Home > Muhavara > आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Aakaash-paataal ek karana Muhavara ka Arth Aur Vakya Pryog)

आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का अर्थ – अत्यधिक प्रयत्न अथवा परिश्रम करना, अत्यधिक परिश्रम, कड़ी मेहनत करना, बहुत ही परिश्रम करना।

Aakaash-paataal ek karana muhaavare ka arth – atyadhik prayatn athava parishram karana, atyadhik parishram, kadee mehanat karana, bahut hee parishram karana.

आकाश-पाताल एक करना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

वाक्य प्रयोग: आकाश ने डॉक्टर बनने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया।

वाक्य प्रयोग: सूरज ने अपने भाई रोहन को इंजीनियर बनाने के लिए इतनी इतनी मेहनत की मानो आकाश पाताल एक कर दिया।

वाक्य प्रयोग: मोहन ने अपने व्यवसाय में 4 साल तक इतनी मेहनत और परिश्रम की कि मानो कि उसने आकाश पाताल एक कर दिया और आखिरकार मोहन का व्यवसाय एक बड़े व्यवसाय में बदल गया।

वाक्य प्रयोग: सीता ने अपने विद्यालय में प्रथम आने के लिए साल भर इतनी मेहनत और परिश्रम से पढ़ाई की कि मानो उसने आकाश पाताल एक कर दिया और आखिरकार सीता अपने विद्यालय में सबसे ज्यादा अंकों से प्रथम आई।

यहां हमने “आकाश-पाताल एक करना “जैसे बहुचर्चित मुहावरे का अर्थ और उसके वाक्य प्रयोग को समझा। आकाश पाताल एक कर देना मुहावरे का अर्थ है कि किसी कार्य में या किसी बिजनेस में या किसी बड़े उपलब्धि के लिए लोग इतनी मेहनत और परिश्रम करते हैं जिसमें वह रात दिन एक कर के काम कर लगातार करते रहते हैं और उन्हें आखिरकार सफलता की प्राप्ति होती है और इसे ही कहा जाता है कि आकाश पाताल एक करके मेहनत करना आकाश पाताल एक करना देना। चुकी यह मुहावरा है और मुहावरा और असामान्य अर्थ प्रकट करता है इसीलिए यहां इस मुहावरे का अर्थ दोहरा लाभ प्राप्त करने से हैं।

मुहावरे परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। एक शब्द के कई मुहावरे हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए मुहावरे ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी किसी का भी मुहावरे पूछा जा सकता है।

मुहावरे का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में मुहावरे पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से मुहावरे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरे का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरे कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण मुहावरे और उनका वाक्य प्रयोग

अपने पाँव पर आप कुल्हाड़ी मारना अक्ल पर पत्थर पड़ना
आपे से बाहर होना अक्ल चरने जाना
आसमान सिर पर उठाना आड़े हाथों लेना

1000+ हिंदी मुहावरों के अर्थ और वाक्य प्रयोग का विशाल संग्रह 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment