Home > Education > 1000+ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य

1000+ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य

आज हम आपको कुछ ऐसे रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi) बताने जा रहे है, जिनके बारे में आप नहीं जानते। इन रोचक तथ्यों को जानकर आपको विश्वास नहीं होगा।

ज्ञान दुनिया की एकमात्र ऐसी चीज है, जिसे जितना भी लो उतना कम है और जितना बांटो उतना बढ़ता है। ज्ञान ना केवल आपको किताबों से मिलती है बल्कि आसपास के दुनिया से भी मिलता है।

इस सृष्टि, इस प्रकृति में इतने सारे ज्ञान छुपे हुए हैं, जिसे पूरी तरीके से जानना मुश्किल है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपके ज्यादा से ज्यादा जानने की उत्सुकता बढ़ाने के लिए कई सारे रोचक तथ्य लेकर आए हैं।

Amazing Facts in Hindi
rochak tathya in hindi

ये रोचक तथ्य आपके ज्ञान को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। आइये जानते है ऐसे ही कुछ दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य (1000 amazing facts in hindi), जिनको जानने के बाद आपको हैरानी होगी।

विज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य (Science Facts in Hindi)

विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है, विज्ञान से ही दुनिया है। लेकिन विज्ञान से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य इन हिंदी (rochak tathya in hindi) जिनको जानने के बाद आपको विश्वास नहीं होगा।

इन्ही अमेजिंग फैक्ट्स में से कुछ चुनिन्दा फैक्ट्स यहां पर शेयर कर रहे हैं।

  1. वैज्ञानिक आज तक यह नहीं जान पाये हैं कि डायनासोर का रंग कैसा था।
  2. शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के एक साल से बड़ा होता है।
  3. बारिश के पानी में बी 12 होता है, जो हमारे लिए काफी लाभदायक होता है।
  4. एक कुता में इंसानों से 1000 गुना अधिक सूंघने की क्षमता होती है।
  5. धरती पर जितना वजन चीटियों का है, उतना वजन मनुष्यों का भी है।
  6. जब एक बच्चे का जन्म के समय उसके 300 हड्डियां होती है, फिर उम्र बढ़ने के बाद उसमें 206 ही रहती है।
  7. वायु चलती है तो कभी आवाज नहीं करती। वह आवाज तब करती है जब किसी वस्तु से टकराती है।
  8. काली मकड़ी संभोग करने के बाद नर को खा जाती है।
  9. चाँद पर वायुमंडल नहीं होने के कारण वहां पर बने निशान 100 मिलियन वर्षों तक रहते है।
  10. यदि आप एक दिन में एक सिगरेट पीते है तो आपके जीवन के 11 दिन कम हो जाते हैं।
  11. बतख कभी भी बिना सर हिलाए चल नहीं पाती।
  12. कांच के सड़ने में 4000 वर्ष लगते हैं।
  13. एक अनुमान के अनुसार हमारे जीवन के लगभग 25 साल सोने में ही निकल जाते हैं।
  14. सूर्यग्रहण पूरे ब्रह्माण्ड में केलव धरती पर ही होता है।
  15. वैज्ञानिकों के अनुसार चाँद, सूर्य और पृथ्वी की उम्र 5 बिलियन वर्ष तक है।
  16. उल्लू एक ऐसा पक्षी है, जिसको नीला रंग दिखाई देता है। बाकि किसी पक्षी को नीला रंग दिखाई नहीं देता।
  17. प्लास्टिक सड़ने में 450 वर्षों का समय लेता है।
  18. जिस तरह हम अपने भाई बहिन को पहचान लेते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे भी अपने भाई बहिन को पहचान लेते है और उनका ध्यान भी रखते हैं।
  19. प्रकाश 0 .13 सेकंड में पूरी पृथ्वी चारों ओर यात्रा कर सकता है।
  20. द ग्रेट बैरियर रीफ धरती पर सबसे बड़ी जीवित संरचना है, जिसकी लम्बाई 2000 किलोमीटर से भी अधिक है।
  21. एक सर्वे के अनुसार धरती पर 80% जंगल समाप्त हो चुके है।
  22. वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी एक आंख कमजोर होती है और एक मजबूत होती है।
  23. मेढ़क पानी मुंह से नहीं पीते हैं, वह अपनी त्वचा से पानी को अवशोषित करते हैं।
  24. धरती पर ओक्टोपस ही एकमात्र ऐसा जीव है, जो पास तीन दिल होते हैं।
  25. यदि आप दिन में सोते समय सपने देखते है तो आपके दिमाग का विकास होता है।
  26. प्रत्येक वर्ष में लगभग 1000 हजार लोग सिर्फ करंट लगने से मर जाते है।
  27. जब पानी से बर्फ बनता है तो लगभग 10% पानी उड़ जाता है तभी फ्रिज में रखे ट्रे पर बर्फ जम जाती है।
  28. सूर्य के प्रकाश को धरती पर पहुंचने में 8 मिनिट और 20 सेकंड लगते है।
  29. जब हम नींद में होते हैं तो हमें गंध का पता नहीं लगता।
  30. किसी तूफान में 90% लोगों की मौत डूबने से हो जाती है।
  31. हर दिन पूरी धरती पर 15 से 20 ज्वालामुखी फटते हैं।
  32. सूर्य धरती से कई गुना बड़ा है। सूर्य में धरती जैसी कई सारी और धरती समा सकती है।
  33. हम अपनी नंगी आखों से आसमान में केवल 2500 तारे ही देख पाते है।
  34. यदि चाँद नहीं होता तो धरती पर 6 घंटे ही दिन होता।
  35. हमारे शरीर की त्वचा हमारे पूरे जीवन काल में लगभग 900 बार बदलती है।
  36. पृथ्वी पर अंटार्कटिका का तापमान -35 डिग्री सेल्सियस से कम है।
  37. शहद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो हजारों वर्षों तक खाने योग्य बना रहता है, ख़राब नहीं होता।
  38. यदि आप चन्द्रमा के एकदम नीचे होते है तो आपके वजन में थोड़ी कमी हो जाती है।
  39. ठंडा पानी हल्का होता है जबकि गर्म पानी भारी होता है।
  40. शराब का सबसे पहले निर्माण करने 2300 ईसा पूर्व के समय मिस्र में रहा करते थे।
  41. धरती पर औसत 1 मिलियन भूकंप आते है।
  42. आज तक का सबसे बड़ा डायनासोर सिस्मोसॉरस था, जो 80 टन वजन और 100 फीट से भी अधिक लम्बा था।
  43. धरती पर हर सेकंड 40 बार बिजली गिरती है।
  44. धरती पर सबसे शुष्क स्थान का नाम असवान है, जो कि मिस्र में मौजूद है। वहां पर 0.02 इंच वार्षिक औसत वर्षा होती है।
  45. शॉर्ट-नोज़्ड बैंडिकूट नाम के जानवर में गर्भकाल सिर्फ 12 दिन का होता है।
  46. प्रति 2000 नवजात शिशुओं में एक शिशु दांत के साथ जन्म लेता है।
  47. अफ्रीका के हाथी में गर्भकाल का समय 22 महीनों का होता है।
  48. Black Mamba सांप के काटने पर लोगों की मृत्यु दर 95% से ज्यादा है।
  49. 1872 में ऑस्ट्रेलियाई नीलगिरी पेड़ को 435 फीट तक लम्बा मापा गया था, यह अब तक का सबसे ऊँचा पेड़ था।

Mysterious Facts in Hindi

यह दुनिया पूरी तरीके से रहस्य से भरी हुई है। यहां पर एक से बढ़कर ऐसे जगह एक से बढ़कर ऐसी घटना हुई है, जो लोगों को सोचने को मजबूर कर देती है और आज तक उसके पीछे का सटीक कारण ही नहीं मिला है।

इस दुनिया में ऐसी रहस्यमय तथ्य को जानने से ना केवल आपकि ज्ञान बढ़ता है बल्कि और भी ज्यादा जानने की उत्सुकता बढ़ती है। इसीलिए यहां पर हमने दिमाग हिला देने वाले रोचक तथ्य के बारे में बताया है।

  1. न्यूजीलैंड के वेटोमो क्षेत्र में ऐसे चुने पत्थर से बनी हुई गुफाएं हैं, जहां पर लाखों की तादाद में जुगनू हर रात चमकते हुए नजर आते हैं। इस तरह यह एकमात्र ऐसा जगह है, जहां पर विश्व के सबसे ज्यादा जुगनू पाए जाते हैं। जिसके पीछे का अब तक कारण नहीं पता चला है कि आखिर इसी जगह पर इतने जुगनू क्यों इकट्ठा होते हैं।
  2. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित लेपाक्षी नाम के एक मंदिर में 70 खंभे हैं, जिसमें से एक खंभा हवा में लटका हुआ है और बिना किसी सहारे के खड़ा है। आज तक इसके पीछे का कारण नहीं पता चला है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं।
  3. भारत के केरल राज्य में कोदीन्ही नाम का एक ऐसा गांव है, जहां पर हर घर में जुड़वा बच्चे दिखाई देते हैं। इस तरह इस गांव में 200 से भी ज्यादा जुड़वा बच्चे हैं। इस रहस्यमई घटना के ऊपर डॉक्टरों ने रिसर्च किया लेकिन अब तक इसका कोई सटीक कारण नहीं मिल पाया है।
  4. राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में करणी माता का एक मंदिर है, जिसे भारत का सबसे रहस्यमई मंदिर बताया जाता है। क्योंकि इस मंदिर में हजारों लाखों चूहे इधर-उधर घूमते हैं, जो किसी भी भक्तजनों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
  5. अल्बर्ट आइंस्टीन जिसे विश्व के सबसे इंटेलिजेंट व्यक्ति कहा जाता है। कहा जाता है कि वे अपने जीवन के अंतिम समय में ऐसे शब्द बोले थे, जो आज भी एक रहस्य बना हुआ है। दरअसल उन्होंने उस समय जर्मन भाषा में कुछ शब्द बोले थे और कहा जाता है कि आइंस्टीन को जर्मनी भाषा नहीं आती थी।
  6. अगर आपसे पूछे कि इस दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन वस्तु कौन सी है तो बता दें कि इस दुनिया में आईफोन, रूबिक क्यूब और हैरी पॉटर की किताब यह तीन ऐसी वस्तु है इतिहास में सबसे ज्यादा बिकी है।
  7. आपने ट्विटर का लोगो देखा होगा, जो एक नीली चिड़िया के समान दिखाई देती है, उसका नाम लेती। ट्विटर के रचनाकार ने इसका नाम लैरी बास्केटबॉल के खिलाड़ी लेडीबर्ड के नाम पर रखा है।
  8. मिर्ची तीखी होती है हमें पता है, लेकिन ड्रैगन ब्रेथ नाम की मिर्ची दुनिया की सबसे तेज और तीखी मिर्ची मानी जाती है, जो आपकी जान भी ले सकती हैं।
  9. आपने ऑफिस चेयर तो देखा होगा, जिसके नीचे पहिए लगे होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चार्ल्स डार्विन ही वे पहले व्यक्ति थे, जिनके मन में कार्यालय के कुर्सी को अधिक तेजी से घुमाने के लिए इसके नीचे पहियों को जोड़ने का विचार आया था।
  10. शतरंज को दुनिया का सबसे तेज दिमागी कसरत कराने वाला खेल माना जाता है और इस खेल का आविष्कार भारत में ही हुआ था। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार शतरंज खेलने से जटिल प्रश्नों को हल करने की क्षमता बढ़ती है। यहां तक कि इस दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब भी शतरंज के बारे में ही थी।
  11. पेन के ढक्कन में ऊपर एक छोटा सा छेद होता है। इसके पीछे का कारण बहुत ही रोचक है। दरअसल इस छेद के निर्माण का कारण है पेन की स्याही के लिकेज होने से रोकना। इसके अतिरिक्त अगर कोई बच्चा इस ढक्कन को निगल भी जाता है तो उसे सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी।
  12. फिल्मों में दिखाया जाता है कि क्लोरोफॉर्म सुंघाने से व्यक्ति 5 से 10 सेकंड में बेहोश हो जाता है। लेकिन असल में क्लोरोफॉर्म सुंघाने के बाद बेहोश होने में लगभग 5 मिनट का समय लगता है।
  13. आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर ज्यादा मोटा होना भी गैरकानूनी माना जाता है, इसलिए यहां पर बहुत कम मोटे लोग दिखाई देता है।
  14. इस पूरी दुनिया में अब तक सबसे ठंडा तापमान -144 डिग्री फारेनहाइट साल 2004 और 2016 के बीच में अंटार्कटिक में शोध के दौरान दर्ज किए गए थे।
  15. हर राज्य का अपना राजकीय पक्षी होता है और वैसे ही महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पंछी हरियल है, जिसको लेकर एक रोचक तथ्य इस प्रकार है कि यह पंछी अपने जीवन काल में कभी भी धरती पर पैर नहीं रखती है। यह ऊंचे ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद करती है और पीपल और बरगद जैसे पैरों पर ज्यादातर अपने घोसले बनाती हैं।

दुनिया के चौकाने वाले अनसुलझे रहस्य विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Amazing Facts in Hindi for School Assembly

बच्चों को लिखी लिखाई बोरिंग या रटी हुई पढ़ाई नहीं चाहिए। उन्हें ऐसा ज्ञान चाहिए, जिसे जानने में उन्हें और भी ज्यादा जिज्ञासा उत्पन्न हो और इससे उनके ज्ञान का भी विस्तार हो।

इस दुनिया में विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए सैकड़ों ऐसे रोचक तथ्य (interesting facts) हैं, जिनसे वे अनजान है।

इसीलिए हमने amazing facts for school assembly in hindi लिखे हैं, जो बच्चों को और भी ज्यादा जानने की उत्सुकता को बढ़ाने में मददगार हैं।

  1. पूरे दुनिया में लाखों-करोड़ों पेड़ है और हर दिन पेड़ कटते हैं, उगाए जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कैलिफोर्निया के व्हाइट माउंटेन में ब्रिसलकोन पाइन नाम का पेड़ है, जिसे 5000 वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। इस तरह यह दुनिया का सबसे पुराना पेड़ है।
  2. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ब्लड हाउंडर नाम का एक ऐसा जानवर है, जिसकी गंध लेने की क्षमता दुनिया के हर जीव से सबसे ज्यादा है। कहा जाता है इसके नाक में 300 मिलियन से भी ज्यादा घ्राण रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं, जिसके कारण यह जीव 100 मील दूर से भी गंध को महसूस कर सकता है।
  3. हम जानते हैं कि ऊंट लंबे समय तक बिना पानी पिए रह सकता है। लेकिन इस दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे समय तक बिना पानी पिए रह सकने वाला जीव कंगारू चूहा है। यह जीव बिना पानी पिए 5 सालों तक जीवित रह सकता है। जिसका कारण है कि यह अपने भोजन में जिस प्रकार का बीज का सेवन करता है, उससे यह नमी निकाल सकता है।
  4. आपको जानकर हैरानी होगी कि पृथ्वी पर मौजूद पानी की मात्रा ना घटती है, ना बढ़ती है। यह स्थिर रहती है। बस जलचक्र के माध्यम से इसका स्वरूप हमेशा बदलते रहता है। समुद्र का पानी भाप बनकर बादल बनता है और वही बादल का पानी दोबारा धरती पर आ जाता है। इस तरह आप जो पानी आज पी रहे हैं। वहीं पानी लाखों साल पहले डायनासोर जैसे दूसरे जानवरों ने भी पिया होगा।
  5. कैस्पियन सागर को दुनिया का सबसे बड़ा झील कहा जाता है। हालांकि यह एक झील है लेकिन इसका विशाल क्षेत्रफल इसे एक समुद्र की उपाधि दे सकता है। क्योंकि इसकी सीमा पांच अलग-अलग देशों को छुती है और इतना ही नहीं यह सागर विभिन्न प्रजाति के समुद्री जीव का घर भी है।
  6. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका के अलास्का जंगलों में ऐसे मेंढक पाए जाते हैं, जो सर्दियों के दौरान 8 महीने तक अपने पेशाब को रोक कर रख सकते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वे अपशिष्ट यूरिया को पुनर्चक्रित करके अपने आपको हाइबरनेट और फ्रिज में जीवित रख सके।
  7. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बिजली के झटके में सूर्य के सतह से 5 गुना अधिक गर्मी रहती है।
  8. विज्ञान के रिसर्च के अनुसार मनुष्य का दिमाग अक्षरों की तुलना में चित्र को जल्दी और आसानी से समझ सकता है। इसीलिए हमें लिखे हुए की तुलना में देखने वाली चीजें जल्दी याद होती है और ऐसी चीजें लंबे समय तक भी याद रहती है।
  9. विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अच्छा रोचक तथ्य यह है कि कभी भी उनका दिमाग 20 मिनट लगातार अच्छे से नहीं पढ़ सकता है। इसीलिए पढ़ाई करने के दौरान हर 20 मिनट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेकर अपने माइंड को रिफ्रेश करना चाहिए। उसके बाद पढ़ाई करने से हमारा फोकस बढ़ता है।
  10. विज्ञान का एक रिसर्च कहता है कि मनुष्य का आंख नीले रंग पर बहुत जल्दी और आसानी से फोकस करता है। इसीलिए एक विद्यार्थी अगर नोट्स बनाते समय किसी वाक्य को हाइलाइट करना चाहता है तो उसे नीले रंग के हाईलाइटर का उपयोग करना चाहिए।
  11. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक कॉकरोच बिना सिर के भी 1 सप्ताह जीवित रह सकता है। इसका कारण यह है कि कॉकरोच में परिसंचरण तंत्र खुला होता है, जिसके कारण वह अपने शरीर के हर छोटे छिद्र से सांस ले सकता है। उसे मुंह या सिर पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। लेकिन वह बिना मुंह के पानी नहीं पी सकता, इसीलिए प्यास से वह 1 सप्ताह के बाद मर जाता है।
  12. अगर आप पानी में कुछ भी डालेंगे तो उसके आयतन में परिवर्तन नहीं होता है लेकिन अगर आप पानी में एक मुट्ठी नमक भी डाल देते हैं तो उसका आयतन 2% तक कम हो जाता है। इसका कारण यह है कि पानी में नमक को मिलाने से उसके विलायक अणु विखंडित आयन  के आसपास के क्षेत्र में अच्छे से सुव्यवस्थित हो जाते हैं।
  13. आपको जानकर हैरानी होगी कि आप सपने में जिस भी अनजान व्यक्ति के चेहरे को देखते हैं, कभी ना कभी अपने जिंदगी में उस व्यक्ति को आप जरूर देख चुके होते हैं। क्योंकि दिमाग कभी भी अपने आप कोई चेहरा नहीं बना सकता।
  14. हम रात में आसमान में लाखों-करोड़ों तारे देखते हैं लेकिन असल में उस जगह पर कोई तारे नहीं होते हैं। बल्कि लाखों साल पहले उन तारों के द्वारा छोड़े गए प्रकाश हमें दिखाई देते हैं।
  15. हमारे पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह के लिए रक्त वाहिकाएं स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मनुष्य के शरीर में इतनी रक्त वाहिकाएं होती है कि उन संपूर्ण रक्त वाहिका से हम अपने पृथ्वी को 4 बार लपेट सकते हैं।
  16. आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्राजील एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर हर स्कूल में बच्चों की दोपहर को छुट्टी हो ही जाती है। क्योंकि वहां पर परिवार के साथ खाना खाने का रिवाज है। इसीलिए वे अपने इस कल्चर को बनाए रखने के लिए हर स्कूल इस नियम का पालन करता है।

प्रकृति से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Nature)

Facts in Hindi About Nature

  1. उल्लू ही एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो नीले रंग को देख पाता है।
  2. इन्सान ही ऐसा जानवर है, जो अपनी पीठ के बल सोता है।
  3. राजहंस अपने सर को नीचे करके ही खाना खा सकते है।
  4. सभी कीड़ों की कम से कम 6 टांगे तो होती है।
  5. दुनिया में हर सेकंड में 100 से अधिक बार बिजली गिरती है।
  6. Kivi पक्षी अंधे होते है।
  7. बारिश की बूंदों में जो खूशबू आती है, वो विटामिन बी12 के कारण आती है।
  8. केले हमेशा ऊपर की तरफ ही बढ़ते है।
  9. धरती के 85% पौधे समुन्द्र में पाए जाते हैं।
  10. नर मच्छर सिर्फ आवाज करते है काटते नहीं बल्कि कटती तो मादा मच्छर है।
  11. Venus Flytrap जो मांसाहारी पौधा है, इस पर बैठने वाले जीवों को वह खिंच लेता है।
  12. चमगादड़ ही एकमात्र ऐसे स्तनधारी है, जो उड़ सकते है।
  13. चमगादड़ ऐसा स्तनधारी जीव है, जो उड़ सकता है।
  14. धरती पर हर दिन 44,000 से अधिक बादल गिरते है, लेकिन उनमें से 1800 बादल ही वर्षा करते है।
  15. जहर फेकने वाले मेढ़क की चमड़ी भी बहुत ही जहरीली होती है।
  16. हीरा ही सबसे ठोस और कठोर पदार्थ है, जो प्रकृति के द्वारा बनाया गया है।
  17. धरती पर 500 वर्ष पहले एक दिन लगभग 26 घंटे तक का होता था।
  18. एक मुर्गे की आजतक की सबसे ऊँची उड़ान 13 सेकंड दर्ज की गई है।
  19. ऐमेज़ॉन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है।
  20. शहद हजारों वर्षों तक सुरक्षित रहता है और खाने लायक भी।
  21. दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी है।

जीवन से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Life)

  1. हम अपने पूरे जीवन में इतनी लार पैदा करते है कि दो स्विमिंग पूल भर जाये।
  2. हम अपने जीवन के 3 महीने टॉयलेट में निकाल देते है।
  3. 100 वर्ष की उम्र पार करने वाले 5 व्यक्तियों में 4 औरतें होती है।
  4. जो लोग अपने दोस्तों से अलग रहते है। मतलब कि अकेले रहते है वो चार साल ज्यादा जीते है।
  5. एक आदमी अपनी जिन्दगी का एक साल महिलाओं को घूरने में निकाल देता है।
  6. एक व्यक्ति की ऑंखें 1 करोड़ रंगों को पहचान लेती है।
  7. एक व्यक्ति अपने जीवन में 30 से 35 टन तक खाना खा लेता है।
  8. हमारी जिन्दगी में हमारी त्वचा 900 बार बदलती है।
  9. 576 मेगा पिक्सेल कैमरे के बराबर एक व्यक्ति की आंख की क्षमता होती है।
  10. हमारी बड़ी ऊँगली के नाख़ून बाकी उंगुलियों से तेजी से बढ़ता है।
  11. पूरी दुनिया में हर 90 सेकंड में एक महिला की मौत बच्चे को जन्म देने के दौरान हो जाती है।
  12. व्यक्ति जीवन में 5 साल का समय वह सपने देखने में बिता देता है।
  13. यदि व्यक्ति सिगरेट और सिगरेट पीता है तो उसके हार्ट अटैक का खतरा 200% से 400% तक बढ़ जाता है।
  14. एक व्यक्ति अपने जीवन के 6 महीने सेविंग (Shaving) करने में निकाल देता है।
  15. हम अपनी जिन्दगी के 25 साल सोने में ही गुजार देते है।
  16. जब व्यक्ति खराटे लेता है तब वह सपने नहीं देख सकता।
  17. दुनिया में सबसे सुंदर भारत की महिलाएं होती है।
  18. व्यक्ति अपने जीवन में 2 से 3 सप्ताह का समय सिर्फ चुम्मा करने में बिता देता है।
  19. एक व्यक्ति अपने जीवन के 39 दिन ब्रश करने में निकाल देता है।
  20. जो व्यक्ति प्रतिदिन मीट का सेवन करता है, वह अपने जीवनकाल में 7000 से भी अधिक जानवर खा लेता है।
  21. हमारी पूरी जिन्दगी में हमारा दिमाग 10 लाख GB Data Store करता है।
  22. वैज्ञानिकों के अनुसार बच्चों का जन्म होता है तब से 2-3 साल तक उनको सपने नहीं आते।
  23. जब एक बच्चा अपनी माँ के पेट में 4 हप्ते का होता है तब उसका दिमाग काम करना शुरू कर देता है।
  24. यदि आप एक सिगरेट पीते है तो आपकी जिन्दगी के 11 दिन कम हो जाते है।
  25. महिलाओं के नाख़ून पुरुषों के मुकाबले कम बढ़ते है।
  26. प्रत्येक 5 अमेरिकी व्यक्ति में 1 व्यक्ति ये सोचता है कि उसके जीवन के दौरान ही सारी दुनिया समाप्त हो जाएगी।
  27. दुनिया में 80% लोग अपना गुजारा प्रतिदिन 10$ से भी कम में करते है।
  28. महिलाओं के 4 साल तो मासिक धर्म में गुजर जाते है।
  29. एक मानव आंख का वजन मात्र 8 ग्राम ही होता है।

जानवरों से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Animals)

  1. एक जिराफ़ अपनी 21 इंच लम्बी जीभ से कान साफ कर सकती है।
  2. ऊंट के तीन पलके होती है, जिससे वो रेगिस्तान की उड़ती धुल से बच सके।
  3. मानव गर्भनिरोधक गोलियां गोरिला पर भी काम करती है।
  4. गाय खड़ी रहकर भी सो लेती है।
  5. एक गिलहरी की उम्र 9 साल तक होती है।
  6. ऊंटनी के दूध का कभी दही नहीं जमता।
  7. मच्छरों का O – ग्रुप खून सबसे ज्यादा पसंदीदा होता है।
  8. मगरमच्छ अपनी जीभ को बाहर नहीं निकाल सकता।
  9. एक छिपकली का दिल 1 मिनिट में 1000 बार धड़कता है।
  10. झींगे का दिल उसके मस्तिष्क में पाया जाता है।
  11. कुछ शेर दिन में 50 सहवास करते है।
  12. हमिंगबर्ड पक्षी पीछे की ओर उड़ सकते हैं।
  13. स्टारफिश के पास अपना दिमाग नहीं होता।
  14. बंदर केले छील कर खाते हैं।
  15. हाथी में 3 मील दूर से पानी को सूंघने की क्षमता होती है।
  16. बिल्लियों का पसीना उनके पंजो द्वारा निकलता है।
  17. जब गाय को म्यूजिक सुनाया जाता है तो वह ज्यादा दूध देती है।
  18. कॉकरोच का यदि सिर काट दिया जाए तो वह कई हप्तों तक जीवित रह सकता है।
  19. तितलियां किसी भी वस्तु का स्वाद अपने पैरों से करती है।
  20. हिरण के बाल अंदर से खोखले होते हैं जैसे कि एक ट्यूब।
  21. डॉलफिन जब सोती है तो वह एक आंख ही बंद करती है।
  22. एक जोंक के 32 दिमाग होते हैं।
  23. कंगारू को चलने में पूंछ मदद करती है। इसके बिना वह चल नहीं सकते।
  24. दुनिया के आधे सूअर चीन के किसानों द्वारा पाले जाते हैं।
  25. एक बिल्ली का पेशाब काली रोशनी के नीचे चमकता है।
  26. हाथी कभी उछल नहीं सकता।
  27. बिच्छू अपनी साँस को 6 दिन तक रोक कर रख सकते हैं।
  28. गिलहरी को कभी उल्टी नहीं होती।
  29. चूहे 18 महीनों में 2 लाख से भी अधिक बार वंशज पैदा करते है।
  30. सूअर अपने सहवास के जोश को 30 तक चालू रख सकते है।
  31. जब ऊंटनी बच्चे को जन्म देती है तब बच्चे को कूबड़ नहीं होता।
  32. यदि आप एक बिच्छू पर थोड़ा शराब डाल देते है तो वह पागल हो जाता है और खुद को ही डंक मार देता है।

विश्व के रोचक तथ्य विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

शरीर से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts in Hindi About Human Body)

  1. एक मनुष्य अपने जीवन में लगभग 60,566 लीटर पानी पी लेता है।
  2. एक मनुष्य को सोने में कम से कम 7 मिनिट लग जाते है।
  3. जब हम बोलते है तो हमारी 72 अलग-अलग मांसपेशियां उपयोग होती है।
  4. जो व्यक्ति रात में काम करते है, उनका साधारण वजन से वजन ज्यादा होता है।
  5. 75% लोग अपने सर पर पानी डालकर स्नान करना शुरू करते है।
  6. एक मनुष्य के दांत चट्टानों जितने मजबूत होते हैं।
  7. हमारा दिमाग रात में इतना सक्रिय रहता है, जितना दिन में भी नहीं रहता।
  8. यदि आप जोर से छिकते है तो आपकी पसली टूट सकती है।
  9. 3 से 7 साल तक व्यक्ति के बालों का औसतन जीवनकाल होता है।
  10. यदि आप एक घंटा हेडफ़ोन लगाते है तो 700 गुना जीवाणुओं की तादाद बढ़ जाती है।
  11. उंगुलियों के नाखूनों की तुलना में पैरों के नाख़ून कम बढ़ते है।
  12. जब जन्म होता है तो शरीर में 300 हड्डियाँ होती जो 18 वर्ष के होने पर 206 रह जाती है।
  13. हमारी सबसे ज्यादा ताकतवर मांसपेशी जीभ है।
  14. चेहरे पर अधिक बाल बढ़ते है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में धीरे धीरे बढ़ते है।
  15. यदि हमारा आईक्यु तेज होगा तो सपने अधिक आयेंगे।

मजेदार रोचक तथ्य (Fun Facts in Hindi)

  1. सिगरेट का हिंदी अर्थ धूम्रपान दंडिका है।
  2. चीन एक ऐसा देश हैं, जहाँ पर कुत्तों के लिए पब्लिक टॉयलेट की व्यवस्था की गई है।
  3. अमेरिका में सितम्बर के महीने में सबसे ज्यादा बच्चे जन्म लेते है।
  4. वर्जीनिया देश में महिलाओं को गुदगुदी करना गैरकानूनी माना गया है।
  5. व्यक्ति अपनी खुद की कोहनी नहीं चाट सकता।
  6. न्यूयॉर्क राज्य में यदि आप डोरी पर क्लिप लगाकर कपड़े सुखाते है तो इसके लिए पहले लाइसेंस लेना पड़ेगा।
  7. टॉयलेट धोने में कोका कोला का प्रयोग किया जा सकता है।
  8. 2004 में G-mail April Fool’s Day के दिन लोंच हुआ था।
  9. यदि आप पुदीना खाते समय नाक को बंद देंगे तो आपको उसका स्वाद नहीं आएगा।
  10. पाकिस्तान ने 2011 में एक बंदर को भारत की तरफ जाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था।
  11. बुलगारिया और ग्रीक में एक कुत्ता बॉर्डर पार चला गया था इसके लिए युद्ध हुआ था।
  12. बिमारियों से बचने के लिए सलाह देने वाले डॉक्टर को लोगों द्वारा पागलखाने में भेज दिया गया था।
  13. इजराइल में यदि आप रविवार को नाक झाड़ते है तो आपके उपर मामला दर्ज किया जा सकता है।
  14. टूथपेस्ट को किसी कपड़े पर लगाकर और सुखाकर धो लेने से सभी दाग हट जाते है।
  15. ताइवान के एक होटल में टॉयलेट सीट जैसे बर्तनों में खाना दिया जाता है।
  16. Adidas और Puma के मालिक आपस में भाई है।
  17. जापान में एक रेस्टोरेंट ऐसा भी हैं, जहाँ पर वेटर के रूप में बंदर है।

पढ़ाई से जुड़े रोचक तथ्य (Education Facts in Hindi)

  1. ज्यादा किताबें पढ़ने से व्यक्ति दयालु बनता है।
  2. यदि हम किसी चीज को दूसरों को समझाते है तो वो हमें अच्छे से याद हो जाती है।
  3. 832 शब्द का सबसे लम्बा वाक्य है।
  4. 189819 अक्षर का सबसे बड़ा शब्द है।
  5. जब कोई विद्यार्थी पढ़ते समय लाइन्स को हाईलाइट करता है तो वह उसी लाइन्स को याद करने पर जोर देता है, जो कि सही नहीं है।
  6. यदि आप अधिक किताबें पढ़ते है तो आपकी इसकी आदत लग सकती है।
  7. दिन में सपने देखने से दिमाग का विकास होता है।
  8. यदि आप सोने से पहले 5 मिनिट किताब पढ़ लेते हैं तो आपका जीवन काफी आसान हो जाता है।
  9. फोटो, विडियो, अक्षर हमारे स्मृति शक्ति बढ़ाते है।
  10. पढ़ते समय हमारा दिमाग फोटो देखने में अधिक रूचि रखता है ना की अक्षरों को पढ़ने में।
  11. भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), जो दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के रूप में पहचाना जाता है।
  12. भारत देश में 125 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती है, जिसके कारण भारत को भाषाओं के देश के नाम से भी जाना जाता है।
  13. नेपाल एक ऐसा देश है, जिसके सभी सरकारी विद्यालयों में संस्कृत विषय अनिवार्य है।
  14. संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए डिग्री की जरूरत नहीं होती है मतलब बिना डिग्री के भी प्रवेश ले सकते हैं। लेकिन आपको उसी क्षेत्र में काम करने की परमीशन रहती है, जिसमें आपको अनुभव होता है।

धरती से जुड़े रोचक तथ्य (Amazing Facts About Earth in Hindi)

  1. धरती पर हमेशा 45,00 बदल गरजते है।
  2. धरती पर मौजूद हर प्राणी में कार्बन जरूर है।
  3. यदि मनुष्य को बिना किसी सुरक्षा के स्पेस में छोड़ दिया जाए तो वह दो मिनिट तक ही जीवित रह पाता है।
  4. सौर मंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है जहां पर पानी तीनों रूप में है (ठोस, द्रव और गैस)।
  5. 106 बिलियन लोग पृथ्वी पर है।
  6. धरती पर गुरुत्वाकर्षण होने के कारण 15,000 मीटर से ऊँचा होना सम्भव नहीं है।
  7. 200,000 लोग पृथ्वी पर हमेशा जन्म लेते है।
  8. धरती पर हर साल 77 लाख लोगों का बोझ बढ़ जाता है।
  9. मनुष्य के द्वारा बनाई गई 22 हजार वस्तुएं अर्थ प्लेनेट के चक्कर लगा रही है।

धरती से जुड़ी रोचक जानकारी (Interesting Facts About Earth)

  1. धरती का एक तिहाई धरातल रेगिस्तान से घिरा हुआ है।
  2. धरती के अंदर का तापमान सूर्य के तापमान के बराबर है।
  3. पिछले चालीस साल में 40% जंगली जानवर खत्म हो चुके है।
  4. सौर मंडल में धरती ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ पर सूर्यग्रहण होता है।
  5. सूर्य के अन्दर लगभग 13 धरती समा सकती है।
  6. धरती का 40% हिस्सा केवल 6 देशों ने ही घेर रखा है।
  7. यदि चाँद नहीं होता तो धरती पर दिन 6 घंटे ज्यादा होता।
  8. धरती पर कहीं न कहीं पर 10 से 20 ज्वालामुखी हमेशा फटते है।
  9. धरती ही एक ऐसी ज्ञात जगह है जहाँ पर आग है।
  10. पिछले चालीस साल में धरती की एक तिहाई जमीन बंजर हो चुकी है।

निष्कर्ष

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह जानकारी अमेजिंग फैक्ट्स इन हिंदी (Interesting Facts in Hindi) पसंद आई होगी। इन्हें आगे शेयर जरूर करें। आपको यह कैसे लगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

20 भारत के रहस्यमय मंदिर, जहां की अविश्वसनीय घटनाएं हैरान कर देंगी

241543903 रहस्यमयी नम्बर के पीछे की कहानी क्या है?

शुक्र ग्रह क्या है तथा इससे जुड़े रोचक तथ्य

दुनिया कैसे बनी? पृथ्वी का इतिहास व जीवन कि उत्पति

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comments (3)

  1. ऐसी छोटी छोटी बाते होती है हमारे आस पास की जो हमें कभी पता नहीं रहती। ऐसी शानदार जानकारी के लिए शुक्रिया

    Reply

Leave a Comment