Free Fire Game ka Malik Kaun Hai: फ्री फायर गेम (free fire game) एक बेटल रॉयल गेम है। ब्राज़ील और ताइवान के बाद भारत में खेले जाने वाला प्रसिद्ध गेम है। फ्री फायर गेम कब लांच हुया, Free Fire Game किसने बनाया है?, Free Fire किस देश का गेम है?, यह इतना भारत में फेमस कैसे हो गया? इन सब की पूरी जानकारी इस लेख में पढ़ पायेंगे।

विषय सूची
फ्री फायर गेम क्या है?
फ्री फायर गेम को गरेना फ्री फायर या फ्री फायर या फ्री फायर बैटलग्राउंड भी कहा जाता है। यह एक एक्शन-एडवेंचर बैटल रॉयल गेम है जिसके अंदर 50 प्लेयर्स एक साथ व्यक्तिगत या टीम के साथ खेलते है। यह एक सर्वाइवल गेम भी है जो अंतिम तक बचा रहता है वो गेम को जीत जाता है।
फ्री फायर गेम की रूपरेखा
यह गेम 111dots studio द्वारा बनाया गया और गरेना (garena) द्वारा प्रकाशित यानि पब्लिश किया गया है। इसका बीटा वर्ज़न 20 नवंबर 2017 को रिलीज़ किया गया था तथा 4 दिसम्बर 2017 को आधिकारिक तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। अब तक इसे 500 मिलियन+ लोगों ने अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके है। हाल ही मैं इसे सबसे अच्छा एक्शन गेम का अवार्ड भी मिल चुका है।
10 मिनट का एक खेल होता है जिसमें आपके साथ 49 खिलाड़ी मौजूद होते है, यानि की 50 खिलाड़ी इस खेल को खेलते है। खेल शुरू होता है आपको किसी आइलैंड/द्वीप पर हवाई जहाज से छोड़ा जाता है, आप उस द्वीप पर कहीं भी उतर सकते है पैराशूट की मदद से जहाँ आपका मन करे। द्वीप पर उतरते ही आपको हथियार और मेडिकल किट की लूट करने के साथ खिलाड़ियों से छुप कर रहना होता है और कोई खिलाड़ी आपके पास आता है तो उसे मारना होता है।
समय के साथ-साथ आपका सुरक्षा घेरा छोटा होता रहता है जिसकी वजह से आपको जहाँ सुरक्षा घेरा कम हो रहा है वहाँ से हट कर उस छोटे वाले घेरे की ओर जाना होता है, जहाँ आपको आपका प्रतिद्वंदी दिखे तो उसे मारते हुये आगे बढ़ना होता है। सबसे अंतिम आप सुरक्षित रहते है तो आप यह खेल जीत जाते हो। खेल जीतने पर फ्री फायर बूयाह (booyah) लिखा संदेश आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।
इसमें बहुत सारे मानचित्र/मैप्स होते है, जिसमें अलग-अलग प्रकार के द्वीप मौजूद होते है। बस खेल सबमें एक ही रहता है।

Read Also: पब्जी गेम का मालिक कौन है?
फ्री फायर कौन से देश का है?
जैसा कि मैंने ऊपर लिखा है इसे बनाया किसी और कंपनी ने है और इसे प्रोड्यूस कोई और कंपनी कर रही है। ताईवानी कंपनी 111 dots studio द्वारा फ्री फायर गेम बनाया गया और इसे सिंगापुर की कंपनी Garena ने पूरे विश्व में इसकी मार्केटिंग की।
फ्री फायर गेम का मालिक कौन है?
इसके मालिक का नाम फॉरेस्ट ली (Forrest Li) है। इसका सबसे ज्यादा क्रेज़ ब्राज़ील देश में है। भारत में पबजी गेम का जब से बैन हुआ था तब से ही भारत में फ्री फायर गेम को खेलने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हुई कि भारत में एक समय में सबसे ज्यादा खेलने वाला खेल बन गया था। और इसी बैन का फाइदा फोररेस्ट ली को हुआ उनकी कंपनी के शेयर के दामों में बढ़ोतरी हुई और आज वो 1 बिलियन USD से अधिक की राशि को चूम रही है।

फ्री फायर पहले आया या पब्जी?
फ्री फायर गेम, पब्जी से पहले लौंच हो चुका था। लेकिन पब्जी के लौंच होने के बाद पब्जी ने गेमिंग के क्षेत्र में धूम मचा दी थी और पूरे सबसे अधिक खेले जाने वाले गेम्स की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया।
मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “Garena Free Fire Game का मालिक कौन है?” आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Read Also
- Tik Tok जैसा Indian App कौन सा है?
- Mi का मालिक कौन है?
- सैमसंग किस देश की कंपनी है?
- अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?
Bahut acha likha sir aapne …… Maza aa gya padhkar
धन्यवाद
really thanku so much for sharing this informative article with us.
bahut achchi jaankari share ki hai aapne . thanku