Home > General > सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोगों की रूचि क्रिकेट मैच को लेकर काफी ज्यादा देखने को मिलती है। लोग क्रिकेट मैच से संबंधित अन्य तरह की बातें जानना चाहते हैं। जिनमें वे यह भी जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?

आज के समय में क्रिकेट मैच के दीवाने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। संपूर्ण दुनिया विशेष रूप से सबसे ज्यादा क्रिकेट मैच को पसंद करती हैं। महिलाएं, लड़कियां, छोटे बच्चे एवं बड़े लोग क्रिकेट को काफी ज्यादा देखते हैं। इसीलिए भारत में आईपीएल का आयोजन करवाया जाता है।

sabse jyada run banane wali mahila khiladi
Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

क्योंकि प्रत्येक आईपीएल सीजन में भारतीय क्रिकेट बोर्ड अरबों रुपए कमा लेता है। आज के समय में ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी क्रिकेट खेलती हैं। दुनिया में महिलाओं के बीच क्रिकेट मैच होते हैं। इसमें हमारे भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी शामिल है।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है? | Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज है। जिन्होंने वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर दुनिया भर में अपना नाम प्रचलित कर दिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज वनडे क्रिकेट मैच की 206 पारियों में कुल 7665 रन बनाकर दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई है। इस दौरान मिताली राज ने 7 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज विश्व की सबसे ज्यादा बनार कप्तान बनने का खिताब भी प्राप्त कर चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिताली राज ने महिला विश्वकप क्रिकेट मैच के दौरान 24 बार कप्तानी की है।

पिछले 23 महिला विश्व कप क्रिकेट मैच में 14 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि आठ मैच के दौरान भारत को हार का सामना करना पड़ा। मिताली राज ने महिला क्रिकेट टीम के कप्तान, ज्यादा बार कप्तान बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है।

Mithali Raj

मिताली राज कौन है?

मिताली राज वर्तमान समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है, जिसका जन्म 3 दिसंबर 1982 में राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। मिताली राज दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करती है और दाहिने हाथ से ही गेंदबाजी भी करती हैं। बता दें कि मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के साथ-साथ ऑलराउंडर की भूमिका निभाती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपनी कप्तानी के दौरान 14 विश्वकप प्राप्त किया है।

मिताली राज को नृत्य करना काफी पसंद है। इसीलिए उन्होंने भरतनाट्यम के तहत नृत्य की भी ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने नृत्य से संबंधित अनेक तरह के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है, लेकिन उन्होंने नृत्य से दूरी बनाकर क्रिकेट मैच को चुना। इसलिए आज ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक विशेष पहचान मिली है।

मिताली राज के पिता का नाम धीरज राज है और उनकी माता का नाम लीला राज है‌। मिताली के पिता बैंक में नौकरी करते थे, जबकि उनके माता एक अधिकारी थी। मिताली राज ने क्रिकेट का यह सफर खुद अपने दम पर हासिल किया है। वर्तमान समय में मिताली राज को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिली हुई है।

सबसे पहले वर्ष 2018 में मिताली राज ने 30 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2000 रन बनाकर पहली भारतीय महिला बल्लेबाज का खिताब हासिल किया था। अब मिताली राज दुनिया की पहली ऐसी क्रिकेटर बन गई है, जिन्होंने महिला क्रिकेट वनडे मैच में 6000 रन पूरे कर लिए हैं।

मिताली राज के पास यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके अलावा कप्तान के तौर पर 24 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाली मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर है।

मिताली राज का क्रिकेट में प्रदर्शन

Sr.TournamentTestWorld ODIT20
1.कुल मैच1018463
2.रन स्कोर6636,1371,708
3.बल्लेबाजी एवरेज51.0052.0037.95
4.शतक160
5.अर्धशतक44910
6.टॉप स्कोर214114*73*
7.गेंद की गेंदबाजी721716
8.विकेट्स08
9.सबसे अच्छी गेंदबाजी और एवरेज3/4, 11.37
10.कैच114416

यह भी पढ़े: मिताली राज का जीवन परिचय

निष्कर्ष

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है, उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आज के समय में मिताली राज को देश और दुनिया में एक विशिष्ट पहचान मिली हुई है। उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। मिताली राज ने अपना क्रिकेट का सफर खुद अपने दम पर हासिल किया है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मिताली राज के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

भारत के महत्वपूर्ण दिवस (जनवरी से दिसंबर तक)

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है?

भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts