Home > Sarvanam > प्रश्नवाचक सर्वनाम (परिभाषा एवं उदाहरण)

प्रश्नवाचक सर्वनाम (परिभाषा एवं उदाहरण)

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam): सर्वनाम हिन्दी व्याकरण का मुख्य हिस्सा हैं। सर्वनाम की एक शाखा जिसे प्रश्नवाचक सर्वनाम के नाम से जाना जाता है। आज हम यहां पर प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा और प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण के बारे में बात करने वाले हैं।

Parshanvachak Sarvanam

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा: जिन शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु, व्यक्ति, प्राणी, वस्तु, क्रिया-व्यापार आदि के सम्बन्ध में कोई सवाल पूछने या उसके बारे में जाने के लिए किया जाता है, उन शब्दों को “प्रश्नवाचक सर्वनाम” कहते हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण

प्रश्नवाचक सर्वनाम में किसका, किसकी, कौन, क्या, कहाँ आदि शब्द आते हैं। कौन का प्रयोग सजीवों हेतु व क्या का प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है।

  • देखो, बाहर कौन आया है?

कोई आया है, परन्तु कौन आया है, मुझे पता नहीं है। हम प्रश्न पूछ रहे हैं कि ‘कौन’ आया है क्योंकि हमको आने वाले इन्सान के बारे में जानते नहीं हैं, अब हम इस बारेे में जानना चाहते हैं।

  • तुम खाने में क्या खाओगे?

इस वाक्य में व्यक्ति क्या खाएगा, इसके बारे में पता नहीं है, यह जानने के लिए व्यक्ति को प्रश्न पूछ रहे हैं क्या खाओगे?

सवाल पूछने के लिए संज्ञा की जगह ‘क्या’ का प्रयोग हुआ है। यह किसी निर्जीव के बारे में जानना चाहते हैं। ‘क्या’ प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

  • मोहन किताब किसने ली?

इस उदाहरण में पूछने वाले व्यक्ति नें ‘किसने’ शब्द से व्यक्ति का बोध कराया है। उसे पता नहीं है कि उसकी किताब किसनें ले ली है?

‘किसनें’ एक सर्वनाम है, जो किसी संज्ञा के स्थान पर प्रयोग हुआ है। ‘किसनें’ प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

  • भारत में आगरा कहाँ है?

‘कहाँ’ शब्द किसी स्थान का बोध कर रहा है। व्यक्ति से जानना चाहता है, कि आगरा ‘कहाँ’ है?

‘कहाँ’ शब्द स्थानीय संज्ञा की जगह पर प्रयोग है और यह प्रश्न है, यह वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

  • राहुल कहाँ रहता है।

‘क्या’ शब्द किसी जगह का संज्ञा के लिए करता है। व्यक्ति जानना चाहता है, सुनने वाला व्यक्ति किस जगह रहता है।

कहाँ शब्द किसी विशेष जगह का संज्ञा के लिए किया है। यह प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

  • आपके घर पर कौन आया है।

कौन शब्द किसी व्यक्ति विशेष की जानकारी के लिए किया है। कौन शब्द एक व्यक्ति के नाम के स्थान पर किया गया है।

कौन को एक संज्ञा की जगह पर प्रयोग किया गया है, यह प्रश्नवाचक सर्वनाम है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के अन्य उदाहरण

  • आप क्या गाना चाहते हो।
  • रमेश कहाँ जा रहा हैं?
  • क्या आप घमंडी हो?
  • धारा का मात्रक क्या है?
  • उतर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है?
  • TV का आविष्कार किसने किया?
  • आपका यहाँ क्या काम है?
  • कोरोना देश में कब आया था?
  • राम लक्ष्मण के क्या लगते थे?
  • कृष्ण ने कंश को क्यों मारा?
  • सबसे छोटा महाद्वीप कौनसा है?

सवाल पूछने के लिए ‘क्या’, ‘कहाँ’, ‘कौन’ आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है। यह शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किये गए हैं।

 ‘क्या’, ‘कहाँ’ और ‘कौन’ शब्द करके सवाल पूछे गए हैं। यह प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashn Vachak Sarvanam) हैं।

आज यहां पर हमने प्रश्नवाचक सर्वनाम के बारे में जानकारी प्राप्त की है। आपका इससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment