Home > Featured > भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai: नमस्कार दोस्तों, एक देश राज्यों से मिलकर बनता है और एक राज्य जिलों से मिलकर बनता है। भारत में कुल 28 राज्य राज्य है। इन सभी राज्यों में जिलों की संख्या और सभी जिलों का क्षेत्रफल अलग-अलग हैं।

Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। हम यहां पर क्षेत्रफल, जनसंख्या की दृष्टि से केंद्र शासित प्रदेश और भारत का बड़ा जिला कौनसा है? यह जानेंगे।

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है – Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai

भारत देश में कुल 28 राज्य है और इन सभी राज्यों में कुल जिलों की संख्या 729 (जुलाई 2019 तक) है। इन जिलों में जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से तहसीलें बनाई गई है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है तो इसका जवाब पाने के लिए हमें भारत के सभी जिलों के मुख्य पहलुओं पर नजर डालनी होगी, जैसे वहां पर कितनी जनसंख्या, जिले के पास कितना क्षेत्रफल है आदि।

हम इन सभी पहलुओं पर एक-एक करके नजर डालेंगे। तो चलिए हम सबसे पहले क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौनसा है? यह जानते है, इसके बाद दूसरे पहलुओं पर गौर करेंगे।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

पूरे भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कच्छ है जो कि गुजरात में स्थित है। भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात के कच्छ जिले का कुल क्षेत्रफल 45,652 वर्ग किलोमीटर है। कच्छ में 10 तहसीलें, 939 गांव और 6 नगर पालिकाएं है।

भारत के सबसे बड़े जिले निम्न है:

क्र.सं.जिलाराज्यक्षेत्रफल
(वर्ग किलोमीटर)
01कच्छगुजरात45,652
02लेहलद्दाख45,110
03जैसलमेरराजस्थान38,401
04बीकानेरराजस्थान30,247
05बाड़मेरराजस्थान28,387
06जोधपुरराजस्थान22,850
07अनंतपुरआंध्र प्रदेश19,130
08महबूबनगरआंध्र प्रदेश18,419
09नागौरराजस्थान17,718
10कुर्नूलआंध्र प्रदेश17,658

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सबसे छोटा जिला माहे (पांडूचेरी) है, इसका कुल क्षेत्रफल 9 वर्ग किलोमीटर है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

World Meter नाम की एक वेबसाइट के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1,389,046,200 (एक अरब 38 करोड़) है। जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला ठाणे है जो कि महाराष्ट्र में स्थित है। ठाणे की कुल जनसंख्या 1.11 करोड़ है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े जिले निम्न है:

क्र.सं.जिलाराज्यजनसंख्या
01ठाणेमहाराष्ट्र1.11 करोड़
02उत्तर चौदह परगनापश्चिम बंगाल1 करोड़
03बंगलौरकर्नाटक96.22 लाख
04पुणेमहाराष्ट्र94.29 लाख
05मुंबई उपनगरीयमहाराष्ट्र93.57 लाख
06दक्षिण चौवा परगनापश्चिम बंगाल81.62 लाख
07बर्धमानपश्चिम बंगाल77.18 लाख
08अहमदाबादगुजरात72.14 लाख
09मुर्शिदाबादपश्चिम बंगाल71.04 लाख
10जयपुरराजस्थान66.26 लाख

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला दिबनग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) है, जहां पर करीब 79 से 80 लोग रहते है।

Read Also: दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

2019 में नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है, जिसका कुल क्षेत्रफल 125,535 वर्ग किलोमीटर है।

क्र.सं.केंद्र शासित प्रदेशक्षेत्रफल
(वर्ग किलोमीटर)
01जम्मू-कश्मीर125,535
02लद्दाख96,701
03अंडमान-निकोबार8,249
04दिल्ली1,484
05दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव603
06पुडुचेरी479
07चंडीगढ़114
08लक्षद्वीप32.62

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है, जिसका कुल क्षेत्रफल 32.62 वर्ग किलोमीटर है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

भारत में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश देश की राजधानी दिल्ली है, जिसकी कुल जनसंख्या 1.6 करोड़ है।

क्र.सं.केंद्र शासित प्रदेशजनसंख्या
01दिल्ली1,67,87,941
02, 03जम्मू-कश्मीर, लद्दाख1,25,41,302
04पुडुचेरी12,47,953
05चंडीगढ़10,55,450
06दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव5,86,956
07अंडमान-निकोबार3,80,581
08लक्षद्वीप64,473

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है, जिसकी कुल जनसंख्या 64,473 है।

Read Also: भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

सम्बंधित सवाल जवाब

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से कच्छ (गुजरात) भारत का सबसे बड़ा जिला है। यह 45,652 वर्ग किमी के क्षेत्रफल को कवर करता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

माहे (पांडूचेरी) भारत का सबसे छोटा जिला है। यह 9 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल को कवर करता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर है। यह 125,535 वर्ग किमी क्षेत्रफल को कवर करता है।

भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

दिबनग घाटी (अरुणाचल प्रदेश) भारत का सबसे कम आबादी वाला जिला है। दिबनग घाटी की कुल 79 से 80 लोग रहते है।

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से ठाणे (महाराष्ट्र) भारत का सबसे बड़ा जिला है। ठाणे की कुल जनसंख्या 1.11 करोड़ है।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह “भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है (Bharat Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai)” जानकारी आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts