को आमंत्रित किया गया था। बाद में आलिया भट्ट ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था “मुझे दंगों के बारे में कुछ पता नहीं था, अगर मुझे पता होता तो मैं नहीं आती और ना ही मेरा राजनीतिक रूप से किसी पार्टी के साथ संबंध है।” तब जाकर यह विवाद शांत हुआ था।

आलिया भट्ट के पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान, रणबीर कपूर और गोविंदा आलिया भट्ट के पसंदीदा हीरो है। करीना कपूर और कंगना रनौत आलिया भट्ट की पसंदीदा अभिनेत्री है। हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस से आलिया भट्ट बहुत प्रभावित है, उनके जैसी बनना चाहती है। बल्कि सूरज बड़जात्या और करण जौहर उनके पसंदीदा निर्माता-निर्देशक है।

यह भी पढ़े: श्वेता तिवारी का जीवन परिचय

आलिया भट्ट का फिल्मी सफर वर्तमान तक

आलिया भट्ट को धर्मा प्रोडक्शन ने Student of the Year से करण जौहर ने लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया (2007), शानदार (2015), कपूर एंड संस (2016), उड़ता पंजाब (2016), बदरीनाथ की दुल्हनिया (2017), राजी (2018), कलकं (2019), गली ब्वॉय (2019)। कुल उन्होंने अभी 8 फिल्मों में काम किया है। उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसमें उनके हीरो रणबीर कपूर हैं।

साल 2022 में आलिया भट्ट की मशहूर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी आई, जो रिलीज होने के बाद काफी सुर्खियों में रही। लोगों ने आलिया भट्ट के एक्टिंग को इस फिल्म में देखकर काफी सराहा।

इसी साल मार्च में आलिया भट्ट की एक और मूवी आरआरआर आई, जिसमें आलिया भट्ट ने सीता नाम की लड़की का किरदार निभाया है। हालांकि वर्तमान में आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की मूवी पर काम कर रही है। 2023 में इस फिल्म के रिलीज होने की संभावना है। हालांकि आलिया भट्ट की जो भी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, फैन बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं।

आलिया भट्ट को प्राप्त अवार्ड

गली ब्वॉय राजीव ब्लैकमेल के लिए उन्हें 2020, 2019, 2017 में आई आई एफ ए, फिल्मफेयर क्रिटिक्स ज़ी सिने स्टार स्क्रीन। तीनों ने सामूहिक रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा है।

आलिया भट्ट सोशल मीडिया

Alia Bhatt InstagramClick Here
Alia Bhatt FacebookClick Here
Alia Bhatt TwitterClick Here

FAQ

आलिया भट्ट के माता पिता का क्या नाम है?

आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट और माता का नाम सोनी राजदान है।

आलिया भट्ट जन्म तारीख क्या है?

15 मार्च 1993

आलिया भट्ट कहां तक पढ़ी है?

हालांकि आलिया भट्ट ने कोई भी डिग्री हासिल नहीं किया है, वह मात्र स्कूल लेवल तक की पढ़ाई की है।

आलिया भट्ट के कितने भाई बहन हैं?

आलिया भट्ट की एक सगी बहन शाहीन है और दो सौतेले भाई बहन पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है।

आलिया भट्ट की मां क्या करती हैं?

सोनी राजदान आलिया भट्ट की मां है, जो हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री है। इन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। आलिया भट्ट की फिल्म राजी में इनकी मां नजर आई थी, जिसमें इन्होंने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया है।

क्या आलिया भट्ट की शादी हो गई है?

नहीं, अभी तक आलिया भट्ट की शादी नहीं हुई है। हालांकि लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशन में जुड़े हुए हैं। इस साल उनकी शादी होने की संभावना है।

आलिया भट्ट की मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्देशक कौन है?

आलिया भट्ट की मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है।

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल में आलिया भट्ट के जीवन (Aliya Bhatt ka Jivan Parichay) की सभी बातें आपको बताई है, उनके जन्म से लेकर उनकी फ़िल्मी दुनिया का सफर सब हमने आसान शब्दों में बताने का प्रयास किया है।

आपको यह आलिया भट्ट बायोग्राफी जानकारी कैसी लगी, हमें जरुर बताएं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे शेयर जरुर करें।

Read Also

हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय

अनन्या पांडे का जीवन परिचय

दिशा पटानी का जीवन परिचय

कृति सेनन का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment