Home > Karak > सम्बोधन कारक (परिभाषा और उदाहरण)

सम्बोधन कारक (परिभाषा और उदाहरण)

सम्बोधन कारक (Sambodhan Karak): हिन्दी व्याकरण में कारक काफी महत्व रखता है। कारक के बारे में जानकारी लेना हर विद्यार्थी के लिए काफी जरूरी है। हिंदी व्याकरण में कारक को मुख्य रूप से पढ़ा जाता है और कारक का एक भाग सम्बोधन कारक है। यहां पर सम्बोधन कारक के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Sambodhan Karak
Sambodhan Karak

यहां पर सम्बोधन कारक की परिभाषा और उसके उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से जानने वाले है।‌

कारक के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें कारक (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

सम्बोधन कारक किसे कहते है?

सम्बोधन कारक की परिभाषा: ऐसे शब्द जिनके माध्यम से संज्ञा और सर्वनाम के रूप में किसी को बुलाने, पुकारने और बोलने का बोध कराया जाता है। उन्हें संबोधन कारक कहा जाता है।

संबोधन कारक में हे, अरे, अजी विभक्ति चिन्ह का प्रयोग होता है। संबोधन कारक में विराम चिन्ह के रूप में (!) इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

सम्बोधन कारक के मुख्य उदाहरण

  • हे भगवान! मेरे साथ ऐसा क्यों किया।

उदाहरण के रूप में ऊपर वाक्य में हे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। साथ ही साथ विराम चिन्ह का प्रयोग भी हुआ है। उदाहरण में भगवान को पुकारा जाता है। अतः यह उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • अरे! तुम जल्दी क्यों उठ गए।

प्रयुक्त उदाहरण में अरे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है। साथ ही साथ विराम चिन्ह का भी प्रयोग हुआ है और इस वाक्य में पुकारने का बोध होता है। अतः यह उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत आएगा।

  • अजी! सुनते हो, कहां जा रहे हो।

ऊपर दिए गए उदाहरण में अजी विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है। साथ में संबोधन का प्रयोग भी हुआ है और विभक्ति विराम चिन्ह का प्रयोग हुआ है। अतः यह उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत आएगा।

  • अरे श्याम तुम याद आते हो।

ऊपर उदाहरण में अरे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है। साथ ही साथ इस उदाहरण में श्याम को पुकारने का बोध भी होता है। अतः यह उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत आएगा।

  • हे प्रभु ऐसा क्यों हो रहा है।

प्रयुक्त उदाहरण में हे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है। अतः यह उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत आएगा। क्योंकि इस उदाहरण में प्रभु को पुकारने का बोध भी होता है।

संबोधन कारक के अन्य उदाहरण

  • अरे! रमेश तुम क्या कर रहे हो।
  • अरे! राम यह क्या हो गया।
  • हे भगवान! हमारे साथ ऐसा क्यों किया।
  • अरे! बच्चों इतना शोर क्यों मचा रहे हो।
  • अरे! तू इतना बड़ा हो गया क्या।

ऊपर जो धारण किए गए हैं और उदाहरण में विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है। साथ ही साथ संबोधन का बोध भी किया जा रहा है। अतः यह सभी उदाहरण संबोधन कारक के अंतर्गत आएंगे।

हमने क्या सिखा?

हमने यहां पर सम्बोधन कारक किसे कहते हैं और इसके उदाहरण के बारे में विस्तार से जाना है। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment