Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai: हमारी धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है बाकि के बचे हुए हिस्से में सभी छोटे और बड़े देश मौजूद है। धरती पर कुल देशों की संख्या 195 है। ये सभी देश क्षेत्रफल, जनसंख्या, तकनीकी, जीडीपी आदि के आधार पर अलग-अलग है।
यदि किसी देश की जनसंख्या अधिक है तो उसका क्षेत्रफल कम है और यदि किसी देश के पास क्षेत्रफल अधिक है तो वहां पर जनसंख्या नहीं है। इसलिए सभी देशों में से सबसे बड़ा देश हम सिर्फ एक कारण से तय नहीं कर सकते। इसके लिए हम दुनिया के सभी देशों की जनसंख्या, क्षेत्रफल, अमीरी, तकनीकी आदि अलग-अलग कारणों से आसानी से जान सकते हैं।

इस आर्टिकल हम यह जानेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा देश जनसंख्या, क्षेत्रफल, GDP, तकनीकी आदि में कौन सबसे बड़ा है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
विषय सूची
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है – Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai
हम बात करें कि विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है तो यह एक उलझन भरा सवाल है। इसके लिए हमें सभी देशों के अलग-अलग पहलुओं पर नजर डालनी होगी।
हम सभी पहलुओं पर एक-एक करके गौर करेंगे तो चलिए सबसे पहले हम क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौनसा है? यह जानते हैं और इसके बाद एक के बाद एक पहलु जानेंगे।
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?
जैसा कि हमने पहले बताया कि पूरी धरती का 71% हिस्सा पानी के कब्जे में है बाकि बचे 29% स्थल पर सभी अलग-अलग देश बसे हुए है।
विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है जो कुल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल कवर किये हुए है। विश्व के स्थल का 11.5% पर सिर्फ इसका ही कब्ज़ा है। रूस का अधिकतर भाग सफ़ेद बर्फ से ढका रहता है।
रूस के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि जिन देशों का नम्बर आता है, वह निम्न हैं:
- रूस – 17,098,246 km²
- कनाडा – 9,984,670 km²
- संयुक्त राज्य अमेरिका – 9,833,520 km²
- चीन – 9,596,961 km²
- ब्राजील – 8514877 km²
- ऑस्ट्रेलिया – 7,741,220 km²
- भारत – 3,287,263 km²
- अर्जेंटीना – 2,780,400 km²
- कज़ाकस्तान – 2,724,900 km²
- अल्जीरिया – 2,381,741 km²
क्र.सं. | देश का नाम | देश का क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर में) |
01 | रूस (Russia) | 1 करोड़ 71 लाख |
02 | कनाडा (Canada) | 99.84 लाख |
03 | संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) | 98.26 लाख |
04 | चीन (China) | 95.96 लाख |
05 | ब्राजील (Brazil) | 85.14 लाख |
06 | ऑस्ट्रेलिया (Australia) | 77.41 लाख |
07 | भारत (India) | 32.87 लाख |
08 | अर्जेंटीना (Argentina) | 27.80 लाख |
09 | कज़ाकस्तान (Kazakhstan) | 27.24 लाख |
10 | अल्जीरिया (Algeria) | 23.81 लाख |
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के बड़े देशों में 7वाँ स्थान है। आपकी सामान्य जानकारी के लिए बता दूँ कि विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जिसका कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है।
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है, चीन में कुल 139 करोड़ की जनसंख्या है। चीन अकेला ऐसा देश है जहां पर दुनिया की 18.78% आबादी रहती है।
चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत का नंबर आता है जहां पर 130 करोड़ की जनसंख्या है। जो बहुत ही तेजी से बढ़ती से जा रही है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले 10 से 20 सालों में भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश बन जायेगा।
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े देश निम्न है:
- चाइना (China) – जनसंख्या 139 करोड़
- भारत (India) – जनसंख्या 130 करोड़
- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) – जनसंख्या 33 करोड़
- इंडोनेशिया (Indonesia) – जनसंख्या 23 करोड़
- ब्राजील (Brazil) – जनसंख्या 20 करोड़
- पाकिस्तान (Pakistan) – जनसंख्या 19 करोड़
- बांग्लादेश (Bangladesh) – जनसंख्या 16 करोड़
- नाइजीरिया (Nigeria) – जनसंख्या 15 करोड़
- रूस (Russia) – जनसंख्या 14 करोड़
- जापान (Japan) – जनसंख्या 12 करोड़
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी है जहां की जनसंख्या मात्र 800 है।
दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है?
Credit Suisse द्वारा 2019 में जारी की गई वैश्विक धन रिपोर्ट (Global Wealth Report) के अनुसार पूरे विश्व में कुल $360.6 ट्रिलियन धन है जिसका 30 प्रतिशत हिस्सा अकेले अमेरिका के पास है।
विश्व के सबसे अमीर देश (Duniya ka Sabse Amir Desh) निम्न है:
क्र.सं. | देश का नाम | कुल संपति |
01 | संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) | $106 trillion |
02 | चाइना (China) | $63.8 trillion |
03 | जापान (Japan) | $2.5 trillion |
04 | जर्मनी (Germany) | $14.7 trillion |
05 | यूनाइटेड किंगडम (UK) | $14.3 trillion |
06 | भारत (India) | $12.6 trillion |
07 | कनाडा (Canada) | $8.6 trillion |
08 | साउथ कोरिया (South Korea) | $7.3 trillion |
09 | ऑस्ट्रेलिया (Australia) | $7.2 trillion |
10 | स्विजरलैंड (Switzerland) | $3.9 trillion |
यदि आपका सवाल है कि सबसे अमीर देश कौन सा है तो आपको बता दें कि दुनिया का अमीर देश अमेरिका है जिसकी कुल संपति 106 trillion dollars है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
तकनीकी के आधार पर सबसे बड़ा देश कौन सा है?
यदि हम तकनीकी की बात करें तो इसमें सबसे आगे चाइना है। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि हमारे घर में अधिकतर टेक्नोलॉजी का सामान चीन का है। यदि हम चीन में बनी चीजों का अधिक उपयोग कर रहे हैं तो यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ा नुकसान है।
चीन के अलावा भी कई देश है जो टेक्नोलॉजी के मामले बहुत ज्यादा विकसित है। जिनमें जापान, साउथ कोरिया, अमेरिका, भारत आदि जैसे नाम भी शामिल है।
सभी देशों की राजधानी, भाषा और मुद्रा
क्र.सं. | देश | राजधानी | भाषा | मुद्रा |
01 | रूस | मास्को | रूसी | रूबल |
02 | कनाडा | ओटावा | अंग्रेज़ी फ़्रांसीसी | कैनेडियन डॉलर |
03 | संयुक्त राज्य अमेरिका | वॉशिंगटन डी. सी. | अंग्रेज़ी | अमेरिकी डॉलर |
04 | चीन | बीजिंग | चीनी | रेनमिनबी (युआन) |
05 | ब्राजील | ब्रासीलिया | पुर्तगाली | रियल |
06 | ऑस्ट्रेलिया | कैनबरा | अंग्रेजी | ऑस्ट्रलियन डॉलर |
07 | भारत | नई दिल्ली | हिन्दी | भारतीय रुपया |
08 | अर्जेंटीना | ब्यूनस आयर्स | स्पेनिश | पेसो |
09 | कज़ाकस्तान | नूरसुल्तान | क़ज़ाख़ (राजकीय भाषा), रूसी | तेंगे |
10 | अल्जीरिया | अल्जीयर्स | अरबी | अल्जीरियाई दीनार |
हम उम्मीद करते हैं कि यह “दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai)” जानकारी आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Read Also
- भारत के राज्य और उनकी राजधानी एवं उनसे जुड़ी रोचक जानकारी
- भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
- दुनिया कैसे बनी? पृथ्वी का इतिहास व जीवन कि उत्पति
- इंडिया गेट का इतिहास एवं रोचक तथ्य
- अशोक स्तंभ का इतिहास
Very nice post I am with knowledge
Abhishek Kumar जी,
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
I want to know which telecommunications company in India is the cheapest and best to send text messages