Home > Featured > भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

Bharat ki Sabse Badi Janjati Kaun Si Hai: नमस्कार दोस्तों, हमारे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता कि भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है? आज की इस पोस्ट में हम भारत की सबसे बड़ी जनजाति के बारे में जानने वाले है और साथ में यह भी जानेंगे कि भारत में कौन-कौन सी जनजाति निवास करती है।

यह तो हम सभी जानते ही है कि भारत आबादी के हिसाब से दुनिया के दूसरे नम्बर पर है। यहां पर कई धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा आदि के लोग मिल जायेंगे। इन सभी विविधताओं के होते हुए भी भारत में एकजुटता के मामले में दुनिया में पहचान बनाये हुए है। पूरी दुनिया में भारत अपनी विविधताओं और अनेक प्रकार की संस्कृति के लिए जाना जाता है।

Bharat ki Sabse Badi Janjati Kaun Si Hai
Bharat ki Sabse Badi Janjati Kaun Si Hai

भारत में कई प्रकार की और सबसे अधिक जनजातियाँ निवास करती है। इन्हें भारत में अनुसूचित जनजाति नाम से जाना जाता है। इन सभी जनजातियों का रहन-सहन और अपनी परम्पराएं अलग-अलग है जो अपनेआप को सबसे भिन्न बनाती है। ये सभी जनजातियाँ प्राचीन काल से ज्यादा जुड़ी हुई है। यह जनजातियाँ आधुनिकता से ज्यादा सम्पर्क में नहीं है। इनके रहने और जीवन व्यापन करने का तरीका अपना परम्परागत और सांस्कृतिक है। ये इन्हीं के हिसाब से अपना जीवन व्यापन करती आ रही है।

इन सभी कारणों से ही आज के समय में इनका अधिक विकास देखने को नहीं मिल रहा है। इसके चलते हमारी सरकार भी इनके विकास में अपना अहम योगदान दे रही है। सरकार द्वार सरकारी क्षेत्रों में इन जनजाति के लोगों को विशेष छूट भी दी जाती है और इनके लिए कई प्रकार की सरकारी योजनायें भी चलाई जाती है।

भारत में हर 10 साल में जनगणना होती है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल 10 करोड़ 45 लाख सभी जनजातियों की आबादी है। यह गणना 2011 के अनुसार है तो काफी समय बीत जाने के कारण इनकी संख्या में वृद्धि भी देखने को मिलेगी।

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में “भील जनजाति” सबसे बड़ी जनजाति है। भारत में भील जनजाति की कुल 1 करोड़ 69 लाख आबादी है। इस आबादी में 84 लाख महिलाएँ और 86 लाख पुरुषों की संख्या है। भील जनजाति मुख्य रूप से भारत के उतर, मध्य और दक्षिण में निवास करती है। वर्तमान समय में इनकी आबादी में वृद्धि देखने को मिलेगी।

भील जनजाति के बाद सबसे बड़ी जनजाति गोंड जनजाति है। गोंड जनजाति की अधिकतर आबादी मध्यप्रदेश में निवास करती है। मध्यप्रदेश में गोंड जनजाति के बाद सबसे अधिक जनसंख्या में भील जनजाति निवास करती है। भील और गोंड जनजाति के बाद संथाल जनजाति है, जिसकी भारत में सबसे अधिक आबादी है।

Read Also: भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?

भारत में कितनी जनजाति है?

भारत के सभी राज्यों में 705 जनजाति निवास करती है। यह संख्या किसी देश के लिए एक बड़ी संख्या है। हमने यहां पर भारत की प्रमुख जनजाति के नाम लिखे है, जो निम्न है:

  • भील
  • गोंड
  • संथाल
  • सुगाली
  • मुंडा
  • बोड़ो
  • नाइकडा
  • खोंड
  • गुज्जर
  • सहरिया
  • कोली महादेव
  • ओराओं
  • खासी
  • कोकना
  • भुमीज
  • लुशाई
  • हलबा
  • कोल
  • वर्ली
  • कोया
  • गारो
  • त्रिपुरी
  • कवर
  • धरूया
  • मिरी

इन जनजातियों में सबसे अधिक मध्य भारत में रहती है। जिसमें 10.03% शहरी और 89.97% ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है मध्य प्रदेश में 14.69%, महाराष्ट्र में 10.08%, उड़ीसा में 9.2%, राजस्थान में 8.86%, गुजरात में 8.55%, झारखंड में 8.29%, छत्तीसगढ़ में 7.5%, और आंध्र प्रदेश में 5.7% है।

भारत में जनजाति से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

  • भारत में कुल 705 जनजाति रहती है।
  • भारत में सबसे अधिक जनजाति मध्यप्रदेश में निवास करती है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सबसे कम जनजाति वाला राज्य मेघालय है, जहां पर 2.5% जनजाति निवास करती है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है” आपको पसंद आई होगी, आप इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब जरूर कर लें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment