Home > Education > भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

भारतीय रेलवे हर रोज देश के लगभग ढाई करोड़ लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। भारतीय रेल नेटवर्क देश ही नहीं बल्कि विदेश के सबसे बड़े रेल नेटवर्क की सूची में आता है। भारतीय रेल नेटवर्क हर वर्ष लाखों नौकरियां उत्पन्न करता है। इसीलिए भारतीय रेलवे को भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? आइए विस्तार से जानते हैं।

bharat ka sabse bada railway station kaun sa hai

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन गोरखपुर है। गोरखपुर उत्तर प्रदेश का एक धार्मिक शहर है, जिसका नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा गया है। गुरु गोरखनाथ को तो आप जानते ही होंगे। हिंदू धर्म में गुरु गोरखनाथ को विशिष्ट महत्व दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले गोरखपुर के सांसद थे, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही चुनाव लड़ते हैं। भारत के बहुचर्चित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ के मठ के प्रमुख थे।

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित एवं धार्मिक शहर गोरखनाथ में स्थित गोरखपुर रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन की लंबाई 1366.33 मीटर है, जो इस रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन बनाता है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन भारत के पूर्वी–उत्तर रेलवे स्टेशन का मुख्यालय भी है।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन जहां भारत का सबसे लंबा और भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। वहीं पर पश्चिम बंगाल का हावड़ा रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। बता दें कि पश्चिम बंगाल स्थित हावड़ा रेलवे जंक्शन पर कुल 24 प्लेटफार्म है जो इसे देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन बनाता है।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन देश का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है, जो काफी वर्षों से चला आ रहा है। इस रेलवे स्टेशन का इतिहास, यहां पर रखे हुए पुराने इंजन और म्यूजियम पर विकास की गाथा देखने को मिलती है। यहां पर अनेक तरह के रेलवे से संबंधित उपकरण, मॉडल, पुराने इंजन, अभिलेख और गोरखपुर रेलवे स्टेशन की प्रगति कहानी देखने को मिलती हैं।

यह रेलवे स्टेशन ना केवल एक रेलवे स्टेशन है। बल्कि यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा भी लगा रहता है, तो आइए भारत के सबसे लंबे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त करते हैं।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन म्यूजियम एवं गैलरी

पूर्वोत्तर रेलवे का पहला इंजन

भारत के पूर्वोत्तर रेलवे का पहला इंजन आज पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र बना हुआ है क्योंकि यह इंजन उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर गोरखपुर के रेलवे स्टेशन म्यूजियम में रखा गया है। इंजन का नाम लॉर्ड लॉरेंस है। इस आकर्षक इंजन का निर्माण 1874 में लंदन की डब्स नामक कंपनी ने किया था, जिसे बड़े समुद्री जहाज के जरिए भारत पहुंचाया गया।

आकर्षक स्ट्रीम क्रेन

देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर म्यूजियम में रखा गया स्ट्रीम क्रेन प्रेरकों की दृष्टि से काफी रोमांचक है। यहां पर आने वाले पर्यटक इस स्ट्रीम क्रेन को देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। इस क्रेन का निर्माण वर्ष 1958 में इटली में किया गया था। उस समय इस क्रेन का निर्माण रेलवे के भारी सामान उठाने के लिए किया जाता था।

बांगला नंबर 5

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित बंगला नंबर 5 लगभग 120 वर्ष पुराना है।‌ इसका निर्माण 1890 के दौरान करवाया गया था। यह एक ऐतिहासिक भवन है। इस भवन को लाल कलर की ईंटों से बनवाया गया है, जो पश्चिम बंगाल से मंगवायी गयी थी। यह एक अत्यंत प्राचीन और आकर्षक केंद्र है। यहां पर रेल म्यूजियम स्थापित किया गया है। इस म्यूजियम की निव 2005 में लालू प्रसाद यादव तत्कालीन रेल मंत्री ने रखी थी। वर्तमान समय में यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

टॉय ट्रेन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बच्चों के खेलने जैसी ट्रेन भी देखने का काफी आकर्षक रहा है क्योंकि इस ट्रेन को रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को खाना परोसने के लिए बनाया गया है। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों को खाना परोसने के लिए इस ट्रेन से परोसा जाता है। इसीलिए इसका आकर्षक काफी ज्यादा है। लोग इसे देखने के लिए दूर दराज से आते हैं एवं इस ट्रेन से परोसे जाने वाले गाने को खाने के लिए भी लोग यहां पर आते हैं।

म्यूजियम फोटो गैलरी

भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 14 अप्रैल 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इस म्यूजिक में पंडित जवाहरलाल नेहरु की इस रेलवे स्टेशन के उद्घाटन करते हुए की तस्वीर भी लगाई गई है। यहां पर अनेक तरह के प्राचीन दस्तावेज, समय सारणी, डाक टिकट, पुरानी पुस्तकें, पांडुलिपि या उपकरण इत्यादि रखे गए हैं। यह म्यूजियम एवं फोटो गैलरी पर्यटकों की दृष्टि से आ कर सकता प्रमुख केंद्र है।

लंदन की घड़ी

देश के सबसे लंबे रेलवे स्टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के म्यूजियम में रखी हुई घड़ी को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं क्योंकि यह बड़ी काफी खास है। बता दें कि ट्रेन का समय निर्धारित करने के लिए, ट्रेन का समय जानने के लिए इस घड़ी को वर्ष 1909 में लंदन से मंगाया गया था।

इतने वर्षों बाद आज इस घड़ी को म्यूजियम में सुरक्षित देखकर लोग काफी खुश नजर आते हैं। इतने वर्षों पुरानी इस गाड़ी की तस्वीर का नजारा देखने में काफी लुभावना नजर आता है। इसके अलावा यहां पर अनेक तरह के पुराने उपकरण, पुरानी तस्वीरें और रेलवे के टिकट रखे गए हैं, जिसे देखकर लोग पुराने जमाने के बारे में जान पाते हैं।

FAQ

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौनसा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित गोरखपुर रेलवे स्टेशन है।

भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौनसा है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन पश्चिम बंगाल में स्थित हावड़ा जंक्शन है। हावड़ा जंक्शन पर कुल 24 प्लेटफार्म है, इसीलिए यह देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।

भारत का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन कौनसा है?

भारत का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन जोधपुर रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पश्चिम रेलवे का मुख्यालय भी है।

भारत के सबसे बड़े गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर क्या खास है?

भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन का खिताब पा चुके हैं। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर म्यूजियम और फोटो गैलरी बना हुआ है। यहां पर अनेक तरह की प्राचीन तस्वीरें, डाक टिकट, उस समय के ट्रेन के टिकट, पैसे, प्राचीन उपकरण, पुराने जमाने के रेल के इंजन, रेलवे से संबंधित सामान और अनेक तरह की वस्तुएं रखी गई है, जो गोरखपुर रेलवे स्टेशन को खास बनाती है। यहां पर हर रोज अनेक सारे लोग घूमने के लिए आते हैं।

निष्कर्ष

अब आप जान गए होंगे कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौनसा है?  इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताया है कि भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? इसके अलावा भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौनसा है? भारत का सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशन कौनसा है? एवं भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन में क्या खास बात है? इस बारे में भी पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। क्योंकि इस जानकारी को शुरुआत से लेकर अंत तक पढ़ने के बाद आपको भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पता चली है। हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।

यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का हम उत्तर दे सकें।

यह भी पढ़ें:

टेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?

टेलीविजन का आविष्कार किसने और कब किया था?

ताजमहल किसने बनवाया था और कब बनवाया था?

बीबी का मकबरा क्या है और किसने बनवाया?

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment