Home > Featured > पब्जी गेम का मालिक कौन है?

पब्जी गेम का मालिक कौन है?

PUBG Game ka Malik Kaun Hai: नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि PUBG का मालिक कौन है और PUBG गेम किस देश का है? बहुत सारे लोगों के लिए यह उलझन भरा सवाल है कि पब्जी कौनसे देश का गेम है? क्या यह चाइना का है या फिर किसी और देश का?

PUBG Game ka Malik Kaun Hai

आज हम इस आर्टिकल में इनके बारे में विस्तार से जानने वाले है। यहां पर हम PUBG के बारे में और भी कई सारी महत्वपूर्ण और रोचक बातें जानने वाले है। तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

पब्जी गेम का मालिक कौन है – PUBG Game ka Malik Kaun Hai

पब्जी क्या है?

PUBG एक प्रकार का रोमांचक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है जिसे वर्ष 2017 में लौंच किया गया था। जब पब्जी को लौंच किया था उस समय ही पब्जी ने गेम के क्षेत्र में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पब्जी सिर्फ भारत में ही नहीं खेला जाता बल्कि पूरे विश्व में इसके काफ़ी चाहने वाले है। यह गेम पूरे विश्व में खेला जाता है।

पब्जी को सबसे पहले सिर्फ कंप्यूटर और XBOX के लिए लौंच किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी, इसे मोबाइल के लिए लौंच कर दिया गया। आज के समय में पब्जी पूरी दुनिया में नंबर 1 शूटिंग गेम बन गया है।

पब्जी एक ऐसा गेम है जो अपने यूजर को रियल शूटिंग का आनंद देता है और गेम में आगे क्या होने वाला है? इसका किसी को पता नहीं होता। मतलब पूरा गेम सस्पेंस बना होता है। इसी वजह से ही लोग इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। आप इस गेम को लाइव खेल भी सकते हैं और लाइव दूसरे प्लयेर्स से बात भी कर सकते हैं। इस गेम का हर एक मोड़ आपको रोमांचित करने वाला होता है। इस कारण पब्जी गेम खेलने वाला कभी बोर महसूस नहीं करता।

पब्जी का फूल फॉर्म क्या है?

PUBG ka Full Form “Player Unknowns Battle Grounds – PUBG” है।

Read Also: फ्री फायर गेम का मालिक कौन है?

पब्जी गेम किस देश का है?

शुरूआत में पब्जी को सिर्फ कंप्यूटर वर्जन में ही लौंच किया गया था। लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे मोबाइल पर भी लौंच कर दिया गया।

सबसे पहले Bluehole Studio नाम की साउथ कोरिया की कंपनी ने पब्जी के कंप्यूटर वर्जन को डेवलप किया था। पब्जी के कंप्यूटर वर्जन इतना लोकप्रिय हुआ कि मोबाइल वर्जन को लौंच करने का निर्णय लिया गया।

Tencent कंपनी जो कि एक चाइना की कंपनी है इसने पब्जी की लोकप्रियता को देखते हुए साउथ कोरियन कंपनी Bluehole Studio से मोबाइल वर्जन के लिए लाइसेंस लिया और मोबाइल प्लेटफार्म के लिए पब्जी मोबाइल (PUBG Mobile) को लौंच किया। फिर इस मोबाइल प्लेटफार्म गेम को PUBG Mobile के नाम से अलग-अलग देशों में लौंच किया गया। इन देशों में भारत का नाम भी शामिल है।

पब्जी गेम को मूलरूप से तो साउथ कोरिया में डेवलप किया गया था। लेकिन इसके मोबाइल वर्जन को Tencent नाम की चाइनीज कंपनी ने डेवलप किया है।

Read Also: सैमसंग किस देश की कंपनी है?

पब्जी गेम का मालिक कौन है?

Brendan Greene नाम के व्यक्ति व इनकी टीम ने मिलकर पब्जी गेम को डेवलप और डिज़ाइन किया है। पब्जी बनाने से पहले भी Brendan Greene सोनी जैसी बड़ी कम्पनियों में काम कर चुके थे। फिर Bluhole नाम की साउथ कोरिया की कंपनी ने इनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।

इसके बाद Brendan Greene ने Bluhole कंपनी के साथ काम करने का निर्णय लिया और फिर बाद में PUBG Corporation, Lightspeed & Quantum और Krafton Inc (Bluhole) कंपनी की टीम ने पब्जी को लौंच किया।

Chang han Kim ने ही पब्जी का सारा खर्चा उठाया है मतबल जितनी भी पैसों की जरूरत पड़ी वो सब Chang han Kim ने ही दिए। इसलिए इन्हें पब्जी का प्रोडूसर भी माना जाता है।

पब्जी से जुड़ी मजेदार बातें – PUBG Facts in Hindi

  • पब्जी को बनाने में 70 गेम डेवलपर को एक साल का समय लगा।
  • पब्जी जब लौंच हुआ था तब मात्र 3 दिन में ही 70 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमा लिए थे।
  • शुरूआत एक दो महीनों में पब्जी की 2 मिलियन से भी ज्यादा कॉपी बिक चुकी थी।
  • पब्जी के लौंच होने के 4 महीने बाद ही पब्जी ने 100 मिलियन प्लेयर्स पार कर लिए थे।
  • पब्जी को हर दिन 10 मिलियन से भी ज्यादा लोग खेलते हैं।
  • ऑनलाइन गेमिंग में सबसे ज्यादा प्लेयर्स साथ खेलने का रिकॉर्ड भी पब्जी के नाम है जिसमें कुल 1.34 मिलियन प्लेयर्स एक साथ एक ही दिन में खेले थे।
  • बेस्ट PC गेम ऑफ द ईयर, एक्शन गेम ऑफ द ईयर, मल्टीप्लेयर अवार्ड आदि जैसे अवार्ड्स भी पब्जी को मिल चुके है।

हम उम्मीद करते हैं कि अब आप जान गये होंगे कि “PUBG Game ka Malik Kaun Hai और यह किस देश का गेम है?” आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर करना ना भूलें। हमारा फेसबुक पेज लाइक जरूर कर दें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment