Home > Muhavara > जंगल में मंगल होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

जंगल में मंगल होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

जंगल में मंगल होना मुहावरा (jangal mein mangal ka arth) हमें कई बार सुनने को मिलता है। जब भी हम यह मुहावरा सुनते हैं तो हमारे मन में इसके अर्थ के बारे में जानने की इच्छा होती है।

यहां पर हम जंगल मे मंगल मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग विस्तार से जानेंगे। यहां पर एक से अधिक बार इस मुहावरे का वाक्य प्रयोग जानने के साथ ही अर्थ भी जानेंगे।

जंगल में मंगल होना मुहावरे का अर्थ

जंगल में मंगल मुहावरे के अर्थ एक से अधिक हो सकते है यहां पर हम अर्थ के बारे में बता रहे हैं:

  • किसी सुनसान जगह में रौनक का होना।
  • निर्जन स्थान में आनंद से रहना।
  • विरान में खुशी से रहना।
  • वीरान स्थान को रौनक से भर देना।
  • एक ऐसा स्थान जहां पर मेले सब दृश्य हो लेकिन उसके आसपास का वातावरण दूर-दूर तक निर्जन हो।
  • सुनी जगह पर चहल पहल होना।

जंगल में मंगल होना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

वाक्य प्रयोग: भीम बांध एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो जंगलों के बीच में है। लेकिन वहां जाकर एक अलग ही शांति और खुशी का अनुभव होता है। वहां जाकर ऐसा लगता है कि मानो जंगल में मंगल का होना।

वाक्य प्रयोग: हमारे भारत देश में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो कि जंगलों के बीच में है। जैसे कि झरना और भी बहुत सारे मंदिर है, जो कि जंगलों के बीच में है लेकिन वहां जाकर एक अलग ही आनंद का अनुभव होता है। ऐसा लगता है कि मानव जंगल में मंगल हो रहा हो।

वाक्य प्रयोग: सोहनलाल एक ऐसे स्वभाव का व्यक्ति है, जो कि हर वातावरण में खुद को आसानी से ढाल लेता है। चाहे उसे सुनसान जंगल में ही क्यों ना भेज दिया जाए। वहां भी जंगल में मंगल करने लगेगा।

वाक्य प्रयोग: सीता ने एक ऐसी सुनी जगह पर अपने घर को बनाया है, जिसके चारों ओर जंगल ही जंगल है। लेकिन उसका घर अंदर से इतना सुंदर है कि ऐसा लगता है जैसे कोई महल हो। इसे देखकर यही कह सकता है कि सीता ने जंगल में मंगल किया है। अर्थात सुनी जगह में एक सुंदर सा अपना एक घर बनाया है, जहां पर वह बहुत ही आनंद से रहती है।

Jangal mein mangal hona Muhavara ka arth

1000+ हिंदी मुहावरे (अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित)

यहां हमने जंगल में मंगल होना जैसे बहुचर्चित मुहावरे का अर्थ और उसके वाक्य प्रयोग को समझा। चूंकि यह मुहावरा है और मुहावरा और असामान्य अर्थ प्रकट करता है।

मुहावरे परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। एक शब्द के कई मुहावरे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहां पर दिये गए मुहावरे ही पूछे जाए। परीक्षा में सभी किसी का भी मुहावरे पूछे जा सकते हैं।

मुहावरे का अपना एक भाग है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में मुहावरे पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से मुहावरे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरे का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरे कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण मुहावरे और उनका वाक्य प्रयोग

आकाश-पाताल एक करनाचार चाँद लगाना
आड़े हाथों लेनाअपना घर समझना
आपे से बाहर होनाआसमान सिर पर उठाना
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment