Home > Education > भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान है। जबकि भारत का सबसे बड़ा राज्य जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। जिसमें आपको भारत के सबसे बड़े राज्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी, उसकी विशेषता, संस्कृति, सभ्यता के बारे में भी बताएंगे।

bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि संपूर्ण विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है। दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या चीन में है, जिसके बाद भारत का नंबर आता है।

भारत में तेजी से जनसंख्या दर बढ़ रहा है, जो अन्य तरह के खतरे पैदा कर रहा है क्योंकि बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों की कमी होती है और कम संसाधनों से ज्यादा जनसंख्या का जीवन यापन करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के अनेक सारे देश राजस्थान से भी छोटे हैं। यहां तक कि राजस्थान के सबसे बड़े जिले जैसलमेर के क्षेत्रफल की दृष्टि से भी छोटे हैं। दुनिया के अनेक सारे विकसित और लोकप्रिय देश राजस्थान राज्य के मुकाबले‌ क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटे हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का 10.4 प्रतिशत है जो कि एक बड़ा भूभाग है।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि वर्ष 2000 से पहले भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान नहीं था बल्कि मध्यप्रदेश हुआ करता था लेकिन वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग करके एक स्वतंत्र गणराज्य बना दिया गया, जिसके बाद मध्य प्रदेश छोटा पड़ गया। परिणाम स्वरूप राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से बन गया। राजस्थान की अपनी विशेषता है, राजस्थान का अपना इतिहास है, राजस्थान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

एक नजर में राजस्थान का इतिहास

भारत के इतिहास का प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। भारत के सबसे बड़े वीर योद्धा और स्वाभिमान के प्रतीक कहे जाने वाले महाराणा प्रताप राजस्थान के ही मेवाड़ में जन्मे थें। जिन्होंने अपने आखिरी सांस तक मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की थी।

इसी तरह अनेक सारे वीर योद्धा राजस्थान में पैदा हुए हैं। जिन्होंने अपने रक्त से मिट्टी की रक्षा की एवं अपनी ताकत का परिचय दुनिया को दिखाया। भारत की राजधानी दिल्ली के शासन पर आखिरी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान भी राजस्थान के ही थें, जिन्होंने 16 बार मोहम्मद गौरी को हराया था।

राजस्थान के इतिहास में समय-समय पर अनेक सारे वीर योद्धा, लोक देवता, स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी और राजनेता हुए हैं। जिन्होंने समय के अनुसार शासन किया, अपनी वीरता का परिचय दिया, त्याग किया, बलिदान दिया, भक्ति के गुणों से राजस्थान को सिंचाई, ज्ञान का प्रचार प्रसार किया। स्वतंत्रता की अलख जगाई, राजनीति के क्षेत्र में राजस्थान को नई ऊंचाइयों प्रदान की, उन लोगों को राजस्थान आज के समय में नमन करता है।

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से तो है ही, इसके अलावा भारत में सबसे ज्यादा किले, गढ़, महल, दुर्ग, हवेलियां राजस्थान में ही है। राजस्थान में सदियों से राजा महाराजाओं ने अनेक तरह के बड़े-बड़े और विशालकाय किलो का निर्माण करवाया, महलों का निर्माण करवाया, भवन का निर्माण करवाया, दुर्ग का निर्माण करवाया, गढ़ का निर्माण करवाया जिसे देखने के लिए आज दुनियाभर के लाखों पर्यटक आवास आते हैं।

राजस्थान के राजा महाराजाओं द्वारा बनाए गए यह ऐतिहासिक स्मारक देख कर दुनिया हैरान में पड़ जाती है कि आखिर इतने वर्षों पहले इस तरह से इतने विशालकाय भवन, दुर्ग, गढ़ कैसे बनाएं और उन पर की गई अद्भुत और आकर्षक नकाशी कलाकृतियां किस तरह से की गई।

राजस्थान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना चाहता है। राजस्थान की संस्कृति के अनेक रंग है। राजस्थान में अनेक तरह के जाति धर्म के लोग रहते हैं। इन सभी की अलग-अलग सभ्यता संस्कृति हैं। राजस्थान के लोग अनेक तरह के देवी देवताओं की पूजा करते हैं जिनमें विशेष रूप से लोक देवताओं का प्रचलन है। राजस्थान में लोक देवताओं को पूज्य आराध्य देव मानते हैं। राजस्थान के लोगों का वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन, भाषा विचार, अद्भुत और आकर्षक है। जो राजस्थान की पहचान है।

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश अपनी ऐतिहासिक महत्वता के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या निवास करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान देश के बराबर जनसंख्या निवास करती है।

‌उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर है, जो उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य बनाता है।

उत्तर प्रदेश को देवताओं के स्थल के रूप में जाना जाता है क्योंकि सनातन धर्म के संस्थापक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म स्थल अयोध्या उत्तर प्रदेश में ही है। यहां पर ही भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है।

इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थल और निवास स्थल मथुरा एवं वृंदावन यह भी उत्तर प्रदेश में ही है। इसके अलावा सनातन धर्म की दृष्टि से उत्तर प्रदेश एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र राज्य है। जहां पर महाभारत एवं रामायण काल का इतिहास मिलता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 22 करोड़ से भी अधिक है। इतनी जनसंख्या हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में है, तो आप सो सकते हैं कि पाकिस्तान जैसे जनसंख्या वृद्धि करने वाले देशों से भी ज्यादा जनसंख्या हमारे केवल एक उत्तर प्रदेश राज्य में है।

यह देश के भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है क्योंकि जनसंख्या वृद्धि अनेक तरह की जरूरतें पैदा करता है। जबकि संसाधनों की कमी होती है, इसी वजह से देश का भविष्य खतरे में पड़ता है। उत्तर प्रदेश में देहाती, मेवाती, भोजपुरी, हिंदी इत्यादि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग भाषा बोली जाती है। उत्तर प्रदेश वर्तमान समय में काफी तेजी से प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है जबकि विश्व प्रसिद्ध दुनिया का अजूबा ताजमहल भी उत्तर प्रदेश में ही स्थित है। उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो राजनीति में विशिष्ट स्थान रखता है। कहा जाता है कि जब भी किसी को दिल्ली जाना होता है तो उसे उत्तर प्रदेश होकर गुजरना पड़ता है। कहने का अर्थ यह है की जो भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होता है, उसे उत्तर प्रदेश के रास्ते से होकर जाना होता है।

FAQ

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 22 करोड़ से भी अधिक है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी नगर नाम से जाना जाता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है, जो राजस्थान भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रफल की दृष्टि से राज्य में आता है।

निष्कर्ष

क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य, जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य, भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? इन विषय के बारे में पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बता दी है।

इसीलिए हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दें सकें।

यह भी पढ़ें:

भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

टेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है?

Ripal
Ripal

Related Posts

Leave a Comment